logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुलंदशहर में बारिश से कच्चा मकान ढहा, मासूम बच्ची घायल ​बुलंदशहर की सदर तहसील के गांव चरौरा मुस्तफाबाद में लगातार हो रही बारिश के कारण एक गरीब मजदूर का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे दबकर एक मासूम बच्ची घायल हो गई, जिसे ग्रामीणों की तत्परता से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। ​मकान गिरने से परिवार का सारा सामान और जमा पूंजी मलबे में दफन हो गई है, जिससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। इस घटना ने एक बार फिर प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से तुरंत रहने की व्यवस्था और आर्थिक मुआवजे की गुहार लगाई है। ​रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलंदशहर टाइम्स न्यूज़ (BTN24)

7 hrs ago
user_Bulandshahr Times News
Bulandshahr Times News
Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

बुलंदशहर में बारिश से कच्चा मकान ढहा, मासूम बच्ची घायल ​बुलंदशहर की सदर तहसील के गांव चरौरा मुस्तफाबाद में लगातार हो रही बारिश के कारण एक गरीब मजदूर का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे दबकर एक मासूम बच्ची घायल हो गई, जिसे ग्रामीणों की तत्परता से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। ​मकान गिरने से परिवार का सारा सामान और जमा पूंजी मलबे में दफन हो गई है, जिससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। इस घटना ने एक बार फिर प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से तुरंत रहने की व्यवस्था और आर्थिक मुआवजे की गुहार लगाई है। ​रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलंदशहर टाइम्स न्यूज़ (BTN24)

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बुलन्दशहर: खुर्जा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर। ​जिम्मेदारों की लापरवाही को दर्शाते दिख रहे ऑपरेशन थिएटर में बैठे कुत्ते। ​महिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में आराम कर रहे कुत्ते की वीडियो वायरल। ​खुर्जा के एस.एल राजकीय महिला अस्पताल अस्पताल की तस्वीरें।
    1
    बुलन्दशहर: खुर्जा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर।
​जिम्मेदारों की लापरवाही को दर्शाते दिख रहे ऑपरेशन थिएटर में बैठे कुत्ते।
​महिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में आराम कर रहे कुत्ते की वीडियो वायरल।
​खुर्जा के एस.एल राजकीय महिला अस्पताल अस्पताल की तस्वीरें।
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अपने उसूल बेच दूँ, ये मेरे किरदार में नहीं पत्रकार समीर चौधरी परवाना बुलंदशहर उत्तर प्रदेश अपने उसूल बेच दूँ, ये मेरे किरदार में नहीं... बेहतर है कुछ लोगों की आँखों में चुभकर रहूँ, मगर झूठ, फरेब और समझौतों के आगे झुककर नहीं। मैं वही कहूँगा जो सच है, चाहे किसी को अच्छा लगे या बुरा, क्योंकि अपनी पहचान बनाना आसान नहीं होता। जो लोग वक्त और हवाओं के साथ अपना रुख बदल लेते हैं, वे शायद कुछ फायदे हासिल कर लें, मगर इतिहास नहीं बनाते। मैं अपने वजूद की कीमत जानता हूँ, इसलिए हर रिश्ते, हर मौके और हर लाभ के लिए खुद को बेचने का हुनर नहीं रखता। सच की राह कठिन ज़रूर होती है, मगर यही राह इंसान को भीड़ से अलग पहचान देती है। उसूलों पर चलने वाले अक्सर अकेले दिखाई देते हैं, लेकिन उनका ज़मीर हमेशा उनके साथ खड़ा रहता है। मैं बिकने वालों में नहीं, अपने सिद्धांतों पर टिकने वालों में हूँ। क्योंकि किरदार की दौलत, हर दौलत से बड़ी होती है। ✍️ पत्रकार समीर चौधरी परवाना
    1
    अपने उसूल बेच दूँ, ये मेरे किरदार में नहीं पत्रकार समीर चौधरी परवाना बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
अपने उसूल बेच दूँ, ये मेरे किरदार में नहीं...
बेहतर है कुछ लोगों की आँखों में चुभकर रहूँ,
मगर झूठ, फरेब और समझौतों के आगे झुककर नहीं।
मैं वही कहूँगा जो सच है,
चाहे किसी को अच्छा लगे या बुरा,
क्योंकि अपनी पहचान बनाना आसान नहीं होता।
जो लोग वक्त और हवाओं के साथ अपना रुख बदल लेते हैं,
वे शायद कुछ फायदे हासिल कर लें,
मगर इतिहास नहीं बनाते।
मैं अपने वजूद की कीमत जानता हूँ,
इसलिए हर रिश्ते, हर मौके और हर लाभ के लिए
खुद को बेचने का हुनर नहीं रखता।
सच की राह कठिन ज़रूर होती है,
मगर यही राह इंसान को भीड़ से अलग पहचान देती है।
उसूलों पर चलने वाले अक्सर अकेले दिखाई देते हैं,
लेकिन उनका ज़मीर हमेशा उनके साथ खड़ा रहता है।
मैं बिकने वालों में नहीं,
अपने सिद्धांतों पर टिकने वालों में हूँ।
क्योंकि किरदार की दौलत,
हर दौलत से बड़ी होती है।
✍️ पत्रकार समीर चौधरी परवाना
    user_Sameer Chaudhary parwana
    Sameer Chaudhary parwana
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • राकेश त्यागी के नेतृत्व में हापुड़ कांग्रेस का बड़ा काफिला बागपत पहुंचा, सत्यपाल मलिक को दी श्रद्धांजलि हापुड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता बागपत के ग्राम हिसावदा पहुंचे और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राकेश त्यागी ने सत्यपाल मलिक के किसानों और जनहित के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
    1
    राकेश त्यागी के नेतृत्व में हापुड़ कांग्रेस का बड़ा काफिला बागपत पहुंचा, सत्यपाल मलिक को दी श्रद्धांजलि
हापुड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता बागपत के ग्राम हिसावदा पहुंचे और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राकेश त्यागी ने सत्यपाल मलिक के किसानों और जनहित के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *कांवड़ मार्ग पर अंधेरे का वीडियो वायरल, प्रशासन के दावों की खुली पोल, जिला पंचायत प्रतिनिधि ने उठाए सवाल* *कांवड़ मार्ग पर अंधेरे का वीडियो वायरल, प्रशासन के दावों की खुली पोल, जिला पंचायत प्रतिनिधि ने उठाए सवाल* *स्याना तहसील क्षेत्र* में स्याना से ऊंचा गांव तक कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था न होने का मामला गरमा गया है। जिला पंचायत प्रतिनिधि राफे खान द्वारा किए गए निरीक्षण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में माकड़ी, रानापुर और गंगनहर पटरी मार्ग पर घना अंधेरा साफ दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शिव भक्तों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। राफे खान ने प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही पर सीधे सवाल उठाए हैं। राफे खान का आरोप उन्होंने कहा कि "हर साल लाखों शिव भक्त इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन कागजों पर सुविधाओं के इंतजाम दिखाए जा रहे हैं, जबकि मौके पर कोई व्यवस्था नहीं है। माकड़ी, रानापुर और नहर पटरी पर आज भी लाइट नहीं है। अंधेरे के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है।" राफे खान ने जिलाधिकारी बुलंदशहर और एसडीएम स्याना से मांग की है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और 24 घंटे के भीतर पूरे मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में एसडीएम स्याना लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने विद्युत विभाग और नगर पालिका/नगर पंचायत को तत्काल निर्देश दिए हैं। खराब लाइटें ठीक कराई जा रही हैं और जिन जगहों पर लाइट नहीं है वहां जेनसेट व अस्थायी लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि कांवड़ मार्ग को जल्द पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा।
    1
    *कांवड़ मार्ग पर अंधेरे का वीडियो वायरल, प्रशासन के दावों की खुली पोल, जिला पंचायत प्रतिनिधि ने उठाए सवाल*
*कांवड़ मार्ग पर अंधेरे का वीडियो वायरल, प्रशासन के दावों की खुली पोल, जिला पंचायत प्रतिनिधि ने उठाए सवाल*
*स्याना तहसील क्षेत्र* में स्याना से ऊंचा गांव तक कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था न होने का मामला गरमा गया है। 
जिला पंचायत प्रतिनिधि राफे खान द्वारा किए गए निरीक्षण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में माकड़ी, रानापुर और गंगनहर पटरी मार्ग पर घना अंधेरा साफ दिख रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद शिव भक्तों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। राफे खान ने प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही पर सीधे सवाल उठाए हैं।
राफे खान का आरोप  
उन्होंने कहा कि "हर साल लाखों शिव भक्त इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन कागजों पर सुविधाओं के इंतजाम दिखाए जा रहे हैं, जबकि मौके पर कोई व्यवस्था नहीं है। माकड़ी, रानापुर और नहर पटरी पर आज भी लाइट नहीं है। अंधेरे के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है।" 
राफे खान ने जिलाधिकारी बुलंदशहर और एसडीएम स्याना से मांग की है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और 24 घंटे के भीतर पूरे मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस संबंध में एसडीएम स्याना लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने विद्युत विभाग और नगर पालिका/नगर पंचायत को तत्काल निर्देश दिए हैं। खराब लाइटें ठीक कराई जा रही हैं और जिन जगहों पर लाइट नहीं है वहां जेनसेट व अस्थायी लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि कांवड़ मार्ग को जल्द पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा।
    user_Mohit Tyagi
    Mohit Tyagi
    पत्रकार सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ब्रेकिंग : बुलंदशहर गांव के दबंगों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों का आरोप। पत्नी और दो मासूम बेटियों को छोड़ गया रवि, परिवार में मचा कोहराम। भाई का आरोप—मारपीट और लगातार प्रताड़ित किए जाने से टूट गया था रवि। परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने किया मृत घोषित। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर की है घटना।
    4
    ब्रेकिंग : बुलंदशहर

गांव के दबंगों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों का आरोप।
पत्नी और दो मासूम बेटियों को छोड़ गया रवि, परिवार में मचा कोहराम।
भाई का आरोप—मारपीट और लगातार प्रताड़ित किए जाने से टूट गया था रवि।
परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच।
पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस।
सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर की है घटना।
    user_Qtv.Uttarpradesh news channel
    Qtv.Uttarpradesh news channel
    Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.