Shuru
Apke Nagar Ki App…
उतरौला तहसील अंतर्गत गौशालाओं की स्थिति बद से बतर है जिससे गाऐ हो रही है बीमार जारही जान
Janta ki awaz 647
उतरौला तहसील अंतर्गत गौशालाओं की स्थिति बद से बतर है जिससे गाऐ हो रही है बीमार जारही जान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उतरौला तहसील अंतर्गत गौशालाओं की स्थिति बद से बतर है जिससे गाऐ हो रही है बीमार जारही जान1
- Balrampur Breaking बलरामपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल का बड़ा खेल उजागर। हाईस्कूल गणित परीक्षा के दौरान नकल कराने का वीडियो हुआ वायरल। जांच के बाद केंद्र व्यवस्थापक समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज। कक्ष निरीक्षक पर छात्रों से पर्चियां लेकर उत्तर लिखवाने का आरोप। पुलिस ने शुरू की जांच, वायरल वीडियो की तकनीकी पड़ताल जारी।1
- 29 पाउच/टेट्रा (कुल 5.8 लीटर अवैध देशी शराब) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार व उक्त अवैध देशी शराब को बेचने/परिवहन करने से सम्बन्धित 01 दो पहिया वाहन तथा रू0 6292 नगद बरामद👇 थानाध्यक्ष विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा होली त्यौहार के दृष्टिगत देखभाल क्षेत्र, शान्ति व्यवस्था ड्यूटी, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन व रोकथाम अपराध चौकी लक्ष्मननगर क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि तिलकराम कुट्टी के पास कच्ची सड़क पर बहदग्राम बेडसरी से एक व्यक्ति पर शंदेह होने पर उक्त व्यक्ति की तलाशी से उक्त व्यक्ति के पास से एक बोरे में 29 पाउच/टेट्रा (कुल 5.8 लीटर अवैध देशी शराब) व 6292 रूपया बरामद कर तथा उक्त अवैध देशी शराब को बेचने/परिवहन करने से सम्बन्धित 01 दो पहिया वाहन को बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 026/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता👇 विजय जायसवाल पुत्र रामलखन जायसवाल निवासी चहलारी घाट थाना हरदी जनपद बहराइच1
- पुलिस लाइन श्रावस्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, एसपी राहुल भाटी ने दिया भाईचारे का संदेश श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के नेतृत्व में पुलिस लाइन श्रावस्ती में होली का पर्व हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर उत्साहपूर्वक होली का पर्व मनाया और शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन आलोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित पुलिस लाइन तथा जनपद के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी ने सौहार्दपूर्ण माहौल में मिलकर होली का पर्व मनाया और जनपदवासियों से भी आपसी भाईचारे व शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।1
- सेवा में, श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, भिनगा, जनपद- श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश)। विषयः बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा धोखाधड़ी, अवैध वसूली, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में शिकायत। महोदय, सविनय निवेदन है कि प्रार्थी नसरुद्दीन उर्फ राशिद खान, निवासीः बभनपुरवा, जनपद श्रावस्ती का निवासी हूँ। इस पत्र के माध्यम से मैं बिजली विभाग के अधिकारियों के भ्रष्टाचार और उनके द्वारा किए गए शारीरिक उत्पीड़न की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ: घटना का विवरणः दिनांक 07/04/2025 को ताल बघौडा में एक कैंप लगा था। जिसमें भारतापारा काला पावर हाउस के JE राधेश्याम गुप्ता एवं DV सिंह उपस्थित थे। प्रार्थी ने अपना बिजली बिल 'जीरो' कराने के नाम पर उक्त अधिकारियों को 14,000 रुपये नकद दिए थे। रसीद की धोखाधड़ी: पैसे देने के बाद जब प्रार्थी ने रसीद मांगी, तो अधिकारियों ने कहा कि रसीद ग्राम प्रधान के मोबाइल पर भेज दी जाएगी। 4 महीने तक रसीद न मिलने पर जब प्रार्थी ने पुनः संपर्क किया, तो उन्होंने रसीद देने से साफ इनकार कर दिया। दुर्व्यवहार एवं मारपीट: भ्रष्टाचार की इस शिकायत को जब प्रार्थी ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर डाला, तो दिनांक 28/02/2026 की शाम करीब 6:00 बजे JE राधेश्याम गुप्ता (जो कि कथित रूप से शराब के नशे में थे और बिना नेम प्लेट के थे) प्रार्थी के पास पहुंचे। उन्होंने बिना कुछ पूछे प्रार्थी का कॉलर पकड़ा, थप्पड़ों और जूतों से मारपीट की। जानलेवा धमकीः मारपीट के बाद उक्त अधिकारी ने 8-10 अन्य असामाजिक तत्वों (गुंडों) को बुलाया और प्रार्थी को घर तुड़वाने, गोली मरवाने एवं जमीन में गाड़ देने की धमकी दी। इस पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य के रूप में उपलब्ध है। अतः श्रीमान से करबद्ध प्रार्थना है किः उक्त भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल जांच बैठाकर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। प्रार्थी के पैसे वापस दिलाए जाएं और प्रार्थी के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। संलग्नकः घटना का वीडियो साक्ष्य (लिंक/पेनड्राइव)। फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट। प्रार्थी का विवरणः नामः नसरुद्दीन पताः ग्राम - बभनपुरवा, श्रावस्ती मोबाइल नंबर: 7068083964 नाप्सास्ददीन1
- पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के नेतृत्व में पुलिस लाइन श्रावस्ती में होली का पर्व हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं एकता के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा उत्साहपूर्वक पर्व को मनाया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम*, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन आलोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित पुलिस लाइन एवं जनपद के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व रिक्रूट आरक्षी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी ने मिलकर होली पर्व मनाया तथा जनपदवासियों को भी आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया गया।2
- ya patel nager ansari masjid ka picha na hi roade hay na hi nali bana hoa hay1
- आप सभी प्रिय नगरवासियों को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 6 मार्च 2026, सायं 5 बजे बलरामपुर के तुलसी पार्क में आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आप सभी सपरिवार पधारें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। आइए, मिलकर रंगों के इस उत्सव को यादगार बनाएं1