Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर परिषद अध्यक्ष कविता शर्मा का भविष्य स्वागत और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन
Pipalrawan News
नगर परिषद अध्यक्ष कविता शर्मा का भविष्य स्वागत और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नगर परिषद अध्यक्ष कविता शर्मा का भविष्य स्वागत और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन1
- “मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान” के तहत गंधर्वपुरी में शिविर आयोजित: राज्यमंत्री श्री अहिरवार एवं विधायक डॉ. सोनकर ने सुनी समस्याएं *साजिद पठान* देवास। मध्यप्रदेश शासन के "मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान" के अंतर्गत जिले का पहला जनविश्वास शिविर शुक्रवार को सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम गंधर्वपुरी में संपन्न हुआ। शिविर में प्रशासन खुद जनता के द्वार पहुंचा, जहां वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक डॉ. राजेश सोनकर, प्रमुख सचिव राजस्व डॉ. ई. रमेश कुमार, कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने नागरिकों से सीधे आवेदन लेकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। प्रशासन आपके द्वार, मौके पर हो रहा समस्याओं का समाधान राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को पारदर्शी और त्वरित प्रशासनिक सेवाएं देना है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को जिले के अलग-अलग गांवों में इसी तरह शिविर आयोजित किए जाएंगे। सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि अब नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि प्रशासन खुद गांव-गांव पहुंचेगा। मुख्य झलकियां एवं निर्देश: ऑन-द-स्पॉट निराकरण: आवेदनों की तुरंत जांच कर मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया गया। समयबद्ध कार्रवाई: जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव नहीं था, उन्हें सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज कर आगामी विकासखंड स्तरीय शिविर से पूर्व हल करने के निर्देश दिए गए। सघन निरीक्षण: अभियान के तहत शासकीय संस्थाओं और विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया जा रहा है ताकि पारदर्शी व्यवस्था बनी रहे। प्रमुख सचिव राजस्व डॉ. ई. रमेश कुमार ने नागरिकों से बिना झिझक अपनी समस्याएं लिखित रूप में देने की अपील की। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने आश्वस्त किया कि अगले माह के शिविर से पूर्व सभी लंबित शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।4
- नवनियुक्त रोटेरियन ने किया पदभार ग्रहण,,,,,,,,,,,,,,,, नवनियुक्त रोटेरियन ने किया पदभार ग्रहण रोटरी क्लब ऑफ हाटपीपल्या का 16 वां पदग्रहण समारोह संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर मनोज मुकाती व सचिव पद पर कृपालसिंह उदावत को नियुक्त किया गया..... कार्यक्रम में निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन मनोज मुकाती और मानद सचिव रोटेरियन कृपाल सिंह उदावत ने अपनी कार्यकारिणी टीम के साथ पद व समाजसेवा की शपथ ली। #rotary_club #rotary_international_club_2026 करीम1
- आज कन्नौद में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा का विधायक शर्मा ने किया स्वागत1
- बाल कावड़ यात्राजसाठी परिवार की 4 वर्षीय बिटिया ने लगातार दूसरी बार निकाली आष्टा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए आष्टा नगर में आस्था और भक्ति का अनोखा दृश्य देखने को मिला। जसाठी परिवार की मात्र 4 वर्ष की नन्ही बिटिया ने लगातार दूसरी बार बाल कावड़ यात्रा निकालकर नगर में भक्ति की नई अलख जगाई है। धूमधाम और बम-बम भोले के जयकारों के साथ निकली यात्रा - बाल कावड़ यात्रा का शुभारंभ जसाठी निवास से हुआ। ढोल-धमाकों और "बम-बम भोले" के गगनभेदी जयकारों के साथ शुरू हुई यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बुधवारा स्थित श्री राम मंदिर पहुंची। पूरी यात्रा के दौरान नन्ही बिटिया का उत्साह और शिवभक्ति देखकर हर कोई अभिभूत हो गया। राम मंदिर पहुँचकर बाल कावड़ियों ने पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोचार के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। खंडेलवाल चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत - कावड़ यात्रा का खंडेलवाल चौराहा पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ मित्र मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। श्री मेवाड़ा ने 4 वर्षीय नन्ही बिटिया का पुष्पमालाओं एवं पुष्पवर्षा के साथ आत्मीय स्वागत किया तथा उसकी इस अनूठी भक्ति के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. मीना सिंगी, नंदकिशोर जसाठी, विनोदकुमार जसाठी, आकृति जसाठी, पूरनसिंह मेवाड़ा, वैभव मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, धर्मप्रेमी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।4
- अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के फूटी कोठी रोड पर देर रात फूड डिलीवरी बॉय के साथ लूट की वारदात..... इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के फूटी कोठी रोड पर देर रात बेखौफ बदमाशों द्वारा एक फूड डिलीवरी बॉय के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर से महज एक महीने पहले ही जिलाबदर किए गए एक शातिर बदमाश ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर डिलीवरी बॉय का करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया और फूटी कोठी के पास घेरकर हमला कर गाड़ी लूट ली। घटना की सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और शराब के नशे में धुत आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका जिलाबदर साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस अब फरार बदमाश की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। देर रात शहर की सड़कों पर सन्नाटे का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों पर अन्नपूर्णा पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। वारदात देर रात करीब पौने तीन बजे की है, जब फूड सप्लाई कंपनी में कार्यरत डिलीवरी बॉय पीयूष ऑर्डर डिलीवरी के लिए हवा बंगला की तरफ जा रहा था।महूनाका के पास स्कूटी सवार एक युवक और युवती ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और करीब 2 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद फूटी कोठी पर ओवरटेक कर उसे जबरन रोक लिया।गाड़ी रुकते ही स्कूटी चला रही युवती ने पीयूष को दबोच लिया, वहीं उसके साथी ने कमर से चाकू निकालकर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। पीयूष जैसे-तैसे खुद को छुड़ाकर जान बचाकर भागा, जिसके बाद आरोपी उसकी बाइक लेकर चंपत हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस ने सुदामा नगर और द्वारकापुरी क्षेत्र में नाकाबंदी कर पुलिस ने 60 फीट रोड से आरोपी युवती पलक वर्मा निवासी रावजी बाजार को गिरफ्तार कर लिया, जो वारदात के वक्त अत्यधिक शराब के नशे में धुत थी।पूछताछ में फरार आरोपी की पहचान रावजी बाजार निवासी प्रिंस विसनार के रूप में हुई। आरोपी प्रिंस के खिलाफ कई थानों में गंभीर केस दर्ज हैं और उसे एक महीने पहले ही जिलाबदर किया गया था। पुलिस अब जिलाबदर आदेश के उल्लंघन और लूट के मामले में फरार प्रिंस की तलाश कर रही है।2
- मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज इंदौर में आदिवासी भाई-बहनों के साथ यात्रा में भागीदारी एवं संवाद किया जल, जंगल और जमीन एवं आदिवासी समाज का सम्मान ही लोकतांत्रिक और न्यायपूर्ण विकास की सार्थक पहचान है! विश्व_आदिवासी_दिवस पर आज इंदौर में आदिवासी भाई-बहनों के साथ यात्रा में भागीदारी एवं संवाद किया जनजातीय समुदाय के वास्तविक विकास के साथ न्याय और संवैधानिक अधिकारों के लिए हम हर संभव लड़ाई के लिए संकल्पबद्ध हैं!1
- पीपल रावा नगर परिषद अध्यक्ष कविता शर्मा का मनाया गया बर्थडे1