Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरकारी अफसरों के नाम पर फर्जी कागजात… लोगों से ठगी और ऊपर से हाथ में अवैध तमंचे! बरेली के भमोरा में पुलिस ने ऐसे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। बरेली के भमोरा थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से रुपये वसूलने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, फर्जी सरकारी आदेशों की छायाप्रति के साथ दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं
News Network Bharatvarsh
सरकारी अफसरों के नाम पर फर्जी कागजात… लोगों से ठगी और ऊपर से हाथ में अवैध तमंचे! बरेली के भमोरा में पुलिस ने ऐसे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। बरेली के भमोरा थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से रुपये वसूलने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, फर्जी सरकारी आदेशों की छायाप्रति के साथ दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं
More news from मीरगंज and nearby areas
- हेडलाइन: साइबर फ्रॉड के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन और 2 सिम बरामद गार्ड की नौकरी... और नजर थी मालिक के बैंक खाते पर! मोबाइल से सिम निकाली, यूपीआई एक्टिव किया और करीब 12 लाख रुपये की रकम पर हाथ साफ कर दिया। बरेली साइबर क्राइम पुलिस ने अब इस मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।1
- Writing शिव मंदिर परिसर में करीब 40 ट्रॉली मिट्टी डलवाने का कार्यसंवाददाता: आयुष मिश शिव मंदिर परिसर में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को देखते हुए मंदिर के मैनेजर द्वारा अपने स्तर से पहल की गई है। मंदिर परिसर में करीब 40 ट्रॉली मिट्टी डलवाकर पूरे परिसर को व्यवस्थित कराने का कार्य कराया जा रहा है। बारिश के समय शिव मंदिर परिसर में पानी जमा होने से श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी होती थी। इसी समस्या को देखते हुए मैनेजर ने मिट्टी डलवाने का कार्य शुरू कराया है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे मंदिर परिसर में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।1
- ग्राम असदनगर में घरों के आगे गंदगी और अधिक संख्या में लिप्सिट के पेड़ लगे होने से लोगों को परेशानी संवाददाता रवि यादव ग्राम असदनगर में घर के सामने काफी गंदगी फैली हुई है और आसपास बड़ी संख्या में लिप्सिट के पेड़ लगे हुए हैं। पेड़ों और गंदगी के कारण आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है। यहां पशु-पक्षियों का भी आना-जाना लगा रहता है, जिससे कचरा और गंदगी की समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित अधिकारी मौके पर निरीक्षण कराकर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था कराएं और समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।1
- कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी थाना भमोरा #bareillypolice द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में श्रीमती अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली की बाइट।1
- अफसरों के फर्जी सिग्नेचर से बनते थे सरकारी आदेश, कचहरी से चलता था खेल! 2 गिरफ्तार, 3 फरार बरेली में सरकारी अफसरों के नाम और कथित फर्जी सिग्नेचर का इस्तेमाल कर आदेश तैयार करने और लोगों से मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह का भमोरा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के सदस्य इलाके में घूम रहे हैं और उनके पास हथियार भी हैं। सूचना पर भमोरा पुलिस ने ग्राम ब्राह्मपुर से पहले बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास घेराबंदी कर राजवीर राठौर निवासी चकमहमूद, थाना बारादरी और निकेत भारद्वाज निवासी खन्नू मोहल्ला, थाना किला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो कथित फर्जी आधार कार्ड, अधिकारियों के नाम से तैयार दो कथित फर्जी सरकारी आदेशों की छायाप्रति, दो 315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है। कचहरी में बैठकर तैयार होते थे फर्जी कागज पूछताछ में पुलिस को गिरोह के काम करने के तरीके की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार राजवीर अपने साथियों पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक वर्मा के साथ मिलकर अलग-अलग सरकारी विभागों के अधिकारियों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कराता था। इन दस्तावेजों को तैयार करने में कचहरी में कंप्यूटर संबंधी काम करने वाले निकेत भारद्वाज की भूमिका सामने आई है। आरोप है कि फर्जी कागजात और आदेशों का इस्तेमाल लोगों को सरकारी कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उनसे रकम वसूलने के लिए किया जाता था। कितने अफसरों के नाम पर बने आदेश, पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गिरोह ने कितने अधिकारियों और सरकारी विभागों के नाम का इस्तेमाल किया। कितने फर्जी आदेश तैयार किए गए और कितने लोगों से रकम वसूली गई, इसका भी पता लगाया जा रहा है। मामले में पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और लखनऊ निवासी शशांक वर्मा को भी आरोपी बनाया गया है। तीनों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक राजवीर राठौर पर हत्या, धोखाधड़ी, रंगदारी, एनडीपीएस, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ फर्जी दस्तावेजों के इस नेटवर्क की बाकी कड़ियां जोड़ने में जुटी है।1
- सरकारी अफसरों के नाम पर फर्जी कागजात… लोगों से ठगी और ऊपर से हाथ में अवैध तमंचे! बरेली के भमोरा में पुलिस ने ऐसे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। बरेली के भमोरा थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से रुपये वसूलने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, फर्जी सरकारी आदेशों की छायाप्रति के साथ दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं1
- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में शीशगढ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी हिरासत। शीशगढ़ (बरेली): नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी हिरासत में; FIR दर्ज बरेली के थाना शीशगढ़ क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। क्षेत्राधिकारी (CO) बहेड़ी, बरेली श्री अरुण कुमार सिंह की बाइट1
- Bareilly Ke Thana seeshgad ka kiya mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ Bareilly police ka bada action/ CO bahedi Ne Di jankari/ nabalik se galat baat aaropi girftar/ fir darj kar hirasat mein Liya/ Bareilly Ke Thana seeshgad ka kiya mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ Bareilly police ka bada action/ CO bahedi Ne Di jankari/ nabalik se galat baat aaropi girftar/ fir darj kar hirasat mein Liya/1