logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत मंगलपुर थाना क्षेत्र के नैप्लापुर गांव में रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नैप्लापुर गांव निवासी 23 वर्षीय गोपाल पाल पुत्र असर्फी लाल के रूप में हुई है। गोपाल रोज़गार के सिलसिले में अपने गांव से औरैया जा रहा था। गांव के पास औरैया से हवाशपुर की ओर जा रहे एक लोडर वाहन से उसकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले हवाशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

13 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
34f7233c-2514-4d27-8f1e-95dba9e97ee4

सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत मंगलपुर थाना क्षेत्र के नैप्लापुर गांव में रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नैप्लापुर गांव निवासी 23 वर्षीय गोपाल पाल पुत्र असर्फी लाल के रूप में हुई है। गोपाल रोज़गार के सिलसिले में अपने गांव से औरैया जा रहा था। गांव के पास औरैया से हवाशपुर की ओर जा रहे एक लोडर वाहन से उसकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले हवाशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश
    अधिक सेयर करें
    6 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झींझक कानपुर देहात नगरपालिका झींझक की कांसीराम कॉलोनी मे पीने को पानी नहीं टंकी बनी सरकारी पैसा लगा लेकिन पीने के लिए पानी को तरसते हैं लोग हैंड पम्प से चार मंजिल तक पानी लेकर जाते हैं लोग कॉलोनी मे न तो सीवर लाइन है न ही पानी की सुविधा सिर्फ चुनाव के समय नेता लोक लुभावन वादे करते है समस्या का समाधान कोई नहीं करता हजारों लोग पीने को पानी चार मंजिल तक लेकर जाते हैं
    1
    झींझक कानपुर देहात नगरपालिका झींझक की कांसीराम कॉलोनी मे पीने को पानी नहीं टंकी बनी सरकारी पैसा लगा लेकिन पीने के लिए पानी को तरसते हैं लोग हैंड पम्प से चार मंजिल तक पानी लेकर जाते हैं लोग कॉलोनी मे न तो सीवर लाइन है न ही पानी की सुविधा सिर्फ चुनाव के समय नेता लोक लुभावन वादे करते है समस्या का समाधान कोई नहीं करता हजारों लोग पीने को पानी चार मंजिल तक लेकर जाते हैं
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत मंगलपुर थाना क्षेत्र के नैप्लापुर गांव में रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नैप्लापुर गांव निवासी 23 वर्षीय गोपाल पाल पुत्र असर्फी लाल के रूप में हुई है। गोपाल रोज़गार के सिलसिले में अपने गांव से औरैया जा रहा था। गांव के पास औरैया से हवाशपुर की ओर जा रहे एक लोडर वाहन से उसकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले हवाशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    2
    सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत
मंगलपुर थाना क्षेत्र के नैप्लापुर गांव में रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नैप्लापुर गांव निवासी 23 वर्षीय गोपाल पाल पुत्र असर्फी लाल के रूप में हुई है।
गोपाल रोज़गार के सिलसिले में अपने गांव से औरैया जा रहा था। गांव के पास औरैया से हवाशपुर की ओर जा रहे एक लोडर वाहन से उसकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले हवाशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी बिछियापुर गांव में सोमवार की शाम करीब चार बजे एक हृदयविदारक हादसा हो गया। गांव निवासी स्वर्गीय राजेश कुमार का पांच वर्षीय इकलौता बेटा यीशु पड़ोसी रामबाबू की बाउंड्री वॉल के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक बाउंड्री वॉल भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए संदलपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन मासूम को अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर रात जब मासूम का शव घर पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बच्चे की मां सूर्यकांती सदमे में बदहवास हो गईं, जबकि बहनें नेहा, छोटू और कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश कुमार की करीब एक वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी और यीशु परिवार का इकलौता चिराग था। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने बताया कि घटना की सूचना थाने पर नहीं मिली थी। मंगलवार को करीब एक बजे परिजनों ने नदी के किनारे मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी बिछियापुर गांव में सोमवार की शाम करीब चार बजे एक हृदयविदारक हादसा हो गया। गांव निवासी स्वर्गीय राजेश कुमार का पांच वर्षीय इकलौता बेटा यीशु पड़ोसी रामबाबू की बाउंड्री वॉल के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक बाउंड्री वॉल भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए संदलपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन मासूम को अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
देर रात जब मासूम का शव घर पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बच्चे की मां सूर्यकांती सदमे में बदहवास हो गईं, जबकि बहनें नेहा, छोटू और कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश कुमार की करीब एक वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी और यीशु परिवार का इकलौता चिराग था।
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया। मंगलपुर थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे ने बताया कि घटना की सूचना थाने पर नहीं मिली थी। मंगलवार को करीब एक बजे परिजनों ने नदी के किनारे मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कांचली, गांव में मच गया हड़कंप UP के औरैया जिले में एक युवती ने शादी से बचने के लिए ऐसा फिल्मी ड्रामा रच दिया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। 25 साल की रीना की शादी परिजन कहीं और तय कर चुके थे, लेकिन लड़की को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसे में रीना ने घर से भागने से पहले ऐसा प्लान बनाया, जिसने सबको चौंका दिया। रीना ने अपने कमरे के बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबे सांप की कांचली रख दी और चुपचाप घर से निकल गई। सुबह जब परिजनों की नजर केंचुल पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। गांव वालों ने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं। किसी ने कहा लड़की नागिन बन गई है तो कोई इसे चमत्कार बताने लगा। देखते ही देखते लड़की के घर पर भीड़ जुट गई। इधर, युवती के अचानक गायब होने की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला पलट गया। जांच में सामने आया कि रीना का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जबकि घरवाले उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे। इसी से बचने के लिए उसने नागिन वाला ड्रामा रच दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश कर रही है। दो लाइन लिखो
    1
    शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कांचली, गांव में मच गया हड़कंप
UP के औरैया जिले में एक युवती ने शादी से बचने के लिए ऐसा फिल्मी ड्रामा रच दिया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। 25 साल की रीना की शादी परिजन कहीं और तय कर चुके थे, लेकिन लड़की को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसे में रीना ने घर से भागने से पहले ऐसा प्लान बनाया, जिसने सबको चौंका दिया।
रीना ने अपने कमरे के बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबे सांप की कांचली रख दी और चुपचाप घर से निकल गई। सुबह जब परिजनों की नजर केंचुल पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। गांव वालों ने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं। किसी ने कहा लड़की नागिन बन गई है तो कोई इसे चमत्कार बताने लगा। देखते ही देखते लड़की के घर पर भीड़ जुट गई।
इधर, युवती के अचानक गायब होने की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला पलट गया।
जांच में सामने आया कि रीना का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जबकि घरवाले उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे। इसी से बचने के लिए उसने नागिन वाला ड्रामा रच दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई।
फिलहाल पुलिस युवती की तलाश कर रही है।
दो लाइन लिखो
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • [2/8, 8:41 PM] ekbalahmad88: दमनपुर मोड़ के पास से तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध असलहा व कारतूस बरामद [2/8, 8:41 PM] ekbalahmad88: जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तमंचा लहराने का वीडियो वायरल करने वाला युवक दमनपुर मार्ग पर पुलिया के पास खड़ा है और उसके पास अवैध हथियार मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना राजपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दमनपुर मोड़ के आगे पुलिया के पास संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विकास यादव पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम तैतना, थाना गोदन, जनपद दतिया (मध्य प्रदेश),बताया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 10/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने करीब 4बजे बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    [2/8, 8:41 PM] ekbalahmad88: दमनपुर मोड़ के पास से तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध असलहा व कारतूस बरामद
[2/8, 8:41 PM] ekbalahmad88: जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तमंचा लहराने का वीडियो वायरल करने वाला युवक दमनपुर मार्ग पर पुलिया के पास खड़ा है और उसके पास अवैध हथियार मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना राजपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दमनपुर मोड़ के आगे पुलिया के पास संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विकास यादव पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम तैतना, थाना गोदन, जनपद दतिया (मध्य प्रदेश),बताया।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 10/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने करीब 4बजे बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *UGC गाइडलाइन के समर्थन में विरोध - प्रदर्शन कर रही विधायक पल्लवी पटेल को पुलिस ने इस तरह गिरफ्तार किया...*
    1
    *UGC गाइडलाइन के समर्थन में विरोध - प्रदर्शन कर रही विधायक पल्लवी पटेल को पुलिस ने इस तरह गिरफ्तार किया...*
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Solar Energy Company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • शादी से बचने को युवती बनी नागिन केंचुली छोड़ प्रेमी संग फरार | SEA NEWS | रिपोर्ट - आकाश उर्फ अक्की भईया
    1
    शादी से बचने को युवती बनी नागिन केंचुली छोड़ प्रेमी संग फरार | SEA NEWS | 
रिपोर्ट - आकाश उर्फ अक्की भईया
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रमऊ गांव से आस्था और भक्ति की खबर… रमऊ गांव में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। सोमवार शाम करीब 4 बजे कलश यात्रा गांव से निकाली गई, जो गांव की गलियों से होते हुए नहर तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरा और पुनः यात्रा पंडाल स्थल पर आकर संपन्न हुई। कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ, जो आगामी सात दिनों तक चलेगी। कथा का वाचन भागवताचार्य ज्ञान सिंह शास्त्री के मुखारविंद से किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन अवसर पर 16 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 🕉️🙏
    1
    रमऊ गांव से आस्था और भक्ति की खबर…
रमऊ गांव में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया।
सोमवार शाम करीब 4 बजे कलश यात्रा गांव से निकाली गई, जो गांव की गलियों से होते हुए नहर तक पहुंची।
वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरा और पुनः यात्रा पंडाल स्थल पर आकर संपन्न हुई।
कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ, जो आगामी सात दिनों तक चलेगी।
कथा का वाचन भागवताचार्य ज्ञान सिंह शास्त्री के मुखारविंद से किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन अवसर पर 16 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कलश यात्रा के दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 🕉️🙏
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.