logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोंदन थाना क्षेत्र के ग्राम तैड़ोत से कारणों के चलते एक महिला लापता हो गई। जिसको लेकर महिला के परिजनों गोंड़न थाने पहुँचकर रविवार दोपहर साढ़े 03 बजे गुमशुदगी दर्ज कराई हैं। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक मनोज पुत्र मनीराम वर्मा की 24 वर्षीय भाभी जो कि 23 अप्रैल की दोपहर करीब 02 घर से लापता हो गई। जिसको हर जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता न चला। जिसको लेकर पुलिस ने आज गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी हैं।

2 hrs ago
user_Shahid Qureshi
Shahid Qureshi
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

गोंदन थाना क्षेत्र के ग्राम तैड़ोत से कारणों के चलते एक महिला लापता हो गई। जिसको लेकर महिला के परिजनों गोंड़न थाने पहुँचकर रविवार दोपहर साढ़े 03 बजे गुमशुदगी दर्ज कराई हैं। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक मनोज पुत्र मनीराम वर्मा की 24 वर्षीय भाभी जो कि 23 अप्रैल की दोपहर करीब 02 घर से लापता हो गई। जिसको हर जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता न चला। जिसको लेकर पुलिस ने आज गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया की बेटी राधा यादव का हॉन्ग कोंग एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल में चयन 24 वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता कर्नाटक में राधा यादव ने 1500 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल दतिया आज -भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा कर्नाटक में राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजन 24 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रही है जिसमें दतिया की बेटी राधा यादव ने मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी की ओर से खेलते हुए 1500 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल जीता जबकि दूसरे स्थान पर स्नेहा खार महाराष्ट्र रही तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की जाह्नवी रही राधा यादव लगभग 29 राज्यों की प्रतिभागियों को दौड़ में 20 मीटर के अंतर से हराया राधा यादव का चयन हांगकांग में आयोजित होने वाली एशिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है उक्त जानकारी राधा यादव के पिता राम दुलारे यादव और खेल समन्वयक संजय रावत ने दी उन्होंने बताया कि राधा यादव खेल एवं युवा कल्याण विभाग दतिया की खेल प्रतिभा अभियान और खेलो बड़ो अभियान की खोज है और ग्राम पंचायत लरायटा निवासी राधा यादव विगत 5 वर्षों से खेल एवं युवा कल्याण विभाग की एथलेटिक्स अकादमी भोपाल प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है उनकी विशेष उपलब्धि और सफलता पर दतिया में खुशी की लहर दौड़ गई है इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी डॉ अरविंद सिंह राणा जी ,खेल समन्वयक संजय रावत एथलेटिक्स कोच राजेश जमावड़ा सुनीता रिछारिया राजेंद्र तिवारी कुंवर राज सिंह जितेंद्र शर्मा आदित्य सिंह सुनील शर्मा सुरजीत अहिरवार बेटी क्लब दतिया की अध्यक्ष आकांक्षा रावत उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव मंजू गोस्वामी सुषमा श्रीवास्तव रजनी अडजरिया संध्या त्रिपाठी आदि लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं
    1
    दतिया की बेटी राधा यादव का हॉन्ग कोंग एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल में चयन
24 वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता कर्नाटक में राधा यादव ने 1500 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल 
दतिया आज -भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा कर्नाटक में राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजन 24 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रही है जिसमें दतिया की बेटी राधा यादव ने मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी की ओर से खेलते हुए 1500 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल जीता जबकि दूसरे स्थान पर स्नेहा खार महाराष्ट्र रही तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की जाह्नवी रही राधा यादव लगभग 29 राज्यों की प्रतिभागियों को दौड़ में 20 मीटर के अंतर से हराया राधा यादव का चयन हांगकांग में आयोजित होने वाली एशिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है उक्त जानकारी  राधा यादव के पिता राम दुलारे यादव और खेल समन्वयक संजय रावत ने दी उन्होंने बताया कि राधा यादव खेल एवं युवा कल्याण विभाग दतिया की खेल प्रतिभा अभियान और खेलो बड़ो अभियान की खोज है और ग्राम पंचायत  लरायटा निवासी राधा यादव विगत 5 वर्षों से खेल एवं युवा कल्याण विभाग की एथलेटिक्स अकादमी भोपाल प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है उनकी विशेष उपलब्धि और सफलता पर दतिया में खुशी की लहर दौड़ गई है इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी डॉ अरविंद सिंह राणा जी ,खेल समन्वयक संजय रावत एथलेटिक्स कोच राजेश जमावड़ा सुनीता रिछारिया राजेंद्र तिवारी कुंवर राज सिंह जितेंद्र शर्मा आदित्य सिंह सुनील शर्मा सुरजीत अहिरवार बेटी क्लब दतिया की अध्यक्ष आकांक्षा रावत उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव मंजू गोस्वामी सुषमा श्रीवास्तव रजनी अडजरिया संध्या त्रिपाठी आदि लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पण्डोखर धाम ट्रस्ट की फायर ब्रिगेड से बुझी आग, बड़ा हादसा टला पण्डोखर क्षेत्र के ग्राम पुरा सदका में रविवार दोपहर लगी आग को पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट की फायर ब्रिगेड ने समय रहते बुझाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया। आग की सूचना मिलते ही ट्रस्ट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पण्डोखर ग्राम से लगभग 6 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पुरा सदका में दोपहर करीब 1 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। यह सूचना ग्राम के एक युवक द्वारा फोन पर पण्डोखर ग्राम पंचायत के सरपंच रामकुमार शर्मा को दी गई। सरपंच द्वारा तत्काल पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट को अवगत कराया गया, जिसके बाद ट्रस्ट का अग्निशमन वाहन तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बताया जाता है कि आग की शुरुआत ग्राम मैथाने के पास खेतों में पराली जलाने से हुई, जो तेज हवा के चलते फैलकर पुरा गांव तक पहुंच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गांव के लिए खतरा बन गई थी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन वाहन के चालक दुर्जेन्द्र शर्मा एवं पण्डोखर सरकार मंदिर के पुजारी श्याम तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे जनहानि और बड़े नुकसान की आशंका टल गई। पण्डोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने बताया कि फसल कटाई के बाद खेतों में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो इस प्रकार की आगजनी का कारण बनती हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। स्थानीय ग्रामीणों ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाने वाली टीम की सराहना करते हुए ट्रस्ट की त्वरित कार्रवाई को सराहनीय बताया है।
    1
    पण्डोखर धाम ट्रस्ट की फायर ब्रिगेड से बुझी आग, बड़ा हादसा टला
पण्डोखर क्षेत्र के ग्राम पुरा सदका में रविवार दोपहर लगी आग को पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट की फायर ब्रिगेड ने समय रहते बुझाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया। आग की सूचना मिलते ही ट्रस्ट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पण्डोखर ग्राम से लगभग 6 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पुरा सदका में दोपहर करीब 1 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। यह सूचना ग्राम के एक युवक द्वारा फोन पर पण्डोखर ग्राम पंचायत के सरपंच रामकुमार शर्मा को दी गई। सरपंच द्वारा तत्काल पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट को अवगत कराया गया, जिसके बाद ट्रस्ट का अग्निशमन वाहन तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
बताया जाता है कि आग की शुरुआत ग्राम मैथाने के पास खेतों में पराली जलाने से हुई, जो तेज हवा के चलते फैलकर पुरा गांव तक पहुंच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गांव के लिए खतरा बन गई थी।
मौके पर पहुंचे अग्निशमन वाहन के चालक दुर्जेन्द्र शर्मा एवं पण्डोखर सरकार मंदिर के पुजारी श्याम तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे जनहानि और बड़े नुकसान की आशंका टल गई।
पण्डोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने बताया कि फसल कटाई के बाद खेतों में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो इस प्रकार की आगजनी का कारण बनती हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
स्थानीय ग्रामीणों ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाने वाली टीम की सराहना करते हुए ट्रस्ट की त्वरित कार्रवाई को सराहनीय बताया है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Tanushka News P
    1
    Post by Tanushka News P
    user_Tanushka News P
    Tanushka News P
    Artist दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया। जिले के जिगना ग्राम में एक छोटी सी लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। खेत में पड़ी नरवाई (फसल अवशेष) में फेंकी गई बीड़ी से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और भारी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार, किसी ग्रामीण द्वारा जलती हुई बीड़ी नरवाई में फेंक दी गई, जिससे सूखी नरवाई ने तुरंत आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और खेत के किनारे खड़ी एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महज दो मिनट के अंदर कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग यहीं नहीं रुकी, बल्कि खेत में बने किसान के कच्चे मकान तक पहुंच गई। आग की लपटों ने पूरे घर को घेर लिया और घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया। किसान को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के दौरान कई बार फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन समय पर दमकल मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई और नुकसान बढ़ता चला गया। फिलहाल, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना ने एक बार फिर लापरवाही और आपदा प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि नरवाई में आग लगने की घटनाएं हर साल सामने आती हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा जागरूकता के बावजूद ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।
    4
    दतिया। जिले के जिगना ग्राम में एक छोटी सी लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। खेत में पड़ी नरवाई (फसल अवशेष) में फेंकी गई बीड़ी से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और भारी नुकसान हो गया।
जानकारी के अनुसार, किसी ग्रामीण द्वारा जलती हुई बीड़ी नरवाई में फेंक दी गई, जिससे सूखी नरवाई ने तुरंत आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और खेत के किनारे खड़ी एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महज दो मिनट के अंदर कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
आग यहीं नहीं रुकी, बल्कि खेत में बने किसान के कच्चे मकान तक पहुंच गई। आग की लपटों ने पूरे घर को घेर लिया और घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया। किसान को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के दौरान कई बार फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन समय पर दमकल मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई और नुकसान बढ़ता चला गया।
फिलहाल, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना ने एक बार फिर लापरवाही और आपदा प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गौरतलब है कि नरवाई में आग लगने की घटनाएं हर साल सामने आती हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा जागरूकता के बावजूद ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दतिया। शहर के राजघाट तिराहा क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक पानी की पाइपलाइन फूट गई। पाइपलाइन टूटने के चलते तेज़ बहाव के साथ पानी सड़कों पर फैल गया, जिससे आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, काफी देर तक पानी लगातार बहता रहा, जिससे न केवल पानी की बर्बादी हुई बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। लोगों ने संबंधित विभाग को सूचना दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका था। स्थानीय नागरिकों ने जल्द से जल्द पाइपलाइन सुधार की मांग की है, ताकि समस्या का समाधान हो सके और पानी की बर्बादी रोकी जा सके। फिलहाल क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या पर संज्ञान लेकर राहत पहुंचाएगा।
    1
    दतिया। शहर के राजघाट तिराहा क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक पानी की पाइपलाइन फूट गई। पाइपलाइन टूटने के चलते तेज़ बहाव के साथ पानी सड़कों पर फैल गया, जिससे आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, काफी देर तक पानी लगातार बहता रहा, जिससे न केवल पानी की बर्बादी हुई बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हुआ।
लोगों ने संबंधित विभाग को सूचना दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका था। स्थानीय नागरिकों ने जल्द से जल्द पाइपलाइन सुधार की मांग की है, ताकि समस्या का समाधान हो सके और पानी की बर्बादी रोकी जा सके।
फिलहाल क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या पर संज्ञान लेकर राहत पहुंचाएगा।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #MP: विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर गोहद विधायक केशव देसाई के साथ धमाकेदार इंटरव्यू ..…... #विधायक #विधानसभा #किसान #MLA #politicsnews
    1
    #MP: विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर गोहद विधायक केशव देसाई के साथ धमाकेदार इंटरव्यू ..…...
#विधायक #विधानसभा #किसान #MLA #politicsnews
    user_Hindi Varta News
    Hindi Varta News
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपने निवास पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया। शिविर में दतिया शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा पहुंचे। लोगों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी विभिन्न समस्याएं डॉ. मिश्रा के समक्ष रखीं। डॉ. मिश्रा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रेषित किया और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा, महामंत्री अतुल भरे चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपने निवास पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया।
शिविर में दतिया शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा पहुंचे। लोगों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी विभिन्न समस्याएं डॉ. मिश्रा के समक्ष रखीं।
डॉ. मिश्रा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रेषित किया और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा, महामंत्री अतुल भरे चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दतिया। नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया दौरे पर रहे, जहां उन्होंने अपने निवास पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित कर आमजन की समस्या सुनीं। इस शिविर में दतिया शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और युवा पहुंचे। शिविर में आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और शासकीय योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत किए। पूर्व गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने हर आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से हल किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कर प्रशासनिक प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाना रहा।
    1
    दतिया। नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया दौरे पर रहे, जहां उन्होंने अपने निवास पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित कर आमजन की समस्या सुनीं। इस शिविर में दतिया शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और युवा पहुंचे।
शिविर में आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक और शासकीय योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत किए। पूर्व गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने हर आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से हल किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कर प्रशासनिक प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाना रहा।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बिग ब्रेकिंग - छत्रपति शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर दामोदर यादव का पलटवार दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर महाराष्ट्र की तरह मध्य प्रदेश में भी हो FIR छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे लिए किसी ईश्वर से कम नहीं धीरेंद्र शास्त्री ने शिवाजी महाराज का अपमान करते हुए उन्हें बताया थका और कमजोर दामोदर यादव ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने शिवाजी महाराज को भी मनुवादी व्यवस्था के अधीन बता कर उनका अपमान किया संपूर्ण महाराष्ट्र में धीरेंद्र शास्त्री को हो रहा विरोध अनेक जिलों कई संगठनों ने में FIR के लिए दिया आवेदन मध्य प्रदेश में भी धीरेंद्र शास्त्री सार्वजनिक रूप से तत्काल प्रभाव से मांगें माफ़ी माफ़ी नहीं माँगी तो मध्य प्रदेश में भी धीरेंद्र शास्त्री पर करवायेंगे FIR साथ ही बाबा साहेब का अपमान करने वाले भी भेजे जाएं जेल
    1
    बिग ब्रेकिंग - 
छत्रपति शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर दामोदर यादव का पलटवार 
दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर महाराष्ट्र की तरह मध्य प्रदेश में भी हो FIR 
छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे लिए किसी ईश्वर से कम नहीं 
धीरेंद्र शास्त्री ने शिवाजी महाराज का अपमान करते हुए उन्हें बताया थका और कमजोर 
दामोदर यादव ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने शिवाजी महाराज को भी मनुवादी व्यवस्था के अधीन बता कर उनका अपमान किया 
संपूर्ण महाराष्ट्र में धीरेंद्र शास्त्री को हो रहा विरोध अनेक जिलों कई संगठनों ने में FIR के लिए दिया आवेदन 
मध्य प्रदेश में भी धीरेंद्र शास्त्री सार्वजनिक रूप से तत्काल प्रभाव से मांगें माफ़ी
माफ़ी नहीं माँगी तो मध्य प्रदेश में भी धीरेंद्र शास्त्री पर करवायेंगे FIR 
साथ ही बाबा साहेब का अपमान करने वाले भी भेजे जाएं जेल
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.