बीड़ी की चिंगारी बनी कहर: नरवाई की आग में कार राख, किसान का घर भी जला, फायर ब्रिगेड नहीं पहुँची समय पर दतिया। जिले के जिगना ग्राम में एक छोटी सी लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। खेत में पड़ी नरवाई (फसल अवशेष) में फेंकी गई बीड़ी से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और भारी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार, किसी ग्रामीण द्वारा जलती हुई बीड़ी नरवाई में फेंक दी गई, जिससे सूखी नरवाई ने तुरंत आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और खेत के किनारे खड़ी एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महज दो मिनट के अंदर कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग यहीं नहीं रुकी, बल्कि खेत में बने किसान के कच्चे मकान तक पहुंच गई। आग की लपटों ने पूरे घर को घेर लिया और घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया। किसान को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के दौरान कई बार फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन समय पर दमकल मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई और नुकसान बढ़ता चला गया। फिलहाल, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना ने एक बार फिर लापरवाही और आपदा प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि नरवाई में आग लगने की घटनाएं हर साल सामने आती हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा जागरूकता के बावजूद ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।
बीड़ी की चिंगारी बनी कहर: नरवाई की आग में कार राख, किसान का घर भी जला, फायर ब्रिगेड नहीं पहुँची समय पर दतिया। जिले के जिगना ग्राम में एक छोटी सी लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। खेत में पड़ी नरवाई (फसल अवशेष) में फेंकी गई बीड़ी से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और भारी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार, किसी ग्रामीण द्वारा
जलती हुई बीड़ी नरवाई में फेंक दी गई, जिससे सूखी नरवाई ने तुरंत आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और खेत के किनारे खड़ी एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महज दो मिनट के अंदर कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग यहीं नहीं रुकी, बल्कि खेत में बने किसान के कच्चे मकान तक पहुंच गई। आग
की लपटों ने पूरे घर को घेर लिया और घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया। किसान को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के दौरान कई बार फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन समय पर दमकल मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई और नुकसान बढ़ता चला
गया। फिलहाल, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना ने एक बार फिर लापरवाही और आपदा प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि नरवाई में आग लगने की घटनाएं हर साल सामने आती हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा जागरूकता के बावजूद ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।
- Post by Tanushka News P1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपने निवास पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया। शिविर में दतिया शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा पहुंचे। लोगों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी विभिन्न समस्याएं डॉ. मिश्रा के समक्ष रखीं। डॉ. मिश्रा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रेषित किया और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाहा, महामंत्री अतुल भरे चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- दतिया। जिले के जिगना ग्राम में एक छोटी सी लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। खेत में पड़ी नरवाई (फसल अवशेष) में फेंकी गई बीड़ी से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और भारी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार, किसी ग्रामीण द्वारा जलती हुई बीड़ी नरवाई में फेंक दी गई, जिससे सूखी नरवाई ने तुरंत आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और खेत के किनारे खड़ी एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महज दो मिनट के अंदर कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग यहीं नहीं रुकी, बल्कि खेत में बने किसान के कच्चे मकान तक पहुंच गई। आग की लपटों ने पूरे घर को घेर लिया और घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया। किसान को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के दौरान कई बार फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन समय पर दमकल मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई और नुकसान बढ़ता चला गया। फिलहाल, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना ने एक बार फिर लापरवाही और आपदा प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि नरवाई में आग लगने की घटनाएं हर साल सामने आती हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा जागरूकता के बावजूद ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।4
- दतिया। शहर के राजघाट तिराहा क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक पानी की पाइपलाइन फूट गई। पाइपलाइन टूटने के चलते तेज़ बहाव के साथ पानी सड़कों पर फैल गया, जिससे आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, काफी देर तक पानी लगातार बहता रहा, जिससे न केवल पानी की बर्बादी हुई बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। लोगों ने संबंधित विभाग को सूचना दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका था। स्थानीय नागरिकों ने जल्द से जल्द पाइपलाइन सुधार की मांग की है, ताकि समस्या का समाधान हो सके और पानी की बर्बादी रोकी जा सके। फिलहाल क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या पर संज्ञान लेकर राहत पहुंचाएगा।1
- बिग ब्रेकिंग - छत्रपति शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर दामोदर यादव का पलटवार दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर महाराष्ट्र की तरह मध्य प्रदेश में भी हो FIR छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे लिए किसी ईश्वर से कम नहीं धीरेंद्र शास्त्री ने शिवाजी महाराज का अपमान करते हुए उन्हें बताया थका और कमजोर दामोदर यादव ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने शिवाजी महाराज को भी मनुवादी व्यवस्था के अधीन बता कर उनका अपमान किया संपूर्ण महाराष्ट्र में धीरेंद्र शास्त्री को हो रहा विरोध अनेक जिलों कई संगठनों ने में FIR के लिए दिया आवेदन मध्य प्रदेश में भी धीरेंद्र शास्त्री सार्वजनिक रूप से तत्काल प्रभाव से मांगें माफ़ी माफ़ी नहीं माँगी तो मध्य प्रदेश में भी धीरेंद्र शास्त्री पर करवायेंगे FIR साथ ही बाबा साहेब का अपमान करने वाले भी भेजे जाएं जेल1
- #MP: विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर गोहद विधायक केशव देसाई के साथ धमाकेदार इंटरव्यू ..…... #विधायक #विधानसभा #किसान #MLA #politicsnews1
- Post by Tanushka News P1