जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी सोनपाल रात्रिकालीन कबड्डी समापन में हुईं शामिल, रंगमंच भवन हेतु 5 लाख की घोषणा दुर्गूकोदल, कांकेर छग। दुर्गुकोंदल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हामतवाही के आश्रित ग्राम सोनपाल में आयोजित रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत कांकेर अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करना बहुत बड़ी बात है। खेल से आपसी मेलजोल बढ़ता है, मनोरंजन होता है, बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है तथा एक-दूसरे से सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन लगातार होते रहना चाहिए। इसी दौरान ग्रामीणों की मांग पर रंगमंच भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलना जरूरी है। साथ ही सोनपाल गांव के रास्ते में पड़ने वाली नदी पर आजादी के बाद से अब तक पुल नहीं बनने की बात रखते हुए उन्होंने इसे बजट सत्र में जुड़वाने की बात कही। इसके अलावा कबड्डी प्रतियोगिता हेतु मैट उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। *भाजपा मंडल महामंत्री रामचंद्र कल्लो ने कहा—खेल से होता है शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास समारोह में भाजपा मंडल दुर्गूकोदल के महामंत्री रामचंद्र कल्लो ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। खेल आपसी समरसता, एकता भावना, संगठित मेल-मिलाप और अनुशासन को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता ग्रामीण अंचल में परंपरागत रूप से होती रही है और आज भी ग्रामीणजन इस परंपरा को जीवित रखकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ी के लिए उपयोगी साबित होते हैं, इसलिए इसे निरंतर जारी रखा जाना चाहिए। ग्राम पंचायत हामतवाही के सरपंच कुबेर दरों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल गांव की पहचान और युवाओं की ऊर्जा का सही माध्यम है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रचार-प्रसार मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री रामचंद्र कल्लो, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री शिरो कोमरे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अशोक जैन, मनेश्वर नाग, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि नागसाय तुलावी, ग्राम प्रमुख शानू दुग्गा, सरपंच कुबेर दरों, पूर्व सरपंच अजीत दुग्गा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलसी मतलामी, अमृत लाल नाग, अनिल जायसवाल, प्रभु पांडे सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी सोनपाल रात्रिकालीन कबड्डी समापन में हुईं शामिल, रंगमंच भवन हेतु 5 लाख की घोषणा दुर्गूकोदल, कांकेर छग। दुर्गुकोंदल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हामतवाही के आश्रित ग्राम सोनपाल में आयोजित रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत कांकेर अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करना बहुत बड़ी बात है। खेल से आपसी मेलजोल बढ़ता है, मनोरंजन होता है, बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है तथा एक-दूसरे से सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन लगातार होते रहना चाहिए। इसी दौरान ग्रामीणों की मांग पर रंगमंच भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलना जरूरी है। साथ ही सोनपाल गांव के रास्ते में पड़ने वाली नदी पर आजादी के बाद से अब तक पुल नहीं बनने की बात रखते हुए उन्होंने इसे बजट सत्र में जुड़वाने की बात कही। इसके अलावा कबड्डी प्रतियोगिता हेतु मैट उपलब्ध कराने का
भी आश्वासन दिया। *भाजपा मंडल महामंत्री रामचंद्र कल्लो ने कहा—खेल से होता है शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास समारोह में भाजपा मंडल दुर्गूकोदल के महामंत्री रामचंद्र कल्लो ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। खेल आपसी समरसता, एकता भावना, संगठित मेल-मिलाप और अनुशासन को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता ग्रामीण अंचल में परंपरागत रूप से होती रही है और आज भी ग्रामीणजन इस परंपरा को जीवित रखकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ी के लिए उपयोगी साबित होते हैं, इसलिए इसे निरंतर जारी रखा जाना चाहिए। ग्राम पंचायत हामतवाही के सरपंच कुबेर दरों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल गांव की पहचान और युवाओं की ऊर्जा का सही माध्यम है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रचार-प्रसार मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री रामचंद्र कल्लो, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री शिरो कोमरे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अशोक जैन, मनेश्वर नाग, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि नागसाय तुलावी, ग्राम प्रमुख शानू दुग्गा, सरपंच कुबेर दरों, पूर्व सरपंच अजीत दुग्गा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलसी मतलामी, अमृत लाल नाग, अनिल जायसवाल, प्रभु पांडे सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- कोतवाली पुलिस ने 496 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन और मोबाइल जब्त1
- जटाशंकर धाम में बड़े उल्लास के साथ महाशिवरात्रि मनाई गई1
- Post by सतभक्ति संदेश1
- नाबालिग की हत्या से मची सनसनी .... दुर्ग शहर के शक्ति नगर क्षेत्र में भगवान शंकर मंदिर के सामने देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार लगभग चार लोगों ने मिलकर एक नाबालिग पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिग घोड़ी साज़ का काम करता था और शिव की बारात के दौरान घोड़ी लेकर बारात में पहुंचा था। इसी दौरान आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर जमीन खून से लाल हो गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार हमला करने वाले शातिर अपराधी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।1
- भुवनेश्वर ब्लास्ट का CCTV फ़ुटेज * 27 जनवरी को ओडिशा के भुनेश्वर में हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज़ मलिक अपने घर की छत पर देसी बम बना रहा था। * उसके साथ परिवार वाले भी मौजूद थे, तभी भयंकर ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 4 लोग बुरी तरह घायल हो गये। * पुलिस के अनुसार *, शाहनवाज़ किसी दुश्मन से बदला लेने की नीयत से बम बना रहा था1
- दुर्ग नगर निगम के स्वास्थ्य मंत्री "नीलेश अग्रवाल" क्या कर रहे हैं शहर में बढ़ रहा है कुत्तों का आतंक जानता की परेशानी दूर तो कर दो मंत्री जी।1
- इकलौते बेटे के गम में दे दी जान: वाट्सएप स्टेटस में लिखा... वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं, पति-पत्नी झूल गए फांसी के फंदे पर छत्तीसगढ़। शिवनी, इकलौते बेटे के गम में पूरी तरह टूट चुके पति-पत्नी ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप स्टेटस में लिखा है, वे भी अब इस दुनिया से जा रहे हैं।1
- “राम नाम का मतलब कोई कहकर नहीं समझा सकता, यह समझ आता है तब, जब इंसान बोलना नहीं, राम की राह पर चलना सीख लेता है। राम को जानना आसान नहीं, राम को जीना ही असली भक्ति है।” राम नाम कोई शब्द मात्र नहीं है, यह तो जीवन को दिशा देने वाला सत्य है। राम को केवल कह देने से, या राम का जयकारा लगा देने से राम समझ में नहीं आते। राम को समझने के लिए मन को शांत करना पड़ता है, अहंकार को त्यागना पड़ता है और सत्य के साथ खड़ा होना पड़ता है। राम वह नाम है जो अन्याय के सामने झुकता नहीं, परंतु किसी से द्वेष भी नहीं रखता। राम वह मर्यादा हैं जो सत्ता में होकर भी संयम सिखाती है, और वनवास में होकर भी धैर्य का पाठ पढ़ाती है। राम हमें बताते हैं कि सही होना आसान नहीं होता, पर सही के साथ खड़े रहना ही मनुष्य का असली धर्म है। राम को जानना ग्रंथों के पन्ने पलटने से नहीं, बल्कि जीवन के हर मोड़ पर सत्य, करुणा और कर्तव्य निभाने से होता है। जब दुख में भी मन विचलित न हो, जब क्रोध में भी विवेक बना रहे, जब शक्ति होने पर भी अहंकार सिर न उठाए— तब समझिए कि राम हमारे आचरण में उतरने लगे हैं। राम की राह पर चलना केवल पूजा नहीं है, यह एक साधना है। जहाँ वचन निभाना पड़ता है, जहाँ रिश्तों की मर्यादा रखनी पड़ती है, जहाँ अपने से पहले दूसरों के सुख-दुख को समझना पड़ता है। राम हमें सिखाते हैं कि महान वही नहीं जो जीत जाए, महान वह है जो जीतकर भी नम्र बना रहे। इसलिए राम नाम कहने की नहीं, जीने की वस्तु है। जो राम को हृदय में उतार लेता है, उसका जीवन स्वयं एक संदेश बन जाता है। वही सच्चा रामभक्त है, जो हर कर्म में रामत्व को जीवित रखता है।1