सिविल लाइन 2 वार्ड 58: भवानी डे केयर में विशेष बच्चों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल सिविल लाइन 2 वार्ड 58: भवानी डे केयर में विशेष बच्चों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल प्रयागराज। सिविल लाइंस-2 के वार्ड 58 स्थित भवानी डे केयर में विशेष बच्चों के विकास और प्रशिक्षण को लेकर संस्थापक पूनम जी से मुलाकात कर जानकारी प्राप्त की गई। यहां बच्चों को दैनिक दिनचर्या, बोलने-बातचीत करने, चलने और समझने की क्षमता विकसित करने के लिए अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से सिखाया जाता है। संस्थान में करीब आठ प्रशिक्षक बच्चों की जरूरतों के अनुसार उन्हें प्रशिक्षित करते हैं। प्रत्येक प्रशिक्षक का उद्देश्य बच्चों को सरल और व्यावहारिक तरीकों से समझाना तथा उनके कौशल को विकसित करना है। संस्थान में बच्चों की सीखने की क्षमता और दैनिक जीवन में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
सिविल लाइन 2 वार्ड 58: भवानी डे केयर में विशेष बच्चों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल सिविल लाइन 2 वार्ड 58: भवानी डे केयर में विशेष बच्चों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल प्रयागराज। सिविल लाइंस-2 के वार्ड 58 स्थित भवानी डे केयर में विशेष बच्चों के विकास और प्रशिक्षण को लेकर संस्थापक पूनम जी से मुलाकात कर जानकारी प्राप्त की गई। यहां बच्चों को दैनिक दिनचर्या, बोलने-बातचीत करने, चलने और समझने की क्षमता विकसित करने के लिए अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से सिखाया जाता है। संस्थान में करीब आठ प्रशिक्षक बच्चों की जरूरतों के अनुसार उन्हें प्रशिक्षित करते हैं। प्रत्येक प्रशिक्षक का उद्देश्य बच्चों को सरल और व्यावहारिक तरीकों से समझाना तथा उनके कौशल को विकसित करना है। संस्थान में बच्चों की सीखने की क्षमता और दैनिक जीवन में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
- डीएम संग डांडिया नाइट में लुत्फ उठाते टॉप 10 अपराधी की चर्चा, अगले दिन पुलिस सत्यापन में घर पर नहीं मिले! डीएम संग डांडिया नाइट में लुत्फ उठाते टॉप 10 अपराधी की चर्चा, अगले दिन पुलिस सत्यापन में घर पर नहीं मिले! • डांडिया नाइट्स की तस्वीर के बाद नैनी पुलिस के सत्यापन अभियान से उठे सवाल • हिस्ट्रीशीटर और टॉप-10 सूची में नाम होने के दावों की आधिकारिक पुष्टि बाकी राजेश सरकार प्रयागराज।संगम नगरी में कानून-व्यवस्था और अपराधियों की निगरानी को लेकर एक ऐसा घटनाक्रम चर्चा में है, जिसके दो पहलू हैं। सोमवार को परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में आयोजित डांडिया नाइट्स कार्यक्रम के दौरान प्रदीप महरा जिलाधिकारी के करीब बैठा नजर आया। अगले ही दिन मंगलवार को नैनी पुलिस हिस्ट्रीशीटरों और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के सत्यापन के लिए अरैल तथा पूरा फतेह मोहम्मद पहुंची, जहां प्रदीप महरा समेत कई लोग अपने घरों पर नहीं मिले। इन दोनों घटनाओं ने सवाल खड़े किए हैं, लेकिन इनके बीच किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। • एक तस्वीर, कई सवाल! कार्यक्रम में जिलाधिकारी के करीब प्रदीप महरा की मौजूदगी सामने आने के बाद उसकी कथित आपराधिक पृष्ठभूमि को लेकर चर्चा तेज हो गई। दावा किया जाता रहा है कि उसका नाम नैनी थाने के हिस्ट्रीशीटरों और टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल रहा है। हालांकि, वर्तमान में इन सूचियों में उसका नाम दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि आवश्यक है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि सार्वजनिक आयोजनों में अतिथियों और आमंत्रित लोगों की पृष्ठभूमि की जांच की कोई व्यवस्था है या नहीं? • पुलिस पहुंची दरवाजे पर, कई लोग नदारद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में नैनी पुलिस ने मंगलवार को अरैल और पूरा फतेह मोहम्मद क्षेत्र में पैदल गश्त कर हिस्ट्रीशीटरों तथा गोवध से जुड़े आपराधिक इतिहास वाले लोगों का सत्यापन किया। अभियान का उद्देश्य संबंधित व्यक्तियों के मौजूदा ठिकानों की जानकारी जुटाना, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना और शांति व्यवस्था बनाए रखना बताया गया। पुलिस के अनुसार अरैल निवासी प्रदीप महरा, शुभम महरा, पिंटू महरा और अरविंद महरा अपने घरों पर नहीं मिले। वहीं, पूरा फतेह मोहम्मद निवासी मोहम्मद सिराज और महेश भारतीय भी घर पर मौजूद नहीं थे। इसी इलाके में रामबाबू पुत्र कल्लू घर पर मिला। हालांकि, सत्यापन के दौरान किसी व्यक्ति का घर पर नहीं मिलना अपने आप में फरार होने का प्रमाण नहीं है। अहम सवाल यह है कि अनुपस्थित मिले लोगों के संबंध में पुलिस ने आगे क्या कार्रवाई की और उनका सत्यापन पूरा हुआ या नहीं? • पुराने मुकदमों और कार्रवाई के दावों की भी जांच जरूरी प्रदीप महरा, जिनका नाम कुछ जगह प्रदीप माहरा भी लिखा जाता है, के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, जमीन पर कब्जे और धमकी जैसे मामलों में मुकदमे दर्ज होने के दावे किए जाते रहे हैं। उसे भूमाफिया बताए जाने तथा वर्ष 2020 में अरैल क्षेत्र में कथित अवैध निर्माण के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ध्वस्तीकरण कार्रवाई का भी उल्लेख मिलता रहा है। इन दावों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए मुकदमों के आधिकारिक अभिलेख, वर्तमान आपराधिक स्थिति और संबंधित कार्रवाई के दस्तावेजों की पुष्टि जरूरी है। • जवाबदेही के सवाल अनुत्तरित डांडिया नाइट्स में जिलाधिकारी के करीब नजर आने वाले व्यक्ति को लेकर उठी चर्चा और अगले दिन पुलिस के सत्यापन अभियान के बीच कई सवालों के जवाब सामने आने बाकी हैं। क्या प्रदीप महरा का नाम वर्तमान में हिस्ट्रीशीटर या टॉप-10 सूची में दर्ज है? सत्यापन के दौरान घर पर नहीं मिलने के बाद पुलिस ने क्या कदम उठाए? क्या वर्ष 2020 की कथित ध्वस्तीकरण कार्रवाई से जुड़े अभिलेख सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं? इन सवालों पर पुलिस और जिला प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना जरूरी है। किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में जिलाधिकारी के करीब बैठने से प्रशासनिक संरक्षण या मिलीभगत साबित नहीं होती, लेकिन यदि आपराधिक रिकॉर्ड से जुड़े दावे सही हैं, तो उनकी आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होना भी उतना ही जरूरी है। अब निगाह पुलिस और प्रशासन के जवाब पर है कि दावों की सच्चाई क्या है और सत्यापन अभियान का अगला कदम क्या होगा?1
- सिविल लाइन 2 वार्ड 58: भवानी डे केयर में विशेष बच्चों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल सिविल लाइन 2 वार्ड 58: भवानी डे केयर में विशेष बच्चों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल प्रयागराज। सिविल लाइंस-2 के वार्ड 58 स्थित भवानी डे केयर में विशेष बच्चों के विकास और प्रशिक्षण को लेकर संस्थापक पूनम जी से मुलाकात कर जानकारी प्राप्त की गई। यहां बच्चों को दैनिक दिनचर्या, बोलने-बातचीत करने, चलने और समझने की क्षमता विकसित करने के लिए अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से सिखाया जाता है। संस्थान में करीब आठ प्रशिक्षक बच्चों की जरूरतों के अनुसार उन्हें प्रशिक्षित करते हैं। प्रत्येक प्रशिक्षक का उद्देश्य बच्चों को सरल और व्यावहारिक तरीकों से समझाना तथा उनके कौशल को विकसित करना है। संस्थान में बच्चों की सीखने की क्षमता और दैनिक जीवन में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।3
- प्रयागराज में 200 करोड़ से बनेगा 550 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल दो साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य 45 साल के पीपीपी मॉडल पर होगा संचालन प्रयागराज में 200 करोड़ से बनेगा 550 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल दो साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, 45 साल के पीपीपी मॉडल पर होगा संचालन प्रयागराज। प्रयागराज में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ रुपये की लागत से 550 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल विकसित किया जाएगा। पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड को प्रयागराज नगर निगम से पीपीपी मॉडल के तहत अस्पताल निर्माण और संचालन का मैंडेट मिला है। 3.22 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस अस्पताल को दो साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अस्पताल का संचालन 45 वर्षों के कंसेशन पर होगा। निर्माण के लिए नगर निगम 76.52 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति करेगा। अरैल घाट के पीछे प्रस्तावित अस्पताल से प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। पार्क ग्रुप के अनुसार, आगरा और गोरखपुर की परियोजनाओं सहित उत्तर प्रदेश में उसकी नियोजित स्वास्थ्य क्षमता बढ़कर 1,310 बेड हो जाएगी।4
- गौहनिया में कांग्रेस जिला सचिव रामप्रवेश का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान प्रयागराज। यमुना नगर के गौहनिया में कांग्रेस पार्टी की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के जिला सचिव (यमुना नगर) रामप्रवेश का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा के बारे में विस्तार से चर्चा की और पार्टी के कसीदे पढ़े। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव रामप्रवेश ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि जो वर्तमान चुनाव प्रक्रिया है, उससे पूरे देश में उथल-पुथल मची हुई है। जनता का लोकतांत्रिक संस्थाओं से भरोसा उठ रहा है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से 2027 की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा, तभी भाजपा को सत्ता से हटाया जा सकेगा। बैठक में कांग्रेस के कई स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। गौहनिया में कांग्रेस जिला सचिव रामप्रवेश का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान प्रयागराज। यमुना नगर के गौहनिया में कांग्रेस पार्टी की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के जिला सचिव (यमुना नगर) रामप्रवेश का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा के बारे में विस्तार से चर्चा की और पार्टी के कसीदे पढ़े। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव रामप्रवेश ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि जो वर्तमान चुनाव प्रक्रिया है, उससे पूरे देश में उथल-पुथल मची हुई है। जनता का लोकतांत्रिक संस्थाओं से भरोसा उठ रहा है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से 2027 की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा, तभी भाजपा को सत्ता से हटाया जा सकेगा। बैठक में कांग्रेस के कई स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।4
- *प्रयागराज यमुनापार थाना नैनी क्षेत्र* *पुलिस प्रशासन की देखरेख में ऐतिहासिक पुराना चीनी मिल रामलीला कमेटी का कर्ण घोड़ा जुलूस सकुशल संपन्न* *आपको बता दें कि चीनी मिल रामलीला कमेटी नैनी में सबसे पुराना है और आज रामलीला के शुरुआत के पहले परंपरा गत कर्ण घोड़ा शोभा यात्रा क्षेत्र में निकाली गई डीसीपी यमुनानगर श्रीमान विवेक चंद्र यादव जी के कुशल मार्गदर्शन में बेहतरीन कानून व्यवस्था के साथ शोभायात्रा संपन्न कराया गया इस मौके पर एसीपी करछना श्री कुंजलता एवं नैनी थाना श्री अविनाश कुमार सिंह जी पुलिस फोर्स और विशेष पुलिस अधिकारी के प्रभारी एवं संचालक आशीष जायसवाल अपने टीम के सदस्यों के साथ शांति सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे।* *प्रयागराज यमुनापार थाना नैनी क्षेत्र* *पुलिस प्रशासन की देखरेख में ऐतिहासिक पुराना चीनी मिल रामलीला कमेटी का कर्ण घोड़ा जुलूस सकुशल संपन्न* *आपको बता दें कि चीनी मिल रामलीला कमेटी नैनी में सबसे पुराना है और आज रामलीला के शुरुआत के पहले परंपरा गत कर्ण घोड़ा शोभा यात्रा क्षेत्र में निकाली गई डीसीपी यमुनानगर श्रीमान विवेक चंद्र यादव जी के कुशल मार्गदर्शन में बेहतरीन कानून व्यवस्था के साथ शोभायात्रा संपन्न कराया गया इस मौके पर एसीपी करछना श्री कुंजलता एवं नैनी थाना श्री अविनाश कुमार सिंह जी पुलिस फोर्स और विशेष पुलिस अधिकारी के प्रभारी एवं संचालक आशीष जायसवाल अपने टीम के सदस्यों के साथ शांति सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे।*1
- प्रयागराज में 200 करोड़ से बनेगा 550 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल प्रयागराज में 200 करोड़ से बनेगा 550 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल दो साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, 45 साल के पीपीपी मॉडल पर होगा संचालन प्रयागराज। प्रयागराज में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए 200 करोड़ रुपये की लागत से 550 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल विकसित किया जाएगा। पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड को प्रयागराज नगर निगम से पीपीपी मॉडल के तहत अस्पताल निर्माण और संचालन का मैंडेट मिला है। 3.22 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस अस्पताल को दो साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अस्पताल का संचालन 45 वर्षों के कंसेशन पर होगा। निर्माण के लिए नगर निगम 76.52 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति करेगा। अरैल घाट के पीछे प्रस्तावित अस्पताल से प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। पार्क ग्रुप के अनुसार, आगरा और गोरखपुर की परियोजनाओं सहित उत्तर प्रदेश में उसकी नियोजित स्वास्थ्य क्षमता बढ़कर 1,310 बेड हो जाएगी।4
- सिविल लाइंस को पार्किंग के नाम पर उजाड़ने का आरोप, वरिष्ठ पत्रकार ने जताया विरोध प्रयागराज के हृदय स्थल सिविल लाइंस को स्मार्ट सिटी के नाम पर सजाने के बाद पार्किंग के नाम पर नगर निगम और प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों पर सवाल उठने लगे हैं। वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमरजीत सिंह विशेन ने आरोप लगाया है कि प्रयागराज एजी ऑफिस में नाले पर मार्केट बनाकर और फुटपाथी दुकानदारों को भगाने के बाद अब सिविल लाइंस में पार्किंग के नाम पर मनमानी की जा रही है।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि,ठेकेदारों, व्यापार मंडल के नेताओं और अधिकारियों के धनउगाही वाले गठजोड़ से सिविल लाइंस में सड़क और फुटपाथ पर वाहन स्टैंड के नाम पर अर्द्धकुंभ में लगे लोहे के गाटर को रातों-रात कटवाकर हटवा दिया गया और वहां गाड़ी रिपेयरिंग की दुकान लगवा दी गई है।विशेन ने आरोप लगाया कि इसके पीछे मंशा भविष्य में कंटेनर रखकर वहां भी मार्केट बनाकर किराया वसूली करने की है। यह गलत है, जबकि जो पार्किंग स्थल है उसका केवल 20 प्रतिशत ही उपयोग हो रहा है।उन्होंने मांग की है कि प्रशासन इस कदम पर फिर से विचार करे। जो अधिकारी शहर को उजाड़ने का काम कर रहे हैं,इसका हर्जाना उनके वेतन से वसूला जाए इसका सभी शहरियों को विरोध करना चाहिए क्योंकि यह अधिकारियों का पैसा नहीं बल्कि देश के टैक्सपेयर्स का धन बर्बाद किया जा रहा है।1
- ट्रंप की चेतावनियों के बावजूद, रूस पर 500 से ज्यादा ड्रोन छोड़े गए वर्ल्ड फास्ट : ट्रंप के "एनर्जी सीज़फ़ायर" (ऊर्जा युद्धविराम) को खुली चुनौती देते हुए, यूक्रेन ने दो दिन पहले बेलगोरोद ओब्लास्ट के वालुइकी में एक ऑयल डिपो पर हमला किया और उसमें आग लगा दी। ट्रंप की चेतावनियों के बावजूद, बीती रात रूस पर 500 से ज्यादा ड्रोन छोड़े गए।1