logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़वानी कालिका माता मंदिर और एमजी रोड के पंडाल में भी सांस्कृतिक आयोजन बड़वानी। गणेशोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। वहीं पाला बाजार स्थित मां कालिका माता मंदिर में गणपति बप्पा की संपूर्ण गाथा का नृत्य-नाट्य के माध्यम से मंचन हुआ। एमजी रोड स्थित एक निजी गणेश पंडाल में भी गणेशोत्सव की शुरुआत से ही प्रतिदिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कालिका माता मंदिर में गणपति बप्पा की संपूर्ण गाथा पाला बाजार स्थित मां कालिका माता मंदिर में करीब 10 वर्ष बाद फिर गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को यहां सुंदरकांड पाठ हुआ था। बुधवार को गणपति बप्पा की संपूर्ण गाथा पर आधारित नृत्य-नाट्य प्रस्तुति हुई।इस प्रस्तुति में शहर के युवा कलाकार और उनकी टीम भावेश डांस ग्रुप ने प्रस्तुति दी। भावेश यादव शहर की विभिन्न धार्मिक समितियों से जुड़े आयोजनों में सक्रिय रूप से प्रस्तुतियां देते रहे हैं। कार्यक्रम में कृष्णा यादव और शिवानी मारू ने मुख्य किरदार निभाए, जबकि रैनी यादव और जया जोशी, हर्षित पारगिर, सागर कोठना का भी इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कलाकारों ने नृत्य एवं अभिनय के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों को जीवंत किया, जिसे देखने श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन में 17 सितंबर को शिशुपाल वध, 18 को आदिशक्ति-महिषासुर वध, 19 को अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान, 20 को किष्किंधा कांड-बाली सुग्रीव युद्ध, 21 को नृसिंह अवतार, 22 को द्रौपदी चीरहरण तथा 23 सितंबर को वीरभद्र-शिवशक्ति के प्रचंड रूप की प्रस्तुति होगी। एमजी रोड के पंडाल में रोज अलग-अलग सांस्कृतिक आयोजन शहर के एमजी रोड क्षेत्र में एक निजी गणेश पंडाल में भी गणेशोत्सव की शुरुआत से ही प्रतिदिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों के साथ यहां गणेश दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है।

2 hrs ago
user_Mohmmad Mustafa Memon
Mohmmad Mustafa Memon
Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
49e6e836-ab56-45e8-8b56-0d4fa11f1ff9

बड़वानी कालिका माता मंदिर और एमजी रोड के पंडाल में भी सांस्कृतिक आयोजन बड़वानी। गणेशोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। वहीं पाला बाजार स्थित मां कालिका माता मंदिर में गणपति बप्पा की संपूर्ण गाथा का नृत्य-नाट्य के माध्यम से मंचन हुआ। एमजी रोड स्थित एक निजी गणेश पंडाल में भी गणेशोत्सव की शुरुआत से ही प्रतिदिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कालिका माता मंदिर में गणपति बप्पा की संपूर्ण गाथा पाला बाजार स्थित मां कालिका माता मंदिर में करीब 10 वर्ष बाद फिर गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को यहां सुंदरकांड पाठ हुआ था। बुधवार को गणपति बप्पा की संपूर्ण गाथा पर आधारित नृत्य-नाट्य प्रस्तुति हुई।इस प्रस्तुति में शहर के युवा कलाकार और उनकी टीम भावेश डांस ग्रुप ने प्रस्तुति दी। भावेश यादव शहर की विभिन्न धार्मिक समितियों से जुड़े आयोजनों में सक्रिय रूप से प्रस्तुतियां देते रहे हैं। कार्यक्रम में कृष्णा यादव और शिवानी मारू ने मुख्य किरदार निभाए, जबकि रैनी यादव और जया जोशी, हर्षित पारगिर, सागर कोठना का भी इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कलाकारों ने नृत्य एवं अभिनय के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों को जीवंत किया, जिसे देखने श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन में 17 सितंबर को शिशुपाल वध, 18 को आदिशक्ति-महिषासुर वध, 19 को अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान, 20 को किष्किंधा कांड-बाली सुग्रीव युद्ध, 21 को नृसिंह अवतार, 22 को द्रौपदी चीरहरण तथा 23 सितंबर को वीरभद्र-शिवशक्ति के प्रचंड रूप की प्रस्तुति होगी। एमजी रोड के पंडाल में रोज अलग-अलग सांस्कृतिक आयोजन शहर के एमजी रोड क्षेत्र में एक निजी गणेश पंडाल में भी गणेशोत्सव की शुरुआत से ही प्रतिदिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों के साथ यहां गणेश दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • बड़वानी ब्यूरो रिपोर्ट निवाली के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की 200 से ज्यादा छात्रोंओं को प्रदर्शन मामले में पुलिस ने 12 नामजद लोगों समेत कुछ अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
    1
    बड़वानी ब्यूरो रिपोर्ट निवाली के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की 200 से ज्यादा छात्रोंओं को प्रदर्शन मामले में पुलिस ने 12 नामजद लोगों समेत कुछ अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Barwani, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • बड़वानी पीएम कॉलेज ग्राउंड पर छात्रों का सत्याग्रह, रातभर चला प्रदर्शन
    1
    बड़वानी पीएम कॉलेज ग्राउंड पर छात्रों का सत्याग्रह, रातभर चला प्रदर्शन
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर नागलवाड़ी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। नागलवाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नागलवाड़ी अस्पताल पहुंचकर उपचाररत मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इसके बाद मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा ओझर मंडल उपाध्यक्ष जगदीश यादव, अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष कैलाश चौहान, मंडल मंत्री मांगीलाल बडोले, शैलेंद्र गाडरे, अनुसूचित जाति मंडल युवा अध्यक्ष हेमंत शिंदे तथा सकल हिंदू समाज के कपिल जाट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सेवा भावना का संदेश दिया।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर नागलवाड़ी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए।

नागलवाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नागलवाड़ी अस्पताल पहुंचकर उपचाररत मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

इसके बाद मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा ओझर मंडल उपाध्यक्ष जगदीश यादव, अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष कैलाश चौहान, मंडल मंत्री मांगीलाल बडोले, शैलेंद्र गाडरे, अनुसूचित जाति मंडल युवा अध्यक्ष हेमंत शिंदे तथा सकल हिंदू समाज के कपिल जाट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सेवा भावना का संदेश दिया।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    52 min ago
  • वनग्राम की भूमि को राजस्व में शामिल करने की मांग हेतु ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सौंपा आवेदन, मंगलवार कलेक्टर कार्यालय में ग्रामीणों ने जनसुनवाई में आवेदन देकर ग्राम को राजस्व ग्राम में लेने की मांग की है प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत पोखल्या फल्या टेमरिया पानी और भाटियाबारी देहरा खोदरा के ग्रामीणों ने आवेदन देकर मांग की उनके ग्राम में स्थित वन भूमि को राजस्व में लिया जाकर हमें कृषि भूमि पर मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिलवाया जावें जिसके संबंध में 15 अगस्त को ग्राम पंचायत पोखल्या के माध्यम से ठहराव प्रस्ताव पारित करवाया गया
    1
    वनग्राम की भूमि को राजस्व  में शामिल करने की मांग हेतु ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सौंपा आवेदन,

मंगलवार कलेक्टर कार्यालय में ग्रामीणों ने जनसुनवाई में आवेदन देकर ग्राम को राजस्व ग्राम में लेने की मांग की है प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत पोखल्या फल्या टेमरिया पानी और भाटियाबारी देहरा खोदरा के ग्रामीणों ने आवेदन देकर मांग की उनके ग्राम में स्थित वन भूमि को राजस्व में लिया जाकर हमें कृषि भूमि पर मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिलवाया जावें जिसके संबंध में  15 अगस्त को ग्राम पंचायत पोखल्या के माध्यम से ठहराव प्रस्ताव पारित करवाया गया
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • मुख्यमंत्री जन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जैविक हाट का शुभारंभ* * *जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री से किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और उचित मूल्य* *धार 17 सितम्बर 2026।* मुख्यमंत्री जन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जैविक हाट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा उपस्थित रहीं। *जैविक उत्पादों के उपयोग से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश* इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने जैविक उत्पादों की खरीदी करते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा रसायन मुक्त खाद्य पदार्थों के उपयोग से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने किसानों एवं आमजन को जैविक खेती तथा स्वस्थ आहार के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री के सेवा काल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन सेवा अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा अपने भोजन में रसायन मुक्त खाद्य पदार्थों को शामिल कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन जीने की बात कही। उन्होंने जिले के किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदारपुर सिंह मेड़ा ने जैविक हाट के शुभारंभ को जन सेवा अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण एवं अच्छी पहल बताते हुए कहा कि यह किसानों एवं आमजन दोनों के लिए लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान जीवनशैली को देखते हुए स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ एवं पौष्टिक आहार आवश्यक है। भारतीय किसान संघ के प्रांतीय मंत्री श्री अमोल पाटीदार ने पर्यावरण संरक्षण एवं टिकाऊ खेती को ध्यान में रखते हुए जैविक खेती करने वाले किसानों के उत्पादों को सामान्य कृषि उत्पादों की तुलना में उचित एवं बेहतर मूल्य दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पादों का उत्पादन अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद यदि किसानों को बेहतर बाजार एवं उचित मूल्य मिले तो जैविक खेती को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। जैविक हाट में जिले के विभिन्न विकासखंडों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसान उत्साहपूर्वक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे। किसानों द्वारा लौकी, गिलकी, भिंडी, धनिया, सौंफ, दालें, अरहर, चना, मूंग, गेहूं, ज्वार, रागी, मसाले, मिर्ची, हल्दी सहित विभिन्न जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया गया। इसके साथ ही गिर नस्ल के शुद्ध घी की लगभग 30 लीटर मात्रा का भी विक्रय हुआ, जिसकी कीमत लगभग 75 हजार रुपये रही। गेहूं, दाल एवं अन्य जैविक उत्पादों सहित कुल 1.50 लाख रुपये से अधिक के उत्पादों की बिक्री हुई। *प्रत्येक शनिवार लगेगा जैविक हाट* जैविक हाट का आयोजन अब प्रत्येक शनिवार किया जाएगा। इसमें जिले के किसान अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को उचित एवं बेहतर मूल्य पर बेच सकेंगे। इससे किसानों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम का संक्षिप्त उद्बोधन उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया द्वारा दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक विकासखंड से किसान अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद लेकर जैविक हाट में पहुंचे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा किसानों से स्वयं जैविक उत्पादों की खरीदी कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कृषि विभाग की ओर से जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार के लिए किसानों को प्रिंटेड बैग भी वितरित किए गए। साथ ही अतिथियों का स्वागत जैविक उत्पादों की टोकरी भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के अंत में परियोजना संचालक आत्मा श्री के.एस. झणिया द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, किसानों एवं आमजन का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, किसान एवं आमजन उपस्थित रहे। जैविक हाट के माध्यम से जिले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा आमजन को रसायन मुक्त एवं स्वस्थ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
    1
    मुख्यमंत्री जन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जैविक हाट का शुभारंभ*
*
*जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री से किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और उचित मूल्य*
*धार 17 सितम्बर 2026।* मुख्यमंत्री जन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जैविक हाट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा उपस्थित रहीं।
*जैविक उत्पादों के उपयोग से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने जैविक उत्पादों की खरीदी करते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा रसायन मुक्त खाद्य पदार्थों के उपयोग से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने किसानों एवं आमजन को जैविक खेती तथा स्वस्थ आहार के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री के सेवा काल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन सेवा अभियान के अंतर्गत प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा अपने भोजन में रसायन मुक्त खाद्य पदार्थों को शामिल कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन जीने की बात कही। उन्होंने जिले के किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदारपुर सिंह मेड़ा ने जैविक हाट के शुभारंभ को जन सेवा अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण एवं अच्छी पहल बताते हुए कहा कि यह किसानों एवं आमजन दोनों के लिए लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान जीवनशैली को देखते हुए स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ एवं पौष्टिक आहार आवश्यक है।
भारतीय किसान संघ के प्रांतीय मंत्री श्री अमोल पाटीदार ने पर्यावरण संरक्षण एवं टिकाऊ खेती को ध्यान में रखते हुए जैविक खेती करने वाले किसानों के उत्पादों को सामान्य कृषि उत्पादों की तुलना में उचित एवं बेहतर मूल्य दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पादों का उत्पादन अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद यदि किसानों को बेहतर बाजार एवं उचित मूल्य मिले तो जैविक खेती को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। 
जैविक हाट में जिले के विभिन्न विकासखंडों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसान उत्साहपूर्वक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे। किसानों द्वारा लौकी, गिलकी, भिंडी, धनिया, सौंफ, दालें, अरहर, चना, मूंग, गेहूं, ज्वार, रागी, मसाले, मिर्ची, हल्दी सहित विभिन्न जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया गया। इसके साथ ही गिर नस्ल के शुद्ध घी की लगभग 30 लीटर मात्रा का भी विक्रय हुआ, जिसकी कीमत लगभग 75 हजार रुपये रही। गेहूं, दाल एवं अन्य जैविक उत्पादों सहित कुल 1.50 लाख रुपये से अधिक के उत्पादों की बिक्री हुई।
*प्रत्येक शनिवार लगेगा जैविक हाट*
जैविक हाट का आयोजन अब प्रत्येक शनिवार किया जाएगा। इसमें जिले के किसान अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को उचित एवं बेहतर मूल्य पर बेच सकेंगे। इससे किसानों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
कार्यक्रम का संक्षिप्त उद्बोधन उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया द्वारा दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक विकासखंड से किसान अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद लेकर जैविक हाट में पहुंचे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा किसानों से स्वयं जैविक उत्पादों की खरीदी कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कृषि विभाग की ओर से जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार के लिए किसानों को प्रिंटेड बैग भी वितरित किए गए। साथ ही अतिथियों का स्वागत जैविक उत्पादों की टोकरी भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम के अंत में परियोजना संचालक आत्मा श्री के.एस. झणिया द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, किसानों एवं आमजन का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, किसान एवं आमजन उपस्थित रहे। जैविक हाट के माध्यम से जिले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा आमजन को रसायन मुक्त एवं स्वस्थ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • धामनोद अवैध कच्ची शराब के तहत बुटीनाला में आबकारी व पुलिस की सयुक्त कारवाही 5 प्रकरण दर्ज 12000 महुवा लहान किया नस्ट 3 थाने का बल रहा मौजुद शराब माफियाओ में हड़कंप लोकेशन - धामनोद / धरमपुरी रिपोर्टर जगन्नाथ यादव धरमपुरी मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पिने से २२ मोतो के बाद धरमपुरी आबकरी विभाग भी कुम्भकर्ण की नीद से जाग गया और आज सुबह तड़के धार जिले के धामनोद में ३ थानों की पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुटी नाले के क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई की। सुबह करीब 7 बजे से 9:30 बजे तक चली कार्रवाई में ९५ लीटर हाथ बैठत महुवा शराब एवं शराब निर्माण में पर्युक्त सामग्री एवं उपकण जप्त क्रर लगभग 12000 किलोग्राम महुवा लहान नष्ट किया गया कुल कीमत 12 .50000 रु बताई गई इस कारवाही में ५ दर्जन से पुलिस बल एवं अधिकारी मौजूद रहे इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में शराब बनाई जाती है हालांकि दो वर्ष पूर्व में भी इसी तरह की कारवाही हुई थी यही नहीं शराब नर्मदा पट्टी में भी खुली धड़ले से बिक रही है जबकी cm ने नर्मदा किनारे शराब बंद क्रर रखी है इसके बाद अगली कारवाही कब होगी यह भी एक सवाल है धरमपुरी से जगन्नाथ यादव की रिपोर्ट बाइट -01 प्रशांत मंडलोई सहायक जिला आबकारी धार 02 मोनिका सिंह sdop धामनोद
    3
    धामनोद अवैध कच्ची शराब के तहत बुटीनाला में आबकारी व पुलिस की सयुक्त कारवाही 5 प्रकरण दर्ज 12000 महुवा लहान किया नस्ट 3 थाने का बल रहा मौजुद शराब माफियाओ में हड़कंप 
लोकेशन - धामनोद / धरमपुरी 
रिपोर्टर  जगन्नाथ यादव  धरमपुरी 
मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पिने से २२ मोतो के बाद धरमपुरी आबकरी विभाग भी कुम्भकर्ण की नीद से जाग गया और आज सुबह तड़के धार जिले के धामनोद में ३ थानों की  पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुटी नाले के क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई की। सुबह करीब 7 बजे से 9:30 बजे तक चली कार्रवाई में ९५ लीटर हाथ बैठत महुवा शराब एवं शराब निर्माण में पर्युक्त सामग्री एवं उपकण जप्त क्रर लगभग 12000 किलोग्राम महुवा लहान नष्ट किया गया कुल कीमत 12 .50000 रु बताई गई इस कारवाही में ५ दर्जन से पुलिस बल एवं अधिकारी मौजूद रहे  इस  क्षेत्र में बड़ी संख्या में शराब बनाई जाती है हालांकि दो वर्ष पूर्व में भी इसी तरह की कारवाही हुई थी यही नहीं शराब नर्मदा पट्टी में भी खुली धड़ले से  बिक रही है जबकी cm ने  नर्मदा किनारे शराब बंद क्रर रखी है  
इसके बाद अगली कारवाही कब होगी यह भी एक सवाल है धरमपुरी से जगन्नाथ यादव की रिपोर्ट 
बाइट -01 प्रशांत  मंडलोई सहायक जिला आबकारी  धार
02  मोनिका सिंह sdop  धामनोद
    user_Jagannath yadav  ( Riporter)
    Jagannath yadav ( Riporter)
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बडवानीं जिले मे ग्राम रलावती गांव 17 गुरुवार का मौसम.. MP मौसम रलावतीं।।
    1
    बडवानीं जिले मे ग्राम रलावती गांव 17 गुरुवार का मौसम..
MP मौसम रलावतीं।।
    user_MP विक्रम जाधव  MP
    MP विक्रम जाधव MP
    Farmer सेंधवा, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पाटी कें बैंक के सहायक प्रबंधक का यह कदम, पुलिस पहुंची मोके पर
    1
    पाटी कें बैंक के सहायक प्रबंधक का यह कदम, पुलिस पहुंची मोके पर
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.