Shuru
Apke Nagar Ki App…
बोरसी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान 05 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बयान, कहा– यदि फेयर चुनाव होगा तो भाजपा का सुपड़ा साफ़ होने वाला है, चुनाव आयोग के साथ मिलकर षड्यंत्र करके भाजपा चुनाव जीत जाये तो अलग बात है, अन्यथा ना असम, ना पश्चिम बंगाल, ना केरल, ना तमिलनाडु और ना ही पांडुचेरी भाजपा कही भी चुनाव नहीं जितने वाली है, राजिम के ग्राम बोरसी में निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,
नागेन्द्र निषाद
बोरसी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान 05 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बयान, कहा– यदि फेयर चुनाव होगा तो भाजपा का सुपड़ा साफ़ होने वाला है, चुनाव आयोग के साथ मिलकर षड्यंत्र करके भाजपा चुनाव जीत जाये तो अलग बात है, अन्यथा ना असम, ना पश्चिम बंगाल, ना केरल, ना तमिलनाडु और ना ही पांडुचेरी भाजपा कही भी चुनाव नहीं जितने वाली है, राजिम के ग्राम बोरसी में निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- 05 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बयान, कहा– यदि फेयर चुनाव होगा तो भाजपा का सुपड़ा साफ़ होने वाला है, चुनाव आयोग के साथ मिलकर षड्यंत्र करके भाजपा चुनाव जीत जाये तो अलग बात है, अन्यथा ना असम, ना पश्चिम बंगाल, ना केरल, ना तमिलनाडु और ना ही पांडुचेरी भाजपा कही भी चुनाव नहीं जितने वाली है, राजिम के ग्राम बोरसी में निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,1
- *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *ADVANCE BOOKINGS OPEN✨* *_Paid Preview_For 18th March_* _Evening & Night show only_ *05:00 PM & 09:15 PM* *_Form 19th March Daily 4 show_* *08.00 AM, 12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/202512071
- रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम छतौद में आज भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर जिला पंचायत की सभापति मतिस्वाति वर्मा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें तिल्दा ब्लॉक के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और नेता शामिल हुए। समारोह में महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ देखने को मिली। ग्रामीणों और अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान फाग गीतों की मधुर धुन पर महिलाएं थिरकती नजर आईं, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों और ग्रामीणों के लिए भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।3
- Post by "HASTE RAHO"1
- मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत, रूहा गांव में दहशत का माहौल धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूहा में खेत में काम कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में 40 वर्षीय दुर्गा साहू पति रामकुमार साहू की मौत हो गई, जबकि चार से पांच अन्य महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा में भर्ती कराया गया, जहां दुर्गा साहू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खेतों के आसपास लगे मधुमक्खी के छत्तों को हटाने की मांग की है।1
- धरसींवा खंड के टांडा गांव में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का विस्तार, 30 लोगों ने ली सदस्यता | जनजागरूकता अभियान शुरू संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 धरसींवा खंड के ग्राम टांडा में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा संगठन विस्तार और जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 30 भाई-बहनों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन के सेनानी और पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों को छत्तीसगढ़ियावाद और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना और छत्तीसगढ़िया महिला क्रांति सेना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ मार्गदर्शक अमित भइया जी और डॉ. अजय यादव के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।2
- बलरामपुर/कुसमी। एंड टू एंड विवेचना कार्यवाही में बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अफीम की खेती के मामले में बिहार राज्य के गया एवं झारखंड राज्य के चतरा से सरगना सहित 02 आरोपी गिरफ्तार। प्रकरण में 09 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल। प्रकरण की एंड टू एंड विवेचना एवं टैक्निकल साक्ष्यों के आधार पर बलरामपुर पुलिस की कई टीमें झारखंड एवं बिहार राज्य के कई संभावित स्थानों पर लगातार दे रही थी दबिस, अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा लगातार पुलिस टीमों की मॉनिटरिंग की जा रही है।1
- गरियाबंद जिले के मैनपुर नगर में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने पंचायत कार्यालय के पास नाले की गैस से चाय बनाने का प्रयास कर विरोध दर्ज कराया। हालांकि चाय बन नहीं सकी, लेकिन इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन को देखने बड़ी संख्या में लोग जुट गए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा कि गैस सिलेंडर महंगा होता जा रहा है और आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए किया गया है। इस दौरान प्रियंका कपिल, सोहन नागेश, गेन्दू यादव, शाहिद मेमन, सावंत शर्मा, जाकीर रजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।4