यूपी में बिजली स्मार्ट मीटर का लगातार विरोध हो रहा है. आए दिन इसको लेकर शिकायतें मिल रही हैं. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने तत्काल प्रभाव से यूपी में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी है. यूपी में बिजली स्मार्ट मीटर का लगातार विरोध हो रहा है. आए दिन इसको लेकर शिकायतें मिल रही हैं. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने तत्काल प्रभाव से यूपी में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी है. प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शक्ति भवन, लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक में विद्युत व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, उपभोक्ता हितैषी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए. ऊर्जा मंत्री ने विशेष रूप से स्मार्ट मीटर व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में गठित तकनीकी समिति जब तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर देती और उसकी जांच नहीं हो जाती, तब तक पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक रहेगी.
यूपी में बिजली स्मार्ट मीटर का लगातार विरोध हो रहा है. आए दिन इसको लेकर शिकायतें मिल रही हैं. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने तत्काल प्रभाव से यूपी में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी है. यूपी में बिजली स्मार्ट मीटर का लगातार विरोध हो रहा है. आए दिन इसको लेकर शिकायतें मिल रही हैं. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने तत्काल प्रभाव से यूपी में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी है. प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शक्ति भवन, लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक में विद्युत व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, उपभोक्ता हितैषी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए. ऊर्जा मंत्री ने विशेष रूप से स्मार्ट मीटर व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में गठित तकनीकी समिति जब तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर देती और उसकी जांच नहीं हो जाती, तब तक पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक रहेगी.
- आगरा शाहगंज थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया!! अमित और छोटू पर तीन युवतियों के साथ मारपीट का आरोप लगा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पीड़ितों का मेडिकल कराया गया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। आगरा न्यूज़ शाहगंज #क्राइम न्यूज़...1
- आगरा में काशगज मैं छोटू घर मै मार पीट हुईं हैं1
- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां रामनगर से आ रही यात्रियों से भरी बस जालो के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।1
- *शिकोहाबाद: नगला सुंदर में 80 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध मौत, सिर में प्रहार से गई जान* *शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, 20 अप्रैल 2026।* थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला सुंदर गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 80 वर्षीय वृद्ध सुघर सिंह की मौत हो गई। सिर पर गंभीर प्रहार के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारीगण मय फील्ड यूनिट टीम के मौके पर पहुंचे और साक्ष्य संकलन की कार्यवाही शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी सिरसागंज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।1
- सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से एक मारपीट का वीडिओ वायरल हो रहा है. दो मिनिट के इस वीडिओ में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे है.वही कुछ लोग बीच बचाव करते हुए भी नजर आ रहे है। वायरल वीडियो एमपी के ग्वालियर का बताया जा रहा है. रुपयों के लेनदेन को लेकर एक पड़ोसी ने अपने पड़ोसी के साथ मारपीट कर दी.यह पूरी घटना वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।1
- फिरोजाबाद में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और 100 से अधिक झांकियां इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बनी रहीं। यह भव्य शोभायात्रा आंबेडकर भवन, नई बस्ती से शाम 4 बजे विधिवत रूप से शुरू हुई, जिसका शुभारंभ प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा किया गया है। वहीं इस पूरे आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने खुद शोभायात्रा के निर्धारित रूट का पैदल मार्च कर स्थलीय निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से पूरे रूट पर निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी 24 घंटे नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की सख्ती और लोगों के उत्साह के बीच यह शोभायात्रा शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से आगे बढ़ रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।1
- इटावा कलम की आवाज दबाने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब —पत्रकार झुकेगा नहीं, लड़ेगा। इटावा में सच दिखाने की सज़ा—सवाल पूछने वाले पत्रकार पर दर्ज कराया गया गंभीर मुकदमा।सत्ता के दबाव में सच को कुचलने की कोशिश लेकिन पत्रकारिता डरने वाली नहीं। क्या अब जनता की आवाज उठाना जुर्म हो गया है? क्या सवाल पूछने वालों को जेल भेजना ही नया कानून है? फर्जी मुकदमों के सहारे सच को दबाने की कोशिश — लेकिन इतिहास गवाह है, कलम हमेशा जीतती है।पत्रकार असित यादव की गिरफ्तारी केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे मीडिया की स्वतंत्रता पर सीधा वार है।लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने की साजिश — जनता सब देख रही है और जवाब भी देगी।यदि पत्रकार सवाल पूछेगा तो मुकदमा लिखोगे, जेल भेजोगे — यह कैसा लोकतंत्र है? सत्ता के अहंकार में बैठे लोगों को याद रखना चाहिए — पत्रकार की आवाज दबाने से सच्चाई नहीं बदलती।आज असित यादव को फंसाया गया है, कल किसी और की बारी हो सकती है — इसलिए चुप रहना भी अपराध है।पत्रकारों और समाजसेवियों का साफ संदेश — डर और दबाव की राजनीति अब नहीं चलेगी।यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा, आवाज उठेगी और सड़कों पर संघर्ष भी होगा।यह लड़ाई केवल एक पत्रकार की नहीं, बल्कि सच और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है।।2
- आगरा पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई!!! दिनांक 19.04.2026 को पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त (नगर) के नेतृत्व में 2 दिवसीय अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 123 मॉडिफाइड साइलेंसर, 125 प्रेशर हॉर्न और 29 हूटर सहित कुल 277 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही आमजन को सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य और शांति बनाए रखने के लिए ऐसे उपकरणों का उपयोग न करने हेतु जागरूक किया गया। नियमों का पालन करें और शहर को सुरक्षित व शांत बनाए रखने में सहयोग करें। आगरा पुलिस आगरा न्यूज़ #ट्रैफिक एक्शन रोड सेफ्टी नो नॉइज़ पोल्लुशन UP पुलिस सेफ ड्राइविंग ट्रैफिक रूल्स पब्लिक सेफ्टी!!! सुनील चौधरी...1