टिगरियां में भीषण आग, चार छप्परपोश राख, घरेलू सामान व अनाज जला गंगापुर सिटी। बरनाला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांचोली अंतर्गत टिगरियां गांव में गुरुवार शाम करीब पांच बजे अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर टिगरियां निवासी मीठालाल पुत्र श्रीलाल सांगला के चार छप्परपोश मकान जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अज्ञात कारणों से लगी। परिवार और ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक लपटें तेज हवा के कारण फैल गईं और देखते ही देखते पूरा ढांचा धू-धू कर जल उठा। छप्परपोश में रखा घरेलू सामान, पशुओं का चारा, अनाज सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि आग से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आगजनी से परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासक चरतलाल मीणा, पटवारी अरविंद कुमार तथा बाटोदा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर आगजनी की रिपोर्ट तैयार की और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
टिगरियां में भीषण आग, चार छप्परपोश राख, घरेलू सामान व अनाज जला गंगापुर सिटी। बरनाला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांचोली अंतर्गत टिगरियां गांव में गुरुवार शाम करीब पांच बजे अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर टिगरियां निवासी मीठालाल पुत्र श्रीलाल सांगला के चार छप्परपोश मकान जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अज्ञात कारणों से लगी। परिवार और ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक लपटें तेज हवा के कारण फैल गईं और देखते ही देखते पूरा ढांचा धू-धू कर जल उठा। छप्परपोश
में रखा घरेलू सामान, पशुओं का चारा, अनाज सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि आग से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आगजनी से परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासक चरतलाल मीणा, पटवारी अरविंद कुमार तथा बाटोदा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर आगजनी की रिपोर्ट तैयार की और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
- ब्रेकिंग न्यूज़ | गंगापुर सिटी यूजीसी बिल के विरोध में 1 मार्च को विशाल आमसभा, तैयारी बैठक संपन्न गंगापुर सिटी में यूजीसी बिल के विरोध में 1 मार्च को आयोजित होने वाली विशाल आमसभा को लेकर स्वर्ण समाज की महत्वपूर्ण बैठक पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम जी के मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में आमसभा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों से 1 मार्च को आमसभा में पधारने का आग्रह किया। बैठक में गोविंद बरनाला, चंद्रप्रकाश, हेमेंद्र बोहरा, राजेंद्र सिंह नरूका, महेश पाल सिंह यादव, रिंकू सिंह जादौन, वेद प्रकाश मंगल, सीताराम गुप्ता, राधा मोहन गोयल, राम अवतार ढोला, शैलेंद्र शर्मा, हरिओम भगत, बाबूलाल व्याख्याता, दिलीप तिवारी, सतीश, वेद प्रकाश गुप्ता, महेंद्र गर्ग, दिनेश पारित, अवधेश शर्मा, मोहित दुबे, विकास शुक्ला सहित दर्जनों सर्वण समिति सदस्य उपस्थित रहे। आमसभा को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं तथा आपसी विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 1 मार्च को पुरानी अनाज मंडी मैदान में प्रस्तावित इस आमसभा को लेकर समाज में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।1
- गंगापुर सिटी। बरनाला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांचोली अंतर्गत टिगरियां गांव में गुरुवार शाम करीब पांच बजे अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर टिगरियां निवासी मीठालाल पुत्र श्रीलाल सांगला के चार छप्परपोश मकान जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अज्ञात कारणों से लगी। परिवार और ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक लपटें तेज हवा के कारण फैल गईं और देखते ही देखते पूरा ढांचा धू-धू कर जल उठा। छप्परपोश में रखा घरेलू सामान, पशुओं का चारा, अनाज सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि आग से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आगजनी से परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासक चरतलाल मीणा, पटवारी अरविंद कुमार तथा बाटोदा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर आगजनी की रिपोर्ट तैयार की और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।2
- यूजीसी एक्ट के विरोध में 1 मार्च को पुरानी अनाज मंडी, गंगापुर सिटी में विशाल आमसभा, तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक #Gangapurcity #UGC #rajasthan #JoinUs1
- YOUTAG walleyes product1
- Post by मनोज तिवाड़ी1
- हिंडौन सिटी। शहर के अग्रसेन कॉलेज के पास स्थित वृद्ध आश्रम मे राजस्थान पेंशनर्स मंच का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर शंकर लाल चतुर्वेदी ताली वालों ने भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर एवं भगवान गणेश की वंदना प्रस्तुत कर होली मिलन समारोह की शुरुआत की। समारोह में महान संगीतज्ञ एवं कलाकार शंकर लाल चतुर्वेदी ताली वाले, आकाशवाणी कलाकार छैल बिहारी पाठक , मुकेश पाराशर अजय कुमार सोनी एवं राम सिंह ने होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा। इस मौके पर मंच के सभी सदस्यों ने प्रस्ताव पारित कर कार्यकारिणी का विस्तार किया। कार्यकारिणी में सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी एन.जी. राम मीणा, सेवानिवृत्ति तहसीलदार महेश चंद जैन एवं रिटायर्ड प्रिंसिपल नेतराम सिंह बेनीवाल को सलाहकार नियुक्त किया है। नव नियुक्त सलाहकार मंडल का मंच के हिंडौन अध्यक्ष जेपी शर्मा सहित सभी सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा एग्रीकल्चर विभाग के संयुक्त निदेशक पद से रिटायर्ड हुए विशंभर दयाल शर्मा ने मंच की सदस्यता ग्रहण की। जिनका अध्यक्ष एवं मंत्रिमंडल द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया। संगठन ने मंच के सबसे वरिष्ठ, सदस्य शंकर लाल चतुर्वेदी, राधे श्याम वाडा वाले, हरिचरण लाल शर्मा स्काउट मास्टर, जगदीश प्रसाद गुप्ता, किरोड़ी लाल हवलदार का सम्मान कर उनकी दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की। होली मिलन समारोह के अवसर पर संगठन के सदस्य श्रीनिवास शर्मा ने ₹1100,लखन लाल कोटरा वालों ने₹1100,सुरेश चंद दत्तात्रेय ने ₹2100, भूर सिंह सांवरिया ने₹1100, धर्मचंद जैन निसूरा वालों ने ₹1100, डॉ शिव दत्त शर्मा आजीवन भामाशाह ने ₹2100, गणपत लाल शर्मा ने ₹1100 आजीवन भामाशाह वीर सिंह बेनीवाल, मुकेश पाराशर ने ₹500, राजस्थान पेंशनर्स मंच के अध्यक्ष एवं आजीवन भामाशाह जेपी शर्मा का आर्थिक सहयोग प्रदान करने पर वृद्ध आश्रम ट्रस्ट द्वारा सम्मान किया गया। समारोह के समापन पर मंच के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही वृद्ध आश्रम में रह रहे सभी वृद्ध जनों के साथ भोजन किया। इस अवसर पर मंच के सदस्यों की समस्याएं भी सुनी गई। समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक धर्मराज जांगिड़, हरदयाल शर्मा, किरोड़ी सिंह हवलदार, नेतराम सिंह बेनीवाल, भूर सिंह सांवरिया सहित मंच के कई सदस्य मौजूद रहे।1
- !! BREAKING NEWS !! जयपुर में Start हुआ Electric बसों का 3 दिवसीय Trial✅ Trial इंसानों के बराबर का वजन रख कर किया जा रहा है, और कम से कम 150 बस उतरेंगी जयपुर की सड़को पर1
- गंगापुर सिटी। बरनाला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांचोली अंतर्गत टिगरियां गांव में गुरुवार शाम करीब पांच बजे अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर टिगरियां निवासी मीठालाल पुत्र श्रीलाल सांगला के चार छप्परपोश मकान जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अज्ञात कारणों से लगी। परिवार और ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक लपटें तेज हवा के कारण फैल गईं और देखते ही देखते पूरा ढांचा धू-धू कर जल उठा। छप्परपोश में रखा घरेलू सामान, पशुओं का चारा, अनाज सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि आग से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आगजनी से परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासक चरतलाल मीणा, पटवारी अरविंद कुमार तथा बाटोदा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर आगजनी की रिपोर्ट तैयार की और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।1