आनंद दिव्य धाम श्री वीर आकोदिया हनुमान में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न आनंद दिव्य धाम श्री वीर आकोदिया हनुमान, चौहानगढ़ में गोपालजी महाराज के सान्निध्य में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने भाग लेकर दिव्य हनुमान जी के दर्शन किए तथा पूज्य महाराज गोपालदास जी के आशीर्वचन प्राप्त किए। इस भव्य होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में रेवदर के पूर्व विधायक जगसीराम कोली, भाजपा सिरोही जिला प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह देवड़ा, भाजपा भटाना मंडल अध्यक्ष कुलदीप रामपुरा, भाजपा मंडार मंडल अध्यक्ष अमराराम चौधरी, पूर्व रेवदर प्रधान कालूराम चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रावताराम चौधरी, जयदीप सिंह देवड़ा, मन की बात मंडल संयोजक अशोक पुरोहित, भैराराम चौधरी,भानाराम मेघवाल, राम सिंह अनादरा,दिनेश चौधरी (मकावल), वीपी सिंह भावरी,भँवर दास संत, मावाराम चौधरी, विरेंद्र डूडी सहित अनेक भक्तगण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाराज ने भक्तों को हनुमान चालीसा भेंट कर अपने आशीर्वचनों में कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सभी को मिलकर समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की तथा एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।

- आनंद दिव्य धाम श्री वीर आकोदिया हनुमान, चौहानगढ़ में गोपालजी महाराज के सान्निध्य में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने भाग लेकर दिव्य हनुमान जी के दर्शन किए तथा पूज्य महाराज गोपालदास जी के आशीर्वचन प्राप्त किए। इस भव्य होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में रेवदर के पूर्व विधायक जगसीराम कोली, भाजपा सिरोही जिला प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह देवड़ा, भाजपा भटाना मंडल अध्यक्ष कुलदीप रामपुरा, भाजपा मंडार मंडल अध्यक्ष अमराराम चौधरी, पूर्व रेवदर प्रधान कालूराम चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रावताराम चौधरी, जयदीप सिंह देवड़ा, मन की बात मंडल संयोजक अशोक पुरोहित, भैराराम चौधरी,भानाराम मेघवाल, राम सिंह अनादरा,दिनेश चौधरी (मकावल), वीपी सिंह भावरी,भँवर दास संत, मावाराम चौधरी, विरेंद्र डूडी सहित अनेक भक्तगण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाराज ने भक्तों को हनुमान चालीसा भेंट कर अपने आशीर्वचनों में कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सभी को मिलकर समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की तथा एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।1
- Post by Reporter Rajesh pahadiya1
- गोल में पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन1
- सिरोही पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी सिरोही स्थित मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी । जयपुर स्थित पोस्ट ऑफिस मुख्यालय की मेल आईडी पर एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया, जिसमें सिरोही पोस्ट ऑफिस को निशाना बनाने की बात कही गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए। एहतियात के तौर पर सिरोही के मुख्य डाकघर को तुरंत बंद करवा दिया गया और पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। पोस्ट ऑफिस के बाहर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात कर दिया गया है तथा आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जोधपुर से बम निरोधक दस्ता सिरोही के लिए रवाना कर दिया गया है। दस्ता मौके पर पहुंचकर डाकघर और आसपास के इलाके की गहन जांच करेगा। तब तक किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए डाकघर को एहतियातन बंद रखा गया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने पोस्ट ऑफिस और आसपास के इलाके में कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।1
- सरूपगंज थाना क्षेत्र के मांडवाड़ा खालसा में बीती रात को अज्ञात चोरों ने बंद पड़े तीन घरों के ताले तोड़ दिए। अलमारी के ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया। चोर कुछ नकदी व सामान चुराकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय पुलिस की गश्त नही होने से चोरी की वारदातें हो रही है। उन्होंने पुलिस गश्त बढाने की मांग की है।1
- *8 महीनों से भवन ध्वस्त, खुले में पढ़ने को मजबूर 250 विद्यार्थी* ग्राम पंचायत मादडा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मादडा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जर्जर अवस्था के कारण सरकार के आदेश पर विद्यालय भवन को 8 महीने पहले ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। डोम या टेंट जैसी वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है, जिससे करीब 250 विद्यार्थी खुले में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। यह विद्यालय कक्षा 12 तक संचालित है। स्टाफ की स्थिति भी कमजोर है—19 पद स्वीकृत होने के बावजूद केवल 7 शिक्षक कार्यरत हैं और सेकंड ग्रेड का एक भी शिक्षक उपलब्ध नहीं है। अभिभावकों ने शीघ्र भवन निर्माण और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है।1
- गैर का आनन्द लेते हुए नाचते शीतला चोक सुमेरपुर में1
- सरूपगंज । मांडवाड़ा खालसा गांव में देर रात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरो ने सोहनलाल प्रजापत, सवाराम प्रजापत और शंकरलाल माली के घर में घुस गए और पीडत के अनुसार करीब 1 लाख रुपए नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया ।1