MUMBAI: सपा की इफ्तार पार्टी से बड़ी राकांपा की दावत? शिवाजीनगर में दिखा 'गंगा-जमुनी तहजीब' का संगम 👉 ईशान्य मुंबई में राकांपा का शक्ति प्रदर्शन! मुंबई के डॉ. बाबा साहब आंबेडकर मैदान में ईशान्य मुंबई राकांपा द्वारा आयोजित 'दावत-ए-इफ्तार' ने इस साल सुर्खियां बटोर ली हैं। पूर्व मंत्री और विधायक नवाब मलिक ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे 'गंगा-जमुनी तहजीब' का असली स्वरूप बताया। जिला अध्यक्ष और शिवाजीनगर तालुका अध्यक्ष शाहिद शेख के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में न केवल मुस्लिम समुदाय, बल्कि हर समाज के लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में विधायक सना मलिक और राजोल संजय दीना पाटिल जैसे दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए। चर्चा तो यह भी है कि इस बार राकांपा की इफ्तार पार्टी ने सपा (SP) की पारंपरिक इफ्तार पार्टियों को भी पीछे छोड़ दिया है।
MUMBAI: सपा की इफ्तार पार्टी से बड़ी राकांपा की दावत? शिवाजीनगर में दिखा 'गंगा-जमुनी तहजीब' का संगम 👉 ईशान्य मुंबई में राकांपा का शक्ति प्रदर्शन! मुंबई के डॉ. बाबा साहब आंबेडकर मैदान में ईशान्य मुंबई राकांपा द्वारा आयोजित 'दावत-ए-इफ्तार' ने इस साल सुर्खियां बटोर ली हैं। पूर्व मंत्री और विधायक नवाब मलिक ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे 'गंगा-जमुनी तहजीब' का असली स्वरूप बताया। जिला अध्यक्ष और शिवाजीनगर तालुका अध्यक्ष शाहिद शेख के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में न केवल मुस्लिम समुदाय, बल्कि हर समाज के लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में विधायक सना मलिक और राजोल संजय दीना पाटिल जैसे दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए। चर्चा तो यह भी है कि इस बार राकांपा की इफ्तार पार्टी ने सपा (SP) की पारंपरिक इफ्तार पार्टियों को भी पीछे छोड़ दिया है।
- *आगामी नवरात्र मेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विंध्य कॉरिडोर परिक्षेत्र एवं घाटों का किया निरीक्षण* मीरजापुर 12 मार्च 2026- आगामी चैत्र नवरात्र मेले को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार सिंह के साथ पुरानी वीआईपी मार्ग, पक्का घाट तथा विंध्य कॉरिडोर छत तथा नीचे पूरा परिक्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कॉरिडोर के छत पर पान और गुटखे की थूक के दाग तथा खिड़की और जगह जगह लगे जाले की साफ सफाई के निर्देश दिया। कॉरिडोर के कमरों की निरीक्षण किया गया ऊपर कमरे में तार की पाइप दीवार के ऊपर खुला लगा हुआ होने से उसको दीवार के अंदर लगाने, फायर बिग्रेड के मोटे पाइप को भी दीवार के अंदर करने निर्देश दिया। उन्होंने जगह जगह छत पर गंदे और लगे जाले तथा टूटे फारसीलिंग को सही कराने के निर्देश दिया। कॉरिडोर के छत पर उत्तर प्रदेश विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद में डीपीआर के अनुसार लापरवाही ढंग से रखे कुछ समानों को सही जगह रखने तथा हॉल में मेज लगवाने एवं मेले में बैठक कराने के लिए तत्काल कमरे की साफ सफाई कराकर सही कराने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सीसी टीवी हॉल का निरीक्षण कर सभी कमरे को दिए गए समय पर सही कराने के निर्देश दिया। मुंडन स्थल पर एक कमरे के बाहर ऊपर लिखे पेयजल कमरे को खुलवाने तथा नल को सही कराने के निर्देश दिया। पुरानी वीआईपी मार्ग से चढ़कर बाए तरफ सीढ़ी के दाहिने तरफ खुले जगह को पार्टिशन करके गोदाम बनाने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने गेट नंबर 5 के अंदर आते समय दाहिने तरफ बैरिकेडिंग लगाने के भी निर्देश दिया, ताकि भीड़ बढ़ने पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। मंदिर परिसर में लगे पुराने बैनर, फैक्स को हटवाकर कर नए बैनर और फ्लैक्स लगवाने के निर्देश दिया तथा गेट नंबर 5 मंदिर के पास सीढ़ी के पास टुकड़े खंभे को देखते हुए उसे हटवाने तथा खुले नाली को बंद करने के निर्देश दिया गंगा घाट पर साफ सफाई के साथ साथ बैरिकेडिंग लगाने और महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम बनवाने, पक्का घाट सीढ़ी के स्टेप पर रेड और पीला रंग की रंगाई करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, कार्यदाई संस्था के पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।6
- मिर्जापुर मुख्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले किया गया प्रदर्शन शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के नेतृत्व में वर्तमान समय में चल रही गैस की समस्याएं एवं कालाबाजारी के संबंध में शहर मुख्यालय पर गैस सिलेंडर लेकर बैठे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की बताया जहां आम लोगों को गैस नहीं मिल पा रहा है वही बाहरी लोग ऊंचे दामों पर बेचकर कालाबाजारी कर रहे हैं ऐसे में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्रक सौप कर कहा हमारी मांग को पूरी की जाए2
- मिर्जापुर - यू पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन एवं पत्रकार प्रेस परिषद के सयुक्त तत्वाधान में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम मिशन कंपाउंड स्थित यू पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के मिर्जापुर कार्यालय पर सम्पन्न हुआ जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय और अतिथि के रूप में उषा गुप्ता की उपस्थिति रही। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने सभी पत्रकार बंधुओं को होली की बधाई देते हुए कहा कि सभी पत्रकार देश और समाज हित के लिए कार्य करते हैं, उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में उनकी तरफ से यह प्रयास रहेगा कि पत्रकारों के लिए एक प्रेस क्लब भवन की व्यवस्था हो। जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने भी सभी पत्रकार बंधुओं को होली की शुभकामनाएं व बधाई दी। वही गायिका ऊषा गुप्ता ने पंकज उधास की ग़ज़ल चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। बनारस से आए पत्रकार प्रेस परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने भी सभी को बधाई अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन शिव भोला सिंह संपादक नित्यवर्ता ने किया। समापन में यू पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की जिलाध्यक्ष जैसमिन लाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन कर सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के संयोजक अजय कुमार पांडे रहे। होली मिलन समारोह में सभी का फूल माला पहनाकर व गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा नेता सतीश मिश्रा, डॉ राहुल सिंह, जयवन्त कुमार लाल, रमेश यादव, विकास तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, ओम शंकर गिरी पप्पू, भोला साहू, बसंत गुप्ता, शिवम् मालवीय, निर्मल दुबे, शशि गुप्ता, जीतेंद्र, राजेश सिन्हा इत्यादि पत्रकारगण की उपस्थिति रही।1
- Post by Rajesh Tiwari1
- *अदानी ग्रुप ने अड़तालिस लाख खर्च कर मड़िहान सीएचसी का किया काया कल्प-रमाशंकर पटेल* मड़िहान तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य मड़िहान में लगे डिजिटल एक्सरे मशीन के उद्घाटन में पहुंचे रमाशंकर विधायक।बताया गरीबों का बेहतर इलाज मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ सुनिश्चित।अदानी ग्रुप के अथक प्रयास के बाद क्षेत्र को मिली करोड़ों की सौगात। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में अदानी ग्रुप द्वारा लगाए गए डिजिटल एक्सरे मशीन का उद्घाटन मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया। बताया कि सीएससी मड़िहान का कायाकल्प करने हेतु मिर्जापुर थर्मल एनर्जी उत्तर प्रदेश प्राइवेट लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी एस आर) पहल के अंतर्गत अदानी फाउंडेशन द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण चिकित्सकीय जांच मशीनों के साथ क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराया गया है।जिसमें भवन नवीनीकरण हेतु 14 लख रुपए, इंटर एक्टिव पैनल 5 लाख 75 हजार रुपए,8 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल 10 लाख रुपए,डिजिटल एक्सरे मशीन 15 लाख रुपये, चिकित्सकी उपकरण 3,86745 रुपए।कुल मिलाकर 48 लाख 61745 रुपए खर्च कर आर बी सी, डब्लू बी सी, शुगर,कोलेस्ट्रॉल लिवर किडनी फंक्शन जांच,रक्त जांच जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराई हैं।वही बताया कि 1600 मेगा वाट का पावर प्लांट क्षेत्र में लगने से यहां के हजारों लोगों को रोजगार मिलना सुनिश्चित हुआ है। भारत सरकार और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप अदानी ग्रुप ने अपने एरिया में सी एस आर की बजट से गांव के विद्यालयों का कायाकल्प वहां पर सोलर पैनल की व्यवस्था, गांव में गेट बनवाना,चबूतरा निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण,गांव में स्वास्थ्य संबंधित एंबुलेंस से सेवाएं प्रदान करना जैसे बड़े कामों की पहल की है।मिर्जापुर में रोजगार करने हेतु कई इन्वेस्टर समितियां आगे आ रही है।पहले क्षेत्र के गरीब असहाय पीड़ितों को स्वास्थ्य सेवाओं संबंधित एक्सरे, खून जांच,किडनी जांच हेतु सोनभद्र मिर्जापुर वाराणसी अन्य जगहों पर जाना पड़ता था। परंतु मड़िहान में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने के चलते अब इन्हें दूर दराज नहीं जाना होगा।मौके पर अदानी ग्रुप से दिनेश तिवारी, अरुण,सोनू,राकेश तो वहीं अस्पताल के चिकित्सकों में राधेश्याम वर्मा सत्य प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।2
- गोपीगंज में LPG गैस का संकट, सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़, घर-स्कूल सब परेशान! गोपीगंज (भदोही)। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते युद्ध-तनाव और मध्य पूर्व संकट ने अब भारत की रसोई तक आग लगा दी है। यू पी के गोपीगंज और आसपास के इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडर की भयंकर किल्लत मच गई है। गैस एजेंसियों पर सुबह से शाम तक उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लोगो को घंटों इंतजार के बाद भी lpg सिलेंडर हाथ नहीं लग पा रहे। बुकिंग नंबर पर फोन लगाना मुमकिन नहीं नामुमकिन हो गया है , डिलेवरी मेन और गोदाम पर उपभोक्ताओं से D DAC का डिमांड किया जा रहा है। कुछ ट्रॉली वाले बुकिंग दिखाकर महंगे दामों पर सिलेंडर देने का दावा कर रहे हैं, जिससे कालाबाजारी का बाजार गर्म है। आम आदमी से लेकर स्कूल तक हाहाकार मचा हुआ है। गोपीगंज पड़ाव प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर सिंह ने मजबूरी में घर का सिलेंडर स्कूल लाकर बच्चों का मिड-डे मील बनवाया। उन्होंने कहा कि अगर संकट नहीं टला तो कई स्कूलों में खाना बंद हो सकता है!1
- आगामी त्यौहार को देखते हुए राजगढ़ पुलिस में राजगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न थाना अध्यक्ष ने बताया कि अलविदा जुम्मा ईद और नवरात्रि को लेकर या पीस कमेटी की बैठक की गई जिसमें सभी से अपील की गई थी आपसी भाईचारे को कायम करते हुए आने वाले त्योहार को मनाई और कहीं भी किसी प्रकार की कोई भी अनहोनी होती है तो राजगढ़ पुलिस को तुरंत सूचना दें पापा1
- मीरजापुर | देश में बढ़ती महंगाई को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया | प्रदर्शन के दौरान गृहणियों ने गैस सिलेंडर रखकर अपने पूरे परिवार के साथ जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल सरकार को चेताया कि यदि गैस सिलेंडर के दामों में कमी नहीं हुई और गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हुआ तो इनका विरोध प्रदर्शन और तेज होगा | प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी जमकर नारे भी लगाए | इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि देश में बढ़ रही महंगाई पर नियंत्रण रखा जाए और गैस की कालाबाजारी को तुरंत रोका जाए तथा गैस की हो रही कालाबाजारी पर कार्रवाई की जाए इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गैस की कालाबाजारी होने से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है और गैस की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है इस पर उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तत्काल प्रभाव से गैस की बुकिंग शुरू कराई जाए जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके |1
- हेडलाइंस: कलनुआ में श्रीमद भागवत कथा का सातवां दिन सम्पन्न, व्यास पीठ से सुदामा चरित्र और जामवंत युद्ध की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का सातवां दिवस गुरुवार को भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कथा व्यास पीठ से आचार्य पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से भगवान की महिमा और भक्ति के विविध प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। कथा के दौरान व्यास जी महाराज ने सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए बताया कि सुदामा और भगवान श्रीकृष्ण की मित्रता सच्चे प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सुदामा जी की गरीबी के बावजूद उनकी भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और प्रेम ने उन्हें भगवान की कृपा का पात्र बना दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने परम मित्र सुदामा का जिस प्रकार सम्मान किया, वह सच्ची मित्रता और भक्ति का सर्वोच्च उदाहरण है। इसके साथ ही कथा में जामवंत युद्ध का प्रसंग भी सुनाया गया। व्यास जी महाराज ने बताया कि भगवान की लीला अपरंपार है और जामवंत के साथ भगवान का युद्ध भी उनकी दिव्य लीला का हिस्सा था। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि भगवान अपने भक्तों की परीक्षा लेकर अंततः उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। कथा के दौरान भक्ति गीतों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान के नाम का संकीर्तन करते हुए कथा का आनंद लेते रहे। कथा के अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, श्रद्धालु, माताएं-बहनें और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कथा के सातवें दिन की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन दिखाई दिए।1