यू पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का होली मिलन समारोह सम्पन्न मिर्जापुर - यू पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन एवं पत्रकार प्रेस परिषद के सयुक्त तत्वाधान में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम मिशन कंपाउंड स्थित यू पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के मिर्जापुर कार्यालय पर सम्पन्न हुआ जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय और अतिथि के रूप में उषा गुप्ता की उपस्थिति रही। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने सभी पत्रकार बंधुओं को होली की बधाई देते हुए कहा कि सभी पत्रकार देश और समाज हित के लिए कार्य करते हैं, उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में उनकी तरफ से यह प्रयास रहेगा कि पत्रकारों के लिए एक प्रेस क्लब भवन की व्यवस्था हो। जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने भी सभी पत्रकार बंधुओं को होली की शुभकामनाएं व बधाई दी। वही गायिका ऊषा गुप्ता ने पंकज उधास की ग़ज़ल चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। बनारस से आए पत्रकार प्रेस परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने भी सभी को बधाई अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन शिव भोला सिंह संपादक नित्यवर्ता ने किया। समापन में यू पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की जिलाध्यक्ष जैसमिन लाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन कर सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के संयोजक अजय कुमार पांडे रहे। होली मिलन समारोह में सभी का फूल माला पहनाकर व गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा नेता सतीश मिश्रा, डॉ राहुल सिंह, जयवन्त कुमार लाल, रमेश यादव, विकास तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, ओम शंकर गिरी पप्पू, भोला साहू, बसंत गुप्ता, शिवम् मालवीय, निर्मल दुबे, शशि गुप्ता, जीतेंद्र, राजेश सिन्हा इत्यादि पत्रकारगण की उपस्थिति रही।

- 14 मार्च 2026 को जनपद में लगने जा रहा है राष्ट्रीय लोक अदालत जिसमें जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा द्वितीय ने बताया कि 75000 वॉट निस्तारित करने का लक्ष्य रखा गया है1
- Post by Naeem warsi1
- शहर कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर की तरफ से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन मिर्जापुर मुख्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले किया गया प्रदर्शन शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के नेतृत्व में वर्तमान समय में चल रही गैस की समस्याएं एवं कालाबाजारी के संबंध में शहर मुख्यालय पर गैस सिलेंडर लेकर बैठे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की बताया जहां आम लोगों को गैस नहीं मिल पा रहा है वही बाहरी लोग ऊंचे दामों पर बेचकर कालाबाजारी कर रहे हैं ऐसे में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्रक सौप कर कहा हमारी मांग को पूरी की जाए2
- *_मीरजापुर: थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के महुवरिया स्थित शिव शक्ति पुरम कॉलोनी में विक्की पुत्र स्वo महेन्द्र 30 वर्ष द्वारा अपने घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगा लिया हैं। परिवारिजनों ने 112 पर सूचना दिया गया है मौके पर 112 पुलिस टीम पहुंची है।_*1
- Post by Rakesh Kumar jaago news1
- Post by Sanjay Kumar2
- MUMBAI: सपा की इफ्तार पार्टी से बड़ी राकांपा की दावत? शिवाजीनगर में दिखा 'गंगा-जमुनी तहजीब' का संगम 👉 ईशान्य मुंबई में राकांपा का शक्ति प्रदर्शन! मुंबई के डॉ. बाबा साहब आंबेडकर मैदान में ईशान्य मुंबई राकांपा द्वारा आयोजित 'दावत-ए-इफ्तार' ने इस साल सुर्खियां बटोर ली हैं। पूर्व मंत्री और विधायक नवाब मलिक ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे 'गंगा-जमुनी तहजीब' का असली स्वरूप बताया। जिला अध्यक्ष और शिवाजीनगर तालुका अध्यक्ष शाहिद शेख के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में न केवल मुस्लिम समुदाय, बल्कि हर समाज के लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में विधायक सना मलिक और राजोल संजय दीना पाटिल जैसे दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए। चर्चा तो यह भी है कि इस बार राकांपा की इफ्तार पार्टी ने सपा (SP) की पारंपरिक इफ्तार पार्टियों को भी पीछे छोड़ दिया है।1
- Post by Naeem warsi1