Shuru
Apke Nagar Ki App…
शहर कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर की तरफ से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन मिर्जापुर मुख्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले किया गया प्रदर्शन शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के नेतृत्व में वर्तमान समय में चल रही गैस की समस्याएं एवं कालाबाजारी के संबंध में शहर मुख्यालय पर गैस सिलेंडर लेकर बैठे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की बताया जहां आम लोगों को गैस नहीं मिल पा रहा है वही बाहरी लोग ऊंचे दामों पर बेचकर कालाबाजारी कर रहे हैं ऐसे में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्रक सौप कर कहा हमारी मांग को पूरी की जाए
Mirzapur Samachar
शहर कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर की तरफ से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन मिर्जापुर मुख्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले किया गया प्रदर्शन शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के नेतृत्व में वर्तमान समय में चल रही गैस की समस्याएं एवं कालाबाजारी के संबंध में शहर मुख्यालय पर गैस सिलेंडर लेकर बैठे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की बताया जहां आम लोगों को गैस नहीं मिल पा रहा है वही बाहरी लोग ऊंचे दामों पर बेचकर कालाबाजारी कर रहे हैं ऐसे में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्रक सौप कर कहा हमारी मांग को पूरी की जाए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्जापुर मुख्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले किया गया प्रदर्शन शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के नेतृत्व में वर्तमान समय में चल रही गैस की समस्याएं एवं कालाबाजारी के संबंध में शहर मुख्यालय पर गैस सिलेंडर लेकर बैठे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की बताया जहां आम लोगों को गैस नहीं मिल पा रहा है वही बाहरी लोग ऊंचे दामों पर बेचकर कालाबाजारी कर रहे हैं ऐसे में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्रक सौप कर कहा हमारी मांग को पूरी की जाए2
- Post by Rakesh Kumar jaago news1
- *अदानी ग्रुप ने अड़तालिस लाख खर्च कर मड़िहान सीएचसी का किया काया कल्प-रमाशंकर पटेल* मड़िहान तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य मड़िहान में लगे डिजिटल एक्सरे मशीन के उद्घाटन में पहुंचे रमाशंकर विधायक।बताया गरीबों का बेहतर इलाज मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ सुनिश्चित।अदानी ग्रुप के अथक प्रयास के बाद क्षेत्र को मिली करोड़ों की सौगात। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में अदानी ग्रुप द्वारा लगाए गए डिजिटल एक्सरे मशीन का उद्घाटन मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया। बताया कि सीएससी मड़िहान का कायाकल्प करने हेतु मिर्जापुर थर्मल एनर्जी उत्तर प्रदेश प्राइवेट लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी एस आर) पहल के अंतर्गत अदानी फाउंडेशन द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण चिकित्सकीय जांच मशीनों के साथ क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराया गया है।जिसमें भवन नवीनीकरण हेतु 14 लख रुपए, इंटर एक्टिव पैनल 5 लाख 75 हजार रुपए,8 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल 10 लाख रुपए,डिजिटल एक्सरे मशीन 15 लाख रुपये, चिकित्सकी उपकरण 3,86745 रुपए।कुल मिलाकर 48 लाख 61745 रुपए खर्च कर आर बी सी, डब्लू बी सी, शुगर,कोलेस्ट्रॉल लिवर किडनी फंक्शन जांच,रक्त जांच जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराई हैं।वही बताया कि 1600 मेगा वाट का पावर प्लांट क्षेत्र में लगने से यहां के हजारों लोगों को रोजगार मिलना सुनिश्चित हुआ है। भारत सरकार और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप अदानी ग्रुप ने अपने एरिया में सी एस आर की बजट से गांव के विद्यालयों का कायाकल्प वहां पर सोलर पैनल की व्यवस्था, गांव में गेट बनवाना,चबूतरा निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण,गांव में स्वास्थ्य संबंधित एंबुलेंस से सेवाएं प्रदान करना जैसे बड़े कामों की पहल की है।मिर्जापुर में रोजगार करने हेतु कई इन्वेस्टर समितियां आगे आ रही है।पहले क्षेत्र के गरीब असहाय पीड़ितों को स्वास्थ्य सेवाओं संबंधित एक्सरे, खून जांच,किडनी जांच हेतु सोनभद्र मिर्जापुर वाराणसी अन्य जगहों पर जाना पड़ता था। परंतु मड़िहान में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने के चलते अब इन्हें दूर दराज नहीं जाना होगा।मौके पर अदानी ग्रुप से दिनेश तिवारी, अरुण,सोनू,राकेश तो वहीं अस्पताल के चिकित्सकों में राधेश्याम वर्मा सत्य प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।2
- गोपीगंज में LPG गैस का संकट, सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़, घर-स्कूल सब परेशान! गोपीगंज (भदोही)। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते युद्ध-तनाव और मध्य पूर्व संकट ने अब भारत की रसोई तक आग लगा दी है। यू पी के गोपीगंज और आसपास के इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडर की भयंकर किल्लत मच गई है। गैस एजेंसियों पर सुबह से शाम तक उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लोगो को घंटों इंतजार के बाद भी lpg सिलेंडर हाथ नहीं लग पा रहे। बुकिंग नंबर पर फोन लगाना मुमकिन नहीं नामुमकिन हो गया है , डिलेवरी मेन और गोदाम पर उपभोक्ताओं से D DAC का डिमांड किया जा रहा है। कुछ ट्रॉली वाले बुकिंग दिखाकर महंगे दामों पर सिलेंडर देने का दावा कर रहे हैं, जिससे कालाबाजारी का बाजार गर्म है। आम आदमी से लेकर स्कूल तक हाहाकार मचा हुआ है। गोपीगंज पड़ाव प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर सिंह ने मजबूरी में घर का सिलेंडर स्कूल लाकर बच्चों का मिड-डे मील बनवाया। उन्होंने कहा कि अगर संकट नहीं टला तो कई स्कूलों में खाना बंद हो सकता है!1
- हेडलाइंस: कलनुआ में श्रीमद भागवत कथा का सातवां दिन सम्पन्न, व्यास पीठ से सुदामा चरित्र और जामवंत युद्ध की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का सातवां दिवस गुरुवार को भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कथा व्यास पीठ से आचार्य पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से भगवान की महिमा और भक्ति के विविध प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। कथा के दौरान व्यास जी महाराज ने सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए बताया कि सुदामा और भगवान श्रीकृष्ण की मित्रता सच्चे प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सुदामा जी की गरीबी के बावजूद उनकी भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और प्रेम ने उन्हें भगवान की कृपा का पात्र बना दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने परम मित्र सुदामा का जिस प्रकार सम्मान किया, वह सच्ची मित्रता और भक्ति का सर्वोच्च उदाहरण है। इसके साथ ही कथा में जामवंत युद्ध का प्रसंग भी सुनाया गया। व्यास जी महाराज ने बताया कि भगवान की लीला अपरंपार है और जामवंत के साथ भगवान का युद्ध भी उनकी दिव्य लीला का हिस्सा था। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि भगवान अपने भक्तों की परीक्षा लेकर अंततः उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। कथा के दौरान भक्ति गीतों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान के नाम का संकीर्तन करते हुए कथा का आनंद लेते रहे। कथा के अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, श्रद्धालु, माताएं-बहनें और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कथा के सातवें दिन की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन दिखाई दिए।1
- खुल गया स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज! भारत के लिए ईरान ने क्यों खोला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज?1
- जागो न्यूज़ की टीम का बड़ा एक्शन! ग्रामीणों की गुप्त सूचना पर जब हमारी टीम जंगल के 20 किलोमीटर अंदर पहुँची, तो सच्चाई देखकर दंग रह गई। जहाँ परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहाँ मशीनों के जरिए दिन-दहाड़े बेशकीमती लकड़ियों का सीना छलनी किया जा रहा है। हमारी टीम को देखते ही लकड़ी माफिया ट्रैक्टर और मशीनें छोड़कर भाग खड़े हुए। सवाल यह है कि वन विभाग की नाक के नीचे इतनी बड़ी मशीनें और ट्रैक्टर आखिर अंदर पहुँचे कैसे? क्या रक्षक ही अब भक्षक बन गए हैं?1
- प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह बस स्टाप चौराहे पर झोलाछाप डाक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से एक अधेड़ की मौत हो गई।इससे परिजनो में कोहरा मंच गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।मृतक के भाई को तहरीर पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। मेजा थाना क्षेत्र आई सोनाई गांव निवासी जयलाल पटेल 51 वर्ष पुत्र स्व मेवालाल पटेल मंगलवार की रात खेत में पानी लगाए थे।अचानक से उनकी तबियत खराब हो गई।इस दौरान परिजन उन्हें ऊंचडीह बस स्टाप चौराहे स्थित झोलाछाप डाक्टर मिथुन सौम्य सरकार के क्लीनिक लेकर पहुंचे।जहां डाक्टर ने जयलाल को दो इंजेक्शन लगाया। तभी उनकी तबियत और गंभीर हो गई।इसके बाद उनके मुंह से झाग निकलने पर घबराए परिजनो द्वारा उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया।जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इसके परिजनो के कोहराम एक गया।वहीं शव लेकर झोलाछाप के क्लीनिक पहुंचे परिजनो के हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना पर मेजा थाने के दरोगा मनोज यादव पुलिस बल ई साथ घटनास्थल पहुंचे।पुलिस ने परिजनो को समझा बुझाकर शव कब्जे में लिया।बुधवार की सुबह 10 बजे पंचनामा की कार्यवाही के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया।मृतक के भाई रामलाल पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है। मेजा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पीएम भेजकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।झोलाछाप झोलाछाप डाक्टर की तलाश कराई जा रही है।जल्द ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।1
- प्रयागराज के शंकरगढ़ विकासखंड स्थित कपारी पेट्रोल टंकी के पास गुरुवार को ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रुद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रुद्र कुमार को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।3