logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खुल गया स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज! भारत के लिए ईरान ने क्यों खोला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज? खुल गया स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज! भारत के लिए ईरान ने क्यों खोला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज?

8 hrs ago
user_B Republic News
B Republic News
News भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

खुल गया स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज! भारत के लिए ईरान ने क्यों खोला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज? खुल गया स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज! भारत के लिए ईरान ने क्यों खोला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोपीगंज में LPG गैस का संकट,  सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़, घर-स्कूल सब परेशान! गोपीगंज (भदोही)। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते युद्ध-तनाव और मध्य पूर्व संकट ने अब भारत की रसोई तक आग लगा दी है। यू पी के गोपीगंज और आसपास के इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडर की भयंकर किल्लत मच गई है। गैस एजेंसियों पर सुबह से शाम तक उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लोगो को घंटों इंतजार के बाद भी lpg सिलेंडर हाथ नहीं लग पा रहे। बुकिंग नंबर पर फोन लगाना मुमकिन नहीं नामुमकिन हो गया है , डिलेवरी मेन और गोदाम पर  उपभोक्ताओं से D DAC का डिमांड किया जा रहा है। कुछ ट्रॉली वाले बुकिंग दिखाकर महंगे दामों पर सिलेंडर देने का दावा कर रहे हैं, जिससे कालाबाजारी का बाजार गर्म है। आम आदमी से लेकर स्कूल तक हाहाकार मचा हुआ है। गोपीगंज पड़ाव प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर सिंह ने मजबूरी में घर का सिलेंडर स्कूल लाकर बच्चों का मिड-डे मील बनवाया। उन्होंने कहा कि अगर संकट नहीं टला तो कई स्कूलों में खाना बंद हो सकता है!
    1
    गोपीगंज में LPG गैस का संकट,  सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़, घर-स्कूल सब परेशान!
गोपीगंज (भदोही)। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते युद्ध-तनाव और मध्य पूर्व संकट ने अब भारत की रसोई तक आग लगा दी है। यू पी के गोपीगंज और आसपास के इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडर की भयंकर किल्लत मच गई है। गैस एजेंसियों पर सुबह से शाम तक उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लोगो को घंटों इंतजार के बाद भी lpg सिलेंडर हाथ नहीं लग पा रहे। बुकिंग नंबर पर फोन लगाना मुमकिन नहीं नामुमकिन हो गया है , डिलेवरी मेन और गोदाम पर  उपभोक्ताओं से D DAC का डिमांड किया जा रहा है। कुछ ट्रॉली वाले बुकिंग दिखाकर महंगे दामों पर सिलेंडर देने का दावा कर रहे हैं, जिससे कालाबाजारी का बाजार गर्म है। आम आदमी से लेकर स्कूल तक हाहाकार मचा हुआ है। गोपीगंज पड़ाव प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर सिंह ने मजबूरी में घर का सिलेंडर स्कूल लाकर बच्चों का मिड-डे मील बनवाया। उन्होंने कहा कि अगर संकट नहीं टला तो कई स्कूलों में खाना बंद हो सकता है!
    user_BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    Newspaper publisher ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हेडलाइंस: कलनुआ में श्रीमद भागवत कथा का सातवां दिन सम्पन्न, व्यास पीठ से सुदामा चरित्र और जामवंत युद्ध की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का सातवां दिवस गुरुवार को भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कथा व्यास पीठ से आचार्य पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से भगवान की महिमा और भक्ति के विविध प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। कथा के दौरान व्यास जी महाराज ने सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए बताया कि सुदामा और भगवान श्रीकृष्ण की मित्रता सच्चे प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सुदामा जी की गरीबी के बावजूद उनकी भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और प्रेम ने उन्हें भगवान की कृपा का पात्र बना दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने परम मित्र सुदामा का जिस प्रकार सम्मान किया, वह सच्ची मित्रता और भक्ति का सर्वोच्च उदाहरण है। इसके साथ ही कथा में जामवंत युद्ध का प्रसंग भी सुनाया गया। व्यास जी महाराज ने बताया कि भगवान की लीला अपरंपार है और जामवंत के साथ भगवान का युद्ध भी उनकी दिव्य लीला का हिस्सा था। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि भगवान अपने भक्तों की परीक्षा लेकर अंततः उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। कथा के दौरान भक्ति गीतों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान के नाम का संकीर्तन करते हुए कथा का आनंद लेते रहे। कथा के अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, श्रद्धालु, माताएं-बहनें और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कथा के सातवें दिन की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन दिखाई दिए।
    1
    हेडलाइंस:
कलनुआ में श्रीमद भागवत कथा का सातवां दिन सम्पन्न, व्यास पीठ से सुदामा चरित्र और जामवंत युद्ध की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
समाचार:
भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का सातवां दिवस गुरुवार को भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कथा व्यास पीठ से आचार्य पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से भगवान की महिमा और भक्ति के विविध प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
कथा के दौरान व्यास जी महाराज ने सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए बताया कि सुदामा और भगवान श्रीकृष्ण की मित्रता सच्चे प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सुदामा जी की गरीबी के बावजूद उनकी भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और प्रेम ने उन्हें भगवान की कृपा का पात्र बना दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने परम मित्र सुदामा का जिस प्रकार सम्मान किया, वह सच्ची मित्रता और भक्ति का सर्वोच्च उदाहरण है।
इसके साथ ही कथा में जामवंत युद्ध का प्रसंग भी सुनाया गया। व्यास जी महाराज ने बताया कि भगवान की लीला अपरंपार है और जामवंत के साथ भगवान का युद्ध भी उनकी दिव्य लीला का हिस्सा था। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि भगवान अपने भक्तों की परीक्षा लेकर अंततः उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
कथा के दौरान भक्ति गीतों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान के नाम का संकीर्तन करते हुए कथा का आनंद लेते रहे। कथा के अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, श्रद्धालु, माताएं-बहनें और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कथा के सातवें दिन की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन दिखाई दिए।
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Social worker ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खुल गया स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज! भारत के लिए ईरान ने क्यों खोला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज?
    1
    खुल गया स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज! भारत के लिए ईरान ने क्यों खोला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज?
    user_B Republic News
    B Republic News
    News भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *आगामी नवरात्र मेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विंध्य कॉरिडोर परिक्षेत्र एवं घाटों का किया निरीक्षण* मीरजापुर 12 मार्च 2026- आगामी चैत्र नवरात्र मेले को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार सिंह के साथ पुरानी वीआईपी मार्ग, पक्का घाट तथा विंध्य कॉरिडोर छत तथा नीचे पूरा परिक्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कॉरिडोर के छत पर पान और गुटखे की थूक के दाग तथा खिड़की और जगह जगह लगे जाले की साफ सफाई के निर्देश दिया। कॉरिडोर के कमरों की निरीक्षण किया गया ऊपर कमरे में तार की पाइप दीवार के ऊपर खुला लगा हुआ होने से उसको दीवार के अंदर लगाने, फायर बिग्रेड के मोटे पाइप को भी दीवार के अंदर करने निर्देश दिया। उन्होंने जगह जगह छत पर गंदे और लगे जाले तथा टूटे फारसीलिंग को सही कराने के निर्देश दिया। कॉरिडोर के छत पर उत्तर प्रदेश विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद में डीपीआर के अनुसार लापरवाही ढंग से रखे कुछ समानों को सही जगह रखने तथा हॉल में मेज लगवाने एवं मेले में बैठक कराने के लिए तत्काल कमरे की साफ सफाई कराकर सही कराने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सीसी टीवी हॉल का निरीक्षण कर सभी कमरे को दिए गए समय पर सही कराने के निर्देश दिया। मुंडन स्थल पर एक कमरे के बाहर ऊपर लिखे पेयजल कमरे को खुलवाने तथा नल को सही कराने के निर्देश दिया। पुरानी वीआईपी मार्ग से चढ़कर बाए तरफ सीढ़ी के दाहिने तरफ खुले जगह को पार्टिशन करके गोदाम बनाने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने गेट नंबर 5 के अंदर आते समय दाहिने तरफ बैरिकेडिंग लगाने के भी निर्देश दिया, ताकि भीड़ बढ़ने पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। मंदिर परिसर में लगे पुराने बैनर, फैक्स को हटवाकर कर नए बैनर और फ्लैक्स लगवाने के निर्देश दिया तथा गेट नंबर 5 मंदिर के पास सीढ़ी के पास टुकड़े खंभे को देखते हुए उसे हटवाने तथा खुले नाली को बंद करने के निर्देश दिया गंगा घाट पर साफ सफाई के साथ साथ बैरिकेडिंग लगाने और महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम बनवाने, पक्का घाट सीढ़ी के स्टेप पर रेड और पीला रंग की रंगाई करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, कार्यदाई संस्था के पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
    6
    *आगामी नवरात्र मेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विंध्य कॉरिडोर परिक्षेत्र एवं घाटों का किया निरीक्षण*  
मीरजापुर 12 मार्च 2026- आगामी चैत्र नवरात्र मेले को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार सिंह के साथ पुरानी वीआईपी मार्ग, पक्का घाट तथा विंध्य कॉरिडोर छत तथा नीचे पूरा परिक्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि
कॉरिडोर के छत पर पान और गुटखे की थूक के दाग तथा खिड़की और जगह जगह लगे  जाले की साफ सफाई के निर्देश दिया।
कॉरिडोर के कमरों की निरीक्षण किया गया ऊपर कमरे में तार की पाइप  दीवार के ऊपर खुला लगा हुआ होने से उसको दीवार के अंदर लगाने, फायर बिग्रेड के मोटे पाइप को भी दीवार के अंदर करने निर्देश दिया। उन्होंने जगह जगह छत पर गंदे और लगे जाले तथा टूटे फारसीलिंग को सही कराने के निर्देश दिया। 
कॉरिडोर के छत पर उत्तर प्रदेश विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद में डीपीआर के अनुसार लापरवाही ढंग से रखे  कुछ समानों को सही जगह रखने तथा हॉल में मेज लगवाने एवं  मेले में बैठक कराने के लिए तत्काल  कमरे की साफ सफाई कराकर सही कराने के निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सीसी टीवी हॉल का निरीक्षण कर सभी कमरे को दिए गए समय पर सही कराने के निर्देश दिया।
मुंडन स्थल पर एक कमरे के बाहर ऊपर लिखे पेयजल कमरे को खुलवाने तथा नल को सही कराने के निर्देश दिया।
पुरानी वीआईपी मार्ग से चढ़कर बाए तरफ सीढ़ी के दाहिने तरफ खुले जगह को पार्टिशन करके गोदाम बनाने के निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने गेट नंबर 5 के अंदर आते समय दाहिने तरफ बैरिकेडिंग लगाने के भी निर्देश दिया, ताकि भीड़ बढ़ने पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
मंदिर परिसर में लगे पुराने बैनर, फैक्स को हटवाकर कर नए बैनर और फ्लैक्स लगवाने के निर्देश दिया तथा गेट नंबर 5 मंदिर के पास सीढ़ी के पास टुकड़े खंभे को देखते हुए उसे हटवाने तथा खुले नाली को बंद करने के निर्देश दिया 
गंगा घाट पर साफ सफाई के साथ साथ बैरिकेडिंग लगाने और महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम बनवाने, पक्का घाट सीढ़ी के स्टेप पर रेड और पीला रंग की रंगाई करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव, कार्यदाई संस्था के पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Classified ads newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • शहर कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर की तरफ से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन मिर्जापुर मुख्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले किया गया प्रदर्शन शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के नेतृत्व में वर्तमान समय में चल रही गैस की समस्याएं एवं कालाबाजारी के संबंध में शहर मुख्यालय पर गैस सिलेंडर लेकर बैठे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की बताया जहां आम लोगों को गैस नहीं मिल पा रहा है वही बाहरी लोग ऊंचे दामों पर बेचकर कालाबाजारी कर रहे हैं ऐसे में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्रक सौप कर कहा हमारी मांग को पूरी की जाए
    2
    शहर कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर की तरफ से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन
मिर्जापुर मुख्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले किया गया प्रदर्शन शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के नेतृत्व में वर्तमान समय में चल रही गैस की समस्याएं एवं कालाबाजारी के संबंध में शहर मुख्यालय पर गैस सिलेंडर लेकर बैठे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की बताया जहां आम लोगों को गैस नहीं मिल पा रहा है वही बाहरी लोग ऊंचे दामों पर बेचकर कालाबाजारी कर रहे हैं ऐसे में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्रक सौप कर कहा हमारी मांग को पूरी की जाए
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *_मीरजापुर: थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के महुवरिया स्थित शिव शक्ति पुरम कॉलोनी में विक्की पुत्र स्वo महेन्द्र 30 वर्ष द्वारा अपने घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगा लिया हैं। परिवारिजनों ने 112 पर सूचना दिया गया है मौके पर 112 पुलिस टीम पहुंची है।_*
    1
    *_मीरजापुर: थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के महुवरिया स्थित शिव शक्ति पुरम कॉलोनी में विक्की पुत्र स्वo महेन्द्र 30 वर्ष द्वारा अपने घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगा लिया हैं। परिवारिजनों ने 112 पर सूचना दिया गया है मौके पर 112 पुलिस टीम पहुंची है।_*
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Rakesh Kumar jaago news
    1
    Post by Rakesh Kumar jaago news
    user_Rakesh Kumar jaago news
    Rakesh Kumar jaago news
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मीरजापुर | देश में बढ़ती महंगाई को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया | प्रदर्शन के दौरान गृहणियों ने गैस सिलेंडर रखकर अपने पूरे परिवार के साथ जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल सरकार को चेताया कि यदि गैस सिलेंडर के दामों में कमी नहीं हुई और गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हुआ तो इनका विरोध प्रदर्शन और तेज होगा | प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी जमकर नारे भी लगाए | इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि देश में बढ़ रही महंगाई पर नियंत्रण रखा जाए और गैस की कालाबाजारी को तुरंत रोका जाए तथा गैस की हो रही कालाबाजारी पर कार्रवाई की जाए इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गैस की कालाबाजारी होने से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है और गैस की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है इस पर उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तत्काल प्रभाव से गैस की बुकिंग शुरू कराई जाए जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके |
    1
    मीरजापुर | देश में बढ़ती महंगाई को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया | प्रदर्शन के दौरान गृहणियों ने गैस सिलेंडर रखकर अपने पूरे परिवार के साथ जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल सरकार को चेताया कि यदि गैस सिलेंडर के दामों में कमी नहीं हुई और गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हुआ तो इनका विरोध प्रदर्शन और तेज होगा | प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी जमकर नारे भी लगाए | इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि देश में बढ़ रही महंगाई पर नियंत्रण रखा जाए और गैस की कालाबाजारी को तुरंत रोका जाए तथा गैस की हो रही कालाबाजारी पर कार्रवाई की जाए इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गैस की कालाबाजारी होने से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है और गैस की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है इस पर उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तत्काल प्रभाव से गैस की बुकिंग शुरू कराई जाए जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके |
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Classified ads newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.