Shuru
Apke Nagar Ki App…
पड़ोसी के दरवाजे पर बैठे लोगों पर चढ़ाई चार पहिया (डाला ), 1 की मौत, 6 घायल। लखनऊ के मलिहाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई,पड़ोसी के दरवाजे पर बैठे लोगों पर चढ़ाई चार पहिया (डाला ), 1 की मौत, 6 घायल। मलिहाबाद थाना क्षेत्र में देर रात फरजान नाम के युवक ने घर के बाहर पड़ोसी मुन्ना प्रजापति के दरवाजे के पास चारपाई पर बैठे लोगों पर तेज रफ्तार गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में श्याम लाल प्रजापति की मौके पर ही हुई मौत, जबकि 6 से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए..।⚡ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया,आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर आरोपी फरजान के एनकाउंटर की मांग शुरू कर दी। मौके पर कई थानों की भारी पुलिस बल तैनात, स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी पुलिस।
VS live news
पड़ोसी के दरवाजे पर बैठे लोगों पर चढ़ाई चार पहिया (डाला ), 1 की मौत, 6 घायल। लखनऊ के मलिहाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई,पड़ोसी के दरवाजे पर बैठे लोगों पर चढ़ाई चार पहिया (डाला ), 1 की मौत, 6 घायल। मलिहाबाद थाना क्षेत्र में देर रात फरजान नाम के युवक ने घर के बाहर पड़ोसी मुन्ना प्रजापति के दरवाजे के पास चारपाई पर बैठे लोगों पर तेज रफ्तार गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में श्याम लाल प्रजापति की मौके पर ही हुई मौत, जबकि 6 से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए..।⚡ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया,आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर आरोपी फरजान के एनकाउंटर की मांग शुरू कर दी। मौके पर कई थानों की भारी पुलिस बल तैनात, स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी पुलिस।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नगर निगम सदन मै सपा भाजपा पार्षद भिड़े , जमकर हुआ हंगामा नगर निगम सदन में सपा-भाजपा पार्षदों में भिड़ंत, जमकर हुआ हंगाम परिसीमन के विवाद में आमने-सामने आए सपा-भाजपा पार्षद, मारपीट तक पहुंचा मामला कानपुर नगर निगम सदन में गरमाया माहौल, नारेबाजी के बीच पार्षदों में तीखी झड़प ‘ब्राह्मण चप्पल मारेगा’ से लेकर ‘अमिताभ बाजपेई चोर’ तक, सदन में मचा बवाल कार्यकारिणी चुनाव से पहले नगर निगम सदन में हंगामा, सपा-भाजपा पार्षद भिड़े1
- कोचिंग से घर न लौटी 15 साल की छात्रा, गुजैनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सकुशल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार।। यूपी, कानपुर। थाना गुजैनी क्षेत्र अंतर्गत कल रात्रि बर्रा के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री कोचिंग के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना गुजैनी पुलिस ने तत्काल परिजनों को साथ लेकर संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा उसका बयान व अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गुजैनी में आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।1
- राजस्थान नागौर रात 2 बजे ATM में घुसे बदमाश, पुलिस ने कुछ ही मिनटों में दबोचा ब्रेकिंग न्यूज़... राजस्थान के नागौर से बड़ी खबर सामने आई है। मारवाड़ मूंडवा में नागौर रोड स्थित यूको बैंक के ATM को काटकर करीब 16 लाख रुपये लूटने की कोशिश की गई, लेकिन बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। रात करीब 2 बजे दो बदमाश गैस कटर और दूसरे औजार लेकर ATM बूथ में घुसे और मशीन को काटने की कोशिश शुरू कर दी। इसी दौरान बैंक के ई-सर्विलांस सिस्टम ने संदिग्ध गतिविधि का अलर्ट अजमेर रीजनल सुरक्षा अधिकारी को भेज दिया। अलर्ट मिलते ही बैंक मैनेजर को सूचना दी गई। मैनेजर अपने पति के साथ मौके पर पहुंचीं और बाहर से ATM बूथ का शटर बंद कर दिया, जिससे दोनों आरोपी अंदर ही फंस गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भरत प्रजापत और कोमल कुमार राजपूत के रूप में हुई है। मौके से ATM काटने के औजार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। Current Time News — हर खबर, सबसे पहले।1
- उन्नाव: पशुक्रूरता अधिनियम की धज्जियां उड़ाने का आरोप, छोटे वाहनों से पशुओं का ट्रांसपोर्ट। सभी मानकों को ताक पर रखकर छोटे वाहनों में ठूंसकर पशुओं को ले जाने का दावा। एक छोटे वाहन में 6 पशु लदे होने की तस्वीरें पशु परिवहन के इंतजामों पर सवाल खड़े कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, स्लॉटर हाउस पहुंचने वाले करीब 80% छोटे वाहन सीधे AOV स्लॉटर हाउस में दाखिल होते हैं। आरोप है कि प्रवेश के दौरान पशुओं के दस्तावेज, उम्र, स्वास्थ्य और खरीद संबंधी कागजात की जांच नहीं होती। वाहनों की जांच व्यवस्था पर भी सवाल—आखिर जिम्मेदारों की निगरानी में नियमों की अनदेखी कैसे? अनादि TV1
- आधार कार्ड देने के बाद भी नाम नहीं जुड़ा, मोबाइल तोड़ने का आरोप—प्राथमिक विद्यालय का वीडियो वायरल आधार कार्ड देने के बाद भी नाम नहीं जुड़ा, मोबाइल तोड़ने का आरोप—प्राथमिक विद्यालय का वीडियो वायरल वायरल वीडियो में प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में एक महिला द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि आधार कार्ड दो बार दिए जाने के बावजूद बच्चे का नाम दर्ज नहीं किया जा रहा है। वीडियो में यह भी आरोप लगाया गया है कि स्कूल के एक कर्मचारी/शिक्षक द्वारा पकड़े जाने के बाद बच्चे के भाई का मोबाइल फोन तोड़ दिया गया। साथ ही वीडियो में स्कूल में पढ़ाई को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि शिक्षक आपस में बातचीत में व्यस्त रहते हैं। वीडियो में स्कूल परिसर और वहां मौजूद कुछ लोगों को भी देखा जा सकता है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब सवाल यह है कि अगर आरोप सही हैं तो बच्चे का नाम दर्ज करने में आखिर इतनी परेशानी क्यों हुई? मोबाइल तोड़े जाने का आरोप कितना सही है और स्कूल में पढ़ाई की वास्तविक स्थिति क्या है? शिक्षा विभाग से पूरे मामले की जांच और तथ्य सामने लाने की मांग उठ रही है।1
- ‼️जगदलपुर में शराब का ओवररेट खेल! चांदनी चौक की दुकान पर आरोप, आबकारी विभाग की निगरानी पर उठे सवाल‼️ जगदलपुर के केवरामुंडा-चांदनी चौक क्षेत्र की शराब दुकान पर निर्धारित कीमत से ज्यादा में शराब बेचने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई और जांच की मांग उठाई है। अब सवाल है—शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? मामले में आबकारी विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने आना जरूरी है। स्वागत जिंदगी से संवाददाता कमल साय के साथ सोनिया मूर्ति की खास रिपोर्ट।1
- उज्जैन की करीब 650 साल पुरानी ऐतिहासिक शाही मस्जिद को सड़क चौड़ीकरण के लिए लगभग 3 फीट हिस्सा हटाने की मंजूरी दिए जाने की बात सामने आई है। 📍 उज्जैन, मध्य प्रदेश इसके बावजूद मस्जिद के पास मौजूद लोगों पर पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागे जाने के आरोप बेहद गंभीर हैं। अगर लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए वहां मौजूद थे, तो सवाल उठता है कि आंसू गैस जैसी कार्रवाई की जरूरत क्यों पड़ी?1
- *मोदी के पकौड़ा प्लान से ब्रजेश पाठक चार कदम आगे, लोगों ने कहा शर्म करो मंत्री जी* टीम _ INF MEDIA। रजनीश आर्या। उन्नाव उत्तर प्रदेश।1
- रानीपुर मे बड़ा हादसा,पांच लोगों के नदी में डूबने से मृत्यु की खबर झांसी जनपद के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर मे बड़ा हादसा,पांच लोगों के नदी में डूबने से मृत्यु की खबर,पितृ पक्ष के लिए गया था परिवार,एक बच्चे के गड्ढे में डूबा उसको बचाने के कारण हुआ हादसा..!!1