खैरवा टोला में आग का तांडव: 44 घर राख, भाकपा ने संभाला मोर्चा, मुआवजे पर उठे सवाल पश्चिम चंपारण के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत चुहड़ी पंचायत के खैरवा टोला में 5 अप्रैल रविवार को लगी भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि 44 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए और दर्जनों मवेशी, ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल भी खाक हो गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया तथा लोगों की वर्षों की मेहनत पल भर में बर्बाद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने सक्रियता दिखाते हुए जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हाल जाना, जिसमें अंचल सचिव मदन शर्मा, शाखा सचिव राम जतन ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे, भाकपा नेताओं ने पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया और प्रशासन से शीघ्र पर्याप्त मुआवजा, आवास एवं स्थायी पुनर्वास की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। वहीं प्रशासन की ओर से एडीएम सह आपदा प्रभारी, एसडीएम बेतिया, बीडीओ चनपटिया सहित अन्य अधिकारी व मेडिकल टीम मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्य में जुटे रहे और तत्काल प्रत्येक पीड़ित परिवार को 12 हजार रुपये का चेक एवं प्लास्टिक शीट उपलब्ध कराते हुए आगे हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया, हालांकि इतनी बड़ी तबाही के बाद स्थानीय लोगों और भाकपा नेताओं ने इस राहत राशि को नाकाफी बताते हुए सरकार से मुआवजा बढ़ाने और पीड़ितों के समुचित पुनर्वास की मांग तेज कर दी है, जिससे यह घटना एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में आगजनी से निपटने की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

- पकड़िया में पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश का जोरदार स्वागत --जेसीबी से कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल नौतन।। प्रखंड के पकड़िया पंचायत अंतर्गत हरदीपट्टी गांव में बिहार सरकार के पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम सोनलाल कुशवाहा और नागेंद्र कुशवाहा के दरवाजे पर आयोजित हुआ, जहां जेसीबी मशीन के माध्यम से फूलों की वर्षा कर मंत्री का अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह के दौरान नागेंद्र कुशवाहा और सोनलाल कुशवाहा ने अंगवस्त्र भेंट कर मंत्री को सम्मानित किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि यह एक निजी कार्यक्रम था और कार्यकर्ताओं द्वारा मिले सम्मान के लिए वे आभारी हैं। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने पूर्वी नौतन स्थित पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में अनियमितता पाई गई, जिस पर उन्होंने संबंधित संवेदक को जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि एनडीए शासन में चौमुखी विकास हो रहा है और सरकार पंचायत स्तर पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले पांच वर्षों में करोड़ों युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद, मनी लाल प्रसाद, जदयू नेता दयानंद कुशवाहा, मुखिया अफरोज नय्यर, अनिरुद्ध प्रसाद, जिला अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा, बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक था।1
- गेहूं खरीदारी में देरी पर बगही बघमंबरपुर में किसानों मेंनाराजगी, एफसीआई ने जल्द शुरू करने का दिया आश्वासन #गेहूं_खरीदारी #किसान_नाराज #बिहार_किसान #FCI #किसानों_की_समस्या #समर्थन_मूल्य #Bairiya #Bagahi #किसान_संघर्ष #खरीदारी_शुरू_करो #FarmersIssue #WheatProcurement #BiharNews #GroundReport #RuralIndia #किसानों_की_आवाज #MSP #FoodCorporationOfIndia #BreakingNews #LocalNews1
- क्लास 11th का नया बैच प्रारंभ हो चुका है सुबह 7:00 बजे से मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 91109912811
- इंटर का नया बैच प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ हो चुका है मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 91109912811
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- “जो छुपा है… वही सबसे खतरनाक 💀”1
- पश्चिम चंपारण के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत चुहड़ी पंचायत के खैरवा टोला में 5 अप्रैल रविवार को लगी भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि 44 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए और दर्जनों मवेशी, ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल भी खाक हो गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया तथा लोगों की वर्षों की मेहनत पल भर में बर्बाद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने सक्रियता दिखाते हुए जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हाल जाना, जिसमें अंचल सचिव मदन शर्मा, शाखा सचिव राम जतन ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे, भाकपा नेताओं ने पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया और प्रशासन से शीघ्र पर्याप्त मुआवजा, आवास एवं स्थायी पुनर्वास की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। वहीं प्रशासन की ओर से एडीएम सह आपदा प्रभारी, एसडीएम बेतिया, बीडीओ चनपटिया सहित अन्य अधिकारी व मेडिकल टीम मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्य में जुटे रहे और तत्काल प्रत्येक पीड़ित परिवार को 12 हजार रुपये का चेक एवं प्लास्टिक शीट उपलब्ध कराते हुए आगे हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया, हालांकि इतनी बड़ी तबाही के बाद स्थानीय लोगों और भाकपा नेताओं ने इस राहत राशि को नाकाफी बताते हुए सरकार से मुआवजा बढ़ाने और पीड़ितों के समुचित पुनर्वास की मांग तेज कर दी है, जिससे यह घटना एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में आगजनी से निपटने की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।1
- स्व. भिखारी सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित बलिया। क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी स्वर्गीय भिखारी सिंह की चौथी पुण्यतिथि उनके आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके पुत्र अजय सिंह (अधिवक्ता एवं समाजसेवी) ने अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अजय सिंह ने कहा कि उनके पिता हमेशा सिखाते थे कि किसी भी विषम परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि धैर्यपूर्वक उसका सामना करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता ने जीवनभर बड़ों का सम्मान करने और सादगीपूर्ण जीवन जीने की सीख दी। ज्ञात हो कि स्व. भिखारी सिंह अंडमान-निकोबार में ऑफिस सुप्रिटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्हें वापस अपने घर लौटना पड़ा था। पुण्यतिथि कार्यक्रम में श्याम बहादुर सिंह, राजेश सिंह, रंधा सिंह, फतेह बहादुर सिंह, बबलू सिंह, अजीत सिंह, अमित सिंह, दिनेश सिंह, रामनाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, कैलाश यादव, जयराम यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की। बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह की रिपोर्ट।1
- बासोपट्टी नहर के पास सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल, एक चालक फरार योगापट्टी प्रखंड के शनिचरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बासोपट्टी नहर के पास बासोपट्टी-बकुचिया मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक (नंबर BR 22 S 3877) पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। खबर लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। वहीं दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। शनिचरी थाना प्रभारी संध्या कुमारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर नियमित गश्त बढ़ाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने टक्कर की बजाय खुद गिरने की आशंका भी जताई है।1