Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनसुनवाई में शिकायत पर तत्काल एक्शन, अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण शुरू अम्बाह अम्बाह में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने 48 आवेदकों की सुनी समस्याएं, 22 प्रकरण टीएल में दर्ज ग्राम लेपा में प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया, सड़क निर्माण कराया शुरू कलेक्टर के निर्देश—हर शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करें
Avdhesh Tomar patrakar THARA
जनसुनवाई में शिकायत पर तत्काल एक्शन, अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण शुरू अम्बाह अम्बाह में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने 48 आवेदकों की सुनी समस्याएं, 22 प्रकरण टीएल में दर्ज ग्राम लेपा में प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया, सड़क निर्माण कराया शुरू कलेक्टर के निर्देश—हर शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करें
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पांच पुलिसकर्मी लाइन अटैच, फिर भी नहीं थमा जौरा का आक्रोश मौत पर व्यवसायियों का थाने में धरना, विधायक पंकज उपाध्याय भी बैठे साथ2
- कलेक्ट्रेट सभागार में लॉटरी के माध्यम से सरपंचों के लिए तय किया गया आरक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में लॉटरी के माध्यम से सरपंचों के लिए तय किया गया आरक्षण ओम प्रकाश वर्मा धौलपुर धौलपुर पंचायत समिति की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। जिला कलेक्टर सभागार में लॉटरी के माध्यम से आरक्षण तय किया गया। एसडीएम सुरेश राव की देखरेख में विभिन्न श्रेणियों के लिए सरपंच पद आरक्षित किए गए। एससी के लिए तोर दानियाल, बरेह मोरी, अधन्नपुर, बकायन का पुरा ग्राम एससी महिला के लिए नरपुरा, कल्याणपुर, भैंसक, कासिमपुर ओबीसी के लिए विरोंधा, मांगरोल, सादिकपुर, कोटरा ओबीसी महिला के लिए विपरपुर, सिंघावली, बीलपुर, हिनौता सामान्य के लिए दुबरा, फिरोजपुर, दुबाटी, बसई नीम, दयेरी, बोथपुरा, मढाभाऊ, नकटपुरा, विश्नोंदा, जाटौली, सरानी, दुल्हारा सामान्य महिला के लिए लुहारी, सिजरौली, मौरोली, बरैठा, नैनोखर, बसई, सामंता, टांडा, ओदी, खेड़ा, भैंसेना, बसैयालालू इसके साथ ही पंचायत समिति के 421 वार्ड पंचों के लिए भी लॉटरी से आरक्षण तय हुआ। आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब संबंधित ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के संभावित दावेदारों की राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।1
- एसपी विकास सांगवान ने ली अपराध गोष्ठी, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने गुरुवार को जिला परिषद सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी लेकर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ सहित जिले के सभी वृत्ताधिकारी, थानाधिकारी, अपराध सहायक राम अवतार बैरवा एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एसपी ने जिले में अपराध एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान तुलनात्मक अपराध आंकड़ों के साथ आबकारी, एनडीपीएस, जुआ अधिनियम सहित अन्य कानूनों के तहत की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। उन्होंने अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर एसपी ने सरकारी कर्मचारियों से मारपीट एवं राजकार्य में बाधा से संबंधित लंबित प्रकरणों, धारा 173(8) सीआरपीसी/193(9) बीएनएसएस के तहत लंबित मामलों तथा तीन माह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों की थाना एवं वृत्तवार समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधान की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा 60/90 दिवस में निस्तारण योग्य प्रकरणों, स्थायी वारंट, पीओ एवं धारा 299 से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। एसपी ने फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी प्रयास करने तथा लंबित वारंटों की तामील में तेजी लाने के निर्देश दिए। तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के निर्देश बैठक में नेटकिड के सर्च एवं लॉगिन, ई-बीट के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सीसीटीएनएस एवं सम्पर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों की स्थिति की समीक्षा की गई। एसपी ने तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर पुलिसिंग को प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने पर जोर दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए निर्धारित कानूनी प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने के निर्देश दिए। पंचायत चुनाव को लेकर अभी से तैयारी के निर्देश आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसपी विकास सांगवान ने जिले की ग्राम पंचायतों की संख्या, मतदान केंद्रों, क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मतदान केंद्रों तथा चुनाव को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक निरोधात्मक एवं सुरक्षा कार्रवाई अभी से शुरू करने तथा चुनाव के दौरान निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए सतत निगरानी एवं प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। एसपी ने अधिकारियों से कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण, संवेदनशील मामलों में तत्काल कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। थाना स्तर पर नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के जरिए पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सक्रिय एवं परिणाममुखी बनाने के निर्देश दिए। बीमा धोखाधड़ी की पहचान एवं जांच पर दी प्रस्तुति अपराध गोष्ठी के दौरान सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम गोपाल शर्मा ने बीमा धोखाधड़ी की पहचान, रोकथाम एवं प्रभावी पुलिस अनुसंधान विषय पर पावरपॉइंट प्रस्तुति दी। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक संग्राम सिंह भी मौजूद रहे। प्रस्तुति का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को बीमा धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की पहचान, रोकथाम एवं अनुसंधान के संबंध में जागरूक करना था। दोनों सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी वर्तमान में सेवानिवृत्ति के बाद इंश्योरेंस फ्रॉड से संबंधित मामलों में सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं।2
- नरसिंह मंदिर मौ परिसर में सेवा संकल्प यात्रा कलश का भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया पूजन देशभर में बनारस से गुजरात के लिए सेवा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है ।इस दौरान बुधवार को 5 बजे संकल्प यात्रा के कलश का भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने पूजन किया एवं यात्रा का उद्देश्य लोगों को समझाया।इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए1
- आगरा ब्रेकिंग!!! बर्थडे पार्टी की आड़ में ‘चंगाई सभा’,,, धर्मांतरण के आरोप में 4 गिरफ्तार!!! आगरा के सैंया क्षेत्र के जोधपुरा गांव में पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बर्थडे पार्टी के नाम पर महिला-पुरुषों को बुलाकर बीमारी और आर्थिक परेशानियां दूर करने के नाम पर कथित तौर पर प्रलोभन दिया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी और पंजाब तक फैले कथित नेटवर्क की जानकारी सामने आई है। आरोपियों के पास से धर्मांतरण से जुड़ी कथित प्रशिक्षण सामग्री और फंडिंग से संबंधित दस्तावेज मिलने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका और फंडिंग के स्रोत की भी जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर होगी।1
- जुए के फड़ पर युवक की मौत के बाद जौरा में बवाल, विधायक धरने पर बैठे व्यवसायियों ने कराया बाजार बंद, परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की1
- धौलपुर बसेड़ी में नव नियुक्त अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने किया पदवार ग्रहण धौलपुर बसेड़ी में नव नियुक्त अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने किया पदवार ग्रहण1
- गोहद नगर में भ्रमण करने के बाद वैसली नदी में हुई गणेश जी की प्रतिमाएं विसर्जित गोहद नगर में बुधवार को लगभग 6:00 बजे भ्रमण करने के बाद बैसली नदी में गणेश जी की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। इस दौरान गोहद प्रशासन ने वैसली नदी पर गोताखोरों की व्यवस्था की एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु जगह-जगह पुलिस तैनात की गई2
- धौलपुर राजाखेड़ा के गांव विडार में आज एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जानकारी के अनुसार युवक 8 दिन पहले ही घर वापस आया था मृतक मनोज ड्राइवरी का काम करता था 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी राजाखेड़ा क्षेत्र के गांव विडार में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनोज पुत्र सुरेश जाति बघेल, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने अपने ही हार के खेत पर यह कदम उठाया। मौके पर पड़ोसियों ने देखकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजाखेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मनोज के पिता सुरेश ने थाने जाकर तेरीर थी जिसमें मर्ग दर्ज कराई गई परिजनों के अनुसार मनोज पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था और ड्राइवरी का काम करता था। वह 8 दिन पहले ही घर वापस आया था। पिता ने बताया कि 8 दिन पहले घर वापस आया सुबह मुझे पता चला पड़ोसियों से की खेत पर मेरे बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। धौलपुर राजाखेड़ा के गांव विडार में आज एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जानकारी के अनुसार युवक 8 दिन पहले ही घर वापस आया था मृतक मनोज ड्राइवरी का काम करता था 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी राजाखेड़ा क्षेत्र के गांव विडार में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनोज पुत्र सुरेश जाति बघेल, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने अपने ही हार के खेत पर यह कदम उठाया। मौके पर पड़ोसियों ने देखकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजाखेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मनोज के पिता सुरेश ने थाने जाकर तेरीर थी जिसमें मर्ग दर्ज कराई गई परिजनों के अनुसार मनोज पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था और ड्राइवरी का काम करता था। वह 8 दिन पहले ही घर वापस आया था। पिता ने बताया कि 8 दिन पहले घर वापस आया सुबह मुझे पता चला पड़ोसियों से की खेत पर मेरे बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महजीत्या कर ली है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।1