आगरा ब्रेकिंग!!! बर्थडे पार्टी की आड़ में ‘चंगाई सभा’,,, धर्मांतरण के आरोप में 4 गिरफ्तार!!! आगरा के सैंया क्षेत्र के जोधपुरा गांव में पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बर्थडे पार्टी के नाम पर महिला-पुरुषों को बुलाकर बीमारी और आर्थिक परेशानियां दूर करने के नाम पर कथित तौर पर प्रलोभन दिया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी और पंजाब तक फैले कथित नेटवर्क की जानकारी सामने आई है। आरोपियों के पास से धर्मांतरण से जुड़ी कथित प्रशिक्षण सामग्री और फंडिंग से संबंधित दस्तावेज मिलने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका और फंडिंग के स्रोत की भी जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर होगी।
आगरा ब्रेकिंग!!! बर्थडे पार्टी की आड़ में ‘चंगाई सभा’,,, धर्मांतरण के आरोप में 4 गिरफ्तार!!! आगरा के सैंया क्षेत्र के जोधपुरा गांव में पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बर्थडे पार्टी के नाम पर महिला-पुरुषों को बुलाकर बीमारी और आर्थिक परेशानियां दूर करने के नाम पर कथित तौर पर प्रलोभन दिया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी और पंजाब तक फैले कथित नेटवर्क की जानकारी सामने आई है। आरोपियों के पास से धर्मांतरण से जुड़ी कथित प्रशिक्षण सामग्री और फंडिंग से संबंधित दस्तावेज मिलने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका और फंडिंग के स्रोत की भी जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर होगी।
- 1200 नौकरियां, 14 कंपनियां और 600 युवा—सिरसागंज में लगा रोजगार मेला सिरसागंज । उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को करहल रोड स्थित आर्य गुरुकुल महाविद्यालय में जिला सेवायोजन कार्यालय, फिरोजाबाद द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी और 600 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को स्वावलंबी बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को एक ही मंच पर विभिन्न कंपनियों में नौकरी के अवसर मिल रहे हैं। मेले में 14 से अधिक कंपनियों ने प्रतिभाग किया। 18 से 40 वर्ष की आयु के अभ्यर्थियों के लिए 10 हजार से 35 हजार रुपये तक के वेतन वाले 1200 से अधिक पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। हाईस्कूल से लेकर बीटेक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और एमबीए तक की शैक्षिक योग्यता रखने वाले युवाओं ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया। जिला सेवायोजन अधिकारी खुशबू शाक्य ने युवाओं को रोजगार एवं सेवायोजन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही नौकरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सावधान रहने के लिए जागरूक किया। इस दौरान प्राचार्य सत्यकाम सिंह तोमर, एसडीएम, तहसीलदार, आचार्य शिवम गुप्ता, ज्ञानेंद्र उर्फ पप्पू, नितिन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।2
- Post by Anmol Kumar1
- कन्या इंटर कॉलेज में अनंतधारा फाउंडेशन ने लगाई इन्सिनरेटर एवं पैड वेंडिंग मशीन कन्या इंटर कॉलेज में अनंतधारा फाउंडेशन ने लगाई इन्सिनरेटर एवं पैड वेंडिंग मशीन सासनी। छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनंतधारा फाउंडेशन, सासनी की ओर से कन्या इंटर कॉलेज, सासनी में इन्सिनरेटर एवं पैड वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराई गई। इस पहल से छात्राओं को सेनेटरी पैड के उपयोग एवं सुरक्षित निस्तारण की सुविधा मिल सकेगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती उमा सिंह ने मशीनों का उद्घाटन करते हुए अनंतधारा फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि कन्या इंटर कॉलेज क्षेत्र का प्रमुख बालिका विद्यालय है, जिसमें करीब 1600 छात्राएं अध्ययनरत हैं। छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराना विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखना छात्राओं के स्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। विद्यालय में पैड वेंडिंग मशीन उपलब्ध होने से छात्राओं को आवश्यकता के समय सेनेटरी पैड आसानी से मिल सकेंगे। वहीं, इन्सिनरेटर के माध्यम से इस्तेमाल किए गए सेनेटरी पैड का सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा। उन्होंने अनंतधारा फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं की आवश्यकता को समझते हुए फाउंडेशन द्वारा किया गया यह सहयोग सराहनीय है। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय की छात्राओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सहयोग जारी रखने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर अनंतधारा फाउंडेशन के शुभम उपाध्याय, दास चौधरी, आशुतोष ठाकुर, धर्मेन्द्र चौधरी, आशुतोष पाठक, अधिवक्ता महेंद्र सिंह दिवानिया, अजय चौधरी, कपिल कौशिक, देवेन्द्र चौधरी एवं संदीप चौधरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब व जरूरतमंद लोगों को घर बनाने के लिए मिल रही है आर्थिक सहायता फिरोजाबाद के जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध होने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। अपने पक्के घर का सपना साकार होने से लाभार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ रहा है और परिवारों को सुरक्षित एवं बेहतर जीवन जीने का अवसर मिल रहा है। योजना के पात्र लाभार्थियों को शासन की मंशानुरूप पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। Updated News-24/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- 28 सितंबर से 3 दिन बैंक हड़ताल! खाताधारक अभी निपटा लें जरूरी काम 28 सितंबर से 3 दिन बैंक हड़ताल! ⚠️ खाताधारक अभी निपटा लें जरूरी काम देशभर में 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, बैंक शाखाओं की सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित। बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम पहले पूरा करने की दी सलाह। 📌 UPI, इंटरनेट/मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाओं के उपलब्ध रहने की उम्मीद 📌 कैश जमा-निकासी, चेक, KYC और अन्य शाखा संबंधी काम हो सकते हैं प्रभावित 📌 26 सितंबर शनिवार और 27 सितंबर रविवार होने के कारण कई ग्राहकों के लिए बैंक शाखाओं से जुड़े काम लगातार 5 दिन प्रभावित हो सकते हैं।1
- 167 लाख की सड़क से बदलेगी वार्ड 34 की तस्वीर! महापौर ने किया शिलान्यास1
- *🔴 बड़ी खबर | दतिया / डबरा* *दतिया जिले की डबरा तहसील में दिनदहाड़े मनचलों की गुंडागर्दी! लड़कियों से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट - वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप *दतिया।* डबरा तहसील क्षेत्र से बेहद शर्मनाक और चिंताजनक घटना सामने आई है। आरोप है कि दिनदहाड़े कुछ मनचलों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। जब लड़कियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट तक कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश है। वीडियो में साफ तौर पर मनचलों की दबंगई दिख रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ऐसे मनचलों पर शासन और प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो ये किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। वहीं इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस चैन की नींद सो रही है, जबकि सरेआम बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है। *प्रशासन से मांग है कि वायरल वीडियो की जांच कर आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।* आपकी क्या राय है? क्या ऐसे मनचलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में जरूर बताएं।1
- अत्यंत दुःखद समाचार। फतेहाबाद के लोकप्रिय विधायक श्री छोटेलाल वर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य समर्थकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति। 🙏🏻1
- धौलपुर राजाखेड़ा के गांव विडार में आज एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जानकारी के अनुसार युवक 8 दिन पहले ही घर वापस आया था मृतक मनोज ड्राइवरी का काम करता था 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी राजाखेड़ा क्षेत्र के गांव विडार में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनोज पुत्र सुरेश जाति बघेल, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने अपने ही हार के खेत पर यह कदम उठाया। मौके पर पड़ोसियों ने देखकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजाखेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मनोज के पिता सुरेश ने थाने जाकर तेरीर थी जिसमें मर्ग दर्ज कराई गई परिजनों के अनुसार मनोज पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था और ड्राइवरी का काम करता था। वह 8 दिन पहले ही घर वापस आया था। पिता ने बताया कि 8 दिन पहले घर वापस आया सुबह मुझे पता चला पड़ोसियों से की खेत पर मेरे बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। धौलपुर राजाखेड़ा के गांव विडार में आज एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जानकारी के अनुसार युवक 8 दिन पहले ही घर वापस आया था मृतक मनोज ड्राइवरी का काम करता था 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी राजाखेड़ा क्षेत्र के गांव विडार में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनोज पुत्र सुरेश जाति बघेल, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने अपने ही हार के खेत पर यह कदम उठाया। मौके पर पड़ोसियों ने देखकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजाखेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मनोज के पिता सुरेश ने थाने जाकर तेरीर थी जिसमें मर्ग दर्ज कराई गई परिजनों के अनुसार मनोज पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था और ड्राइवरी का काम करता था। वह 8 दिन पहले ही घर वापस आया था। पिता ने बताया कि 8 दिन पहले घर वापस आया सुबह मुझे पता चला पड़ोसियों से की खेत पर मेरे बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महजीत्या कर ली है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।1