Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिंघिया में वाहन जांच के दौरान हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसेपुर स्कूल के पास रात्रि मे सघन वाहन चेकिंग के क्रम मे दो युवक 1. संतोष पासवान पिता बैजनाथ पासवान ग्राम मुशेपुर तथा 2. अभीताभ बच्चन पासवान ग्राम जिबुढ़िहुली दोनों सिंघिया थाना जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया हैं।गिरफ्तार संतोष पासवान के पास से 1. पिस्टल की एक मैगज़ीन एक जिन्दा कारटूश लोड किया हुआ 2. आधार एवं वोटर iD कार्ड एवं अभिताभ के पास से एक पिस्टल, दो मोबाइल एवं एक मोटर सायकिल जप्त किया गया हैं। दोनों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा हैं।
Pankaj Baba
सिंघिया में वाहन जांच के दौरान हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसेपुर स्कूल के पास रात्रि मे सघन वाहन चेकिंग के क्रम मे दो युवक 1. संतोष पासवान पिता बैजनाथ पासवान ग्राम मुशेपुर तथा 2. अभीताभ बच्चन पासवान ग्राम जिबुढ़िहुली दोनों सिंघिया थाना जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया हैं।गिरफ्तार संतोष पासवान के पास से 1. पिस्टल की एक मैगज़ीन एक जिन्दा कारटूश लोड किया हुआ 2. आधार एवं वोटर iD कार्ड एवं अभिताभ के पास से एक पिस्टल, दो मोबाइल एवं एक मोटर सायकिल जप्त किया गया हैं। दोनों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरांची उजागर पंचायत के मल्हीपुर गांव के 19 वर्षीय राकेश कुमार का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। वह 30 मार्च की शाम से लापता था, जिसे लेकर परिजनों ने थाना में सनहा दर्ज कराया था। मंगलवार शाम भारद्वाज कॉलेज के पीछे उसकी बाइक और कपड़े लावारिस हालत में मिले, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई गई। बुधवार सुबह डॉग स्क्वायड की मदद से नदी किनारे एक मकान से उसका शव बरामद हुआ, जिस पर चाकुओं के कई निशान थे। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। उक्त आशय कि जानकारी बुधवार दोपहर दो बजे के करीब दी गई।1
- मैट्रिक की परीक्षा में अच्छा रैंक हासिल करने वाले आनन्दपुर स्थिति इस कोचिंग के छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित1
- Post by Jan-Kranti hindi news bulletin1
- समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड 34 के शांति विहार एवं सरोजिनी गली में निर्माणाधीन नाला-सड़क 4-5 महीने से अधूरा पड़ा रहने के कारण, आवाजाही में लोगों को हो रहा परेशानी, कभी भी हो सकता है हादसा.1
- Agar aap best price me best quality Electric Scooty dhoond rahe ho, toh aap bilkul sahi jagah par ho! Hum direct customer ko bina middleman ke EV scooty provide karte hain — ✔️ Best Price Guarantee ✔️ High Quality Build ✔️ Long Battery Life ✔️ 5 Year Warranty ✔️ Free Delivery Available Petrol ke badhte daam ko bhool jao aur EV pe shift ho jao 🔋⚡ 👉 Limited Stock Available — Jaldi Order karein! 📞 Contact Now for Booking Hashtags: #ElectricScooty #EVIndia #ElectricVehicle #ScootyUnder25000 #BestPriceEV #BatteryScooty #NoPetrol #SaveMoney #EVScooter #ElectricRide #IndiaEV #EVDeal #DirectDeal #EVBusiness #ScootyOffer #EVLife #GoElectric #FutureIsEV1
- आज देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही शहर और ग्रामीण इलाकों में जमकर ओले (बर्फ) भी गिरे। जैसा कि आप इस वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं, इस बेमौसम आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की कमर टूट गई है। अचानक हुई इस बारिश और ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा से उन्हें काफी आर्थिक क्षति हुई है और वे अब सरकार से मुआवजे की उम्मीद कर रहे हैं।1
- सूत्रों के मुताबिक समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तेलगामा गांव से एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सीताराम राय के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से 3.0620लीटर शराब बरामद की है। इस संबंध में मोहनपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। उक्त आशय जानकारी बुधवार संध्या 5 बजे के करीब दी।1
- पेट्रोल की कीमत बढ़ने की अफवाह ने ऐसा माहौल बना दिया कि सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई। लहेरियासराय–बहेड़ी मुख्य मार्ग के होरलपट्टी में हालात इतने बिगड़ गए कि सड़क पूरी तरह जाम हो गई… और सबसे चिंताजनक बात—एंबुलेंस तक को निकलने में भारी परेशानी हुई। सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी लाइन लग गई… हाथों में डब्बे, जर्किन और बोतलें लेकर लोग पेट्रोल लेने के लिए उमड़ पड़े। हालात ऐसे बने कि सड़क पर सैकड़ों गाड़ियों की कतार लग गई और ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गदरभंगाई हम इस वक्त होरलपट्टी इलाके में हैं… जहां आप देख सकते हैं कि किस तरह सड़क जाम है… एंबुलेंस को भी निकलने में मशक्कत करनी पड़ रही है… लोगों में साफ तौर पर अफवाह का असर देखने को मिल रहा है। पेट्रोल पंप संचालक ने साफ कहा है कि जब तक प्रशासन मौके पर आकर डब्बों की लाइन नहीं हटवाएगा, तब तक पंप नहीं खोला जाएगा। यानी भीड़ के चलते खुद पंप को बंद रखना पड़ा। अब सबसे बड़ा सवाल— जब सुबह 7 बजे से ही भीड़ लगी थी, तो प्रशासन 9:30 बजे तक मौके पर क्यों नहीं पहुंचा? क्या अफवाहों पर लगाम लगाने में कहीं न कहीं चूक हुई? फिलहाल, पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है… यानी ये पूरी स्थिति सिर्फ अफवाह के कारण बनी नजर आ रही है। लेकिन इस अफवाह ने जो तस्वीर दिखाई है, वो चिंताजनक है— जहां एक अफवाह ने ट्रैफिक, व्यवस्था और इमरजेंसी सेवाओं तक को प्रभावित कर दिया।1
- समस्तीपुर के हांसा मे ् इनोभेटीभ विसन स्कूल के दुसरे वर्षगांठ के अवसर पर स्कूल परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संसथान के निर्देशक नरेंद्र कुमार द्वारा, विधायक अश्वेघ देवी को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया.1