Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेलगामा गांव से शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा सूत्रों के मुताबिक समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तेलगामा गांव से एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सीताराम राय के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से 3.0620लीटर शराब बरामद की है। इस संबंध में मोहनपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। उक्त आशय जानकारी बुधवार संध्या 5 बजे के करीब दी।
Special news BR33
तेलगामा गांव से शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा सूत्रों के मुताबिक समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तेलगामा गांव से एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सीताराम राय के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से 3.0620लीटर शराब बरामद की है। इस संबंध में मोहनपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। उक्त आशय जानकारी बुधवार संध्या 5 बजे के करीब दी।
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल के चापर गांव की वैष्णवी श्री ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद मैट्रिक परीक्षा में 467 अंक हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनके पिता सतीश सिंह दिव्यांग हैं, फिर भी उन्होंने ट्राइसाइकिल से बेटी को रोज परीक्षा केंद्र पहुंचाकर मिसाल पेश की। सीमित संसाधनों के बावजूद वैष्णवी ने 5 से 6 घंटे सेल्फ स्टडी और कोचिंग के सहारे तैयारी की। गणित में उन्होंने 96 अंक प्राप्त किए। वैष्णवी का सपना यूपीएससी पास कर एसडीएम बनना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनके कोचिंग शिक्षक ने बताया कि वह शुरू से मेहनती और अनुशासित छात्रा रही हैं। पिता के संघर्ष और परिवार के सहयोग से मिली यह सफलता आज पूरे गांव के लिए प्रेरणा बन गई है और हर कोई उनकी सराहना कर रहा है। उक्त1
- हसनपुर रजवा रोड निरंकारी भवन इमली चौक के बायपास के रास्ते में एक बाउंड्री के भीतर से शंकर साउण्ड के मालिक के छोटे पुत्र राकेश कुमार का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद #Samastipur #Hasanpur1
- समस्तीपुर। जिला मुख्यालय में हिन्दु-पुत्र संगठन के साथ-साथ अन्य धार्मिक संगठनों ने मंगलवार 31 मार्च को शहर के विभिन्न मार्गों से होकर रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाला। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु-भक्त मौजूद रहे।1
- Post by Jan-Kranti hindi news bulletin1
- Agar aap best price me best quality Electric Scooty dhoond rahe ho, toh aap bilkul sahi jagah par ho! Hum direct customer ko bina middleman ke EV scooty provide karte hain — ✔️ Best Price Guarantee ✔️ High Quality Build ✔️ Long Battery Life ✔️ 5 Year Warranty ✔️ Free Delivery Available Petrol ke badhte daam ko bhool jao aur EV pe shift ho jao 🔋⚡ 👉 Limited Stock Available — Jaldi Order karein! 📞 Contact Now for Booking Hashtags: #ElectricScooty #EVIndia #ElectricVehicle #ScootyUnder25000 #BestPriceEV #BatteryScooty #NoPetrol #SaveMoney #EVScooter #ElectricRide #IndiaEV #EVDeal #DirectDeal #EVBusiness #ScootyOffer #EVLife #GoElectric #FutureIsEV1
- मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मोगलपुरा, लालबाग मोहल्ले का है, जहां आज भी लोगों को एक कच्चे रास्ते पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि यह सड़क बारिश के दिनों में पूरी तरह कीचड़ और पानी से भर जाती है, जिससे आम लोगों का चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी रास्ते से होकर एक पुराने कब्रिस्तान तक भी जाना पड़ता है। ऐसे में जब किसी की मौत होती है, तो जनाजे को ले जाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कई बार क्षेत्रीय पार्षद से सड़क और नाला निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है, काम नहीं। अब परेशान होकर मोहल्ला वासियों ने नगर आयुक्त को लिखित आवेदन देकर जल्द से जल्द सड़क के पक्कीकरण और नाला निर्माण की मांग की है। स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि अगर जल्द ही काम शुरू नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि नगर निगम इस गंभीर समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है।1
- Post by ईलमासनगर टुडे1
- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरांची उजागर पंचायत के मल्हीपुर गांव के 19 वर्षीय राकेश कुमार का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। वह 30 मार्च की शाम से लापता था, जिसे लेकर परिजनों ने थाना में सनहा दर्ज कराया था। मंगलवार शाम भारद्वाज कॉलेज के पीछे उसकी बाइक और कपड़े लावारिस हालत में मिले, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई गई। बुधवार सुबह डॉग स्क्वायड की मदद से नदी किनारे एक मकान से उसका शव बरामद हुआ, जिस पर चाकुओं के कई निशान थे। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। उक्त आशय कि जानकारी बुधवार दोपहर दो बजे के करीब दी गई।1