logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिव्यांग पिता की मेहनत लाई रंग, ट्राइसाइकिल से परीक्षा दिलाई, वैष्णवी श्री ने मैट्रिक 467 अंक लाकर की टॉप समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल के चापर गांव की वैष्णवी श्री ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद मैट्रिक परीक्षा में 467 अंक हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनके पिता सतीश सिंह दिव्यांग हैं, फिर भी उन्होंने ट्राइसाइकिल से बेटी को रोज परीक्षा केंद्र पहुंचाकर मिसाल पेश की। सीमित संसाधनों के बावजूद वैष्णवी ने 5 से 6 घंटे सेल्फ स्टडी और कोचिंग के सहारे तैयारी की। गणित में उन्होंने 96 अंक प्राप्त किए। वैष्णवी का सपना यूपीएससी पास कर एसडीएम बनना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनके कोचिंग शिक्षक ने बताया कि वह शुरू से मेहनती और अनुशासित छात्रा रही हैं। पिता के संघर्ष और परिवार के सहयोग से मिली यह सफलता आज पूरे गांव के लिए प्रेरणा बन गई है और हर कोई उनकी सराहना कर रहा है। उक्त

2 hrs ago
user_Special news BR33
Special news BR33
पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
2 hrs ago

दिव्यांग पिता की मेहनत लाई रंग, ट्राइसाइकिल से परीक्षा दिलाई, वैष्णवी श्री ने मैट्रिक 467 अंक लाकर की टॉप समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल के चापर गांव की वैष्णवी श्री ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद मैट्रिक परीक्षा में 467 अंक हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनके पिता सतीश सिंह दिव्यांग हैं, फिर भी उन्होंने ट्राइसाइकिल से बेटी को रोज परीक्षा केंद्र पहुंचाकर मिसाल पेश की। सीमित संसाधनों के बावजूद वैष्णवी ने 5 से 6 घंटे सेल्फ स्टडी और कोचिंग के सहारे तैयारी की। गणित में उन्होंने 96 अंक प्राप्त किए। वैष्णवी का सपना यूपीएससी पास कर एसडीएम बनना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनके कोचिंग शिक्षक ने बताया कि वह शुरू से मेहनती और अनुशासित छात्रा रही हैं। पिता के संघर्ष और परिवार के सहयोग से मिली यह सफलता आज पूरे गांव के लिए प्रेरणा बन गई है और हर कोई उनकी सराहना कर रहा है। उक्त

More news from बिहार and nearby areas
  • समस्तीपुर: समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क पर स्थित मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर अब जाम से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। यहां रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण का काम शुरू हो गया। स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी ने भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की। मुक्तापुर गुमटी लंबे समय से जाम का बड़ा कारण बनी हुई थी। ट्रेन आने-जाने के दौरान फाटक बंद होने से: घंटों लंबी वाहनों की कतार लगती थी रोज़ाना आने-जाने वाले लोग परेशान रहते थे इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित होती थीं अब इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ROB बनाया जा रहा है। जिसकी लंबाई: 1640 मीटर लागत: करीब 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क, मुक्तापुर गुमटी पर ROB तैयार करने का समय सीमा: 2 बर्ष दिया गया है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि: यह क्षेत्र की सबसे बड़ी मांगों में शामिल था भोला टाकीज और मुक्तापुर—दोनों जगह ROB का काम शुरू हो चुका है पुल बनने के बाद लोगों को जाम से राहत मिलेगी और जीवन आसान होगा उन्होंने भरोसा जताया कि अगली बार जब वे चुनाव में आएंगी, तब तक दोनों ROB बनकर तैयार हो जाएंगे। इस दौरान विधायक अश्वमेध देवी जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय लोजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह साइन कुणाल भाजपा नेता राजीव सिंह बहेरी सांसद प्रतिनिधि आसाराम चौधरी राजीव सिंह अशोक सिंह रामनारायण सिंह केसरी प्रसाद मेहता मेयर अनीता राम आशुतोष सिंह चंदन साहनी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे ROB बनने से जाम से छुटकारा सफर तेज और आसान रोज़गार के लिए आवाजाही आसान क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा कुल मिलाकर, यह ROB समस्तीपुर और दरभंगा के बीच यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बदलने वाला प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
    1
    समस्तीपुर: समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क पर स्थित मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर अब जाम से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। यहां रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण का काम  शुरू हो गया। स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी ने भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की।
मुक्तापुर गुमटी लंबे समय से जाम का बड़ा कारण बनी हुई थी। ट्रेन आने-जाने के दौरान फाटक बंद होने से:
घंटों लंबी वाहनों की कतार लगती थी
रोज़ाना आने-जाने वाले लोग परेशान रहते थे इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित होती थीं अब इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ROB बनाया जा रहा है। जिसकी लंबाई: 1640 मीटर
लागत: करीब 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है 
समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क, मुक्तापुर गुमटी पर ROB तैयार करने का समय सीमा: 2 बर्ष दिया गया है 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि:
यह क्षेत्र की सबसे बड़ी मांगों में शामिल था भोला टाकीज और मुक्तापुर—दोनों जगह ROB का काम शुरू हो चुका है
पुल बनने के बाद लोगों को जाम से राहत मिलेगी और जीवन आसान होगा
उन्होंने भरोसा जताया कि अगली बार जब वे चुनाव में आएंगी, तब तक दोनों ROB बनकर तैयार हो जाएंगे। इस दौरान 
विधायक अश्वमेध देवी
जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय लोजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह साइन कुणाल भाजपा नेता राजीव सिंह बहेरी सांसद प्रतिनिधि आसाराम चौधरी राजीव सिंह अशोक सिंह रामनारायण सिंह केसरी प्रसाद मेहता मेयर अनीता राम आशुतोष सिंह चंदन साहनी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे 
ROB बनने से  जाम से छुटकारा
सफर तेज और आसान
रोज़गार के लिए आवाजाही आसान
क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
कुल मिलाकर, यह ROB समस्तीपुर और दरभंगा के बीच यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बदलने वाला प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by ईलमासनगर टुडे
    1
    Post by ईलमासनगर टुडे
    user_ईलमासनगर टुडे
    ईलमासनगर टुडे
    Voice of people Khanpur, Samastipur•
    5 hrs ago
  • समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड 34 के शांति विहार एवं सरोजिनी गली में निर्माणाधीन नाला-सड़क 4-5 महीने से अधूरा पड़ा रहने के कारण, आवाजाही में लोगों को हो रहा परेशानी, कभी भी हो सकता है हादसा.
    1
    समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड 34 के शांति विहार एवं सरोजिनी गली में निर्माणाधीन नाला-सड़क 4-5 महीने से अधूरा पड़ा रहने के कारण, आवाजाही में लोगों को हो रहा परेशानी, कभी भी हो सकता है हादसा.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • बिहार,समस्तीपुर मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के बघरा पंचायत में कल यानी 2 अप्रैल से होने वाला श्री मद्भागवत कथा का होगा आयोजन, जिसका शुभारंभ कल सुबह 7 बजे कलश यात्रा में आप सभी क्षेत्र वासी हैं आमंत्रित।
    1
    बिहार,समस्तीपुर 
मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के बघरा पंचायत में कल यानी 2 अप्रैल से होने वाला श्री मद्भागवत कथा का होगा आयोजन, जिसका शुभारंभ कल सुबह 7 बजे कलश यात्रा में आप सभी क्षेत्र वासी हैं आमंत्रित।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसेपुर स्कूल के पास रात्रि मे सघन वाहन चेकिंग के क्रम मे दो युवक 1. संतोष पासवान पिता बैजनाथ पासवान ग्राम मुशेपुर तथा 2. अभीताभ बच्चन पासवान ग्राम जिबुढ़िहुली दोनों सिंघिया थाना जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया हैं।गिरफ्तार संतोष पासवान के पास से 1. पिस्टल की एक मैगज़ीन एक जिन्दा कारटूश लोड किया हुआ 2. आधार एवं वोटर iD कार्ड एवं अभिताभ के पास से एक पिस्टल, दो मोबाइल एवं एक मोटर सायकिल जप्त किया गया हैं। दोनों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा हैं।
    1
    समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसेपुर स्कूल के पास रात्रि मे सघन वाहन चेकिंग के क्रम मे दो युवक 1. संतोष पासवान पिता बैजनाथ पासवान ग्राम मुशेपुर तथा 2. अभीताभ बच्चन पासवान ग्राम जिबुढ़िहुली दोनों सिंघिया थाना जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया हैं।गिरफ्तार संतोष पासवान के पास से 1. पिस्टल की एक मैगज़ीन एक जिन्दा कारटूश लोड किया हुआ 2. आधार एवं वोटर iD कार्ड  एवं अभिताभ के पास से एक पिस्टल, दो मोबाइल एवं एक मोटर सायकिल जप्त किया गया हैं। दोनों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा हैं।
    user_Pankaj Baba
    Pankaj Baba
    पत्रकार सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • दरभंगा में बड़ा सड़क हादसा,ससुराल से लौट रहे बाइक सवार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
    1
    दरभंगा में बड़ा सड़क हादसा,ससुराल से लौट रहे बाइक सवार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    पत्रकार Darbhanga, Bihar•
    4 hrs ago
  • सूत्रों के मुताबिक समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तेलगामा गांव से एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सीताराम राय के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से 3.0620लीटर शराब बरामद की है। इस संबंध में मोहनपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। उक्त आशय जानकारी बुधवार संध्या 5 बजे के करीब दी।
    1
    सूत्रों के मुताबिक समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तेलगामा गांव से एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सीताराम राय के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके पास से 3.0620लीटर शराब बरामद की है। इस संबंध में मोहनपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। उक्त आशय जानकारी बुधवार संध्या 5 बजे के करीब दी।
    user_Special news BR33
    Special news BR33
    पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • मैट्रिक की परीक्षा में अच्छा रैंक हासिल करने वाले आनन्दपुर स्थिति इस कोचिंग के छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
    1
    मैट्रिक की परीक्षा में अच्छा रैंक हासिल करने वाले आनन्दपुर स्थिति इस कोचिंग के छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    7 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर क्षेत्र के ज्ञानेश्वर पब्लिक स्कूल की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित। अच्छे अंकों के साथ अभिभावक सहित विद्यार्थी खुश। जी हां यह खुशियां ज्ञानेश्वर पब्लिक स्कूल का है जहां 2026 के वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही बच्चों के चेहरे पर खुशियां देखी जा रही है , जिसे लेकर अभिभावकों ने विद्यालय एवं संस्थापक के प्रति आभार जताते हुए सराहना की है। आपको बताते चलें कि यह विद्यालय आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत बलुआही स्थित जाने माने ज्ञानेश्वर पब्लिक स्कूल का है । जहां अच्छी पठन पाठन के साथ बच्चों को उच्च शिक्षा और दीक्षा दी जाती है। जिसका परिणाम आप सभी के सामने है। इस खास मौके पर प्रमाण पत्र के साथ निकले कई बच्चों ने विद्यालय एवं शिक्षकों को लेकर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहिउद्दीन नगर क्षेत्र के ज्ञानेश्वर पब्लिक स्कूल की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित।
अच्छे अंकों के साथ अभिभावक सहित विद्यार्थी खुश।
जी हां यह खुशियां  ज्ञानेश्वर पब्लिक स्कूल का है जहां 2026 के वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही बच्चों के चेहरे पर खुशियां देखी जा रही है , जिसे लेकर अभिभावकों ने विद्यालय एवं संस्थापक के प्रति आभार जताते हुए सराहना की है।
आपको बताते चलें कि यह विद्यालय आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत बलुआही स्थित जाने माने ज्ञानेश्वर पब्लिक स्कूल का है । जहां अच्छी पठन पाठन के साथ बच्चों को उच्च शिक्षा और दीक्षा दी जाती है।
जिसका परिणाम आप सभी के सामने है।
इस खास मौके पर प्रमाण पत्र के साथ निकले कई बच्चों ने विद्यालय एवं शिक्षकों को लेकर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.