Shuru
Apke Nagar Ki App…
दरभंगा दुष्कर्म-हत्या मामला: पीके बोले लगातार पुलिस रेड से लोग परेशान दरभंगा में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पीके ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में यह सबसे बड़ी त्रासदी है कि जब किसी परिवार या व्यक्ति के साथ कोई बड़ी घटना हो जाती है, तो पीड़ित परिवार तो पहले से ही दर्द झेल रहा होता है, लेकिन जो लोग उनके साथ खड़े होते हैं, उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार इस मामले में 6 लोग जेल में हैं, जबकि 38-39 लोगों को खोजा जा रहा है। लगातार पुलिस रेड होने से इलाके के आम लोग भी काफी परेशान हैं।
Raman kumar Darbhanga Tak
दरभंगा दुष्कर्म-हत्या मामला: पीके बोले लगातार पुलिस रेड से लोग परेशान दरभंगा में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पीके ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में यह सबसे बड़ी त्रासदी है कि जब किसी परिवार या व्यक्ति के साथ कोई बड़ी घटना हो जाती है, तो पीड़ित परिवार तो पहले से ही दर्द झेल रहा होता है, लेकिन जो लोग उनके साथ खड़े होते हैं, उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार इस मामले में 6 लोग जेल में हैं, जबकि 38-39 लोगों को खोजा जा रहा है। लगातार पुलिस रेड होने से इलाके के आम लोग भी काफी परेशान हैं।
More news from Darbhanga and nearby areas
- 12 फरवरी 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, समाहरणालय के समक्ष राजद एवं सीपीआई(एम) सहित महागठबंधन की ओर से जिले में बढ़ रहे दलित उत्पीड़न, छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में त्वरित कार्रवाई, दलितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उत्पीड़न पर रोक लगाने तथा सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन की सफलता तथा किसान-मजदूरों द्वारा प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल की पूर्व संध्या पर सीपीआई(एम) एवं दलित शोषण मुक्ति मंच की ओर से लहेरियासराय-बहेरी मुख्य सड़क पर मिर्जापुर देकुली के निकट मार्च निकाला गया। सुशीला देवी एवं हरिशंकर राम की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई(एम) राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने कहा कि दरभंगा जिले में लगातार दलितों, पिछड़ों, गरीबों एवं मासूम बच्चियों पर आपराधिक हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुंदरपुर में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना हुई, जबकि हरीनगर में मजदूरी मांगने पर दलितों की पिटाई, लूटपाट और घरों को क्षतिग्रस्त करने की घटना सामने आई। पतोर गांव के दलित बिंदेश्वर राम की हत्या का भी उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में दलित-गरीब सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 90 के दशक की तरह सामंती हमलों की पुनरावृत्ति हो रही है और इसके खिलाफ सभी तबकों को संगठित होकर आवाज उठाने की जरूरत है। इधर, प्रदर्शन एवं हड़ताल को सफल बनाने के लिए बहादुरपुर प्रखंड के परी, हसनपुर, लक्ष्मीपुर, कपछाही और बिरनिया में बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों को संबोधित करते हुए पार्टी जिला सचिव मंडल सदस्य रामसागर पासवान ने कहा कि जिले में लगातार दलितों पर हमले हो रहे हैं। कौआही गांव में अपराधियों द्वारा दलितों में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस को घटनास्थल से खोखा मिला, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी और दलितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। बैठक को ललन यादव, गौरी चौपाल, मोहम्मद जहीर, प्रमेश पासवान, सुनील ठाकुर, रामवृक्ष माझी, रामप्रीत राम, राम प्रसाद मुखिया, वीरेंद्र पासवान, मोहम्मद कलाम, मुकेश पोद्दार, वीरेंद्र चौपाल, शीला देवी और रूबी देवी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। सभी स्थानों पर 12 फरवरी के प्रदर्शन और हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष आयोजित प्रदर्शन को सीपीआई(एम) राज्य सचिव ललन चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अली अशरफ फातमी, हायाघाट महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी श्याम भारती, राजद नेता गोपाल मंडल तथा सीपीआई(एम) जिला सचिव अविनाश ठाकुर सहित अन्य नेता संबोधित करेंगे। —1
- मिथिलांचल में शिक्षा की नई क्रांति: दरभंगा का विद्या मंदिर प्रेप स्कूल बना मिसाल,अब दरभंगा से ही बड़े स्कूलों की तैयारी।1
- hayaghat nagar punchyat nayatola1
- एस. के. भारत ग्लोबल ट्रेनिग सेंटर, का भव्य उद्घाटन हुआ है नौकरी पाना चाहते हैं 12 तारीख को पहुंचे पता: एन-27 - मौलागंज चौक, महिंद्रा शोरूम के पास, बजार समेती शिवधारा, दरभंगा- 846004 +91 9999264773 +91 7218394104 +91 9102284524 +91 9525901015 और अधिक जानकारी के लिए हमें इस नंबर पे कॉल करें1
- दरभंगा संवाददाता:- लक्ष्मण कुमार वैलेंटाइन वीक पर खास ऑफर्स और सामाजिक सरोकार की मिसाल। दरभंगा में प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने अपने 15वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। मिर्ज़ापुर स्टेशन रोड स्थित इस नए शोरूम का उद्घाटन हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया तथा दरभंगा एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शोरूम लॉन्च को वैलेंटाइन वीक के जश्न से जोड़ते हुए कंपनी ने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है। इसके तहत डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में प्रति 5 ग्राम तक ₹5,000 तथा प्रति ग्राम तक ₹1,000 की छूट दी जा रही है, जिससे प्रेम और उपहारों का यह मौसम और भी खास बन गया है। इस अवसर पर किसना ने अपनी विशेष वैलेंटाइन डे कलेक्शन भी पेश की, जिसमें प्रेम, आत्म-अभिव्यक्ति और उपहार देने की भावना को दर्शाने वाले समकालीन व आकर्षक डिज़ाइन शामिल हैं। हल्के, स्टाइलिश और रोज़मर्रा के उपयोग के साथ-साथ खास मौकों के लिए उपयुक्त आभूषण आधुनिक ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि बिहार कंपनी के रिटेल विस्तार की रणनीति में एक महत्वपूर्ण बाज़ार है और दरभंगा में यह नया शोरूम “हर घर किसना” के विज़न की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा। उन्होंने पारदर्शिता, भरोसेमंद खरीदारी अनुभव और उपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण को कंपनी की वृद्धि का आधार बताया। दरभंगा एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शहर के ग्राहकों को किसना की विशेष कलेक्शन्स से परिचित कराने पर उन्हें गर्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि ब्रांड की विश्वसनीय गुणवत्ता, आधुनिक डिज़ाइन और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं को दरभंगा में भरपूर सराहना मिलेगी। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ पाराग शाह ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वैलेंटाइन डे कलेक्शन आधुनिक ग्राहकों की अर्थपूर्ण और खूबसूरत ज्वेलरी की तलाश को ध्यान में रखकर तैयार की गई है तथा उपभोक्ता-प्रथम सोच ही कंपनी के रिटेल विस्तार और प्रोडक्ट डिज़ाइन को दिशा देती है। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कंपनी ने इस शुभ अवसर पर जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण तथा रक्तदान शिविर का आयोजन कर सामाजिक सरोकार की मिसाल भी पेश की। नए शोरूम के उद्घाटन और विशेष ऑफर्स से दरभंगा के ज्वेलरी बाजार में उत्साह का माहौल है, वहीं वैलेंटाइन वीक के मौके पर ग्राहकों को आकर्षक विकल्प मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।2
- *समस्तीपुर के ताजपुर कर्बला पोखर स्थित जनता मैदान में भाकपा माले, भाकपा, माकपा एवं एसयूसीआई की संयुक्त बैठक के बाद जुलूस निकालकर 12 फरवरी को आम हड़ताल पर गांधी चौक से निकलने वाला जुलूस में भाग लेकर हड़ताल को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का अह्वान कर्मचारी-किसान-मजदूरों से किया गया।*1
- Post by LIVE CITY DARBHANGA1
- दरभंगा में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पीके ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में यह सबसे बड़ी त्रासदी है कि जब किसी परिवार या व्यक्ति के साथ कोई बड़ी घटना हो जाती है, तो पीड़ित परिवार तो पहले से ही दर्द झेल रहा होता है, लेकिन जो लोग उनके साथ खड़े होते हैं, उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार इस मामले में 6 लोग जेल में हैं, जबकि 38-39 लोगों को खोजा जा रहा है। लगातार पुलिस रेड होने से इलाके के आम लोग भी काफी परेशान हैं।1