डीएम की अध्यक्षता में केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर। दरभंगा। जिला पदाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 दरभंगा की प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं शैक्षणिक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए समीक्षा की गई। बैठक के दौरान केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, दरभंगा के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थायी भूमि उपलब्ध कराने के विषय पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यालय के लिए स्थायी भूमि उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन तथा जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने कहा कि स्थायी भूमि उपलब्ध होने से विद्यालय के समुचित विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में काफी सहायता मिलेगी। बैठक में विद्यालय के प्राचार्य ने वर्तमान में चल रहे पठन-पाठन, शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों तथा विद्यालय के समग्र संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जिलाधिकारी को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के विद्यालय भवन के पीछे की भूमि के सौंदर्यीकरण कराने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण वातावरण तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और जिला प्रशासन इस दिशा में हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। बैठक में केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, विद्यालय के प्राचार्य तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
डीएम की अध्यक्षता में केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर। दरभंगा। जिला पदाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 दरभंगा की प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं शैक्षणिक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए समीक्षा की गई। बैठक के दौरान केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, दरभंगा के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थायी भूमि उपलब्ध कराने के विषय
पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यालय के लिए स्थायी भूमि उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन तथा जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने कहा कि स्थायी भूमि उपलब्ध होने से विद्यालय के समुचित विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में काफी सहायता मिलेगी। बैठक में विद्यालय के प्राचार्य ने वर्तमान में चल रहे पठन-पाठन, शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों
की उपलब्धियों तथा विद्यालय के समग्र संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जिलाधिकारी को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास
के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के विद्यालय भवन के पीछे की भूमि के सौंदर्यीकरण कराने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण वातावरण तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और जिला प्रशासन इस दिशा में हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। बैठक में केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, विद्यालय के प्राचार्य तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
- Post by Headlines5star1
- बुलडोजर की दहाड़: लहेरियासराय चट्टी चौक पर चला प्रशासन का डंडा।1
- Darbhanga सिंहवाड़ा के कलीगांव में संदिग्ध मांस मिलने से हड़कंप, बाइक छोड़कर फरार हुआ युवक।1
- Darbhanga में 12 मार्च को Oman और Dubai की बड़ी कंपनियों का Client Interview, युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का सुनहरा मौका, देखे! #vacances #dubaijobs #jobalert #jobs #labour #vacancy #new #Bihar #vacancyannouncement #gulfvacancy #jobopening #jobopportunities #jobopportunity #jobsearch #dubaijobs2025 #news #dubai #BREAKING #darbhanga #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #mithila #darbhangasamachar #darbhangamithila #bihar1
- bihar प्रशांत किशोर ने कहा आप अपने बच्चों का भबीष्य देखिये नेताओं के बच्चे सेट है उनको बिरासत मे गद्दी मिलती है1
- दरभंगा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। लहेरियासराय की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पंडासराय स्थित 18 नंबर रेलवे गुमटी का फाटक तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब बहादुरपुर थाना की पुलिस दूसरी तरफ वाहन जांच अभियान चला रही थी। जिला कप्तान जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर जिले में शराब तस्करी और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार वाहन जांच की जा रही है। इसी क्रम में बहादुरपुर थाना की पुलिस पूरी ईमानदारी के साथ वाहन जांच में व्यस्त थी। तभी लहेरियासराय की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने रेलवे गुमटी के फाटक को जोरदार टक्कर मार दी और फाटक तोड़ते हुए मौके से फरार हो गई। हालांकि घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार करते नजर आए। अब सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना के बाद आखिर फरार पिकअप वाहन पर कब तक कार्रवाई होती है।1
- NS 27 simri tu Darbhanga road mein ghatna hua hai lekin Jaan Mal ka Koi nuksani nahin Hai4
- Post by Headlines5star1