logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*14 वर्षीय बालक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट* *मानपुर/उमरिया* मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 1 सेमरा से 14 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने थाना मानपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका पुत्र राहुल चौधरी (उम्र लगभग 14 वर्ष) दिनांक 09 मई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर से दुकान जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर गांव, रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में तलाश की गई, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालक को बहला-फुसलाकर ले जाया गया हो सकता है। परिजनों के अनुसार बालक का रंग गोरा, कद करीब 5 फीट एवं शरीर इकहरा बताया गया है। घटना के समय उसने मल्टी रंग की शर्ट, ग्रे रंग का पैंट और पैरों में सैंडल पहन रखी थी। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को बालक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो कृपया परिजनों से संपर्क करें *– 9516328109 या नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें।*

5 hrs ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
eb7ea76f-573b-493d-bd24-d5254a0409e1

*14 वर्षीय बालक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट* *मानपुर/उमरिया* मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 1 सेमरा से 14 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने थाना मानपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका पुत्र राहुल चौधरी (उम्र लगभग 14 वर्ष) दिनांक 09 मई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर से दुकान जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर गांव, रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में तलाश की गई, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालक को बहला-फुसलाकर ले जाया गया हो सकता है। परिजनों के अनुसार बालक का रंग गोरा, कद करीब 5 फीट एवं शरीर इकहरा बताया गया है। घटना के समय उसने मल्टी रंग की शर्ट, ग्रे रंग का पैंट और पैरों में सैंडल पहन रखी थी। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को बालक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो कृपया परिजनों से संपर्क करें *– 9516328109 या नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें।*

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदूपत्ता इकट्ठा कर रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए महिला की जान बचाई, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने घटना के बाद गश्त बढ़ा दी है और लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
    1
    मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदूपत्ता इकट्ठा कर रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए महिला की जान बचाई, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने घटना के बाद गश्त बढ़ा दी है और लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में 'हर घर नल से जल' योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पाली और करकेली विकासखंड के दर्जनों गांवों में ग्रामीण आज भी बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों-ठेकेदारों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में 'हर घर नल से जल' योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पाली और करकेली विकासखंड के दर्जनों गांवों में ग्रामीण आज भी बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों-ठेकेदारों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • _मदर्स डे पर अनाथ भालू शावक को मिला नया आशियाना,बांधवगढ़ ने निभाया ‘माँ’ का फर्ज_* 💥*_मदर्स डे पर अनाथ भालू शावक को मिला नया आशियाना,बांधवगढ़ ने निभाया ‘माँ’ का फर्ज_* _बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने मदर्स डे के अवसर पर संवेदनशीलता और वन्य संरक्षण की एक मिसाल पेश की।मातृविहीन मादा भालू शावक को सुरक्षित उपचार और बेहतर देखरेख के लिए वन विहार रेस्क्यू सेंटर भोपाल भेजा गया।जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को मानपुर बफर परिक्षेत्र की नेउसी बीट के कक्ष क्रमांक पीएफ-368 में गश्त के दौरान वनकर्मियों को लगभग 5-6 माह की एक मादा भालू शावक नाले में घायल और कराहती हुई मिली।तत्काल डॉ.विपिन चंद्र को मौके पर बुलाकर शावक का रेस्क्यू किया गया।आसपास काफी तलाश के बावजूद उसकी मां का कोई पता नहीं चला।आशंका जताई गई कि बीमार होने के कारण मां ने शावक को छोड़ दिया था।रेस्क्यू के बाद क्षेत्र संचालक,उप संचालक,सहायक संचालक मानपुर श्री भूरा गायकवाड़ एवं वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश तोमर के निर्देशन में शावक की लगातार निगरानी और उपचार किया गया।स्वास्थ्य में सुधार तो हुआ,लेकिन विशेषज्ञों ने उसे दीर्घकालीन देखरेख की आवश्यकता बताई।इसके बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं मुख्य वन जीव अभिरक्षक के मार्गदर्शन में उसे वन विहार भोपाल भेजने का निर्णय लिया गया।10 मई की सुबह विशेष टीम ने शावक को बेहद सावधानी और आरामदायक व्यवस्था के साथ भोपाल के लिए रवाना किया।शाम लगभग 5:30 बजे वन विहार रेस्क्यू सेंटर पहुंचने पर डॉ.अतुल गुप्ता और उनकी टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर आगे के उपचार और पुनर्वास की जिम्मेदारी संभाली।बांधवगढ़ प्रबंधन ने भावुक संदेश देते हुए कहा कि “मां की कमी तो कोई पूरी नहीं कर सकता,लेकिन हर जीव की देखभाल मां जैसी संवेदनशीलता से करने का प्रयास हमेशा जारी रहेगा।”साथ ही प्रबंधन ने उन महिला वनकर्मियों को भी नमन किया,जो मातृत्व के साथ जंगल और वन्यजीवों की सेवा का दायित्व निभा रही हैं।
    2
    _मदर्स डे पर अनाथ भालू शावक को मिला नया आशियाना,बांधवगढ़ ने निभाया ‘माँ’ का फर्ज_*

💥*_मदर्स डे पर अनाथ भालू शावक को मिला नया आशियाना,बांधवगढ़ ने निभाया ‘माँ’ का फर्ज_*
_बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने मदर्स डे के अवसर पर संवेदनशीलता और वन्य संरक्षण की एक मिसाल पेश की।मातृविहीन मादा भालू शावक को सुरक्षित उपचार और बेहतर देखरेख के लिए वन विहार रेस्क्यू सेंटर भोपाल भेजा गया।जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल 2026 को मानपुर बफर परिक्षेत्र की नेउसी बीट के कक्ष क्रमांक पीएफ-368 में गश्त के दौरान वनकर्मियों को लगभग 5-6 माह की एक मादा भालू शावक नाले में घायल और कराहती हुई मिली।तत्काल डॉ.विपिन चंद्र को मौके पर बुलाकर शावक का रेस्क्यू किया गया।आसपास काफी तलाश के बावजूद उसकी मां का कोई पता नहीं चला।आशंका जताई गई कि बीमार होने के कारण मां ने शावक को छोड़ दिया था।रेस्क्यू के बाद क्षेत्र संचालक,उप संचालक,सहायक संचालक मानपुर श्री भूरा गायकवाड़ एवं वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश तोमर के निर्देशन में शावक की लगातार निगरानी और उपचार किया गया।स्वास्थ्य में सुधार तो हुआ,लेकिन विशेषज्ञों ने उसे दीर्घकालीन देखरेख की आवश्यकता बताई।इसके बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं मुख्य वन जीव अभिरक्षक के मार्गदर्शन में उसे वन विहार भोपाल भेजने का निर्णय लिया गया।10 मई की सुबह विशेष टीम ने शावक को बेहद सावधानी और आरामदायक व्यवस्था के साथ भोपाल के लिए रवाना किया।शाम लगभग 5:30 बजे वन विहार रेस्क्यू सेंटर पहुंचने पर डॉ.अतुल गुप्ता और उनकी टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर आगे के उपचार और पुनर्वास की जिम्मेदारी संभाली।बांधवगढ़ प्रबंधन ने भावुक संदेश देते हुए कहा कि “मां की कमी तो कोई पूरी नहीं कर सकता,लेकिन हर जीव की देखभाल मां जैसी संवेदनशीलता से करने का प्रयास हमेशा जारी रहेगा।”साथ ही प्रबंधन ने उन महिला वनकर्मियों को भी नमन किया,जो मातृत्व के साथ जंगल और वन्यजीवों की सेवा का दायित्व निभा रही हैं।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    16 min ago
  • उमरिया जिले के मनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों का काम रंगदारों द्वारा रोका जा रहा है। उनकी धमकियों के चलते निर्माण कार्य ठप हो गया है, जिससे गरीबों को अपने सपनों का घर मिलने में बाधा आ रही है।
    4
    उमरिया जिले के मनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों का काम रंगदारों द्वारा रोका जा रहा है। उनकी धमकियों के चलते निर्माण कार्य ठप हो गया है, जिससे गरीबों को अपने सपनों का घर मिलने में बाधा आ रही है।
    user_Hariom shukla
    Hariom shukla
    मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर कोयले से लदी एक चलती मालगाड़ी के तीन डिब्बों में अचानक आग लग गई। लोको पायलट और गार्ड की सतर्कता से ट्रेन को समय पर रोका गया, जिससे एक भीषण रेल हादसा टल गया। दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसकी जांच रेलवे विभाग कर रहा है।
    4
    मध्य प्रदेश के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर कोयले से लदी एक चलती मालगाड़ी के तीन डिब्बों में अचानक आग लग गई। लोको पायलट और गार्ड की सतर्कता से ट्रेन को समय पर रोका गया, जिससे एक भीषण रेल हादसा टल गया। दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसकी जांच रेलवे विभाग कर रहा है।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ दिल्ली की इंदौर जिला कार्यकारिणी घोषित, विनोद शर्मा बने जिलाध्यक्ष इंदौर। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (नई दिल्ली) की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा शुक्रवार को इंदौर जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा भव्य समारोह के बीच की गई। पिपलियाराव रोड स्थित मधुर मिलन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में जिले एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई गई। समारोह में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन मंत्री राहुल सिंह राणा ने शपथ दिलाई। वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव एवं अरविंद द्विवेदी, प्रदेश संगठन मंत्री राहुल सिंह राणा, प्रदेश महासचिव रामगोपाल बंसल तथा प्रदेश सचिव जुनैद खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शहडोल जिला इकाई के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, विदिशा जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह रघुवंशी, महासचिव योगेश पंथी सहित एडवोकेट जगदीश जोशी, एडवोकेट विजय कुमावत एवं सुशील श्रीवास्तव की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन विस्तार का लिया संकल्प नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंच से पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूती देने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है और उसके अधिकारों, सुरक्षा तथा सम्मान के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा। इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी घोषित कार्यकारिणी में विनोद शर्मा को जिलाध्यक्ष एवं प्रवीण जैन को महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अंकित राठौर (महू), यत्नेश सेन (देपालपुर), धर्मेंद्र सोलंकी (सांवेर) एवं पूर्णिमा बीसे (इंदौर) को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर जितेश पाठक (इंदौर), उदय सिंह चावड़ा (देपालपुर) एवं कमल चौधरी (सांवेर) नियुक्त किए गए। संयुक्त सचिव के रूप में विनोद शर्मा, महेश शर्मा ‘टोनी’ (महू), संतोष परमार एवं करण मेनारिया को जिम्मेदारी मिली। शिवाजी श्रीवास्तव को संगठन मंत्री तथा अनिल कौशल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जितेंद्र सोनी, ललित शर्मा, डॉ. भास्कर तिवारी, विजय जोशी (देपालपुर), गजेंद्र वैष्णव, दीनदयाल डांगी एवं कुंदन करडवाल (सांवेर) को शामिल किया गया। तहसील स्तर पर भी संगठन को मिली मजबूती संगठन को ग्रामीण एवं तहसील स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न ब्लॉकों में भी नियुक्तियां घोषित की गईं। देपालपुर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक जाट एवं सचिव जितेंद्र नकुम, सांवेर ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया एवं सचिव डॉ. अतुल लाड़ना, महू ब्लॉक अध्यक्ष अमित उपाध्याय एवं सचिव आकाश राठौर नियुक्त किए गए। वहीं हातोद ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी धीरेंद्र व्यास को सौंपी गई। गरिमामय आयोजन में जुटे वरिष्ठ पत्रकार कार्यक्रम का संयोजन आलोक शर्मा ‘अकेला’, डॉ. पंकज विरमाल, नवनीत शुक्ला एवं ऋषिकांत श्रीवास्तव द्वारा किया गया। मंच संचालन डॉ. अंचित स्वर्णकार ने किया। अंत में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ पत्रकारों एवं उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में शहर एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकारों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम पत्रकार एकता और संगठनात्मक मजबूती का प्रभावशाली उदाहरण बन गया।
    1
    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ दिल्ली की इंदौर जिला कार्यकारिणी घोषित, विनोद शर्मा बने जिलाध्यक्ष

इंदौर। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (नई दिल्ली) की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा शुक्रवार को इंदौर जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा भव्य समारोह के बीच की गई। पिपलियाराव रोड स्थित मधुर मिलन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में जिले एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई गई। समारोह में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन मंत्री राहुल सिंह राणा ने शपथ दिलाई।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह
कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव एवं अरविंद द्विवेदी, प्रदेश संगठन मंत्री राहुल सिंह राणा, प्रदेश महासचिव रामगोपाल बंसल तथा प्रदेश सचिव जुनैद खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर शहडोल जिला इकाई के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, विदिशा जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह रघुवंशी, महासचिव योगेश पंथी सहित एडवोकेट जगदीश जोशी, एडवोकेट विजय कुमावत एवं सुशील श्रीवास्तव की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंच से पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूती देने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है और उसके अधिकारों, सुरक्षा तथा सम्मान के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा।
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
घोषित कार्यकारिणी में विनोद शर्मा को जिलाध्यक्ष एवं प्रवीण जैन को महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अंकित राठौर (महू), यत्नेश सेन (देपालपुर), धर्मेंद्र सोलंकी (सांवेर) एवं पूर्णिमा बीसे (इंदौर) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सचिव पद पर जितेश पाठक (इंदौर), उदय सिंह चावड़ा (देपालपुर) एवं कमल चौधरी (सांवेर) नियुक्त किए गए। संयुक्त सचिव के रूप में विनोद शर्मा, महेश शर्मा ‘टोनी’ (महू), संतोष परमार एवं करण मेनारिया को जिम्मेदारी मिली। शिवाजी श्रीवास्तव को संगठन मंत्री तथा अनिल कौशल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जितेंद्र सोनी, ललित शर्मा, डॉ. भास्कर तिवारी, विजय जोशी (देपालपुर), गजेंद्र वैष्णव, दीनदयाल डांगी एवं कुंदन करडवाल (सांवेर) को शामिल किया गया।
तहसील स्तर पर भी संगठन को मिली मजबूती
संगठन को ग्रामीण एवं तहसील स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न ब्लॉकों में भी नियुक्तियां घोषित की गईं। देपालपुर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक जाट एवं सचिव जितेंद्र नकुम, सांवेर ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया एवं सचिव डॉ. अतुल लाड़ना, महू ब्लॉक अध्यक्ष अमित उपाध्याय एवं सचिव आकाश राठौर नियुक्त किए गए। वहीं हातोद ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी धीरेंद्र व्यास को सौंपी गई।
गरिमामय आयोजन में जुटे वरिष्ठ पत्रकार
कार्यक्रम का संयोजन आलोक शर्मा ‘अकेला’, डॉ. पंकज विरमाल, नवनीत शुक्ला एवं ऋषिकांत श्रीवास्तव द्वारा किया गया। मंच संचालन डॉ. अंचित स्वर्णकार ने किया। अंत में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ पत्रकारों एवं उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में शहर एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकारों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम पत्रकार एकता और संगठनात्मक मजबूती का प्रभावशाली उदाहरण बन गया।
    user_राहुल सिंह राणा
    राहुल सिंह राणा
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    1
    Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Astrologer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बिजली बिल वसूलने गए जूनियर इंजीनियर और कर्मचारियों को गाली-गलौज के साथ मिली धमकी शहडोल। गोहपारू तहसील के ग्राम मलमाथर में बिजली बिल वसूली के दौरान बड़ा हंगामा... बकाया वसूली करने पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट का आरोप। मौके पर मौजूद थे गोहपारू जेई ( जूनियर इंजीनियर), घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, इलाके में मचा हड़कंप। बताया जा रहा है कि जिन उपभोक्ताओं पर बकाया था, उन्होंने विरोध करते हुए विवाद किया। बकाया राशि इस प्रकार बताई जा रही है.... प्रेमलाल यादव ₹6,132, मोहनलाल यादव ₹9,918, हरीलाल यादव ₹1,132 मामले को लेकर विभाग द्वारा पुलिस शिकायत की तैयारी।
    1
    बिजली बिल वसूलने गए जूनियर इंजीनियर और कर्मचारियों को गाली-गलौज के साथ मिली धमकी 
शहडोल। गोहपारू तहसील के ग्राम मलमाथर में बिजली बिल वसूली के दौरान बड़ा हंगामा...
बकाया वसूली करने पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट का आरोप।
मौके पर मौजूद थे गोहपारू जेई ( जूनियर इंजीनियर), घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, इलाके में मचा हड़कंप।
बताया जा रहा है कि जिन उपभोक्ताओं पर बकाया था, उन्होंने विरोध करते हुए विवाद किया।
बकाया राशि इस प्रकार बताई जा रही है....
प्रेमलाल यादव ₹6,132, मोहनलाल यादव ₹9,918, हरीलाल यादव ₹1,132
मामले को लेकर विभाग द्वारा पुलिस शिकायत की तैयारी।
    user_राहुल सिंह राणा
    राहुल सिंह राणा
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.