अभियान बसेरा के तहत रफीगंज में 72 आवेदन प्राप्त, राजस्व रिकॉर्ड सुधार के लिए दो दिन का अल्टीमेटम रफीगंज (औरंगाबाद) ‘अभियान बसेरा’ के तहत भूमिहीन परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए रफीगंज अंचल में आयोजित विशेष शिविरों में अब तक 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला स्तर पर सोमवार को जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में अभियान बसेरा और राजस्व रिकॉर्ड सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले के सभी 11 अंचलों में अब तक 211 विशेष शिविर लगाए गए हैं, जिनमें भूमिहीन परिवारों से कुल 3,219 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें रफीगंज अंचल में 24 विशेष शिविरों के माध्यम से 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों, राजस्व अधिकारियों और राजस्व कर्मियों को भूमि अभिलेखों में पाई गई त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने जमाबंदी, खाता और प्लॉट से संबंधित त्रुटियों को सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को दो दिनों के भीतर कार्य पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि राजस्व रिकॉर्ड में सुधार का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए, ताकि लोगों को भूमि संबंधी अभिलेखों में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
अभियान बसेरा के तहत रफीगंज में 72 आवेदन प्राप्त, राजस्व रिकॉर्ड सुधार के लिए दो दिन का अल्टीमेटम रफीगंज (औरंगाबाद) ‘अभियान बसेरा’ के तहत भूमिहीन परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए रफीगंज अंचल में आयोजित विशेष शिविरों में अब तक 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला स्तर पर सोमवार को जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में अभियान बसेरा और राजस्व रिकॉर्ड सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले के सभी 11 अंचलों में अब तक 211 विशेष शिविर लगाए गए हैं, जिनमें भूमिहीन परिवारों से कुल 3,219 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें रफीगंज अंचल में 24 विशेष शिविरों के माध्यम से 72 आवेदन प्राप्त हुए हैं। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों, राजस्व अधिकारियों और राजस्व कर्मियों को भूमि अभिलेखों में पाई गई त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने जमाबंदी, खाता और प्लॉट से संबंधित त्रुटियों को सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को दो दिनों के भीतर कार्य पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि राजस्व रिकॉर्ड में सुधार का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाए, ताकि लोगों को भूमि संबंधी अभिलेखों में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
- पितृपक्ष मेला में डालमिया बाजार की ओर से गांधी मैदान टेंट सिटी में निशुल्क खाने का व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए।। डालमिया बाजार की ओर से गांधी मैदान टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। देश-विदेश से आने वाले पिंडदानियों और श्रद्धालुओं को इस सेवा पहल से काफी सुविधा मिल रही है। सेवा, सहयोग और सत्कार की यह पहल पितृपक्ष मेले की मानवीय भावना को और मजबूत कर रही है। 🙏❤️ #गयाजी #पितृपक्षमेला #पिंडदान #श्रद्धालु #निःशुल्कभोजन #डालमियाबाजार #गांधीमैदान #टेंटसिटी #GayaJi #PitruPaksha #PindDaan #GayaNews #BiharNews #Seva #SanatanDharma2
- नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत गया कॉलेज में मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व कार्यक्रम आयोजित l प्रेस विज्ञप्ति नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत गया कॉलेज में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” कार्यक्रम आयोजित गया, 28 सितम्बर 2026। विकसित भारत अभियान के अंतर्गत 100 सप्ताह का नशा मुक्त युवा अभियान के तहत गया कॉलेज, गया में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुंशी प्रेमचंद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयप्रकाश अस्पताल के डॉ. एम. ई. हक तथा विशिष्ट अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी, गया के डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सतीश सिंह चंद्र ने की। कार्यक्रम में गया कॉलेज के बर्सर डॉ मारकंडे पांडे मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार एवं डॉ रामदेव प्रसाद उपस्थित थे।मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने किया ।उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं नशा मुक्ति अभियान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल ने अपने जीवन के व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि हॉस्टल जीवन के दौरान उन्हें भी नशे की लत लग गई थी, लेकिन समय रहते उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ नशे से छुटकारा पाया और अपने जीवन को सफल दिशा प्रदान की। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार के नशे की लत का शिकार हो गया है, तो उसे निराश होने के बजाय उससे बाहर निकलने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही, जो लोग नशे की गिरफ्त से बाहर आ चुके हैं, वे दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। मुख्य अतिथि डॉ. एम. ई. हक ने नशे के सेवन से शरीर पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा इससे होने वाले विभिन्न दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए जागरूकता, परिवार के सहयोग, उचित परामर्श तथा सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताया। डॉ मार्कंडेय ने नशा मुक्ति पर अपने विचार रखते हुए बतलाया कि हमें अपने सफल होने के लिए नशा होना चाहिए समाज को आगे बढ़ने का नशा होना चाहिए ना कि हम इस तरह का नशा करें जो कि हमारे जीवन के लिए ही भारी पड़ जाए। कार्यक्रम में गया कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए और युवाओं से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावी बनाया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. डॉ. सतीश सिंह चंद्र ने NSS स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केवल एक व्यक्ति या संस्था का विषय नहीं है, बल्कि इसके लिए पूरे समाज को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज के लोगों के साथ मिलकर नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में साइक्लोजी विभाग से डॉ. रामदेव कुमार एवं डॉ. आनंद कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, NSS स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने तथा नशामुक्त समाज और स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।1
- दरोगा बनकर लूट की प्लानिंग! फर्जी खाकी गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार #RohtasNews #RohtasPolice #BiharNews #SasaramNews #BreakingNews #FakePolice #CrimeNews #ViralNews1
- पितृपक्ष मेला 2026 सावित्री मंदिर सेवा समिति माडनपुर सावित्री नगर ब्रह्मयोनि गयाजी द्वारा निःशुल्क चाय,पानी का सेवा शिविर का उद्घाटन सम्पन्न।1
- अपहृत किशोरी और युवती बनारस से सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार नरारीकला खुर्द थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, यूपी के बनारस से हुई बरामदगी नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृत किशोरी और एक युवती को उत्तर प्रदेश के बनारस से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के नगर बाजार थाना क्षेत्र के देवापार गांव निवासी दीपक कुमार चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, किशोरी, युवती और आरोपी युवक के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हुई थी। आरोप है कि युवक दोनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले को लेकर नरारीकला खुर्द थाना कांड संख्या 96/26 के तहत 21 सितंबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। छानबीन के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने बनारस में कार्रवाई कर दोनों को सकुशल बरामद किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। नरारीकला खुर्द थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। #BharatCrimeLiveNews #Navinagar #Nabinagar #NarariKalaKhurd #SandeepMedia #Aurangabad #Bihar #CrimeNews #PoliceAction #BNS1
- बैंगलौर से आए पिंडदानी ने गयाजी की व्यवस्था देखकर कहा— “रोम-रोम खड़ा हो गया!” बैंगलौर से आए पिंडदानी ने गयाजी की व्यवस्था देखकर कहा— “रोम-रोम खड़ा हो गया!” पितृपक्ष मेला-2026 में गयाजी पहुंचे बैंगलौर के पिंडदानी ने मेले में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने कहा कि गयाजी में इस बार व्यवस्था देखकर उन्हें बेहद अच्छा लगा— “अब कोई कुछ कहे, हमें फर्क नहीं पड़ता।” 📍 विष्णुपद | फल्गु नदी | गयाजी 🙏 पितरों के प्रति श्रद्धा और आस्था के साथ देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। #गयाजी #पितृपक्ष #पिंडदान #पिंडदानी #बैंगलौर #GayaJi #PitruPaksha #PindDaan #Bihar #ViralNews #GayaNews #सनातनधर्म #विष्णुपद #फल्गुनदी #PitruPaksha20261
- पितृपक्ष मेला, 2026के चौथे डीएम एवं एसएसपी ने वेदियों का किया निरीक्षण l *पितृपक्ष मेला के चौथे दिन डीएम एवं एसएसपी ने वेदियों का किया निरीक्षण* गया, 28 सितंबर, 2026 पितृपक्ष मेला, 2026 के चौथे दिन जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया श्री सुशील कुमार द्वारा बोधगया स्थित मातंगवापी, धर्मारण्य वेदी एवं सरस्वती वेदी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। डीएम एवं एसएसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर रखने तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।1
- कुंवारी लड़कियों का कोख का सौदा टारगेट कर प्रेजेंट करते: बिहार के अस्पतालों ने बेचे 1000 बच्चे : 90दिन आशा वर्कर बन कर एजेंट्स के बीच रिपोर्टर : कोंच प्रखंड के बच्चियों से हाथ जोर के आग्रह है सम्भल के रहे1
- शिवसागर से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में नवीनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुशा गांव निवासी बादल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शिवसागर गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ नवीनगर थाना कांड संख्या 225/26 के तहत दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि वह शिवसागर गांव में छिपा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद एसआई तनुजा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। #BharatCrimeLiveNews #Navinagar #Nabinagar #Aurangabad #Bihar #SandeepMedia #PocsoAct #CrimeNews #PoliceAction #AurangabadNews1