Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुंवारी लड़कियों का कोख का सौदा टारगेट कर प्रेजेंट करते: बिहार के अस्पतालों ने बेचे 1000 बच्चे : 90दिन आशा वर्कर बन कर एजेंट्स के बीच रिपोर्टर : कोंच प्रखंड के बच्चियों से हाथ जोर के आग्रह है सम्भल के रहे
Nagendra Verma
कुंवारी लड़कियों का कोख का सौदा टारगेट कर प्रेजेंट करते: बिहार के अस्पतालों ने बेचे 1000 बच्चे : 90दिन आशा वर्कर बन कर एजेंट्स के बीच रिपोर्टर : कोंच प्रखंड के बच्चियों से हाथ जोर के आग्रह है सम्भल के रहे
More news from बिहार and nearby areas
- एसडीओ ने दोनों पक्षों से बात कर पुनर्विचार व कार्रवाई का दिया आश्वासन, धरना स्थगित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण को लेकर दो गांव आमने-सामने एसडीओ ने दोनों पक्षों से बात कर पुनर्विचार व कार्रवाई का दिया आश्वासन, धरना स्थगित कोंच। उच्च माध्यमिक विद्यालय परसावां के भवन निर्माण को लेकर परसावां और मुड़ेरा गांव के ग्रामीणों के बीच चल रहे विवाद के बीच सोमवार को दोनों पक्ष प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और अलग-अलग धरना-प्रदर्शन व आमरण अनशन की तैयारी की। स्थिति को देखते हुए प्रखंड मुख्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। प्रशासन ने धरना स्थल पर बिछाई गई दरी और लगाए गए बैनर को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों के प्रखंड मुख्यालय पहुंचने पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन ने दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों को बीडीओ कार्यालय में बुलाकर उनकी मांगें सुनीं। उन्होंने विद्यालय भवन निर्माण से जुड़े मामले पर पुनर्विचार कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने अपना धरना स्थगित कर दिया और ग्रामीण अपने-अपने गांव लौट गए। बताया जाता है कि उच्च माध्यमिक विद्यालय परसावां पिछले छह वर्षों से मध्य विद्यालय चतुरी बिगहा के परिसर में संचालित हो रहा है। आरोप है कि तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार रमण ने मुड़ेरा में भवन निर्माण के लिए विभागीय आदेश के बिना अंचल कार्यालय से जमीन का एनओसी लेकर प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा था। हालांकि मुख्य अभियंता, आधारभूत संरचना, पटना द्वारा उक्त प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया था। वहीं, परसावां के ग्रामीणों के पक्ष में भी अंचल अधिकारी द्वारा भवन निर्माण के लिए एनओसी दिए जाने की बात सामने आई है। परसावां के ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत मुख्यालय परसावां के मौजा में ही विद्यालय भवन का निर्माण होना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- 🚨 पितृपक्ष मेले में कड़ी सुरक्षा के बीच चोरी से हड़कंप! इतनी बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पितृपक्ष मेला क्षेत्र में चोर-उचक्के अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। 🚨 पितृपक्ष मेले में कड़ी सुरक्षा के बीच चोरी से हड़कंप! इतनी बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पितृपक्ष मेला क्षेत्र में चोर-उचक्के अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। 😟 मध्य प्रदेश से गया जी पहुंचे श्रद्धालु की बायपास के पास खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर पैसे, पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड समेत कई जरूरी सामान चोरी कर लिए गए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है, लेकिन ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। पुलिस प्रशासन से अपील है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द कार्रवाई की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। देशभर से पिंडदान के लिए गया जी आने वाले श्रद्धालु खुद को सुरक्षित महसूस करें, यही सबसे जरूरी है। ऐसी घटनाओं का असर गया जी की छवि और श्रद्धालुओं के विश्वास पर भी पड़ सकता है। 👉 क्या पितृपक्ष मेले के दौरान ऐसे मामलों पर और सख्ती की जरूरत है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 📢 ऐसी खबरों के लिए जुड़े रहिए — गयाजी से सही और सटीक खबर के साथ। #Gaya #PitruPakshaMela #GayaNews #BiharNews #GayaNewsUpdate #PitruPaksha2026 #GayaPolice #BiharPolice #GayaBihar #ManpurGayaMedia #CrimeNews #BreakingNews1
- नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत गया कॉलेज में मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व कार्यक्रम आयोजित l प्रेस विज्ञप्ति नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत गया कॉलेज में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” कार्यक्रम आयोजित गया, 28 सितम्बर 2026। विकसित भारत अभियान के अंतर्गत 100 सप्ताह का नशा मुक्त युवा अभियान के तहत गया कॉलेज, गया में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुंशी प्रेमचंद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयप्रकाश अस्पताल के डॉ. एम. ई. हक तथा विशिष्ट अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी, गया के डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सतीश सिंह चंद्र ने की। कार्यक्रम में गया कॉलेज के बर्सर डॉ मारकंडे पांडे मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार एवं डॉ रामदेव प्रसाद उपस्थित थे।मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने किया ।उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं नशा मुक्ति अभियान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल ने अपने जीवन के व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि हॉस्टल जीवन के दौरान उन्हें भी नशे की लत लग गई थी, लेकिन समय रहते उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ नशे से छुटकारा पाया और अपने जीवन को सफल दिशा प्रदान की। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार के नशे की लत का शिकार हो गया है, तो उसे निराश होने के बजाय उससे बाहर निकलने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही, जो लोग नशे की गिरफ्त से बाहर आ चुके हैं, वे दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। मुख्य अतिथि डॉ. एम. ई. हक ने नशे के सेवन से शरीर पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा इससे होने वाले विभिन्न दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए जागरूकता, परिवार के सहयोग, उचित परामर्श तथा सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताया। डॉ मार्कंडेय ने नशा मुक्ति पर अपने विचार रखते हुए बतलाया कि हमें अपने सफल होने के लिए नशा होना चाहिए समाज को आगे बढ़ने का नशा होना चाहिए ना कि हम इस तरह का नशा करें जो कि हमारे जीवन के लिए ही भारी पड़ जाए। कार्यक्रम में गया कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए और युवाओं से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावी बनाया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. डॉ. सतीश सिंह चंद्र ने NSS स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केवल एक व्यक्ति या संस्था का विषय नहीं है, बल्कि इसके लिए पूरे समाज को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज के लोगों के साथ मिलकर नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में साइक्लोजी विभाग से डॉ. रामदेव कुमार एवं डॉ. आनंद कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, NSS स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने तथा नशामुक्त समाज और स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।1
- दरोगा बनकर लूट की प्लानिंग! फर्जी खाकी गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार #RohtasNews #RohtasPolice #BiharNews #SasaramNews #BreakingNews #FakePolice #CrimeNews #ViralNews1
- हसपुरा औरंगाबाद,हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित स्थाई आधार सेवा केंद्र में बीती रात हुई चोरी हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित स्थाई आधार सेवा केंद्र में बीती रात हुई चोरी।चोर खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।पंखा, सहित अन्य सामान की चोरी हो गई1
- पितृपक्ष मेला 2026 सावित्री मंदिर सेवा समिति माडनपुर सावित्री नगर ब्रह्मयोनि गयाजी द्वारा निःशुल्क चाय,पानी का सेवा शिविर का उद्घाटन सम्पन्न।1
- पोखरा में मरी मछलियों से उठ रही दुर्गंध, मध्य विद्यालय के छात्रों को परेशानी पोखरा में मरी मछलियों से उठ रही दुर्गंध, मध्य विद्यालय के छात्रों को परेशानी कोंच। प्रखंड मुख्यालय स्थित कोचेश्वर महादेव मंदिर के समीप मध्य विद्यालय के पास पोखर में बड़ी संख्या में मछलियों के मरने से आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रवण शांडिल्य ने बताया कि पोखर में मछलियों के मरने से निकल रही दुर्गंध की समस्या की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार को दी गई है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन को भी इसकी सूचना दी गई है। एसडीओ प्रवीण कुंदन ने बताया कि मामले की जानकारी मत्स्य एवं पशुपालन विभाग को दे दी गई है। विभाग को जल्द आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक पोखर में मरी हुई मछलियां पड़ी रहने से दुर्गंध और बढ़ सकती है। इससे विद्यालय के बच्चों को परेशानी होने के साथ आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पोखर से मरी हुई मछलियों को जल्द हटवाने तथा मछलियों के मरने के कारणों की जांच कराने की मांग की है।1
- मुजफ्फरपुर- घर के आगे से बच्ची को घसीटा छेड़खानी- मारपीट की1