Shuru
Apke Nagar Ki App…
हसपुरा औरंगाबाद,हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित स्थाई आधार सेवा केंद्र में बीती रात हुई चोरी हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित स्थाई आधार सेवा केंद्र में बीती रात हुई चोरी।चोर खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।पंखा, सहित अन्य सामान की चोरी हो गई
Prem Singh
हसपुरा औरंगाबाद,हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित स्थाई आधार सेवा केंद्र में बीती रात हुई चोरी हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित स्थाई आधार सेवा केंद्र में बीती रात हुई चोरी।चोर खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।पंखा, सहित अन्य सामान की चोरी हो गई
More news from बिहार and nearby areas
- सड़क पर 'नकली दरोगा' और आर्मी यूनिफॉर्म में अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ 5 अपराधियों का नकाब रोहतास पुलिस ने उतारा। रोहतास जिले के दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग NH-19 पर वर्दी की आड़ में बड़े अपराध का योजना बुन रहे हाई-प्रोफाइल आपराधिक गिरोह का शिवसागर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रोहतास पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के निर्देश पर एसडीपीओ वन सासाराम गौरव कुमार यादव की मौजूदगी में गठित टीम ने बड़े अपराधियों की आश्चर्यजनक नेटवर्क का खुलासा किया। शिवसागर थाना इंस्पेक्टर रितेश कुमार के मौजूदगी में की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस वर्दी में कथित दारोगा और आर्मी यूनिफॉर्म पहने सहयोगियों समेत कुल 5 शातिर अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार पुलिस ने किया है। सासाराम एसडीपीओ वन गौरव कुमार यादव ने बताया कि वर्दी का खौफ दिखाकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते हथियार कारतूस के साथ 5 को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो लोगों का पटना में अपराधीक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार शख्स रोहतास तथा कैमूर जिला के है। एसडीपीओ वन सासाराम गौरव कुमार यादव ने बताया कि अपराधी शिवसागर थाना क्षेत्र के हाईवे पर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे,आरोपियों ने पुलिस तथा सेना की वर्दी पहन रखी थी, ताकि घटना को अंजाम आसानी से दे सके। लेकिन रोहतास एसपी मिस्टर राज के नेतृत्व में गठित टीम के नेतृत्वकर्ता सासाराम एसडीपीओ वन गौरव कुमार यादव के साथ शिवसागर इंस्पेक्टर रितेश कुमार की मौजूदगी में हाई प्रोफाइल अपराधियों की नक़ाब उतार दिया। बड़ी बात है कि हाई प्रोफाइल अपराधियों की फेहरिस्त अपनी साजिश में कामयाब हो पाते इससे पहले शिवसागर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सभी 5 आरोपियों को दबोच लिया। जिसके पास से 2 देशी कट्टा आर्टिफिशियल हथियार, जिंदा कारतूस और फर्जी पहचान भी बरामद किया।वर्दी के दुरुपयोग और फर्जी पहचान पत्र के सहारे गैंग हाईवे पर आतंक फैलाने की फिराक में था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग ने पहले किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है और इन्हें सेना-पुलिस की वर्दियां कहां से मिली। एसडीपीओ वन सासाराम गौरव कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में 1 प्रवीण सिंह पिता- ललित सिंह ग्राम कोनार शिवसागर,2- दिवाकर कुमार सिंह उर्फ दिवाकर मौर्या पिता- रामाकांत सिंह ग्राम अमाव कैमुर, 3- बिरेन्द्र कुमार पिता रमाशंकर सिंह, ग्राम-बसतलवा कैमुर4. इशरार आलम पिता-मो० मुस्लिम, ग्राम-बैरीबांध रोहतास तथा रजनीश कुमार पिता-संतोष सिंह ग्राम-छितराटांड रोहतास शामिल हैं। जिसमें ईशरार आलम उर्फ ईरशाद आलम बैरीबांध दूसरा दिवाकर कुमार सिंह उर्फ दिवाकर मौर्या पिता-रामाकांत सिंह शामिल हैं। पुलिस की अगली कार्रवाई जारी है।1
- जगदीशपुर अनुमंडल अधिकारी ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं देखें -1
- आप सभी से अनुरोध है कि इस वीडियो को आप जरूर से जरूर सुने और शेयर करें लाइक करें1
- बिहार औरंगाबाद में लूट गैंग पर पुलिस का शिकंजा, CSP संचालक को गोली मारने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार दो देसी कट्टे, 8 कारतूस, ₹52,235 नकद, लैपटॉप और 5 मोबाइल बरामद; पूछताछ में कई लूटकांडों का खुलासा औरंगाबाद बिहार औरंगाबाद में लूट गैंग पर पुलिस का शिकंजा, CSP संचालक को गोली मारने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार दो देसी कट्टे, 8 कारतूस, ₹52,235 नकद, लैपटॉप और 5 मोबाइल बरामद; पूछताछ में कई लूटकांडों का खुलासा औरंगाबाद। “सेवा भास्कर न्यूज” जिले में लगातार हो रही लूट की घटनाओं के बीच औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने CSP संचालक को गोली मारकर लूटने समेत कई वारदातों में कथित रूप से शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार, कारतूस, नकदी, मोबाइल, लैपटॉप और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ संदिग्ध औरंगाबाद शहर की ओर बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने फॉर्म के पास वाहन जांच शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पीछा कर रही टीम ने पीपरडीह मोड़ से देव जाने वाली सड़क पर एक बाइक सवार तीन युवकों को दबोच लिया। तलाशी में निकला हथियार और नकदी का जखीरा गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने 2 देसी कट्टे, 8 जिंदा कारतूस, 1 लैपटॉप, चार्जर, 5 मोबाइल फोन, 2 आधार कार्ड और 52,235 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की। पूछताछ में खुलती गई लूट की कड़ियां पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर को हसौली मोड़ के ऊपर ओवरब्रिज पर गोली मारकर लूट की घटना में भी इनकी भूमिका सामने आई है। इसके बाद 24 सितंबर को फेसर थाना क्षेत्र के पिरौटा-बड़वा रोड स्थित टेंगा पीपल के पास CSP संचालक को गोली मारकर घायल करने और उसका लैपटॉप, नकदी व मोबाइल लूटने की घटना में भी आरोपियों की संलिप्तता बताई गई है। इस मामले में फेसर थाना कांड संख्या 122/26 दर्ज है। हर दो-तीन दिन में वारदात का दावा पुलिस के अनुसार, पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी गिरोह जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो-तीन दिनों के अंतराल पर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। अब पुलिस इन आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य वारदातों और गिरोह के बाकी सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 636/26, दिनांक 27 सितंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी विपुल कुमार (21), पिता अखिलेश बैठा, गोवर्धनपुर, थाना अकोढ़ीगोला, रोहतास। विशाल कुमार (22), पिता रामेश्वर सिंह, बैंक, थाना अकोढ़ीगोला, रोहतास। पंकज कुमार (20), पिता मदन कुमार सिंह, बैंक, थाना अकोढ़ीगोला, रोहतास। बरामदगी 2 देसी कट्टे | 8 जिंदा कारतूस | 1 लैपटॉप | 1 चार्जर | ₹52,235 नकद | 5 मोबाइल | 2 आधार कार्ड | 1 मोटरसाइकिल पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य लूटकांडों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।1
- बेरी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत वृक्षारोपण, WPU परिसर से मदार नदी किनारे तक लगाए गए पौधे मदनपुर प्रखंड के बेरी पंचायत में भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत सोमवार को सुबह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाई (WPU) परिसर तथा मदार नदी के समीप स्वच्छताकर्मियों ने पौधे लगाए। स्वच्छता पर्यवेक्षक रौशन कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छताकर्मियों ने पौधारोपण कर ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ का संदेश दिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षक रौशन कुमार ने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली भी बेहद जरूरी है। मदार नदी के किनारे लगाए गए पौधों से आने वाले समय में हरियाली बढ़ने के साथ-साथ भू-क्षरण रोकने में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम में बेरी पंचायत के स्वच्छताकर्मी मुकेश सिंह, राज कुमारी देवी, अनीता देवी, रामकली देवी, सीताराम भुईया, चौठी भुईया, राजू भुईया, राजकेश्वर भुईया, राजेश पासवान, शोखेद्र भुईया समेत अन्य स्वच्छताकर्मी मौजूद रहे। #SwachhataHiSeva #SwachhBharat #ViksitBharat #BeriPanchayat #Madanpur #AurangabadBihar #BiharNews #TreePlantation #WPU #SwachhBharatMission #CleanIndiaGreenIndia #GramPanchayat #BharatCrimeLiveNews1
- जगदीशपुर नगर के गर्ल हाई स्कूल में अनुमंडल अधिकारी ने किया निरीक्षण , दिया आवश्यक दिशा निर्देश देखें -1
- “रितिका चोपड़ा की पत्रकारिता की प्रशांत किशोर ने की तारीफ़!” “रितिका चोपड़ा की पत्रकारिता की प्रशांत किशोर ने की तारीफ़!”1
- कुंवारी लड़कियों का कोख का सौदा टारगेट कर प्रेजेंट करते: बिहार के अस्पतालों ने बेचे 1000 बच्चे : 90दिन आशा वर्कर बन कर एजेंट्स के बीच रिपोर्टर : कोंच प्रखंड के बच्चियों से हाथ जोर के आग्रह है सम्भल के रहे1
- शिवसागर से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में नवीनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुशा गांव निवासी बादल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शिवसागर गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ नवीनगर थाना कांड संख्या 225/26 के तहत दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि वह शिवसागर गांव में छिपा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद एसआई तनुजा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। #BharatCrimeLiveNews #Navinagar #Nabinagar #Aurangabad #Bihar #SandeepMedia #PocsoAct #CrimeNews #PoliceAction #AurangabadNews1