logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार औरंगाबाद में लूट गैंग पर पुलिस का शिकंजा, CSP संचालक को गोली मारने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार दो देसी कट्टे, 8 कारतूस, ₹52,235 नकद, लैपटॉप और 5 मोबाइल बरामद; पूछताछ में कई लूटकांडों का खुलासा औरंगाबाद बिहार औरंगाबाद में लूट गैंग पर पुलिस का शिकंजा, CSP संचालक को गोली मारने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार दो देसी कट्टे, 8 कारतूस, ₹52,235 नकद, लैपटॉप और 5 मोबाइल बरामद; पूछताछ में कई लूटकांडों का खुलासा औरंगाबाद। “सेवा भास्कर न्यूज” जिले में लगातार हो रही लूट की घटनाओं के बीच औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने CSP संचालक को गोली मारकर लूटने समेत कई वारदातों में कथित रूप से शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार, कारतूस, नकदी, मोबाइल, लैपटॉप और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ संदिग्ध औरंगाबाद शहर की ओर बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने फॉर्म के पास वाहन जांच शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पीछा कर रही टीम ने पीपरडीह मोड़ से देव जाने वाली सड़क पर एक बाइक सवार तीन युवकों को दबोच लिया। तलाशी में निकला हथियार और नकदी का जखीरा गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने 2 देसी कट्टे, 8 जिंदा कारतूस, 1 लैपटॉप, चार्जर, 5 मोबाइल फोन, 2 आधार कार्ड और 52,235 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की। पूछताछ में खुलती गई लूट की कड़ियां पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर को हसौली मोड़ के ऊपर ओवरब्रिज पर गोली मारकर लूट की घटना में भी इनकी भूमिका सामने आई है। इसके बाद 24 सितंबर को फेसर थाना क्षेत्र के पिरौटा-बड़वा रोड स्थित टेंगा पीपल के पास CSP संचालक को गोली मारकर घायल करने और उसका लैपटॉप, नकदी व मोबाइल लूटने की घटना में भी आरोपियों की संलिप्तता बताई गई है। इस मामले में फेसर थाना कांड संख्या 122/26 दर्ज है। हर दो-तीन दिन में वारदात का दावा पुलिस के अनुसार, पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी गिरोह जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो-तीन दिनों के अंतराल पर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। अब पुलिस इन आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य वारदातों और गिरोह के बाकी सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 636/26, दिनांक 27 सितंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी विपुल कुमार (21), पिता अखिलेश बैठा, गोवर्धनपुर, थाना अकोढ़ीगोला, रोहतास। विशाल कुमार (22), पिता रामेश्वर सिंह, बैंक, थाना अकोढ़ीगोला, रोहतास। पंकज कुमार (20), पिता मदन कुमार सिंह, बैंक, थाना अकोढ़ीगोला, रोहतास। बरामदगी 2 देसी कट्टे | 8 जिंदा कारतूस | 1 लैपटॉप | 1 चार्जर | ₹52,235 नकद | 5 मोबाइल | 2 आधार कार्ड | 1 मोटरसाइकिल पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य लूटकांडों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

3 hrs ago
user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
3 hrs ago

बिहार औरंगाबाद में लूट गैंग पर पुलिस का शिकंजा, CSP संचालक को गोली मारने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार दो देसी कट्टे, 8 कारतूस, ₹52,235 नकद, लैपटॉप और 5 मोबाइल बरामद; पूछताछ में कई लूटकांडों का खुलासा औरंगाबाद बिहार औरंगाबाद में लूट गैंग पर पुलिस का शिकंजा, CSP संचालक को गोली मारने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार दो देसी कट्टे, 8 कारतूस, ₹52,235 नकद, लैपटॉप और 5 मोबाइल बरामद; पूछताछ में कई लूटकांडों का खुलासा औरंगाबाद। “सेवा भास्कर न्यूज” जिले में लगातार हो रही लूट की घटनाओं के बीच औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने CSP संचालक को गोली मारकर लूटने समेत कई वारदातों में कथित रूप से शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार, कारतूस, नकदी, मोबाइल, लैपटॉप और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ संदिग्ध औरंगाबाद शहर की ओर बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने फॉर्म के पास वाहन जांच शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पीछा कर रही टीम ने पीपरडीह मोड़ से देव जाने वाली सड़क पर एक बाइक सवार तीन युवकों को दबोच लिया। तलाशी में निकला हथियार और नकदी का जखीरा गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने 2 देसी कट्टे, 8 जिंदा कारतूस, 1 लैपटॉप, चार्जर, 5 मोबाइल फोन, 2 आधार कार्ड और 52,235 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की। पूछताछ में खुलती गई लूट की कड़ियां पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर को हसौली मोड़ के ऊपर ओवरब्रिज पर गोली मारकर लूट की घटना में भी इनकी भूमिका सामने आई है। इसके बाद 24 सितंबर को फेसर थाना क्षेत्र के पिरौटा-बड़वा रोड स्थित टेंगा पीपल के पास CSP संचालक को गोली मारकर घायल करने और उसका लैपटॉप, नकदी व मोबाइल लूटने की घटना में भी आरोपियों की संलिप्तता बताई गई है। इस मामले में फेसर थाना कांड संख्या 122/26 दर्ज है। हर दो-तीन दिन में वारदात का दावा पुलिस के अनुसार, पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी गिरोह जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो-तीन दिनों के अंतराल पर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। अब पुलिस इन आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य वारदातों और गिरोह के बाकी सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या 636/26, दिनांक 27 सितंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी विपुल कुमार (21), पिता अखिलेश बैठा, गोवर्धनपुर, थाना अकोढ़ीगोला, रोहतास। विशाल कुमार (22), पिता रामेश्वर सिंह, बैंक, थाना अकोढ़ीगोला, रोहतास। पंकज कुमार (20), पिता मदन कुमार सिंह, बैंक, थाना अकोढ़ीगोला, रोहतास। बरामदगी 2 देसी कट्टे | 8 जिंदा कारतूस | 1 लैपटॉप | 1 चार्जर | ₹52,235 नकद | 5 मोबाइल | 2 आधार कार्ड | 1 मोटरसाइकिल पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य लूटकांडों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • पोखरा में मरी मछलियों से उठ रही दुर्गंध, मध्य विद्यालय के छात्रों को परेशानी पोखरा में मरी मछलियों से उठ रही दुर्गंध, मध्य विद्यालय के छात्रों को परेशानी कोंच। प्रखंड मुख्यालय स्थित कोचेश्वर महादेव मंदिर के समीप मध्य विद्यालय के पास पोखर में बड़ी संख्या में मछलियों के मरने से आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रवण शांडिल्य ने बताया कि पोखर में मछलियों के मरने से निकल रही दुर्गंध की समस्या की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार को दी गई है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन को भी इसकी सूचना दी गई है। एसडीओ प्रवीण कुंदन ने बताया कि मामले की जानकारी मत्स्य एवं पशुपालन विभाग को दे दी गई है। विभाग को जल्द आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक पोखर में मरी हुई मछलियां पड़ी रहने से दुर्गंध और बढ़ सकती है। इससे विद्यालय के बच्चों को परेशानी होने के साथ आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पोखर से मरी हुई मछलियों को जल्द हटवाने तथा मछलियों के मरने के कारणों की जांच कराने की मांग की है।
    1
    पोखरा में मरी मछलियों से उठ रही दुर्गंध, मध्य विद्यालय के छात्रों को परेशानी

पोखरा में मरी मछलियों से उठ रही दुर्गंध, मध्य विद्यालय के छात्रों को परेशानी
कोंच। प्रखंड मुख्यालय स्थित कोचेश्वर महादेव मंदिर के समीप मध्य विद्यालय के पास पोखर में बड़ी संख्या में मछलियों के मरने से आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रवण शांडिल्य ने बताया कि पोखर में मछलियों के मरने से निकल रही दुर्गंध की समस्या की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार को दी गई है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन को भी इसकी सूचना दी गई है।
एसडीओ प्रवीण कुंदन ने बताया कि मामले की जानकारी मत्स्य एवं पशुपालन विभाग को दे दी गई है। विभाग को जल्द आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक पोखर में मरी हुई मछलियां पड़ी रहने से दुर्गंध और बढ़ सकती है। इससे विद्यालय के बच्चों को परेशानी होने के साथ आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पोखर से मरी हुई मछलियों को जल्द हटवाने तथा मछलियों के मरने के कारणों की जांच कराने की मांग की है।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    5 hrs ago
  • 🚨 पितृपक्ष मेले में कड़ी सुरक्षा के बीच चोरी से हड़कंप! इतनी बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पितृपक्ष मेला क्षेत्र में चोर-उचक्के अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। 🚨 पितृपक्ष मेले में कड़ी सुरक्षा के बीच चोरी से हड़कंप! इतनी बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पितृपक्ष मेला क्षेत्र में चोर-उचक्के अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। 😟 मध्य प्रदेश से गया जी पहुंचे श्रद्धालु की बायपास के पास खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर पैसे, पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड समेत कई जरूरी सामान चोरी कर लिए गए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है, लेकिन ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। पुलिस प्रशासन से अपील है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द कार्रवाई की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। देशभर से पिंडदान के लिए गया जी आने वाले श्रद्धालु खुद को सुरक्षित महसूस करें, यही सबसे जरूरी है। ऐसी घटनाओं का असर गया जी की छवि और श्रद्धालुओं के विश्वास पर भी पड़ सकता है। 👉 क्या पितृपक्ष मेले के दौरान ऐसे मामलों पर और सख्ती की जरूरत है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 📢 ऐसी खबरों के लिए जुड़े रहिए — गयाजी से सही और सटीक खबर के साथ। #Gaya #PitruPakshaMela #GayaNews #BiharNews #GayaNewsUpdate #PitruPaksha2026 #GayaPolice #BiharPolice #GayaBihar #ManpurGayaMedia #CrimeNews #BreakingNews
    1
    🚨 पितृपक्ष मेले में कड़ी सुरक्षा के बीच चोरी से हड़कंप!
इतनी बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पितृपक्ष मेला क्षेत्र में चोर-उचक्के अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। 
🚨 पितृपक्ष मेले में कड़ी सुरक्षा के बीच चोरी से हड़कंप!
इतनी बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पितृपक्ष मेला क्षेत्र में चोर-उचक्के अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। 😟
मध्य प्रदेश से गया जी पहुंचे श्रद्धालु की बायपास के पास खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर पैसे, पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड समेत कई जरूरी सामान चोरी कर लिए गए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है, लेकिन ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। पुलिस प्रशासन से अपील है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द कार्रवाई की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
देशभर से पिंडदान के लिए गया जी आने वाले श्रद्धालु खुद को सुरक्षित महसूस करें, यही सबसे जरूरी है। ऐसी घटनाओं का असर गया जी की छवि और श्रद्धालुओं के विश्वास पर भी पड़ सकता है।
👉 क्या पितृपक्ष मेले के दौरान ऐसे मामलों पर और सख्ती की जरूरत है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
📢 ऐसी खबरों के लिए जुड़े रहिए — गयाजी से सही और सटीक खबर के साथ।
#Gaya #PitruPakshaMela #GayaNews #BiharNews #GayaNewsUpdate #PitruPaksha2026 #GayaPolice #BiharPolice #GayaBihar #ManpurGayaMedia #CrimeNews #BreakingNews
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    2 hrs ago
  • सासाराम के तमाम पूजा पंडालों का निरीक्षण करती सासाराम एसडीएम प्रिया रानी! रोहतास : जिला मुख्यालय सासाराम के सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण करती सदर एसडीओ प्रिया रानी,प्रभारी एसडीपीओ गौरव यादव, नगर थाना अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार व अन्य।
    2
    सासाराम के तमाम पूजा पंडालों का निरीक्षण करती सासाराम एसडीएम प्रिया रानी!
रोहतास : जिला मुख्यालय सासाराम के सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण करती सदर एसडीओ प्रिया रानी,प्रभारी एसडीपीओ गौरव यादव, नगर थाना अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार व अन्य।
    user_जितेंद्र कुमार तिवारी
    जितेंद्र कुमार तिवारी
    Voice of people सासाराम, रोहतास, बिहार•
    2 hrs ago
  • नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत गया कॉलेज में मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व कार्यक्रम आयोजित l प्रेस विज्ञप्ति नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत गया कॉलेज में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” कार्यक्रम आयोजित गया, 28 सितम्बर 2026। विकसित भारत अभियान के अंतर्गत 100 सप्ताह का नशा मुक्त युवा अभियान के तहत गया कॉलेज, गया में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुंशी प्रेमचंद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयप्रकाश अस्पताल के डॉ. एम. ई. हक तथा विशिष्ट अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी, गया के डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सतीश सिंह चंद्र ने की। कार्यक्रम में गया कॉलेज के बर्सर डॉ मारकंडे पांडे मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार एवं डॉ रामदेव प्रसाद उपस्थित थे।मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने किया ।उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं नशा मुक्ति अभियान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल ने अपने जीवन के व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि हॉस्टल जीवन के दौरान उन्हें भी नशे की लत लग गई थी, लेकिन समय रहते उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ नशे से छुटकारा पाया और अपने जीवन को सफल दिशा प्रदान की। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार के नशे की लत का शिकार हो गया है, तो उसे निराश होने के बजाय उससे बाहर निकलने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही, जो लोग नशे की गिरफ्त से बाहर आ चुके हैं, वे दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। मुख्य अतिथि डॉ. एम. ई. हक ने नशे के सेवन से शरीर पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा इससे होने वाले विभिन्न दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए जागरूकता, परिवार के सहयोग, उचित परामर्श तथा सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताया। डॉ मार्कंडेय ने नशा मुक्ति पर अपने विचार रखते हुए बतलाया कि हमें अपने सफल होने के लिए नशा होना चाहिए समाज को आगे बढ़ने का नशा होना चाहिए ना कि हम इस तरह का नशा करें जो कि हमारे जीवन के लिए ही भारी पड़ जाए। कार्यक्रम में गया कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए और युवाओं से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावी बनाया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. डॉ. सतीश सिंह चंद्र ने NSS स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केवल एक व्यक्ति या संस्था का विषय नहीं है, बल्कि इसके लिए पूरे समाज को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज के लोगों के साथ मिलकर नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में साइक्लोजी विभाग से डॉ. रामदेव कुमार एवं डॉ. आनंद कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, NSS स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने तथा नशामुक्त समाज और स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।
    1
    नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत गया कॉलेज में मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व कार्यक्रम आयोजित l 
प्रेस विज्ञप्ति
नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत गया कॉलेज में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” कार्यक्रम आयोजित
गया, 28 सितम्बर 2026। विकसित भारत अभियान के अंतर्गत 100 सप्ताह का नशा मुक्त युवा अभियान के तहत गया कॉलेज, गया में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुंशी प्रेमचंद सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयप्रकाश अस्पताल के डॉ. एम. ई. हक तथा विशिष्ट अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी, गया के डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. सतीश सिंह चंद्र ने की। कार्यक्रम में गया कॉलेज के बर्सर डॉ मारकंडे पांडे मनोविज्ञान विभाग के  अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार एवं डॉ रामदेव प्रसाद उपस्थित थे।मंच संचालन  राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने किया ।उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं नशा मुक्ति अभियान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल ने अपने जीवन के व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि हॉस्टल जीवन के दौरान उन्हें भी नशे की लत लग गई थी, लेकिन समय रहते उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ नशे से छुटकारा पाया और अपने जीवन को सफल दिशा प्रदान की। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार के नशे की लत का शिकार हो गया है, तो उसे निराश होने के बजाय उससे बाहर निकलने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही, जो लोग नशे की गिरफ्त से बाहर आ चुके हैं, वे दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें।
मुख्य अतिथि डॉ. एम. ई. हक ने नशे के सेवन से शरीर पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा इससे होने वाले विभिन्न दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए जागरूकता, परिवार के सहयोग, उचित परामर्श तथा सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताया। डॉ मार्कंडेय ने नशा मुक्ति पर अपने विचार रखते हुए बतलाया कि हमें अपने सफल होने के लिए नशा होना चाहिए समाज को आगे बढ़ने का नशा होना चाहिए ना कि हम इस तरह का नशा करें जो कि हमारे जीवन के लिए ही भारी पड़ जाए।
कार्यक्रम में गया कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए और युवाओं से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावी बनाया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. डॉ. सतीश सिंह चंद्र ने NSS स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केवल एक व्यक्ति या संस्था का विषय नहीं है, बल्कि इसके लिए पूरे समाज को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज के लोगों के साथ मिलकर नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में साइक्लोजी विभाग से डॉ. रामदेव कुमार एवं डॉ. आनंद कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, NSS स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन युवाओं को नशामुक्त, स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने तथा नशामुक्त समाज और स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    5 hrs ago
  • दरोगा बनकर लूट की प्लानिंग! फर्जी खाकी गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार #RohtasNews #RohtasPolice #BiharNews #SasaramNews #BreakingNews #FakePolice #CrimeNews #ViralNews
    1
    दरोगा बनकर लूट की प्लानिंग! फर्जी खाकी गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
#RohtasNews #RohtasPolice #BiharNews #SasaramNews #BreakingNews #FakePolice #CrimeNews #ViralNews
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    5 hrs ago
  • अपहृत किशोरी और युवती बनारस से सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार नरारीकला खुर्द थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, यूपी के बनारस से हुई बरामदगी नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृत किशोरी और एक युवती को उत्तर प्रदेश के बनारस से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के नगर बाजार थाना क्षेत्र के देवापार गांव निवासी दीपक कुमार चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, किशोरी, युवती और आरोपी युवक के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हुई थी। आरोप है कि युवक दोनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले को लेकर नरारीकला खुर्द थाना कांड संख्या 96/26 के तहत 21 सितंबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। छानबीन के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने बनारस में कार्रवाई कर दोनों को सकुशल बरामद किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। नरारीकला खुर्द थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। #BharatCrimeLiveNews #Navinagar #Nabinagar #NarariKalaKhurd #SandeepMedia #Aurangabad #Bihar #CrimeNews #PoliceAction #BNS
    1
    अपहृत किशोरी और युवती बनारस से सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार
नरारीकला खुर्द थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, यूपी के बनारस से हुई बरामदगी
नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहृत किशोरी और एक युवती को उत्तर प्रदेश के बनारस से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के नगर बाजार थाना क्षेत्र के देवापार गांव निवासी दीपक कुमार चौधरी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, किशोरी, युवती और आरोपी युवक के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हुई थी। आरोप है कि युवक दोनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले को लेकर नरारीकला खुर्द थाना कांड संख्या 96/26 के तहत 21 सितंबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। छानबीन के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने बनारस में कार्रवाई कर दोनों को सकुशल बरामद किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
नरारीकला खुर्द थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
#BharatCrimeLiveNews #Navinagar #Nabinagar #NarariKalaKhurd #SandeepMedia #Aurangabad #Bihar #CrimeNews #PoliceAction #BNS
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    10 hrs ago
  • 🕉️ पितृपक्ष के दूसरे दिन सीता कुंड में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सेवा शिविरों की व्यवस्था 🕉️ पितृपक्ष के दूसरे दिन सीता कुंड में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सेवा शिविरों की व्यवस्था गयाजी के मानपुर स्थित सीता कुंड सूर्य मंदिर में पितृपक्ष के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पिंडदान और तर्पण के लिए पहुंचे। सूर्य मंदिर के पुजारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 18 से 20 काउंटर लगाए गए हैं। इनमें चिकित्सा शिविर, पुलिस सहायता शिविर सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए सेवा काउंटर शामिल हैं। श्रद्धालुओं के लिए नींबू पानी, ग्लूकोज, फल और पेयजल का वितरण किया जा रहा है, ताकि पिंडदान के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं, पुजारी का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह उद्घाटन समारोह में नजर नहीं आए। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा भी देखने को मिली। 🎥 सीता कुंड से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और पुजारी ने क्या कहा… नमस्कार, मैं हूँ आशुतोष कुमार, गयाजी से… गयाजी से सही और सटीक खबर के लिए जुड़े रहिए। #PitruPaksha2026 #GayaJi #SitaKund #PindDaan #GayaNews #GayaBihar #PitruPakshaMela #GayaLive #BiharNews #GayaNewsUpdate #SitaKundGaya #PindDaanGaya
    1
    🕉️ पितृपक्ष के दूसरे दिन सीता कुंड में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सेवा शिविरों की व्यवस्था
🕉️ पितृपक्ष के दूसरे दिन सीता कुंड में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सेवा शिविरों की व्यवस्था
गयाजी के मानपुर स्थित सीता कुंड सूर्य मंदिर में पितृपक्ष के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पिंडदान और तर्पण के लिए पहुंचे।
सूर्य मंदिर के पुजारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 18 से 20 काउंटर लगाए गए हैं। इनमें चिकित्सा शिविर, पुलिस सहायता शिविर सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए सेवा काउंटर शामिल हैं।
श्रद्धालुओं के लिए नींबू पानी, ग्लूकोज, फल और पेयजल का वितरण किया जा रहा है, ताकि पिंडदान के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
वहीं, पुजारी का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह उद्घाटन समारोह में नजर नहीं आए। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा भी देखने को मिली।
🎥 सीता कुंड से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और पुजारी ने क्या कहा…
नमस्कार, मैं हूँ आशुतोष कुमार, गयाजी से… गयाजी से सही और सटीक खबर के लिए जुड़े रहिए।
#PitruPaksha2026 #GayaJi #SitaKund #PindDaan #GayaNews #GayaBihar #PitruPakshaMela #GayaLive #BiharNews #GayaNewsUpdate #SitaKundGaya #PindDaanGaya
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    3 hrs ago
  • पितृपक्ष मेला, 2026के चौथे डीएम एवं एसएसपी ने वेदियों का किया निरीक्षण l *पितृपक्ष मेला के चौथे दिन डीएम एवं एसएसपी ने वेदियों का किया निरीक्षण* गया, 28 सितंबर, 2026 पितृपक्ष मेला, 2026 के चौथे दिन जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया श्री सुशील कुमार द्वारा बोधगया स्थित मातंगवापी, धर्मारण्य वेदी एवं सरस्वती वेदी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। डीएम एवं एसएसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर रखने तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    1
    पितृपक्ष मेला, 2026के चौथे डीएम एवं एसएसपी ने वेदियों का किया निरीक्षण l 
*पितृपक्ष मेला के चौथे दिन डीएम एवं एसएसपी ने वेदियों का किया निरीक्षण*
गया, 28 सितंबर, 2026
पितृपक्ष मेला, 2026 के चौथे दिन जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया श्री सुशील कुमार द्वारा बोधगया स्थित मातंगवापी, धर्मारण्य वेदी एवं सरस्वती वेदी का निरीक्षण किया गया। 
इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
डीएम एवं एसएसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर रखने तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    7 hrs ago
  • कुंवारी लड़कियों का कोख का सौदा टारगेट कर प्रेजेंट करते: बिहार के अस्पतालों ने बेचे 1000 बच्चे : 90दिन आशा वर्कर बन कर एजेंट्स के बीच रिपोर्टर : कोंच प्रखंड के बच्चियों से हाथ जोर के आग्रह है सम्भल के रहे
    1
    कुंवारी लड़कियों का कोख का सौदा टारगेट कर प्रेजेंट करते: बिहार के अस्पतालों ने बेचे 1000 बच्चे : 90दिन आशा वर्कर बन कर एजेंट्स के बीच रिपोर्टर : कोंच प्रखंड के बच्चियों से हाथ जोर के आग्रह है सम्भल के रहे
    user_Nagendra Verma
    Nagendra Verma
    कोंच, गया, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.