Shuru
Apke Nagar Ki App…
सासाराम के तमाम पूजा पंडालों का निरीक्षण करती सासाराम एसडीएम प्रिया रानी! रोहतास : जिला मुख्यालय सासाराम के सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण करती सदर एसडीओ प्रिया रानी,प्रभारी एसडीपीओ गौरव यादव, नगर थाना अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार व अन्य।
जितेंद्र कुमार तिवारी
सासाराम के तमाम पूजा पंडालों का निरीक्षण करती सासाराम एसडीएम प्रिया रानी! रोहतास : जिला मुख्यालय सासाराम के सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण करती सदर एसडीओ प्रिया रानी,प्रभारी एसडीपीओ गौरव यादव, नगर थाना अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार व अन्य।
More news from बिहार and nearby areas
- सासाराम के तमाम पूजा पंडालों का निरीक्षण करती सासाराम एसडीएम प्रिया रानी! रोहतास : जिला मुख्यालय सासाराम के सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण करती सदर एसडीओ प्रिया रानी,प्रभारी एसडीपीओ गौरव यादव, नगर थाना अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार व अन्य।2
- आज दिनांक 28सितंबर 2026 को चेनारी प्रखंड मुख्यालय पर विभिन्न गांव से आए हुए ग्रामीण जनता ने प्रधानमंत्री आवास योजना में बहुत ही बड़े पैमाने पर आवास सहायक के द्वारा घुस ले कर सुखी सम्पन्न लोगों को आवास सूची में नाम जोड़ा गया है ,गरीब लोगों का नाम सूची से गायब कर काट दिया गया है जो लोग आवास सहायक को रिश्वत दिया वो लोगों का नाम सूची में शामिल किया गया है जो लोग नहीं दिया उसका नाम सूची से काट दिया गया,जब की बहुत से लोगों का जीरो टैग के नाम पर फोटो दो दो बार घर जा कर लाभुक का खींचा गया और 500,से लेकर 2000,3000 हजार रुपए लिया गया है लेकिन जब आम सभा में लिस्ट का प्रकाशन हुआ तो उसमें बहुत से गरीब लोगों का नाम नहीं था,इसी सब विषय को लेकर आज प्रखण्ड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन और नारा लगाते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चेनारी, और 20सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, 20सूत्री उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया,20सूत्री कार्यालय में उपस्थित सम्मानित सदस्य, गुडु शर्मा,ऋतु देवी,राजेंद्र तिवारी,अशोक सिंह कुशवाहा, कामेश्वर सिंह कुशवाहा, अक्षय पासवान, एकराम शाह, हरेराम बिंद,आदि उपस्थित थे ,साथ ही मुख्य रूप से ग्रामीण।, अच्छायबार राम,बिल्ट पासवान, हरद्वार शर्मा,रमाशंकर सिंह,सरिता देवी,सितारा देवी,ललिता देवी,जगमोहन मुसहर,मनु मुसहर,उपेंद्र साह,मंटू राम, बहुत से सैकड़ों जनता धरना प्रदर्शन में उपस्थित थे3
- सड़क पर 'नकली दरोगा' और आर्मी यूनिफॉर्म में अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ 5 अपराधियों का नकाब रोहतास पुलिस ने उतारा। रोहतास जिले के दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग NH-19 पर वर्दी की आड़ में बड़े अपराध का योजना बुन रहे हाई-प्रोफाइल आपराधिक गिरोह का शिवसागर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रोहतास पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के निर्देश पर एसडीपीओ वन सासाराम गौरव कुमार यादव की मौजूदगी में गठित टीम ने बड़े अपराधियों की आश्चर्यजनक नेटवर्क का खुलासा किया। शिवसागर थाना इंस्पेक्टर रितेश कुमार के मौजूदगी में की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस वर्दी में कथित दारोगा और आर्मी यूनिफॉर्म पहने सहयोगियों समेत कुल 5 शातिर अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार पुलिस ने किया है। सासाराम एसडीपीओ वन गौरव कुमार यादव ने बताया कि वर्दी का खौफ दिखाकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते हथियार कारतूस के साथ 5 को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो लोगों का पटना में अपराधीक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार शख्स रोहतास तथा कैमूर जिला के है। एसडीपीओ वन सासाराम गौरव कुमार यादव ने बताया कि अपराधी शिवसागर थाना क्षेत्र के हाईवे पर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे,आरोपियों ने पुलिस तथा सेना की वर्दी पहन रखी थी, ताकि घटना को अंजाम आसानी से दे सके। लेकिन रोहतास एसपी मिस्टर राज के नेतृत्व में गठित टीम के नेतृत्वकर्ता सासाराम एसडीपीओ वन गौरव कुमार यादव के साथ शिवसागर इंस्पेक्टर रितेश कुमार की मौजूदगी में हाई प्रोफाइल अपराधियों की नक़ाब उतार दिया। बड़ी बात है कि हाई प्रोफाइल अपराधियों की फेहरिस्त अपनी साजिश में कामयाब हो पाते इससे पहले शिवसागर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सभी 5 आरोपियों को दबोच लिया। जिसके पास से 2 देशी कट्टा आर्टिफिशियल हथियार, जिंदा कारतूस और फर्जी पहचान भी बरामद किया।वर्दी के दुरुपयोग और फर्जी पहचान पत्र के सहारे गैंग हाईवे पर आतंक फैलाने की फिराक में था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग ने पहले किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है और इन्हें सेना-पुलिस की वर्दियां कहां से मिली। एसडीपीओ वन सासाराम गौरव कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में 1 प्रवीण सिंह पिता- ललित सिंह ग्राम कोनार शिवसागर,2- दिवाकर कुमार सिंह उर्फ दिवाकर मौर्या पिता- रामाकांत सिंह ग्राम अमाव कैमुर, 3- बिरेन्द्र कुमार पिता रमाशंकर सिंह, ग्राम-बसतलवा कैमुर4. इशरार आलम पिता-मो० मुस्लिम, ग्राम-बैरीबांध रोहतास तथा रजनीश कुमार पिता-संतोष सिंह ग्राम-छितराटांड रोहतास शामिल हैं। जिसमें ईशरार आलम उर्फ ईरशाद आलम बैरीबांध दूसरा दिवाकर कुमार सिंह उर्फ दिवाकर मौर्या पिता-रामाकांत सिंह शामिल हैं। पुलिस की अगली कार्रवाई जारी है।1
- सृष्टि की रचना किसने और कैसे की? डिबेट की शुरुआत में सबसे पहला पक्ष सृष्टि उत्पत्ति का प्रमाण सहित रखा जाएगा। देखें खास वीडियो "शास्त्रार्थ का शंखनाद" Sant Rampal Ji Maharaj YouTube Channel पर। #HistoricDebate #hanuman #jaishriram #Ramayan #Mahabharat For more information visit Sant Rampal Ji Maharaj YouTube Channel1
- कैमूर/बिहार, जनता का दरबार में जिला पदाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 62 आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश जिला मुख्यालय से पंचायत स्तर तक आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान पर जोर कैमूर। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन तथा पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न स्तरों पर जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक पदाधिकारियों ने आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। बता दें कि समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी कैमूर कुमार अनुराग के जनता का दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वही आवास योजना से संबंधित आवेदनों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को आवेदकों की पात्रता की जांच कर योग्य लाभुकों को अविलंब योजना का लाभ उपलब्ध कराने को कहा। वहीं, अपात्र पाए जाने वाले आवेदकों को आवेदन अस्वीकृत किए जाने का स्पष्ट कारण बताने का भी निर्देश दिया गया। आपको बताते हुए चलें कि जिला मुख्यालय स्तर पर ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज प्रविष्टियों के अनुसार अब तक 18 अधिकारियों द्वारा 46 नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया। वहीं जिले के 11 प्रखंडों में 16 अधिकारियों की उपस्थिति में 40 नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज कराईं। इसी प्रकार पंचायत स्तर पर 9 अधिकारियों द्वारा 94 नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया। वही जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ-साथ संबंधित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकारी तंत्र को आम जनता के और करीब लाना तथा स्थानीय स्तर पर ही नागरिकों की समस्याओं के समाधान की व्यवस्था को मजबूत करना है। बता दें कि जिला नोडल पदाधिकारी ने बताया कि जन-संवाद कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों के आधार पर लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। वही जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।2
- मोहनिया में भूमि विवाद के 12 मामले का हुआ निपटारा, एसडीएम के अध्यक्षता में हुई बैठक मोहनिया कैमूर:-स्थानीय अनुमंडल कार्यालय के सभागार में सोमवार को भूमि विवाद से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर अनुमंडल स्तरीय बैठक एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी के अध्यक्षता में किया गया.बैठक में कुल 24 वादों की सुनवाई निर्धारित थी, जिसमें 12 मामलों का निस्तारण किया गया.1
- premanand ji maharaj premanand ji maharaj premanand ji maharaj premanand ji maharaj1
- सासाराम रौजा रोड में बेसक दवाई दुकान के नाम से मशहूर हो,पर ठेला वालों की वजह से मेडिकल दुकान वाले दहशत में! रोहतास: जिला के सासाराम रोज रोड बेशक मेडिकल स्टोर के नाम से है काफी मशहूर लेकिन ठेला,रेहडी,पटरी वालों की वजह से काफी समय से सभी दवाई दुकानदार दहशत में, हालांकि ऐसा नहीं की नगर प्रशासन जिला प्रशासन या परिवहन विभाग की कोशिश नहीं हुई, लेकिन सभी प्रयास अभी तक नाकाम दिख रहे हैं! हालत यह है कि मरीज को कौन कहे दुकानदार भाइयों को दुकान से बाहर या बाहर से अंदर जाना भी काफी मुश्किल हो गया है! अब जरा आप सोचे की जो मरीज दवा के लिए आएंगे वह कैसे ऐसे मुश्किलों का सामना करते होंगे ओरिया एक दिन की बात नहीं प्रत्येक दिन सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक यही हाल रहता है!1