Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ में अमृत 2.0 योजना के तहत पानी की टंकी के निर्माण के लिए भूमि पूजन टीकमगढ़ शहर की जल समस्या को दूर करने की दिशा में रविवार को जिला जेल के सामने अमृत 2.0 योजना के तहत जिले की सबसे बड़ी पानी की टंकी के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला एक साथ मंच पर नजर आए। नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि यह टंकी आधुनिक तकनीक और बड़ी क्षमता के साथ बनाई जा रही है।
Jamil khan
टीकमगढ़ में अमृत 2.0 योजना के तहत पानी की टंकी के निर्माण के लिए भूमि पूजन टीकमगढ़ शहर की जल समस्या को दूर करने की दिशा में रविवार को जिला जेल के सामने अमृत 2.0 योजना के तहत जिले की सबसे बड़ी पानी की टंकी के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला एक साथ मंच पर नजर आए। नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि यह टंकी आधुनिक तकनीक और बड़ी क्षमता के साथ बनाई जा रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में महाशिवरात्रि पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा एवं सुव्यवस्था के लिए सख्त प्रबंध श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु कंट्रोल रूम एवं विशेष प्रबंध स्थापित जिलेभर में शिवरात्रि के दौरान सतर्क एवं संवेदनशील पुलिस व्यवस्था टीकमगढ़ 15 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिले में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों एवं मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जिला मुख्यालय स्थित कुण्डेश्वर मंदिर, जो शिवरात्रि पर्व पर प्रमुख धार्मिक आस्था का केंद्र है। वहां पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। यहां बुंदेलखंड अंचल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन एवं विवाह उत्सव में सहभागिता हेतु उपस्थित होते हैं तथा रात्रि जागरण में सम्मिलित होते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कुण्डेश्वर मंदिर परिसर के अंतर्गत स्नान कुंड, मेला क्षेत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल एवं मंदिर परिसर सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्व में विधिवत ब्रीफिंग देकर सुरक्षा बिंदुओं, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। संपूर्ण मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही मेला परिसर में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां से संपूर्ण व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु ‘खोया-पाया केंद्र’ भी संचालित किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस मोबाइल वाहन निरंतर गश्त कर रहे हैं। संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी एवं समन्वय की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी, टीकमगढ़ को सौंपी गई है। इसी क्रम में जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों एवं स्थलों पर आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना लिधोरा क्षेत्र अंतर्गत छिपरी धाम में आयोजित शिव महोत्सव सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी ड्यूटी से पूर्व पुलिस बल को ब्रीफ कर मुस्तैदी से तैनात किया गया है। जिले में तैनात समस्त पुलिस बल को कर्तव्य निर्वहन के संबंध में आवश्यक समझाइश एवं निर्देश प्रदान किए गए हैं, ताकि वे सजगता, सतर्कता एवं पूर्ण अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन सुनिश्चित कर सकें।1
- टीकमगढ़ में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पुलिस चौकी देरी परिसर में स्थित शिव मंदिर में पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की । पुलिस और आमजनता के बीच की दूरी मिटाकर आस्था और एकजुटता का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- जतारा। नगर में भगवान भोलेनाथ की बारात बड़े ही धूमधाम के साथ निकली गई।1
- छतरपुर। राजनगर hv आत्महत्या कर ली। आरोपी को धारा 151 के तहत थाने में निरुद्ध किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए छतरपुर मुख्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस कस्टडी में हुई इस मौत ने थाने की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। मृतक का नाम राजेश पटेल बताया जा रहा है, जो कि ग्राम इमलया का रहने वाला है1
- माता पिता नहीं है बागेश्वर धाम में हुई शादी सुनिए क्या कहा टीकमगढ़ जिले की बेटी कुमकुम ने... #bageshwardhamsarkar #bageshwar_bala_ji_sarkar #dhirendrakrishnashastri #bageshwardhamsarkar #Bageshwardham #reels #viralvideos #bageshwar_dham_sarkar1
- JPL 4 जाखलौन में विशाल दर्शक1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- Post by Jamil khan1