Shuru
Apke Nagar Ki App…
छतरपुर। राजनगर hv आत्महत्या कर ली। आरोपी को धारा 151 के तहत थाने में निरुद्ध किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए छतरपुर मुख्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस कस्टडी में हुई इस मौत ने थाने की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। मृतक का नाम राजेश पटेल बताया जा रहा है, जो कि ग्राम इमलया का रहने वाला है
मध्य प्रदेश श्रमजीवी संदीप सिंह घोष
छतरपुर। राजनगर hv आत्महत्या कर ली। आरोपी को धारा 151 के तहत थाने में निरुद्ध किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए छतरपुर मुख्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस कस्टडी में हुई इस मौत ने थाने की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। मृतक का नाम राजेश पटेल बताया जा रहा है, जो कि ग्राम इमलया का रहने वाला है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- टीकमगढ़ एसपी ने जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में खुले में मांस बेचे जाने पर लगातार नजर रखने तथा स्थानीय प्रशासन के साथ कठोर एवं वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक 13 फरवरी को मजना चौकी क्षेत्र में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक वीणा विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं स्थानीय ग्रामीण प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कस्बा भ्रमण कर खुले में संचालित अंडा, मांस एवं मछली बाजार को तत्काल प्रभाव से हटवाया गया। संबंधित विक्रेताओं को भविष्य में शासन के निर्देशों का उल्लंघन न करने हेतु सख्त चेतावनी दी गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। टीकमगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा। खुले में मांस विक्रय अथवा अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई निरंतर की जाएगी।1
- बेटी और दामाद का अपार प्रेम पूज्य सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रति1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- धूमधाम से निकली शिव की बारात मंडप में हुई भगवान शंकर के विवाह की रस्में ढोल नगाड़ों के साथ हाथी पर सवार होकर निकले महाकालेश्वर1
- Post by Journalist Santosh Kumar1
- खजुराहो में पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत के बाद विवाद गहराता जा रहा है। खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल पर आरोप है कि न्याय की मांग कर रहे परिजनों को एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई। परिजनों का कहना है, “हम अपराधी नहीं हैं, जो हमें धमकाया जा रहा है। संबंधित अधिकारी को भी हटाया जाए।” वहीं ओबीसी समाज के प्रतिनिधियों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली स्थिति है। मामले में धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।” राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील प्रकरण में क्या कदम उठाता है।1
- टीकमगढ़ शहर की जल समस्या को दूर करने की दिशा में रविवार को जिला जेल के सामने अमृत 2.0 योजना के तहत जिले की सबसे बड़ी पानी की टंकी के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला एक साथ मंच पर नजर आए। नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि यह टंकी आधुनिक तकनीक और बड़ी क्षमता के साथ बनाई जा रही है।1
- पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के सख्त निर्देशों के तहत यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर औचक चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें युवाओं द्वारा मोटरसाइकिलों, विशेषकर बुलेट में लगाए गए संशोधित (मॉडिफाइड) साइलेंसरों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान मानक ध्वनि सीमा से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले साइलेंसर पाए जाने पर संबंधित चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई तथा भविष्य में ऐसे मोटिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करने हेतु कड़ी हिदायत दी गई। टीकमगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बुलेट एवं अन्य मोटरसाइकिलों में अवैध अथवा मानक से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले साइलेंसरों की जांच निरंतर औचक रूप से जारी रहेगी। सार्वजनिक शांति भंग करने अथवा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- Bageshwar Dham 305 सामुहिक कन्या विवाह में शामिल हुए 9 देश ke राजदूत।3