logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डोहरिया गाँव में हेड फाउंडेशन का जागरूकता अभियान सफल, महिलाओं और बच्चों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी हेड फाउंडेशन के तत्वावधान में डोहरिया गाँव में एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की अध्यक्ष रजनी गंगवार, ‘पैड वुमन’ के नाम से प्रसिद्ध समाजसेविका राखी गंगवार महिला विंग की अध्यक्ष सोनाली गुप्ता एजुकेशनल डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सौरभ शर्मा तथा कानूनी सलाहकार प्रशांत अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने मिलकर गाँव के बच्चों और महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया। बच्चों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया तथा कॉपियों का वितरण भी किया गया। वहीं राखी गंगवार और सोनाली गुप्ता द्वारा महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य स्वच्छता एवं शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं, जिससे ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की। पूरे आयोजन ने सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया और यह कार्यक्रम पूर्णतः सफल

9 hrs ago
user_सचिन मिश्रा
सचिन मिश्रा
Local News Reporter Faridpur, Bareilly•
9 hrs ago
300d50f0-03cf-4556-9b60-dcd092d214cd

डोहरिया गाँव में हेड फाउंडेशन का जागरूकता अभियान सफल, महिलाओं और बच्चों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी हेड फाउंडेशन के तत्वावधान में डोहरिया गाँव में एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की अध्यक्ष रजनी गंगवार, ‘पैड वुमन’ के नाम से प्रसिद्ध समाजसेविका राखी गंगवार महिला विंग की अध्यक्ष सोनाली गुप्ता एजुकेशनल डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सौरभ शर्मा तथा कानूनी सलाहकार प्रशांत अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने मिलकर गाँव के बच्चों और महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया। बच्चों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया तथा कॉपियों का वितरण भी किया गया। वहीं राखी गंगवार और सोनाली गुप्ता द्वारा महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य स्वच्छता एवं शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं, जिससे ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की। पूरे आयोजन ने सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया और यह कार्यक्रम पूर्णतः सफल

More news from Bareilly and nearby areas
  • आप सभी देशवाशियो को होली की हार्दिक शुभकामनायें डॉ.विपिन कुमार यादव संस्थापक &राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर हक़ पर्यावरण फाउंडेशन
    1
    आप सभी देशवाशियो को होली की हार्दिक शुभकामनायें 
डॉ.विपिन कुमार यादव 
संस्थापक &राष्ट्रीय अध्यक्ष 
राष्ट्रीय मजदूर हक़ पर्यावरण फाउंडेशन
    user_डॉ. विपिन कुमार यादव = ब्यूरो  चीफ बरेली
    डॉ. विपिन कुमार यादव = ब्यूरो चीफ बरेली
    Speech Therapist Faridpur, Bareilly•
    16 min ago
  • महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित भुता/बरेली। उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप सिंह के निवास पर महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव आलोक चौहान संघर्षी, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर एवं जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में वक्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और त्याग पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और वीरता की मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सूरजपाल सिंह, दिनेश चौहान, नरेश सिंह एवं रामवीर सिंह (बीडीसी सदस्य) शामिल रहे। बैठक में आगामी जयंती कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। एंकरिंग
    1
    महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित
भुता/बरेली। उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप सिंह के निवास पर महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव आलोक चौहान संघर्षी, जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर एवं जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक में वक्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और त्याग पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और वीरता की मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सूरजपाल सिंह, दिनेश चौहान, नरेश सिंह एवं रामवीर सिंह (बीडीसी सदस्य) शामिल रहे। बैठक में आगामी जयंती कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। एंकरिंग
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भुता, । थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के एक युवक ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी की पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाली है। जिसका वीडियो क्षेत्र में खूब वायरल हो रहा है। क्षेत्र के ब्राह्मण समाज में आरोपी के खिलाफ काफी नाराजगी है। थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी संजू पुत्र सोमवीर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर पोस्ट डाली है। जो इस समय क्षेत्र में आग की तरह फैली हुई है जिसकी शिकायत कस्बा फरीदपुर निवासी सत्यम गौड़ ने एक्स पर की है। इस पोस्ट से नाराज क्षेत्र के दर्जनों पंडित समाज के लोगों ने पुलिस थाने जाकर आरोपी के खिलाफ नाराजगी जताई है। और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच व आरोपी की तलाश कर रही है।
    1
    भुता, । थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर के एक युवक ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी की पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाली है। जिसका वीडियो क्षेत्र में खूब वायरल हो रहा है। क्षेत्र के ब्राह्मण समाज में आरोपी के खिलाफ काफी नाराजगी है। 
थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी संजू पुत्र सोमवीर ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर पोस्ट डाली है। जो इस समय क्षेत्र में आग की तरह फैली हुई है जिसकी शिकायत कस्बा फरीदपुर निवासी सत्यम गौड़ ने एक्स पर की है। इस पोस्ट से नाराज क्षेत्र के दर्जनों पंडित समाज के लोगों ने पुलिस थाने जाकर आरोपी के खिलाफ नाराजगी जताई है। और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच व आरोपी की तलाश कर रही है।
    user_Pankaj Yadav
    Pankaj Yadav
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    1
    Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    user_रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    Photographer फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • #bareillypolice बरेली देवरनिया पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एक अभियुक्त को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण की धारा3(1) के अंतर्गत चार माह के लिए जनपद बरेली से बाहर कि सीमा पर छोड़कर जिला बदर क्या है
    1
    #bareillypolice बरेली देवरनिया पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एक अभियुक्त को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण की धारा3(1) के अंतर्गत चार माह के लिए जनपद बरेली से बाहर कि सीमा पर छोड़कर जिला बदर क्या है
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • बदायूं के इस्लामनगर में एक शादी समारोह से बुधवार रात एक बच्चा चोरी हो गया। रात के समय एक महिला बच्चे को उठा ले गई। आरोपी महिला सीसीटीवी फुटेज में दिखी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की बरामदगी के लिए कई टीमें गठित की हैं। यह घटना मोनार्क फार्म हाउस में हुई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।
    1
    बदायूं के इस्लामनगर में एक शादी समारोह से बुधवार रात एक बच्चा चोरी हो गया। रात के समय एक महिला बच्चे को उठा ले गई। आरोपी महिला सीसीटीवी फुटेज में दिखी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की बरामदगी के लिए कई टीमें गठित की हैं। यह घटना मोनार्क फार्म हाउस में हुई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।
    user_Budaun News 24
    Budaun News 24
    Voice of people Hadaura•
    1 hr ago
  • बरेली में पहली बार हाई-टेक मैजिक शो “Beyond Reality by Badshah”, 18 अप्रैल से 10 मई तक संजय कम्युनिटी हॉल में रोमांच न्यूज़: बरेली। शहर में पहली बार दर्शकों के लिए एक अनोखा और रोमांच से भरपूर मैजिक शो “Beyond Reality by Badshah” आयोजित किया जा रहा है। यह खास शो 18 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक संजय गांधी कम्युनिटी हॉल, सिविल लाइन्स, बरेली में आयोजित होगा। यह शो पारंपरिक जादू से अलग एक हाई-टेक एंटरटेनमेंट अनुभव देगा, जिसमें माइंड रीडिंग, टेलीकिनेसिस, आधुनिक स्टेज इल्युजन के साथ-साथ डायनासोर, गॉडजिला और गोरिल्ला जैसे रोमांचक एक्ट्स भी शामिल होंगे। तकनीक, साइकोलॉजी और इल्युजन का यह अनूठा मिश्रण दर्शकों को एक अलग ही दुनिया का अनुभव कराएगा। शो की टाइमिंग्स भी दर्शकों की सुविधा के अनुसार तय की गई हैं। सोमवार से शुक्रवार तक शाम 5 बजे और रात 8 बजे, जबकि शनिवार और रविवार को दोपहर 2 बजे, शाम 5 बजे और रात 8 बजे शो आयोजित होंगे। यह कार्यक्रम खासतौर पर युवाओं और परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि हर आयु वर्ग के लोग इसका आनंद ले सकें। जादूगर बादशाह का कहना है कि इस शो के जरिए दर्शकों को हकीकत और जादू के बीच की सीमाओं से परे एक नई दुनिया में ले जाने का प्रयास किया गया है। आयोजकों ने बताया कि सीमित सीटों के चलते दर्शक समय से पहले अपने टिकट बुक करा लें। टिकट BookMyShow पर उपलब्ध हैं।
    1
    बरेली में पहली बार हाई-टेक मैजिक शो “Beyond Reality by Badshah”, 18 अप्रैल से 10 मई तक संजय कम्युनिटी हॉल में रोमांच
न्यूज़: बरेली। शहर में पहली बार दर्शकों के लिए एक अनोखा और रोमांच से भरपूर मैजिक शो “Beyond Reality by Badshah” आयोजित किया जा रहा है। यह खास शो 18 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक संजय गांधी कम्युनिटी हॉल, सिविल लाइन्स, बरेली में आयोजित होगा।
यह शो पारंपरिक जादू से अलग एक हाई-टेक एंटरटेनमेंट अनुभव देगा, जिसमें माइंड रीडिंग, टेलीकिनेसिस, आधुनिक स्टेज इल्युजन के साथ-साथ डायनासोर, गॉडजिला और गोरिल्ला जैसे रोमांचक एक्ट्स भी शामिल होंगे। तकनीक, साइकोलॉजी और इल्युजन का यह अनूठा मिश्रण दर्शकों को एक अलग ही दुनिया का अनुभव कराएगा।
शो की टाइमिंग्स भी दर्शकों की सुविधा के अनुसार तय की गई हैं। सोमवार से शुक्रवार तक शाम 5 बजे और रात 8 बजे, जबकि शनिवार और रविवार को दोपहर 2 बजे, शाम 5 बजे और रात 8 बजे शो आयोजित होंगे।
यह कार्यक्रम खासतौर पर युवाओं और परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि हर आयु वर्ग के लोग इसका आनंद ले सकें।
जादूगर बादशाह का कहना है कि इस शो के जरिए दर्शकों को हकीकत और जादू के बीच की सीमाओं से परे एक नई दुनिया में ले जाने का प्रयास किया गया है।
आयोजकों ने बताया कि सीमित सीटों के चलते दर्शक समय से पहले अपने टिकट बुक करा लें। टिकट BookMyShow पर उपलब्ध हैं।
    user_Bareilly ki halchal
    Bareilly ki halchal
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #बरेली थाना बारादरी पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते दो शातिर अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर 02 अवैध तमंचे 315 बोर, 01 खोका, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 2 ईको स्पोर्ट कार, चोरी का सामान व 5,80,000 रुपये नकद आदि सामान बरामद किये जाने के संबंध में श्री पंकज श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी तृतीय, बरेली की बाइट।* #UPPolice
    2
    #बरेली थाना बारादरी पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते दो शातिर अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर 02 अवैध तमंचे 315 बोर, 01 खोका, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 2 ईको स्पोर्ट कार, चोरी का सामान व 5,80,000 रुपये नकद आदि सामान बरामद किये जाने के संबंध में श्री पंकज श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी तृतीय, बरेली की बाइट।* 
#UPPolice
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.