logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवीनगर-टंडवा सड़क की बदहाली से बढ़ी परेशानी, बारिश में पानी से ढके गड्ढे बन रहे जानलेवा नवीनगर-टंडवा मुख्य पथ की जर्जर स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी जमा हो जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण बाइक और साइकिल सवार असंतुलित होकर गिरने और घायल होने की आशंका बनी रहती है। वहीं बड़े वाहनों के गुजरने पर सड़क पर जमा पानी राहगीरों पर पड़ता है। यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों और पंचायतों को जोड़ती है तथा प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बाजार, अस्पताल, प्रखंड कार्यालय, विद्यालय सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से नवीनगर-टंडवा मुख्य पथ की जल्द मरम्मत कराने, गड्ढों को भरने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। #Bharatcrimelivenews#नवीनगर #टंडवा #औरंगाबाद #बिहार #सड़क_की_बदहाली #सड़क_मरम्मत #जनसमस्या #ग्रामीणों_की_मांग #RoadSafety #Nabinagar #Aurangabad #BiharNews #LocalNews

9 hrs ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
9 hrs ago

नवीनगर-टंडवा सड़क की बदहाली से बढ़ी परेशानी, बारिश में पानी से ढके गड्ढे बन रहे जानलेवा नवीनगर-टंडवा मुख्य पथ की जर्जर स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी जमा हो जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण बाइक और साइकिल सवार असंतुलित होकर गिरने और घायल होने की आशंका बनी रहती है। वहीं बड़े वाहनों के गुजरने पर सड़क पर जमा पानी राहगीरों पर पड़ता है। यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों और पंचायतों को जोड़ती है तथा प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग बाजार, अस्पताल, प्रखंड कार्यालय, विद्यालय सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से नवीनगर-टंडवा मुख्य पथ की जल्द मरम्मत कराने, गड्ढों को भरने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। #Bharatcrimelivenews#नवीनगर #टंडवा #औरंगाबाद #बिहार #सड़क_की_बदहाली #सड़क_मरम्मत #जनसमस्या #ग्रामीणों_की_मांग #RoadSafety #Nabinagar #Aurangabad #BiharNews #LocalNews

More news from बिहार and nearby areas
  • देव पुलिस की कार्रवाई: देव से 40 लीटर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार देव थाना पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी शराब और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि देव थाना कांड संख्या 274/26 के अभियुक्त चंदन कुमार, पिता जायवंत यादव, थाना देव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 40 लीटर देशी शराब बरामद की है। साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    1
    देव पुलिस की कार्रवाई: देव से 40 लीटर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

देव थाना पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी शराब और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि देव थाना कांड संख्या 274/26 के अभियुक्त चंदन कुमार, पिता जायवंत यादव, थाना देव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 40 लीटर देशी शराब बरामद की है। साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
  • रफीगंज पुलिस ने बिजुलीया गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल रफीगंज पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिजुलिया गांव निवासी मोहन यादव (50), पिता मुसाफिर यादव और सत्येंद्र यादव (65), पिता राजदेव यादव के रूप में हुई है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध मारपीट के मामले में वारंट जारी था।
    1
    रफीगंज पुलिस ने बिजुलीया गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रफीगंज पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिजुलिया गांव निवासी मोहन यादव (50), पिता मुसाफिर यादव और सत्येंद्र यादव (65), पिता राजदेव यादव के रूप में हुई है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध मारपीट के मामले में वारंट जारी था।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    15 hrs ago
  • बाँकेबाजार में सड़क हादसे ने छीन ली एक शिक्षक की जिंदगी ! गया जिले के बांकेबाजार के मंजूरी खुर्द निवासी सरकारी शिक्षक हबीबुल्लाह अंसारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा सुधा डेयरी के टक से हुआ सड़क जाम कर न्याय की मांग की। पुलिस ने ट्रक और चालक को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया, लेकिन अब सवाल है-क्या पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलेगा?🙏 प्रशासन से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने वालों पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।🙏 हबीबुल्लाह अंसारी के परिवार को न्याय मिलना चाहिए।🙏 #HabibullahAnsari#BankeBazar #BankeBazarNews#Gaya #GayaNewsGayaBihar BiharNewsRoad Accident Road AccidentNews RoadSafetyAccident News TeacherDeath Government Teacher Teacher AccidentSudha Dairy
    4
    बाँकेबाजार में सड़क हादसे ने छीन ली एक शिक्षक की जिंदगी !
गया जिले के बांकेबाजार के मंजूरी खुर्द निवासी सरकारी शिक्षक हबीबुल्लाह अंसारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा सुधा डेयरी के टक से हुआ
सड़क जाम कर न्याय की मांग की। पुलिस ने ट्रक और चालक को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया, लेकिन अब सवाल है-क्या पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलेगा?🙏
प्रशासन से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने वालों पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।🙏
हबीबुल्लाह अंसारी के परिवार को न्याय मिलना चाहिए।🙏
#HabibullahAnsari#BankeBazar
#BankeBazarNews#Gaya
#GayaNewsGayaBihar
BiharNewsRoad Accident
Road AccidentNews
RoadSafetyAccident News
TeacherDeath Government Teacher
Teacher AccidentSudha Dairy
    user_Md Alauddin Ansari
    Md Alauddin Ansari
    Taxi Driver बांके बाजार, गया, बिहार•
    15 hrs ago
  • कोंचेश्वर महोत्सव के समापन पर कलाकारों और पत्रकारों को किया गया सम्मानित कोंचेश्वर महोत्सव के समापन पर कलाकारों और पत्रकारों को किया गया सम्मानित कोंच। कोंच प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय कोंचेश्वर महादेव महोत्सव का मंगलवार को भव्य एवं शांतिपूर्ण माहौल में समापन हुआ। समापन समारोह के दौरान महोत्सव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कलाकारों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन, कार्यपालक दंडाधिकारी रंजीत कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी रितु शोनी एवं कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने कलाकारों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया। अतिथियों ने सभी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन ने महोत्सव की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कोंचेश्वर महादेव महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करता है। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन में प्रशासन, पुलिस, जनप्रतिनिधियों, कलाकारों, पत्रकारों और स्थानीय लोगों के सामूहिक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार सहित अन्य अतिथियों ने भी बारी-बारी से अपना मंतव्य रखते हुए कोंचेश्वर महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं एवं दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने महोत्सव को और आकर्षक बना दिया। अधिकारियों ने कहा कि महोत्सव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुविधा, कार्यक्रमों के सफल संचालन और शांतिपूर्ण आयोजन में सभी विभागों एवं स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं पत्रकारों द्वारा महोत्सव की खबरों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रमुखता से लोगों तक पहुंचाने के लिए उनका भी आभार जताया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित कलाकारों एवं पत्रकारों ने प्रशासन और आयोजन से जुड़े अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मान मिलने से कलाकारों एवं पत्रकारों में खुशी देखी गई। कार्यक्रम में प्रोफेसर हिमांशु शेखर, भाजपा नेता संजय कुमार उर्फ बबलू शर्मा, मोहम्मद शरफराज, शिवेंद्र कुमार मालवीय, सुधीर कुमार पांडेय, मोहम्मद इरशाद, राकेश कुमार, राणा गौतम, पत्रकार जितेंद्र मिश्रा, नागेंद्र कुमार राही, दीपक कुमार, नौलेश कुमार, अविनाश कुमार, संजय अथर्व, सुमित मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। समापन समारोह के साथ ही दो दिवसीय कोंचेश्वर महादेव महोत्सव विधिवत संपन्न हो गया। पूरे महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने क्षेत्र में उत्सव का माहौल बनाए रखा।
    1
    कोंचेश्वर महोत्सव के समापन पर कलाकारों और पत्रकारों को किया गया सम्मानित

कोंचेश्वर महोत्सव के समापन पर कलाकारों और पत्रकारों को किया गया सम्मानित
कोंच। कोंच प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय कोंचेश्वर महादेव महोत्सव का मंगलवार को भव्य एवं शांतिपूर्ण माहौल में समापन हुआ। समापन समारोह के दौरान महोत्सव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कलाकारों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन, कार्यपालक दंडाधिकारी रंजीत कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी रितु शोनी एवं कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने कलाकारों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया। अतिथियों ने सभी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन ने महोत्सव की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कोंचेश्वर महादेव महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करता है। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन में प्रशासन, पुलिस, जनप्रतिनिधियों, कलाकारों, पत्रकारों और स्थानीय लोगों के सामूहिक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार सहित अन्य अतिथियों ने भी बारी-बारी से अपना मंतव्य रखते हुए कोंचेश्वर महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं एवं दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने महोत्सव को और आकर्षक बना दिया।
अधिकारियों ने कहा कि महोत्सव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुविधा, कार्यक्रमों के सफल संचालन और शांतिपूर्ण आयोजन में सभी विभागों एवं स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं पत्रकारों द्वारा महोत्सव की खबरों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रमुखता से लोगों तक पहुंचाने के लिए उनका भी आभार जताया गया।
सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित कलाकारों एवं पत्रकारों ने प्रशासन और आयोजन से जुड़े अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मान मिलने से कलाकारों एवं पत्रकारों में खुशी देखी गई।
कार्यक्रम में प्रोफेसर हिमांशु शेखर, भाजपा नेता संजय कुमार उर्फ बबलू शर्मा, मोहम्मद शरफराज, शिवेंद्र कुमार मालवीय, सुधीर कुमार पांडेय, मोहम्मद इरशाद, राकेश कुमार, राणा गौतम, पत्रकार जितेंद्र मिश्रा, नागेंद्र कुमार राही, दीपक कुमार, नौलेश कुमार, अविनाश कुमार, संजय अथर्व, सुमित मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
समापन समारोह के साथ ही दो दिवसीय कोंचेश्वर महादेव महोत्सव विधिवत संपन्न हो गया। पूरे महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने क्षेत्र में उत्सव का माहौल बनाए रखा।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    12 hrs ago
  • हंटरगंज के गेरुआ पंचायत के बड़ही बिगहा में राशन के लिए हंगामा! बड़ी बिगहा की डीलर सविता देवी पर 3 महीने से राशन न देने का आरोप, गुस्साए कार्डधारियों ने गोदाम पर राशन कार्ड दिखाकर किया विरोध प्रदर्शन। महिलाओं का आरोप - तराजू पर बालू रखकर अंगूठा ले लेती है डीलर, मांगने पर गाली-गलौज करती है। आपूर्ति पदाधिकारी ने बुधवार को जांच का आश्वासन दिया है। #Hunterganj #Chatra #Ration #Gairua #JharkhandNews
    1
    हंटरगंज के गेरुआ पंचायत  के बड़ही बिगहा में राशन के लिए हंगामा!

बड़ी बिगहा की डीलर सविता देवी पर 3 महीने से राशन न देने का आरोप, गुस्साए कार्डधारियों ने गोदाम पर राशन कार्ड दिखाकर किया विरोध प्रदर्शन।
महिलाओं का आरोप - तराजू पर बालू रखकर अंगूठा ले लेती है डीलर, मांगने पर गाली-गलौज करती है।
आपूर्ति पदाधिकारी ने बुधवार को जांच का आश्वासन दिया है।
#Hunterganj #Chatra #Ration #Gairua #JharkhandNews
    user_Saryu Yadav
    Saryu Yadav
    Local News Reporter शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड कैम्पस स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें शिविर प्रभारी डीटीओ सुनंदा कुमारी, बीईओ रंजीत कुमार उपस्थित रहे
    1
    हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड कैम्पस स्थित  कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया
हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें शिविर प्रभारी डीटीओ सुनंदा कुमारी, बीईओ रंजीत कुमार उपस्थित रहे
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    15 hrs ago
  • प्रशांतकिशोर #PrashantKishor #PK #SatelliteCity #SatelliteTownship #बिहार #BiharNews #BiharPolitics #जनसुराज #JanSuraaj #सम्राटचौधरी #Patna #पटना #किसान #किसानआंदोलन #बिहारन्यूज #BreakingNews #LatestNews #TrendingNews #ViralNews
    1
    प्रशांतकिशोर #PrashantKishor #PK #SatelliteCity #SatelliteTownship #बिहार #BiharNews #BiharPolitics #जनसुराज #JanSuraaj #सम्राटचौधरी #Patna #पटना #किसान #किसानआंदोलन #बिहारन्यूज #BreakingNews #LatestNews #TrendingNews #ViralNews
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    3 hrs ago
  • थाना परिसर में जनता दरबार में लोगों की सुनी गई फरियाद, थानाध्यक्ष ने निष्पक्ष कार्रवाई का दिलाया भरोसा नवीनगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र से पहुंचे लोगों की भूमि विवाद, आपसी विवाद सहित विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को बारी-बारी से सुना गया। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों की बातों को समझने के बाद मामलों में नियमानुसार एवं निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने मंगलवार कहा कि आम लोगों की समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। साथ ही लोगों से अपील की कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में न लें और समस्या के समाधान के लिए पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग लें। जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस के समक्ष रखने का अवसर मिला। पुलिस द्वारा शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने से फरियादियों में संतोष देखा गया। #जनतादरबार #नवीनगर #औरंगाबाद #बिहार #पुलिस #नवीनगरथाना #जनताकीआवाज #स्थानीयसमाचार #ताजासमाचार
    1
    थाना परिसर में जनता दरबार में लोगों की सुनी गई फरियाद, थानाध्यक्ष ने निष्पक्ष कार्रवाई का दिलाया भरोसा

नवीनगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र से पहुंचे लोगों की भूमि विवाद, आपसी विवाद सहित विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को बारी-बारी से सुना गया।
थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों की बातों को समझने के बाद मामलों में नियमानुसार एवं निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने मंगलवार कहा कि आम लोगों की समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। साथ ही लोगों से अपील की कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में न लें और समस्या के समाधान के लिए पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग लें।
जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस के समक्ष रखने का अवसर मिला। पुलिस द्वारा शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने से फरियादियों में संतोष देखा गया।
#जनतादरबार #नवीनगर #औरंगाबाद #बिहार #पुलिस #नवीनगरथाना #जनताकीआवाज #स्थानीयसमाचार #ताजासमाचार
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.