Shuru
Apke Nagar Ki App…
हंटरगंज के गेरुआ पंचायत के बड़ही बिगहा में राशन के लिए हंगामा! बड़ी बिगहा की डीलर सविता देवी पर 3 महीने से राशन न देने का आरोप, गुस्साए कार्डधारियों ने गोदाम पर राशन कार्ड दिखाकर किया विरोध प्रदर्शन। महिलाओं का आरोप - तराजू पर बालू रखकर अंगूठा ले लेती है डीलर, मांगने पर गाली-गलौज करती है। आपूर्ति पदाधिकारी ने बुधवार को जांच का आश्वासन दिया है। #Hunterganj #Chatra #Ration #Gairua #JharkhandNews
Saryu Yadav

More news from झारखंड and nearby areas
- *हंटरगंज थाना पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल,* *घायल युवक को समय पर पहुंचाया अस्पताल,गया रेफर* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज थाना पुलिस ने गुरुवार को सड़क हादसे में घायल युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानवता और तत्परता की मिसाल पेश की।एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होती देख गश्ती दल ने बिना समय गंवाए अपने वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज पहुंचाया। पुलिस की इस तत्परता से घायल को तत्काल इलाज मिल सका।जानकारी के अनुसार, हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी स्थित पीएनबी बैंक के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर चतरा- डोभी मुख्य पथ पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा था। सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया।घायल युवक की पहचान बिहार के गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी रामप्रवेश सिंह के 33 वर्षीय पुत्र बब्लू सिंह के रूप में हुई है। वहीं उसके साथ मौजूद युवक की पहचान मथुरापुर गांव निवासी अनुज विश्वकर्मा के 30 वर्षीय पुत्र राजेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है।दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। बब्लू सिंह के बाएं हाथ में फ्रैक्चर तथा सिर में गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया। *सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील* हंटरगंज थाना के एसआई वीरबहादुर सिंह ने लोगों से वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वाहन की गति नियंत्रित रखें और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। थोड़ी सी सावधानी सड़क हादसों को काफी हद तक रोक सकती है।पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।1
- रक्षाबंधन विशेष: इस बार भद्रा नहीं, दिनभर बांधी जाएगी राखी आचार्य चेतन पांडेय ने बताया शुभ मुहूर्त, बहनों में उत्साह चतरा: रक्षाबंधन को लेकर इस बार बहनों के लिए राहत की खबर है। आचार्य चेतन पांडेय के अनुसार इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा का कोई व्यवधान नहीं रहेगा, जिसके कारण बहनें दिनभर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। भद्रा नहीं होने से राखी बांधने को लेकर किसी विशेष रोक-टोक की स्थिति नहीं रहेगी। आचार्य चेतन पांडेय ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। पर्व को लेकर बाजारों में भी राखी और मिठाइयों की खरीदारी शुरू हो गई है। परिवारों में रक्षाबंधन की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं।1
- गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर महुआ शराब बरामद। गया जी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरहरी गांव के पहाड़ी इलाके में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर महुआ शराब बरामद की है। थाना अध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में एएसआई कमल किशोर, एएसआई अमित कुमार, एएसआई धर्मेंद्र कुमार सहित पांच पुलिस जवान शामिल थे। पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, पुलिस को देखकर शराब के धंधे में शामिल लोग पहाड़ की ओर भागने लगे। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस जवानों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि जवानों ने जूते खोलकर पानी और कीचड़ में उतरकर भाग रहे लोगों का पीछा किया। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त उमेश मांझी को गिरफ्तार किया गया। मौके से हजारों लीटर महुआ शराब, एक ग्लैमर बाइक, 10 बड़े डेकचा, 10 बोरा कोयला और 5 गैलन शराब बरामद की गई। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है और शराब के इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। रिपोर्ट: Ashutosh Kumar | गयाजी1
- मा मंत्री सूक्ष्म लघु मध्यम भारत सरकार जीतन राम मांझी द्वारा अपने विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप आनंद पैलेस टिकारी में आगमन के समय का दृश्य l1
- रफीगंज में प्रतिबंधित पशु के वध का आरोप, थाने में प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन , दो बछडा़ को भेजा गया देवकुण्ड गौशाला रफीगंज थाना क्षेत्र राजा बिगहा के स्थित डॉ उदय कुमार के क्लीनिक से 100 मीटर दुर प्रतिबंधित पशु के कथित वध का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर हिंदु संगठन एवं भाजपा के नेता पहुंचे तथा पुलिस को जानकारी मिलने पर रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, एस आई मिथलेश कुमार, ए एस आई बबनजीत कुमार, ए एस आई सुनिल सिंह, ए एस आई मृत्युंजय कुमार, ए एस आई संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच उत्पन विवाद को शांत कराया। इस संबंध में रफीगंज शहर के गौ रक्षा दल के एक सदस्य ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9 बजे आवेदक को सूचना मिली कि कुछ लोगों प्रतिबंधित पशु का वध किया जा रहा है। सूचना मिलने पर जब वहां पहुंचकर देखा गया तो पशु के अवशेष तथा खून के निशान दिखाई दिए तथा दो बछड़ा पाया गया। आवेदक ने मामले की जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मौके पर एसडीएम गौरव कुमार सिंह, एस डीपीओ सदर 2 आदित्य कुमार पहुंचे तथा लोगों से बातचीत की। सदर एसडीपीओ 2 आदित्य कुमार ने बताया कि मामला शांतिपूर्वक है, प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दोनों बछड़ा को देवकुंड गौशाला में सुरक्षित भेजा गया है।1

- डुमरी विधायक जयराम महतो vs daroga ji का वार्ता पुलिस एसोसिएशन को क्यों बुरा लगा1
- 28 पशुओं के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, मदनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मदनपुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए 28 पशुओं के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मदनपुर थाना काण्ड संख्या 343/26 में बीएनएस एवं Bihar Preservation and Improvement of Animals Act, 1955 की धारा 414(बी) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू खान, पिता मो. वजीर खान, निवासी योना, थाना मांगरा, जिला गया के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 28 पशुओं को बरामद किया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। #Madanpur #Aurangabad #AurangabadPolice #BiharPolice #AnimalRescue #PoliceAction #CrimeNews #BiharNews #HainTaiyarHum #BharatCrimeLiveNews1