logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*हंटरगंज थाना पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल,* *घायल युवक को समय पर पहुंचाया अस्पताल,गया रेफर* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज थाना पुलिस ने गुरुवार को सड़क हादसे में घायल युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानवता और तत्परता की मिसाल पेश की।एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होती देख गश्ती दल ने बिना समय गंवाए अपने वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज पहुंचाया। पुलिस की इस तत्परता से घायल को तत्काल इलाज मिल सका।जानकारी के अनुसार, हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी स्थित पीएनबी बैंक के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर चतरा- डोभी मुख्य पथ पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा था। सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया।घायल युवक की पहचान बिहार के गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी रामप्रवेश सिंह के 33 वर्षीय पुत्र बब्लू सिंह के रूप में हुई है। वहीं उसके साथ मौजूद युवक की पहचान मथुरापुर गांव निवासी अनुज विश्वकर्मा के 30 वर्षीय पुत्र राजेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है।दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। बब्लू सिंह के बाएं हाथ में फ्रैक्चर तथा सिर में गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया। *सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील* हंटरगंज थाना के एसआई वीरबहादुर सिंह ने लोगों से वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वाहन की गति नियंत्रित रखें और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। थोड़ी सी सावधानी सड़क हादसों को काफी हद तक रोक सकती है।पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

1 hr ago
user_Vikash Kumar Yadav
Vikash Kumar Yadav
शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • *हंटरगंज थाना पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल,* *घायल युवक को समय पर पहुंचाया अस्पताल,गया रेफर* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज थाना पुलिस ने गुरुवार को सड़क हादसे में घायल युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानवता और तत्परता की मिसाल पेश की।एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होती देख गश्ती दल ने बिना समय गंवाए अपने वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज पहुंचाया। पुलिस की इस तत्परता से घायल को तत्काल इलाज मिल सका।जानकारी के अनुसार, हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी स्थित पीएनबी बैंक के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर चतरा- डोभी मुख्य पथ पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा था। सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया।घायल युवक की पहचान बिहार के गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी रामप्रवेश सिंह के 33 वर्षीय पुत्र बब्लू सिंह के रूप में हुई है। वहीं उसके साथ मौजूद युवक की पहचान मथुरापुर गांव निवासी अनुज विश्वकर्मा के 30 वर्षीय पुत्र राजेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है।दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। बब्लू सिंह के बाएं हाथ में फ्रैक्चर तथा सिर में गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया। *सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील* हंटरगंज थाना के एसआई वीरबहादुर सिंह ने लोगों से वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वाहन की गति नियंत्रित रखें और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। थोड़ी सी सावधानी सड़क हादसों को काफी हद तक रोक सकती है।पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
    1
    *हंटरगंज थाना पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल,*

*घायल युवक को समय पर पहुंचाया अस्पताल,गया रेफर*

*विकास कुमार यादव*
हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज थाना पुलिस ने गुरुवार को सड़क हादसे में घायल युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानवता और तत्परता की मिसाल पेश की।एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होती देख गश्ती दल ने बिना समय गंवाए अपने वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज पहुंचाया। पुलिस की इस तत्परता से घायल को तत्काल इलाज मिल सका।जानकारी के अनुसार, हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी स्थित पीएनबी बैंक के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर चतरा- डोभी मुख्य पथ पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा था। सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया।घायल युवक की पहचान बिहार के गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी रामप्रवेश सिंह के 33 वर्षीय पुत्र बब्लू सिंह के रूप में हुई है। वहीं उसके साथ मौजूद युवक की पहचान मथुरापुर गांव निवासी अनुज विश्वकर्मा के 30 वर्षीय पुत्र राजेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है।दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। बब्लू सिंह के बाएं हाथ में फ्रैक्चर तथा सिर में गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया।
*सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील*
हंटरगंज थाना के एसआई वीरबहादुर सिंह ने लोगों से वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वाहन की गति नियंत्रित रखें और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। थोड़ी सी सावधानी सड़क हादसों को काफी हद तक रोक सकती है।पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    1 hr ago
  • रक्षाबंधन विशेष: इस बार भद्रा नहीं, दिनभर बांधी जाएगी राखी आचार्य चेतन पांडेय ने बताया शुभ मुहूर्त, बहनों में उत्साह चतरा: रक्षाबंधन को लेकर इस बार बहनों के लिए राहत की खबर है। आचार्य चेतन पांडेय के अनुसार इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा का कोई व्यवधान नहीं रहेगा, जिसके कारण बहनें दिनभर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। भद्रा नहीं होने से राखी बांधने को लेकर किसी विशेष रोक-टोक की स्थिति नहीं रहेगी। आचार्य चेतन पांडेय ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। पर्व को लेकर बाजारों में भी राखी और मिठाइयों की खरीदारी शुरू हो गई है। परिवारों में रक्षाबंधन की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं।
    1
    रक्षाबंधन विशेष: इस बार भद्रा नहीं, दिनभर बांधी जाएगी राखी
आचार्य चेतन पांडेय ने बताया शुभ मुहूर्त, बहनों में उत्साह
चतरा: रक्षाबंधन को लेकर इस बार बहनों के लिए राहत की खबर है। आचार्य चेतन पांडेय के अनुसार इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा का कोई व्यवधान नहीं रहेगा, जिसके कारण बहनें दिनभर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। भद्रा नहीं होने से राखी बांधने को लेकर किसी विशेष रोक-टोक की स्थिति नहीं रहेगी।
आचार्य चेतन पांडेय ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। पर्व को लेकर बाजारों में भी राखी और मिठाइयों की खरीदारी शुरू हो गई है। परिवारों में रक्षाबंधन की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं।
    user_Jitendra Tiwari
    Jitendra Tiwari
    पत्रकार पथलगोरा, चतरा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • रफीगंज में प्रतिबंधित पशु के वध का आरोप, थाने में प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन , दो बछडा़ को भेजा गया देवकुण्ड गौशाला रफीगंज थाना क्षेत्र राजा बिगहा के स्थित डॉ उदय कुमार के क्लीनिक से 100 मीटर दुर प्रतिबंधित पशु के कथित वध का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर हिंदु संगठन एवं भाजपा के नेता पहुंचे तथा पुलिस को जानकारी मिलने पर रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, एस आई मिथलेश कुमार, ए एस आई बबनजीत कुमार, ए एस आई सुनिल सिंह, ए एस आई मृत्युंजय कुमार, ए एस आई संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच उत्पन विवाद को शांत कराया। इस संबंध में रफीगंज शहर के गौ रक्षा दल के एक सदस्य ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9 बजे आवेदक को सूचना मिली कि कुछ लोगों प्रतिबंधित पशु का वध किया जा रहा है। सूचना मिलने पर जब वहां पहुंचकर देखा गया तो पशु के अवशेष तथा खून के निशान दिखाई दिए तथा दो बछड़ा पाया गया। आवेदक ने मामले की जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मौके पर एसडीएम गौरव कुमार सिंह, एस डीपीओ सदर 2 आदित्य कुमार पहुंचे तथा लोगों से बातचीत की। सदर एसडीपीओ 2 आदित्य कुमार ने बताया कि मामला शांतिपूर्वक है, प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दोनों बछड़ा को देवकुंड गौशाला में सुरक्षित भेजा गया है।
    1
    रफीगंज में प्रतिबंधित पशु के वध का आरोप, थाने में प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन , दो बछडा़ को भेजा गया देवकुण्ड गौशाला 
रफीगंज थाना क्षेत्र राजा बिगहा के स्थित डॉ उदय कुमार के क्लीनिक से 100 मीटर दुर प्रतिबंधित पशु के कथित वध का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर हिंदु संगठन एवं भाजपा के नेता पहुंचे तथा पुलिस को जानकारी मिलने पर रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार, एस आई मिथलेश कुमार, ए एस आई बबनजीत कुमार,  ए एस आई सुनिल सिंह, ए एस आई मृत्युंजय कुमार, ए एस आई संतोष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच उत्पन विवाद को शांत कराया। इस संबंध में रफीगंज शहर के गौ रक्षा दल के एक सदस्य ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9 बजे आवेदक को सूचना मिली कि कुछ लोगों प्रतिबंधित पशु का वध किया जा रहा है। सूचना मिलने पर जब वहां पहुंचकर देखा गया तो पशु के अवशेष तथा खून के निशान दिखाई दिए तथा दो बछड़ा पाया गया। 
आवेदक ने मामले की जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मौके पर एसडीएम गौरव कुमार सिंह, एस डीपीओ सदर 2 आदित्य कुमार पहुंचे तथा लोगों से बातचीत की। सदर एसडीपीओ 2 आदित्य कुमार ने बताया कि मामला शांतिपूर्वक है, प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दोनों बछड़ा को देवकुंड गौशाला में सुरक्षित भेजा गया है।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•

    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • डुमरी विधायक जयराम महतो vs daroga ji का वार्ता पुलिस एसोसिएशन को क्यों बुरा लगा
    1
    डुमरी विधायक जयराम महतो vs daroga ji  का वार्ता पुलिस एसोसिएशन को क्यों बुरा लगा
    user_Om Singh
    Om Singh
    मयूर हैंड, चतरा, झारखंड•
    1 hr ago
  • सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार एम एस एम ई विकास कार्यालय पटना के द्वारा आनंद पैलेस टिकारी में राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया l
    1
    सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार एम एस एम ई विकास कार्यालय पटना के द्वारा आनंद पैलेस टिकारी में राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया l
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    2 hrs ago
  • 28 पशुओं के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, मदनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मदनपुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए 28 पशुओं के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मदनपुर थाना काण्ड संख्या 343/26 में बीएनएस एवं Bihar Preservation and Improvement of Animals Act, 1955 की धारा 414(बी) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू खान, पिता मो. वजीर खान, निवासी योना, थाना मांगरा, जिला गया के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 28 पशुओं को बरामद किया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। #Madanpur #Aurangabad #AurangabadPolice #BiharPolice #AnimalRescue #PoliceAction #CrimeNews #BiharNews #HainTaiyarHum #BharatCrimeLiveNews
    1
    28 पशुओं के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, मदनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मदनपुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए 28 पशुओं के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मदनपुर थाना काण्ड संख्या 343/26 में बीएनएस एवं Bihar Preservation and Improvement of Animals Act, 1955 की धारा 414(बी) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू खान, पिता मो. वजीर खान, निवासी योना, थाना मांगरा, जिला गया के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 28 पशुओं को बरामद किया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
#Madanpur #Aurangabad #AurangabadPolice #BiharPolice #AnimalRescue #PoliceAction #CrimeNews #BiharNews #HainTaiyarHum #BharatCrimeLiveNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत सुरक्षा पर उठे सवाल। रेलवे ट्रैक पर हादसा: महिला की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। बताया जा रहा है कि महिला रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थी, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पार करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम और जागरूकता जरूरी है। हादसे ने रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और अवैध रूप से ट्रैक पार करने की समस्या पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत सुरक्षा पर उठे सवाल।
रेलवे ट्रैक पर हादसा: महिला की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
बताया जा रहा है कि महिला रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थी, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक पार करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम और जागरूकता जरूरी है। हादसे ने रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और अवैध रूप से ट्रैक पार करने की समस्या पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.