28 पशुओं के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, मदनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मदनपुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए 28 पशुओं के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मदनपुर थाना काण्ड संख्या 343/26 में बीएनएस एवं Bihar Preservation and Improvement of Animals Act, 1955 की धारा 414(बी) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू खान, पिता मो. वजीर खान, निवासी योना, थाना मांगरा, जिला गया के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 28 पशुओं को बरामद किया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। #Madanpur #Aurangabad #AurangabadPolice #BiharPolice #AnimalRescue #PoliceAction #CrimeNews #BiharNews #HainTaiyarHum #BharatCrimeLiveNews
28 पशुओं के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, मदनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मदनपुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए 28 पशुओं के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मदनपुर थाना काण्ड संख्या 343/26 में बीएनएस एवं Bihar Preservation and Improvement of Animals Act, 1955 की धारा 414(बी) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू खान, पिता मो. वजीर खान, निवासी योना, थाना मांगरा, जिला गया के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 28 पशुओं को बरामद किया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। #Madanpur #Aurangabad #AurangabadPolice #BiharPolice #AnimalRescue #PoliceAction #CrimeNews #BiharNews #HainTaiyarHum #BharatCrimeLiveNews
- क्या आप BPSC TRE-4 और बिहार स्पेशल की तैयारी कर रहे हैं? तो आपकी तैयारी को सही दिशा देने के लिए आ गया है Shambhu S.G.S. Classes – Special Coaching Center! यहां GK और GS की तैयारी कराई जाती है Shambhu Sir के द्वारा, जिन्हें है 12 वर्षों से पढ़ाने का अनुभव। वहीं Math की क्लास लेंगे Jitendra Sir, ताकि आपकी गणित की तैयारी हो बिल्कुल मजबूत और कॉन्सेप्ट क्लियर! 🎙️ विज्ञापन वॉइसओवर क्या आप BPSC TRE-4 और बिहार स्पेशल की तैयारी कर रहे हैं? तो आपकी तैयारी को सही दिशा देने के लिए आ गया है Shambhu S.G.S. Classes – Special Coaching Center! यहां GK और GS की तैयारी कराई जाती है Shambhu Sir के द्वारा, जिन्हें है 12 वर्षों से पढ़ाने का अनुभव। वहीं Math की क्लास लेंगे Jitendra Sir, ताकि आपकी गणित की तैयारी हो बिल्कुल मजबूत और कॉन्सेप्ट क्लियर! 📚 Special BPSC TRE-4 Batch ⏰ समय – दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक 📅 शुरुआत – 6 सितंबर से और Bihar Special Batch ⏰ सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक। 🎯 तो देर किस बात की? अपने बेहतर भविष्य के लिए आज ही Shambhu S.G.S. Classes से जुड़िए। 📍 पता – J.J. College के पास 📞 संपर्क करें – 8757720400 Shambhu S.G.S. Classes — आज जुड़िए, बेहतर भविष्य की ओर बढ़िए!1
- भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गया के राहुल रंजन जी के धर्मपत्नी डॉo आरती कुमारी के श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जन सैलाब। आए हुए अतिथियों ने नम आंखों से दिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि।1
- भागलपुर से नाव हादसे का आया लाइव वीडियो, 19 का रेस्क्यू; 2 अब भी लापता #भागलपुर #Bhagalpur #GangaBoatAccident #नावहादसा #गंगानदी #BoatAccident #RescueOperation #SDRF #भागलपुरन्यूज #बिहारन्यूज #BiharNews #BreakingNews #GangaFlood #FloodNews #Navgachia #खरीक #WRD #Rescue #LatestNews #ViralNews #TrendingNews1
- सभी भी तूफान आ गया है चीन के तूफान नेपाल को बहुत अच्छा से बेकार कर दिया बहुत आदमी मारा चैन बहुत कोई तो बोल नहीं कि मैं पानी को रहा हूं कि पानी आ रहा है नेपाल सब डूब गया बहुत आदमी मारा धन्यवाद1
- जहानाबाद : राखी बांध बच्चों ने दिया सम्मान का संदेश, डीएम ने मिठाई खिलाकर बढ़ाया उत्साह। जहानाबाद - रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया को राखी बांधी। इस दौरान बच्चों ने प्रेम, सम्मान और सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चों ने पूरे उत्साह और स्नेह के साथ जिलाधिकारी को राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन जहानाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ, जहां कई स्कूली बच्चे उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने भी बच्चों को स्नेहपूर्वक मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनके साथ सहजता से घुल-मिल गईं।जिलाधिकारी का यह व्यवहार वहां मौजूद सभी लोगों को काफी प्रभावित कर गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का भी अवसर है। इस तरह के आयोजन बच्चों को संस्कार, मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का कार्य करते हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी की इस आत्मीयता और बच्चों के प्रति उनके सकारात्मक व्यवहार की सराहना की। उनका कहना था कि डीएम छिरिङ वाई भूटिया समय-समय पर जिले के छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर उन्हें प्रोत्साहित करती रहती हैं। शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन करने की उनकी पहल जिले में चर्चा का विषय बनी रहती है।बच्चों और जिलाधिकारी के बीच दिखा यह अपनापन लोगों के दिलों को छू गया। उपस्थित लोगों ने इसे प्रशासन और समाज के बीच विश्वास तथा संवेदनशीलता का एक सुंदर उदाहरण बताया।1
- रक्षाबंधन विशेष: इस बार भद्रा नहीं, दिनभर बांधी जाएगी राखी आचार्य चेतन पांडेय ने बताया शुभ मुहूर्त, बहनों में उत्साह चतरा: रक्षाबंधन को लेकर इस बार बहनों के लिए राहत की खबर है। आचार्य चेतन पांडेय के अनुसार इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा का कोई व्यवधान नहीं रहेगा, जिसके कारण बहनें दिनभर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। भद्रा नहीं होने से राखी बांधने को लेकर किसी विशेष रोक-टोक की स्थिति नहीं रहेगी। आचार्य चेतन पांडेय ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। पर्व को लेकर बाजारों में भी राखी और मिठाइयों की खरीदारी शुरू हो गई है। परिवारों में रक्षाबंधन की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं।1
- वार में मास्टर साहब पंकज कुमार सिंह के निधन पर शोक, विधान परिषद सदस्य दिलीप कुमार सिंह ने दी श्रद्धांजलि मदनपुर प्रखंड के वार निवासी एवं शिक्षक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले पंकज कुमार सिंह (मास्टर साहब) का बीमारी के उपरांत निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर विधान परिषद सदस्य दिलीप कुमार सिंह उनके पैतृक गांव पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पंकज कुमार सिंह का निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। #HainTaiyarHum #BharatCrimeLiveNews #Madanpur #Aurangabad #PankajKumarSingh #DilipKumarSingh #Shradhanjali #ShokSamvedna #BiharNews #AurangabadNews1
- : 🔴 गुरपा के गोहिल डीह में मिले शव की हुई पहचान जांच में जुटी पुलिस। गुरपा थाना क्षेत्र के गोहिलडीह में मिले शव की पहचान, जांच में जुटी पुलिस एंकर: गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गोहिलडीह इलाके में बरामद किए गए शव की पहचान हो गई है। शव की पहचान होने के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गुरपा थाना क्षेत्र के गोहिलडीह इलाके में कुछ समय पहले एक शव बरामद किया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव की पहचान होने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामला दुर्घटना, अपराध या किसी अन्य वजह से जुड़ा है, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मौत की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। गयाजी से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट।1
- लालगढ़ व रेहला में स्थित 10+2 उच्च विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्षा भवन का स्थानीय विधायक में किया शिलान्यास विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत लालगढ़ स्थित राजकीयकृत 10+2 उच्च विद्यालय तथा नगर परिषद मुख्यालय स्थित रेहला 10+2 जेबी उच्च विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्षा भवन का निर्माण कराया जायेगा। अतिरिक्त वर्ग कक्षा भवन का शिलान्यास स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने शिलापट का अनावरण के बाद नारियल फोड़ कर किया।1