Shuru
Apke Nagar Ki App…
Subhash Chand
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter3
- Post by Subhash Chand2
- मथुरा/वृंदावन। संत मलूक दास की 452वीं जयंती के अवसर पर वृंदावन स्थित मलूक पीठ में भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर देशभर से संत-महात्मा, श्रद्धालु और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम में मोहन भागवत विशेष रूप से शामिल हुए। मंच पर संत रसिक माधव दास ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उनके साथ ब्रज क्षेत्र के कई प्रमुख साधु-संतों ने भी सहभागिता कर आयोजन की गरिमा को बढ़ाया। जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, सत्संग और धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया, जिसमें संतों ने संत मलूक दास के जीवन, उनके आध्यात्मिक विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और संत मलूक दास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ ही वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया और “राधे-राधे” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।3
- #मथुरा - वृंदावन में संत मलूकदास जी की 452वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हुंकार भरी। 👉सीएम ने कहा कि सनातन धर्म से बड़ा कोई नहीं है और हमने 500 साल के संघर्ष के बाद राम जन्मभूमि को मुक्त होते देखा है। 👉इस दौरान उन्होंने संभल के हरिहर मंदिर के इतिहास और मुगलों के काल में तुलसीदास जी के साहस का भी जिक्र किया। 👉भारी बारिश और आंधी के बावजूद सीएम योगी संतों का आशीर्वाद लेने मलूक पीठ पहुंचे। #CMYogi #Vrindavan #viralmathura #mathura1
- लोधा (अलीगढ़): दिल्ली-कानपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय वायुसेना (IAF) के एक जवान की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जवान की बुलेट मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय विशाल चौधरी के रूप में हुई है, जो हाल ही में छुट्टी पर अपने घर आए थे। हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, खैर कस्बे की ब्लॉक कॉलोनी निवासी विशाल चौधरी (23) पुत्र कोमल सिंह अपनी बुलेट बाइक से खेरेश्वर होते हुए गभाना की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह लोधा क्षेत्र के खेड़ा खुशखबर पुल के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विशाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें एक निजी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार का इकलौता चिराग था विशाल विशाल 'अग्निवीर' योजना के तहत एयरफोर्स में तैनात थे। उनकी पहली पोस्टिंग हैदराबाद में थी और हाल ही में उनका तबादला चेन्नई हुआ था। वह 25 दिन की छुट्टी लेकर महज चार दिन पहले ही अपने घर आए थे। विशाल अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और उनकी एक बहन है। बताया जा रहा है कि उनकी शादी की बातचीत भी चल रही थी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाअध्यक्ष हेमंत मावी ने बताया कि: "फिलहाल परिवार की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की मदद से आरोपी वाहन की तलाश कर रही है।"1
- *थाना सहपऊ क्षेत्र के गंदे नाले मे शव मिलने की सूचना पर थाना सहपऊ पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। मृतक व आरोपी दोनो पडोसी है। परिजनो की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने आदि के सम्बन्ध मे CO सादाबाद की बाइट-* 👇🏻1
- : * **“होलीगेट पर हंगामा! CM को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसी हिरासत में”** * **“मथुरा में सियासी टकराव: होलीगेट पर कांग्रेसियों की गिरफ्तारी”** * **“CM तक नहीं पहुंचा ज्ञापन, रास्ते में ही हिरासत में लिए गए कांग्रेसी”** * **“होलीगेट बना सियासत का मैदान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका”** * **“ज्ञापन देने निकले कांग्रेसी, होलीगेट पर पुलिस ने किया डिटेन”** * **“मथुरा में बढ़ी सियासी गर्मी: होलीगेट पर कांग्रेसियों पर कार्रवाई”**1
- Post by Subhash Chand2
- आबकारी इंस्पेक्टर (बीट-4) ईशा गोयल के पहुंचने से अब दुकान के लाइसेंस, लोकेशन और विभाग के नुकसान पर केंद्रित जांच भी शुरू हो गई है। महावन (मथुरा)। ग्राम भरतिया में शराबियों के उत्पीड़न से त्रस्त महिलाओं के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। लंबे समय से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से आक्रोशित दर्जनों महिलाओं ने गांव के कंपोजिट शराब के ठेके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तेजित महिलाओं द्वारा ठेके पर मामूली तोड़फोड़ किए जाने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। ठेके पर हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही आनन-फानन में महावन , बलदेव समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने भी स्वयं मोर्चा संभाला और भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मजबूरी में उठाया कदम मौके पर मौजूद महिलाओं ने दो टूक कहा कि वे बार-बार पुलिस के पास सुरक्षा की गुहार लगाने गईं, लेकिन जब पुलिस ने दबंग शराबियों पर कोई कार्रवाई नहीं की, तो उन्हें खुद अपनी सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। महिलाओं का आरोप है कि ठेके के कारण गांव का माहौल पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है और अपराधी बेखौफ हैं। अधिकारियों ने संभाला मोर्चा मौके पर पहुँचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस अधीक्षक एवं सी ओ महावन ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ-साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया है।4