खून से सनी लखनऊ की सड़कें: अवैध बसों के पहियों ने कुचला एक परिवार का सपना। अजीत मिश्रा (खोजी) हेरिटेज ज़ोन में 'खून' से रंगा अवैध बस अड्डा: मासूम का पैर कटा, खाकी ने निभाई 'वफादारी' ब्यूरो रिपोर्ट: उत्तर प्रदेश। लखनऊ बना डग्गामारों का 'अड्डा': क्या विभाग को मासूम के खून के छींटों का इंतज़ार था? विरासत के साये में 'वसूली' का तंत्र; अवैध बस अड्डों की भेंट चढ़ी एक मासूम की जिंदगी। अंधा प्रशासन, बहरी पुलिस: हेरिटेज ज़ोन में मासूम की चीख के आगे 'डीलिंग' जीती! साहब! मासूम का पैर कट गया, पर आपकी जेब तो भर गई न? खून से सनी लखनऊ की सड़कें: अवैध बसों के पहियों ने कुचला एक परिवार का सपना। फरार ड्राइवर, मददगार पुलिस: राजधानी में इंसाफ नहीं, रसूख का पहिया घूम रहा है। लखनऊ। नवाबों के शहर की ऐतिहासिक विरासत (हेरिटेज ज़ोन) अब मासूमों के खून से नहलाई जा रही है। प्रशासन की नाक के नीचे फल-फूल रहे अवैध बस अड्डों ने आज एक हंसती-खेलती जिंदगी को बैसाखी थमा दी। एक बेलगाम प्राइवेट बस ने मासूम बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसका पैर कट गया। लेकिन इस हादसे से भी ज्यादा शर्मनाक रही लखनऊ पुलिस की भूमिका, जिसने आरोपी को पकड़ने के बजाय 'साक्ष्य मिटाने' और 'सेटिंग' करने में ज्यादा फुर्ती दिखाई। हादसा या प्रशासनिक हत्या? राजधानी का हेरिटेज ज़ोन, जिसे पर्यटन और खूबसूरती के लिए जाना जाना चाहिए, आज डग्गामार बसों का चारागाह बन चुका है। क्षेत्रीय थाना, आरटीओ और परिवहन विभाग की 'त्रिमूर्ति' की छत्रछाया में ये अवैध बस अड्डे सड़कों को निगल रहे हैं। आज हुआ हादसा कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि उन जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत का नतीजा है जिनकी जेबें इन अवैध अड्डों की कमाई से गरम होती हैं। पुलिस की 'दरियादिली': आरोपी को भगाया, बस को ठिकाने लगाया? प्रत्यक्षदर्शियों के आरोप रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद असली आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कायदे से पुलिस को बस जब्त कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने चाहिए थे, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने अपनी 'खास डीलिंग' का परिचय देते हुए आनन-फानन में दूसरे ड्राइवर को बुलाकर बस को मौके से हटवा दिया। बड़ा सवाल: आखिर पुलिस को बस हटवाने की इतनी जल्दी क्यों थी? क्या यह आरोपी को बचाने और रसूखदार बस मालिकों को क्लीन चिट दिलाने की पटकथा थी? विरासत के साये में 'डीलिंग' का काला खेल हेरिटेज ज़ोन में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, तो फिर ये विशालकाय बसें यहाँ किसके आदेश पर खड़ी हो रही हैं? क्या विभाग वाकई 'बेखबर' है या फिर 'महीने' की फिक्स रकम ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी है? जनता के बीच चर्चा आम है कि यह सब कुछ एक सोची-समझी 'डीलिंग' के तहत चल रहा है। जनता मांग रही जवाब मासूम का कटा हुआ पैर प्रशासन की संवेदनहीनता पर एक गहरा घाव है। लखनऊ की जनता आज इन सवालों का जवाब चाहती है: अवैध बस अड्डों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? दोषी ड्राइवर के बजाय बस बचाने में जुटी पुलिस पर कार्रवाई कब होगी? क्या मासूम के खून की कीमत भी किसी 'डीलिंग' का हिस्सा बन जाएगी? प्रशासन अब चाहे जितनी लीपापोती कर ले, लेकिन सड़क पर बिखरा वह खून चीख-चीख कर कह रहा है कि लखनऊ की सड़कों पर कानून का नहीं, बल्कि 'अवैध वसूली' का राज चल रहा है।
खून से सनी लखनऊ की सड़कें: अवैध बसों के पहियों ने कुचला एक परिवार का सपना। अजीत मिश्रा (खोजी) हेरिटेज ज़ोन में 'खून' से रंगा अवैध बस अड्डा: मासूम का पैर कटा, खाकी ने निभाई 'वफादारी' ब्यूरो रिपोर्ट: उत्तर प्रदेश। लखनऊ बना डग्गामारों का 'अड्डा': क्या विभाग को मासूम के खून के छींटों का इंतज़ार था? विरासत के साये में 'वसूली' का तंत्र; अवैध बस अड्डों की भेंट चढ़ी एक मासूम की जिंदगी। अंधा प्रशासन, बहरी पुलिस: हेरिटेज ज़ोन में मासूम की चीख के आगे 'डीलिंग' जीती! साहब! मासूम का पैर कट गया, पर आपकी जेब तो भर गई न? खून से सनी लखनऊ की सड़कें: अवैध बसों के पहियों ने कुचला एक परिवार का सपना। फरार ड्राइवर, मददगार पुलिस: राजधानी में इंसाफ नहीं, रसूख का पहिया घूम रहा है। लखनऊ। नवाबों के शहर की ऐतिहासिक विरासत (हेरिटेज ज़ोन) अब मासूमों के खून से नहलाई जा रही है। प्रशासन की नाक के नीचे फल-फूल रहे अवैध बस अड्डों ने आज एक हंसती-खेलती जिंदगी को बैसाखी थमा दी। एक बेलगाम प्राइवेट बस ने मासूम बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसका पैर कट गया। लेकिन इस हादसे से भी ज्यादा शर्मनाक रही लखनऊ पुलिस की भूमिका, जिसने आरोपी को पकड़ने के बजाय 'साक्ष्य मिटाने' और 'सेटिंग' करने में ज्यादा फुर्ती दिखाई। हादसा या प्रशासनिक हत्या? राजधानी का हेरिटेज ज़ोन, जिसे पर्यटन और खूबसूरती के लिए जाना जाना चाहिए, आज डग्गामार बसों का चारागाह बन चुका है। क्षेत्रीय थाना, आरटीओ और परिवहन विभाग की 'त्रिमूर्ति' की छत्रछाया में ये अवैध बस अड्डे सड़कों को निगल रहे हैं। आज हुआ हादसा कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि उन जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत का नतीजा है जिनकी जेबें इन
अवैध अड्डों की कमाई से गरम होती हैं। पुलिस की 'दरियादिली': आरोपी को भगाया, बस को ठिकाने लगाया? प्रत्यक्षदर्शियों के आरोप रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद असली आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कायदे से पुलिस को बस जब्त कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने चाहिए थे, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने अपनी 'खास डीलिंग' का परिचय देते हुए आनन-फानन में दूसरे ड्राइवर को बुलाकर बस को मौके से हटवा दिया। बड़ा सवाल: आखिर पुलिस को बस हटवाने की इतनी जल्दी क्यों थी? क्या यह आरोपी को बचाने और रसूखदार बस मालिकों को क्लीन चिट दिलाने की पटकथा थी? विरासत के साये में 'डीलिंग' का काला खेल हेरिटेज ज़ोन में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, तो फिर ये विशालकाय बसें यहाँ किसके आदेश पर खड़ी हो रही हैं? क्या विभाग वाकई 'बेखबर' है या फिर 'महीने' की फिक्स रकम ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी है? जनता के बीच चर्चा आम है कि यह सब कुछ एक सोची-समझी 'डीलिंग' के तहत चल रहा है। जनता मांग रही जवाब मासूम का कटा हुआ पैर प्रशासन की संवेदनहीनता पर एक गहरा घाव है। लखनऊ की जनता आज इन सवालों का जवाब चाहती है: अवैध बस अड्डों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? दोषी ड्राइवर के बजाय बस बचाने में जुटी पुलिस पर कार्रवाई कब होगी? क्या मासूम के खून की कीमत भी किसी 'डीलिंग' का हिस्सा बन जाएगी? प्रशासन अब चाहे जितनी लीपापोती कर ले, लेकिन सड़क पर बिखरा वह खून चीख-चीख कर कह रहा है कि लखनऊ की सड़कों पर कानून का नहीं, बल्कि 'अवैध वसूली' का राज चल रहा है।
- मगहर शेरपुर चौराहा पर आंधी आने के बाद गिरे हुए पेड़ के मलबे और लटकता बिजली का पोल नहीं सही किया गया।1
- Post by Bhimsen1
- संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद स्थित गोला बाजार में आज एक बार फिर जश्न का माहौल देखने को मिला। बंगाल एवं असम चुनाव में मिले शानदार जनसमर्थन और परिणामों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों और नेताओं ने भव्य उत्सव का आयोजन किया।कार्यक्रम की कमान नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा ने संभाली। इस अवसर पर मुरलीधर जायसवाल, कपीस अग्रहरि, कमलेश जायसवाल, श्रीधर अग्रहरि, पियूष सिंह, मृत्युंजय राय सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर जोरदार आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटीं और जीत की खुशी में एक-दूसरे को बधाई दी।आज के कार्यक्रम में खास बात यह रही कि सभी शीर्ष नेताओं ने मंच से अपने संबोधन में अतीत के संघर्षों और संगठन की यात्रा को विस्तार से याद किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता अचानक नहीं मिली, बल्कि वर्षों की मेहनत, समर्पण और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का परिणाम है। नेताओं ने पुराने कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों के योगदान को विशेष रूप से नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। वक्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम में मिले जनसमर्थन को “जनता के विश्वास की जीत” बताते हुए कहा कि यह परिणाम देश में विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के प्रति जनता की आस्था को दर्शाता है। सभी ने शीर्ष नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी।इस दौरान “प्रचंड जीत” को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। उपस्थित व्यापारियों और नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और भविष्य में भी इसी एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में कहा कि वे आगे भी समाज, व्यापार और राष्ट्रहित में इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। गोला बाजार में समस्त व्यापारीगणों की गरिमामयी उपस्थिति ने आज के इस आयोजन को और भी भव्य, जीवंत और यादगार बना दिया।1
- Post by Bp News Hanswar1
- संत कबीर नगर। खलीलाबाद के बंजरिया मोहल्ला स्थित पैगाम पीसीओ वाली गली इन दिनों बदहाल स्थिति में है। हालिया बारिश के चलते पूरी गली कीचड़ से पट गई है, जिससे आमजन का पैदल चलना भी बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा पानी पाइप लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, जिससे यह समस्या उत्पन्न हो गई है। मोहल्लेवासियों के अनुसार, गली में आए दिन फिसलकर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को ही तीन लोग कीचड़ में फिसलकर गिर गए, जिससे उन्हें चोटें भी आईं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना तक जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है कि जिम्मेदार अधिकारी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं और किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया और समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सामूहिक रूप से बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल क्षेत्र के लोग भय और असुविधा के बीच जीवन यापन कर रहे हैं।1
- घर गिराकर किया उत्पात पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार। संवाददाता आलापुर अम्बेडकरनगर अम्बेडकर नगर जिले के थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय हंकार में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला के घर को गिराने और सामान तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता इंद्रावती पत्नी सुक्खू मांझी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 4 मई 2026 को लगभग दोपहर 12 बजे जब इंद्रावती अपने घर पर मौजूद नहीं थीं, तभी गांव के ही सोनू , विनोद व सुनील पुत्रगण चंद्रिका मांझी तथा साजन पुत्र बंसी मांझी ने मिलकर उनके करकट से बने घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि विपक्षियों ने न केवल घर की दीवारें गिरा दीं, बल्कि करकट तोड़कर घर में रखे सामान को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने तत्काल डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस वाहन को आता देख दो आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि दो को पुलिस ने पकड़कर थाने ले आई।इंद्रावती ने थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई और प्रशासन से न्याय की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया हुआ है मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।5
- *सतविंदर पाल सिंह जज्जी* के नेतृत्व में गोला बाजार में पटाखे फोड़े गए और झालमुरी बांटकर जीत का उत्सव मनाया गया। इस दौरान सतविंदर पाल सिंह जज्जी ने सभी कार्यकर्ताओं व देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत नेतृत्व, संगठन की सुदृढ़ नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। जनता ने केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विश्वास जताते हुए भाजपा को व्यापक समर्थन दिया है। #BJPVictory #WestBengal #Khaleelabad #BJP #NarendraModi #AmitShah #YogiAdityanath #VictoryCelebration #IndiaWins #PartyWorkers #PoliticalNews2
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- Post by BALRAM1