Shuru
Apke Nagar Ki App…
*पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर खलीलाबाद में जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह* 🇮🇳🎉 *सतविंदर पाल सिंह जज्जी* के नेतृत्व में गोला बाजार में पटाखे फोड़े गए और झालमुरी बांटकर जीत का उत्सव मनाया गया। इस दौरान सतविंदर पाल सिंह जज्जी ने सभी कार्यकर्ताओं व देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत नेतृत्व, संगठन की सुदृढ़ नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। जनता ने केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विश्वास जताते हुए भाजपा को व्यापक समर्थन दिया है। #BJPVictory #WestBengal #Khaleelabad #BJP #NarendraModi #AmitShah #YogiAdityanath #VictoryCelebration #IndiaWins #PartyWorkers #PoliticalNews
LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
*पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर खलीलाबाद में जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह* 🇮🇳🎉 *सतविंदर पाल सिंह जज्जी* के नेतृत्व में गोला बाजार में पटाखे फोड़े गए और झालमुरी बांटकर जीत का उत्सव मनाया गया। इस दौरान सतविंदर पाल सिंह जज्जी ने सभी कार्यकर्ताओं व देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत नेतृत्व, संगठन की सुदृढ़ नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। जनता ने केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विश्वास जताते हुए भाजपा को व्यापक समर्थन दिया है। #BJPVictory #WestBengal #Khaleelabad #BJP #NarendraModi #AmitShah #YogiAdityanath #VictoryCelebration #IndiaWins #PartyWorkers #PoliticalNews
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- आज दिनाँक 04.05.2026 को महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने, घरेलू हिंसा, बाल विवाह और लैंगिक आधारित हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने के उद्देश्य से गोरखपुर जोन की अभिनव पहल “बहू–बेटी सम्मेलन” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज एक दिवसीय भव्य अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । मगहर स्थित संत कबीर अकादमी के प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन, यूनिसेफ और विभिन्न विभागों के समन्वय से सामुदायिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गयी । इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया । कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती, जिलाधिकारी संत कबीर नगर आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना, ए0जी0जे0 जिला विधिक प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार सिंह, जिला विकास प्राधिकरण संतकबीरनगर, यूनिसेफ (UNICEF) के प्रतिनिधि व विशेषज्ञ, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा सम्बोधन किया गया । कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया गया कि "बहू-बेटी सम्मेलन" एक ऐसी अभिनव पहल है जिसे थाना स्तर पर संचालित मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से लागू किया जा रहा है । यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से गोरखपुर जोन के चार जनपदों (गोरखपुर, महाराजगंज, संतकबीरनगर एवं बलरामपुर) में इसे एक 'मॉडल सामुदायिक एवं संस्थागत सुरक्षा तंत्र' के रूप में विकसित किया जा रहा है । इस दौरान घरेलू हिंसा, यौन अपराध, दहेज हत्या, कन्या भ्रूण हत्या, लैंगिक भेदभाव और बाल विवाह जैसे अपराध जो सामाजिक कुरीतियों से जुड़े हैं के बारे में विस्तार से बताया गया । साथ ही महिलाओं को लक्षित करने वाली स्टॉकिंग, बुलिंग और मॉर्फिंग के बारे में भी चर्चा की गयी । *कार्यशाला के मुख्य बिंदु और रणनीतिः-* • *बहु-विभागीय समन्वय:-* पुलिस विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, महिला कल्याण, बाल संरक्षण और एनआरएलएम (NRLM) जैसे विभागों की भूमिका सुनिश्चित की गई। • *ग्राम पंचायत स्तर पर सत्र संचालन:-* पंचायत और वार्ड स्तर पर किस प्रकार संवाद स्थापित कर महिलाओं को जागरूक किया जाए, इसकी रणनीति साझा की गई। • वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से त्वरित सहायता तंत्र को सुदृढ़ बनाना। • मानसिक स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण योजनाओं को सुरक्षा तंत्र से जोड़ना ।4
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- 1 मिनट में पूरा संत कबीर नगर घुमा दिया भाई का टैलेंट तो देखो इसके बारे में कुछ तो कमेंट करो भाई लोग #धनघटा_संत_कबीर_नगर #सहजनवा #खलीलाबाद #तामेश्वरनाथ #up58_संत_कबीर_नगर1
- गोरखपुर में हो रही तेज बारिश के कारण जहां कहीं भी पानी भर रहा है, वहां स्कूलों में बच्चों की छुट्टी का समय है। नालों-नालियों की सफाई और सड़क निर्माण के चलते जलजमाव की समस्या बढ़ रही है। अभिभावक सतर्क रहें! अपने बच्चों पर खास नजर रखें, बाहर न निकलने दें। सुरक्षित रहें! 🌧️💧5
- गोरखपुर मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा 🚨 5 आरोपी गिरफ्तार | 14 Android फोन और ₹1.40 लाख बरामद1
- खलीलाबाद के मोती चौराहे पर ईंधन संकट गहराया,पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर, 04 मई 2026, जनपद के खलीलाबाद स्थित मोती चौराहे पर बने पेट्रोल पंप की वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। यहां पेट्रोल एवं डीजल की जबरदस्त किल्लत देखने को मिल रही है। सुबह से ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को निराशा ही हाथ लग रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 3-4 दिनों से पंप पर नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कभी पेट्रोल खत्म तो कभी डीजल नदारद। टैंकर समय से न पहुंचने के कारण पंप संचालकों ने बोर्ड लगाकर "स्टॉक खत्म" की सूचना चस्पा कर दी है। इसका सीधा असर रोज कमाने-खाने वाले ऑटो चालक, टैक्सी ड्राइवर और किसानों पर पड़ रहा है।1
- संतकबीरनगर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद जनपद संतकबीरनगर के खलीलाबाद स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरों को मिठाई खिलाकर जीत का उत्सव मनाया। कार्यक्रम स्थल पर “भारत माता की जय”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “अमित शाह जिंदाबाद” और “योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद” के नारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता ने भरोसा जताया है, जिससे पार्टी को व्यापक समर्थन मिला है। जिला उपाध्यक्ष सतपाल पाल ने भी पार्टी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देती रही है और आगे भी विकास के मार्ग पर कार्य करती रहेगी। भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत भाजपा की विचारधारा, सुशासन और विकास कार्यों की विजय है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी जनता का समर्थन पार्टी को इसी प्रकार मिलता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री हैप्पी राय, प्रदीप सिसोदिया, भूपेंद्र त्रिपाठी, धनंजय पांडे, मुरलीधर जायसवाल, दुर्गा पांडे, शुभम राय, रुद्रनाथ मिश्रा, कमलेश जायसवाल, सोहनलाल जायसवाल, किरण प्रजापति, सुनीता अग्रहरि, उषा पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- इसका मतलब ये हुआ कि चुनाव आयोग की व्यवस्था पर भाजपा सरकार का भी भरोसा नहीं है और भाजपा बुरी तरह हार रही है। इसका मतलब चुनाव में गये विभिन्न अधिकारियों के बीच की सुगबुगाहट का ये आँकलन भी सही है कि तृणमूल कांग्रेस 234 सीट पर जीत रही है। दीदी हैं, दीदी रहेंगी! Mamata Banerjee1
- BJP की प्रचंड जीत पर जश्न | बंगाल समेत 3 राज्यों में बड़ी जीत, रानीडीहा में मना उत्सव1