*महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु अनूठी पहल: मगहर के संत कबीर अकादमी में "बहू-बेटी सम्मेलन" कार्यशाला का हुआ भव्य आयोजन* आज दिनाँक 04.05.2026 को महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने, घरेलू हिंसा, बाल विवाह और लैंगिक आधारित हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने के उद्देश्य से गोरखपुर जोन की अभिनव पहल “बहू–बेटी सम्मेलन” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज एक दिवसीय भव्य अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । मगहर स्थित संत कबीर अकादमी के प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन, यूनिसेफ और विभिन्न विभागों के समन्वय से सामुदायिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गयी । इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया । कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती, जिलाधिकारी संत कबीर नगर आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना, ए0जी0जे0 जिला विधिक प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार सिंह, जिला विकास प्राधिकरण संतकबीरनगर, यूनिसेफ (UNICEF) के प्रतिनिधि व विशेषज्ञ, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा सम्बोधन किया गया । कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया गया कि "बहू-बेटी सम्मेलन" एक ऐसी अभिनव पहल है जिसे थाना स्तर पर संचालित मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से लागू किया जा रहा है । यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से गोरखपुर जोन के चार जनपदों (गोरखपुर, महाराजगंज, संतकबीरनगर एवं बलरामपुर) में इसे एक 'मॉडल सामुदायिक एवं संस्थागत सुरक्षा तंत्र' के रूप में विकसित किया जा रहा है । इस दौरान घरेलू हिंसा, यौन अपराध, दहेज हत्या, कन्या भ्रूण हत्या, लैंगिक भेदभाव और बाल विवाह जैसे अपराध जो सामाजिक कुरीतियों से जुड़े हैं के बारे में विस्तार से बताया गया । साथ ही महिलाओं को लक्षित करने वाली स्टॉकिंग, बुलिंग और मॉर्फिंग के बारे में भी चर्चा की गयी । *कार्यशाला के मुख्य बिंदु और रणनीतिः-* • *बहु-विभागीय समन्वय:-* पुलिस विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, महिला कल्याण, बाल संरक्षण और एनआरएलएम (NRLM) जैसे विभागों की भूमिका सुनिश्चित की गई। • *ग्राम पंचायत स्तर पर सत्र संचालन:-* पंचायत और वार्ड स्तर पर किस प्रकार संवाद स्थापित कर महिलाओं को जागरूक किया जाए, इसकी रणनीति साझा की गई। • वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से त्वरित सहायता तंत्र को सुदृढ़ बनाना। • मानसिक स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण योजनाओं को सुरक्षा तंत्र से जोड़ना ।
*महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु अनूठी पहल: मगहर के संत कबीर अकादमी में "बहू-बेटी सम्मेलन" कार्यशाला का हुआ भव्य आयोजन* आज दिनाँक 04.05.2026 को महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने, घरेलू हिंसा, बाल विवाह और लैंगिक आधारित हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने के उद्देश्य से गोरखपुर जोन की अभिनव पहल “बहू–बेटी सम्मेलन” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज एक दिवसीय भव्य अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । मगहर स्थित संत कबीर अकादमी के प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन, यूनिसेफ और विभिन्न विभागों के समन्वय
से सामुदायिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गयी । इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया । कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती, जिलाधिकारी संत कबीर नगर आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना, ए0जी0जे0 जिला विधिक प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार सिंह, जिला विकास प्राधिकरण संतकबीरनगर, यूनिसेफ (UNICEF) के प्रतिनिधि व विशेषज्ञ, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा सम्बोधन किया गया । कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया गया कि "बहू-बेटी सम्मेलन" एक ऐसी अभिनव
पहल है जिसे थाना स्तर पर संचालित मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से लागू किया जा रहा है । यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से गोरखपुर जोन के चार जनपदों (गोरखपुर, महाराजगंज, संतकबीरनगर एवं बलरामपुर) में इसे एक 'मॉडल सामुदायिक एवं संस्थागत सुरक्षा तंत्र' के रूप में विकसित किया जा रहा है । इस दौरान घरेलू हिंसा, यौन अपराध, दहेज हत्या, कन्या भ्रूण हत्या, लैंगिक भेदभाव और बाल विवाह जैसे अपराध जो सामाजिक कुरीतियों से जुड़े हैं के बारे में विस्तार से बताया गया । साथ ही महिलाओं को लक्षित करने वाली स्टॉकिंग, बुलिंग और
मॉर्फिंग के बारे में भी चर्चा की गयी । *कार्यशाला के मुख्य बिंदु और रणनीतिः-* • *बहु-विभागीय समन्वय:-* पुलिस विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, महिला कल्याण, बाल संरक्षण और एनआरएलएम (NRLM) जैसे विभागों की भूमिका सुनिश्चित की गई। • *ग्राम पंचायत स्तर पर सत्र संचालन:-* पंचायत और वार्ड स्तर पर किस प्रकार संवाद स्थापित कर महिलाओं को जागरूक किया जाए, इसकी रणनीति साझा की गई। • वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से त्वरित सहायता तंत्र को सुदृढ़ बनाना। • मानसिक स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण योजनाओं को सुरक्षा तंत्र से जोड़ना ।
- संत कबीर नगर। खलीलाबाद के बंजरिया मोहल्ला स्थित पैगाम पीसीओ वाली गली इन दिनों बदहाल स्थिति में है। हालिया बारिश के चलते पूरी गली कीचड़ से पट गई है, जिससे आमजन का पैदल चलना भी बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा पानी पाइप लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया, जिससे यह समस्या उत्पन्न हो गई है। मोहल्लेवासियों के अनुसार, गली में आए दिन फिसलकर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को ही तीन लोग कीचड़ में फिसलकर गिर गए, जिससे उन्हें चोटें भी आईं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना तक जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है कि जिम्मेदार अधिकारी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं और किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया और समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सामूहिक रूप से बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल क्षेत्र के लोग भय और असुविधा के बीच जीवन यापन कर रहे हैं।1
- Post by आज की आवाज1
- पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा के कुशल निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने हेतु व्यापक पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) अभियान चलाया गया*। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना महुली क्षेत्र के विभिन्न कस्बों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर लोगों से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया गया। आमजन से वार्ता करते हुए पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। गश्त के दौरान लोगों को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित अनावरण में सहायता मिल सके। इसके साथ ही साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को बताया गया कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा न करें तथा साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा अतिक्रमण न करने, यातायात नियमों का पालन करने एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु भी आमजन को जागरूक किया गया। थाना महुली पुलिस द्वारा बताया गया कि जनसुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। थाना महुली पुलिस जनपद संत कबीर नगर4
- संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद स्थित गोला बाजार में उस समय उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों और स्थानीय नेताओं ने बंगाल एवं असम चुनाव में शानदार प्रदर्शन पर भव्य जश्न मनाया।कार्यक्रम की अगुवाई नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा ने की। इस दौरान मुरलीधर जायसवाल, कपीस अग्रहरि, कमलेश जायसवाल, श्रीधर अग्रहरि, पियूष सिंह, मृत्युंजय राय सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर सभी शीर्ष नेताओं ने एकजुट होकर न केवल इस जीत पर हर्ष व्यक्त किया, बल्कि अतीत के संघर्षों, संगठन की मेहनत और कार्यकर्ताओं के समर्पण का भी सम्मानपूर्वक स्मरण किया। नेताओं ने कहा कि यह सफलता वर्षों की कड़ी मेहनत, जनता के विश्वास और संगठन की मजबूत नींव का परिणाम है। सभी वक्ताओं ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और असम चुनाव में मिले जनसमर्थन को लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि यह देश की जनता का विकास और सुशासन के प्रति विश्वास दर्शाता है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए शीर्ष नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी को दिल से बधाई दी।बंगाल मैं भाजपा के प्रचंड की जीत पर भी विशेष उत्साह देखने को मिला। व्यापारियों और नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अंत में सभी ने एक स्वर में कहा कि वे आगे भी इसी तरह एकजुट होकर समाज, व्यापार और राष्ट्रहित में कार्य करते रहेंगे। गोला बाजार में समस्त व्यापारीगणों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी भव्य और यादगार बना दिया।1
- Post by Vipin Rai Journalist1
- आज बिना मानसून बरसात से शादी वाले घर हुए काफी परेशान कैसे करेंगे बारात का रहने का इंतजाम1
- Post by Vinay kumar giri1
- *सतविंदर पाल सिंह जज्जी* के नेतृत्व में गोला बाजार में पटाखे फोड़े गए और झालमुरी बांटकर जीत का उत्सव मनाया गया। इस दौरान सतविंदर पाल सिंह जज्जी ने सभी कार्यकर्ताओं व देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत नेतृत्व, संगठन की सुदृढ़ नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। जनता ने केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विश्वास जताते हुए भाजपा को व्यापक समर्थन दिया है। #BJPVictory #WestBengal #Khaleelabad #BJP #NarendraModi #AmitShah #YogiAdityanath #VictoryCelebration #IndiaWins #PartyWorkers #PoliticalNews2