हेडलाइन– रिटायर्ड शिक्षक के घर का ताला तोड़ चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार। गाँव के ही दो शातिर चोरों को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात नगदी व कागजात किये बरामद। एंकर - पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम कुपना में सेवानिवृत्त शिक्षक के सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया 90 हजार रुपये का शत-प्रतिशत सामान बरामद करने में सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कुपना निवासी 78 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक श्यामलिया चौधरी बीते 27 अगस्त को घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने घर की दीवार फांदकर अलमारी का ताला तोड़ा और सोने-चांदी के जेवरात, 20 हजार रुपये नकद व बैंक पासबुक, दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पवई थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में गठित टीम ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। पकड़े गए आरोपी विक्रम चौधरी (23) और द्वारिका चौधरी (36) पीड़ित के ही गांव के निवासी निकले। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने के 2 लॉकेट, 1 अंगूठी, चांदी की चेन, सिक्का, नकद राशि व आवश्यक दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर उप-जेल भेज दिया गया।
हेडलाइन– रिटायर्ड शिक्षक के घर का ताला तोड़ चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार। गाँव के ही दो शातिर चोरों को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात नगदी व कागजात किये बरामद। एंकर - पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम कुपना में सेवानिवृत्त शिक्षक के सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया 90 हजार रुपये का शत-प्रतिशत सामान बरामद करने में सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कुपना निवासी 78 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक श्यामलिया चौधरी बीते 27 अगस्त को घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने घर की दीवार फांदकर अलमारी का ताला तोड़ा और सोने-चांदी के जेवरात, 20 हजार रुपये नकद व बैंक पासबुक, दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पवई थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में गठित टीम ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। पकड़े गए आरोपी विक्रम चौधरी (23) और द्वारिका चौधरी (36) पीड़ित के ही गांव के निवासी निकले। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने के 2 लॉकेट, 1 अंगूठी, चांदी की चेन, सिक्का, नकद राशि व आवश्यक दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर उप-जेल भेज दिया गया।
- हेडलाइन– रिटायर्ड शिक्षक के घर का ताला तोड़ चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार। गाँव के ही दो शातिर चोरों को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात नगदी व कागजात किये बरामद। एंकर - पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम कुपना में सेवानिवृत्त शिक्षक के सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया 90 हजार रुपये का शत-प्रतिशत सामान बरामद करने में सफलता पाई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कुपना निवासी 78 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक श्यामलिया चौधरी बीते 27 अगस्त को घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने घर की दीवार फांदकर अलमारी का ताला तोड़ा और सोने-चांदी के जेवरात, 20 हजार रुपये नकद व बैंक पासबुक, दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पवई थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में गठित टीम ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। पकड़े गए आरोपी विक्रम चौधरी (23) और द्वारिका चौधरी (36) पीड़ित के ही गांव के निवासी निकले। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने के 2 लॉकेट, 1 अंगूठी, चांदी की चेन, सिक्का, नकद राशि व आवश्यक दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर उप-जेल भेज दिया गया।1
- *पन्ना - अमानगंज 24 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद मिला सुशील सोनी का शव।* 👉*मिढासन नदी में कूदे युवक की 1 किमी दूर मिली लाश* 👉*अमानगंज पुल पर मिला था लावारिस मोबाइल, SDRF ने बरामद किया शव।* 👉*नदी के तेज बहाव में SDRF की टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।* *देखते रहिए मध्य प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित सेटेलाइट न्यूज़ चैनल*👇 🌹*सी न्यूज़ भारत🌹* *CONTACT US - 9926868786* *C New BARAT से* *जिला ब्यूरो - रफी सिद्दीकी*1
- कन्या छात्रावास में अधीक्षक के पतियो का कब्जा बाहर से हो रही कागज पूर्ति कवरेज के दौरान वीडियो बनाने में छेड़छाड़ दिखाई देना कन्या छात्रावास में अधीक्षक के पतियो का कब्जा बाहर से हो रही कागज पूर्ति कवरेज के दौरान वीडियो बनाने में छेड़छाड़ दिखाई देना1
- उफान पर बृहस्पति कुंड: ग्लास ब्रिज से दिखा कुदरत का रौद्र और विहंगम रूप, इधर बृजपुर क्षेत्र में नदी-नाले उफने, घरों में घुसा पानी उफान पर बृहस्पति कुंड: ग्लास ब्रिज से दिखा कुदरत का रौद्र और विहंगम रूप, इधर बृजपुर क्षेत्र में नदी-नाले उफने, घरों में घुसा पानी2
- पन्ना में हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान बलदाऊ जी का जन्मोत्सव बलदेव जी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों से गूंजा परिसर पन्ना में हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान बलदाऊ जी का जन्मोत्सव बलदेव जी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों से गूंजा परिसर पन्ना। पन्ना नगरी में बुधवार को भगवान श्री बलदाऊ जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रसिद्ध श्री बलदेव जी मंदिर में सुबह से ही भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मंदिर परिसर भगवान बलदाऊ जी के जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंज उठा। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया। विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन कर भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर भगवान बलदाऊ जी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्री बलदेव जी मंदिर पन्ना की धार्मिक आस्था के साथ अपनी अनूठी स्थापत्य कला के लिए भी प्रसिद्ध है। मंदिर का निर्माण तत्कालीन महाराजा रुद्र प्रताप सिंह के शासनकाल में कराया गया था। इसका निर्माण कार्य वर्ष 1933 में शुरू हुआ और 1936 में पूरा हुआ। मंदिर का नक्शा तत्कालीन पन्ना राज्य के अभियंता इतालवी इंजीनियर श्री मेटली ने तैयार किया था। मंदिर की वास्तुकला में भारतीय और पश्चिमी शैली का अनूठा संगम देखने को मिलता है। बाहरी स्वरूप के कारण इसकी तुलना लंदन के प्रसिद्ध सेंट पॉल कैथेड्रल की स्थापत्य शैली से भी की जाती है। मंदिर की संरचना में भगवान श्रीकृष्ण की 16 कलाओं का विशेष प्रतीकात्मक महत्व माना जाता है। महामंडप में 16 विशाल स्तंभ, प्रवेश द्वार पर 16 सीढ़ियां और 16 खिड़कियां इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं। इसके अलावा मंदिर में 16 गुंबद भी इसकी विशिष्ट पहचान हैं। गर्भगृह में भगवान बलदेव जी की लगभग सवा सात फीट ऊंची काले शालिग्राम पत्थर से निर्मित प्रतिमा विराजमान है। ऊंचे चबूतरे पर बने मंदिर की दर्शन व्यवस्था भी इस तरह की गई है कि श्रद्धालु मुख्य मार्ग से भगवान के दर्शन कर सकें। जन्मोत्सव के दौरान मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह पन्ना की धार्मिक आस्था और परंपरा को दर्शाता रहा। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों के साथ भगवान बलदाऊ जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।4
- 🚨 58 महिलाओं से ₹24.69 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार ऋण दिलाने का झांसा देकर महिलाओं के दस्तावेजों का किया दुरुपयोग, फर्जी दस्तावेजों से हड़पी ऋण राशि पन्ना/अमानगंज, 02 सितंबर 2026। पन्ना पुलिस ने आर्थिक अपराध और धोखाधड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 58 महिलाओं के नाम पर करीब ₹24.69 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में मुख्य आरोपी को दमोह जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी श्री राजीव भदौरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमानगंज निरीक्षक हेमंत कुमार नायक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। महिलाओं को ऋण दिलाने का दिया झांसा पुलिस के अनुसार, सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड शाखा अमानगंज से जुड़े आरोपियों पर गरीब एवं भोली-भाली महिलाओं को ऋण दिलाने का लालच देकर उनके आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज प्राप्त करने और कथित रूप से उनके नाम पर ऋण स्वीकृत कराने का आरोप है। आरोप है कि ऋण की राशि महिलाओं के खातों में जमा कराने के बजाय स्वयं अथवा रिश्तेदारों एवं परिचितों के खातों में हस्तांतरित कर दी गई। जांच के दौरान आवेदक सहित समूह की 58 महिला सदस्यों के कथन लिए गए। पुलिस जांच में कुल ₹24,69,935 की धोखाधड़ी एवं गबन का मामला सामने आया। इस संबंध में थाना अमानगंज में अपराध क्रमांक 386/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। दमोह से मुख्य आरोपी गिरफ्तार लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने मामले के मुख्य आरोपी भरत उर्फ भारत निषाद, पिता स्व. जमुना प्रसाद निषाद, उम्र 35 वर्ष, निवासी बड़े जैन मंदिर के पास, गैसाबाद, थाना गैसाबाद, जिला दमोह को गैसाबाद, जिला दमोह से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं को ऋण दिलाने का प्रलोभन देकर उनके दस्तावेज प्राप्त करने तथा उनके नाम पर ऋण की राशि अन्य खातों में हस्तांतरित कराने की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के मुताबिक, प्रकरण में अन्य आरोपियों की भूमिका और राशि के लेन-देन की विस्तृत जांच जारी है। 🔴 फरार आरोपी हेमंत पटेल – तत्कालीन शाखा प्रबंधक, सोनाटा फाइनेंस कंपनी गुरूप्रसाद कुर्मी – फील्ड स्टाफ/बीआरओ ऊषा दहायत – फील्ड बीआरओ स्टाफ 👮 सराहनीय भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक हेमंत कुमार नायक, उप निरीक्षक ईश्वर सिंह, सउनि कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, प्र.आर. अनिल गर्ग, शिवम शर्मा, गणेश सिंह, देवनारायण शुक्ला, आर. विश्वास शुक्ला, अरुण तिवारी एवं सत्यनारायण अग्निहोत्री का सराहनीय योगदान रहा। रिपोर्ट: अभिषेक मिश्रा जिला ब्यूरो चीफ, पन्ना News 21 National News Channel2
- शुभ मंगलवार।। मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज के दर्शन श्रावण मास एवं भगवान बलदाऊ जीके प्रगटोतसव केशुभ अवसर पर मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें जय श्री कृष्णा 🚩1
- पन्ना जिले में बारिश का कहर: उफान पर बाघिन नदी, अहिरगुवां में घरों में घुसा पानी, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा पन्ना जिले में बारिश का कहर: उफान पर बाघिन नदी, अहिरगुवां में घरों में घुसा पानी, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा1