logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुजानपुर विकासखंड की 7 पंचायतें बनीं “सुपोषित पंचायत”, 2 अप्रैल को दिल्ली में होगा सम्मान सुजानपुर : सुजानपुर विकासखंड के लिए गर्व की खबर सामने आई है। पूरे देश में सुपोषित पंचायत अभियान के तहत चयनित पंचायतों में सुजानपुर विकासखंड ने सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, पिछले वर्ष पूरे भारत में सुपोषित पंचायत के लिए नामांकन मांगे गए थे और इसके लिए एक व्यापक सर्वेक्षण किया गया था। इस प्रक्रिया के बाद देशभर से 1000 पंचायतों का चयन किया गया है, जिन्हें सुपोषित पंचायत के रूप में प्रति पंचायत एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रस्तावित की गई है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश से 50 पंचायतों का चयन हुआ है, जिनमें जिला हमीरपुर की 9 पंचायतें शामिल हैं। खास बात यह है कि इनमें से 7 पंचायतें अकेले सुजानपुर विकासखंड से चुनी गई हैं, जबकि हमीरपुर और भोरंज से एक-एक पंचायत को स्थान मिला है। पूरे देश में किसी एक विकासखंड से चयनित पंचायतों की यह सबसे बड़ी संख्या मानी जा रही है, जो सुजानपुर के लिए गर्व की बात है। चयनित पंचायतों में जोल, धमडियाणा, चमियाना, पटलांदर, री, दाडला और मनिहाल पंचायत शामिल हैं। इन पंचायतों से एक-एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एक-एक जनप्रतिनिधि को 2 अप्रैल को दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में कल परियोजना कार्यालय में सुबह 11 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संबंधित पंचायतों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और निवर्तमान प्रधान या उप-प्रधान में से एक प्रतिनिधि को बुलाया गया है, ताकि सम्मान समारोह के लिए उनका नाम नामित किया जा सके। सरकार द्वारा दिल्ली आने-जाने का बस किराया भी प्रदान किया जाएगा। इसके लिए सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को समय पर सूचना दें और स्वयं भी बैठक में उपस्थित रहें।

3 hrs ago
user_Ranjna Kumari
Ranjna Kumari
टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
3 hrs ago

सुजानपुर विकासखंड की 7 पंचायतें बनीं “सुपोषित पंचायत”, 2 अप्रैल को दिल्ली में होगा सम्मान सुजानपुर : सुजानपुर विकासखंड के लिए गर्व की खबर सामने आई है। पूरे देश में सुपोषित पंचायत अभियान के तहत चयनित पंचायतों में सुजानपुर विकासखंड ने सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, पिछले वर्ष पूरे भारत में सुपोषित पंचायत के लिए नामांकन मांगे गए थे और इसके लिए एक व्यापक सर्वेक्षण किया गया था। इस प्रक्रिया के बाद देशभर से 1000 पंचायतों का चयन किया गया है, जिन्हें सुपोषित पंचायत के रूप में प्रति पंचायत एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रस्तावित की गई है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश से 50 पंचायतों का चयन हुआ है, जिनमें जिला हमीरपुर की 9 पंचायतें शामिल हैं। खास बात यह है कि इनमें से 7 पंचायतें अकेले सुजानपुर विकासखंड से चुनी गई हैं, जबकि हमीरपुर और भोरंज से एक-एक पंचायत को स्थान मिला है। पूरे देश में किसी एक विकासखंड से चयनित पंचायतों की यह सबसे बड़ी संख्या मानी जा रही है, जो सुजानपुर के लिए गर्व की बात है। चयनित पंचायतों में जोल, धमडियाणा, चमियाना, पटलांदर, री, दाडला और मनिहाल पंचायत शामिल हैं। इन पंचायतों से एक-एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एक-एक जनप्रतिनिधि को 2 अप्रैल को दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में कल परियोजना कार्यालय में सुबह 11 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संबंधित पंचायतों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और निवर्तमान प्रधान या उप-प्रधान में से एक प्रतिनिधि को बुलाया गया है, ताकि सम्मान समारोह के लिए उनका नाम नामित किया जा सके। सरकार द्वारा दिल्ली आने-जाने का बस किराया भी प्रदान किया जाएगा। इसके लिए सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को समय पर सूचना दें और स्वयं भी बैठक में उपस्थित रहें।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • सुजानपुर सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में 26 मार्च 2026 को और शो का आयोजन किया जा रहा है सैनिक स्कूल प्रशासन ने इस शो को लेकर तिथि की घोषणा की है पहले यह शो 10 मार्च को होना था लेकिन किन्हीं कर्म के चलते इसे स्थगित किया गया अब इसकी तिथि 26 मार्च पुणे घोषित की गई है सैनिक स्कूल प्राचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने संबंधित विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के आगमन की पुष्टि हो गई हैं, जिसे "भारतीय वायु सेना के राजदूत" के रूप में जाना जाता है, जो अपनी प्रेसिजन, कौशल और टीमवर्क के लिए प्रसिद्ध है। यह एलीट टीम, लाल और सफेद हॉक Mk-132 जेट उड़ाते हुए, कई आश्चर्यजनक मैन्युवर्स का प्रदर्शन करेगी। सुर्यकिरण एरोबेटिक टीम की इस प्रस्तुति में ग्रेसफुल लूप, थ्रिलिंग बैरल रोल, गुरुत्वाकर्षण को धता बताने वाली इनवर्टेड फ्लाइंग और भीड़ के चहेते डीएनए मैन्युवर्स शामिल होंगे, हर प्रदर्शन पायलटों की बेजोड़ विशेषज्ञता और समन्वय का प्रमाण है।-26 मार्च को सुजानपुर टीरा के ऐतिहासिक चौगान और लैंडमार्क सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा के ऊपर 9 विमानों का एरियल डिस्प्ले करेगी। SKAT की स्थापना 1996 में हुई थी। यह टीम एशिया की एकमात्र नौ-विमान एरोबेटिक टीम होने का खिताब रखती है, और दुनिया की कुछ एलीट एरोबेटिक टीमों में से एक है। इस असामान्य टीम ने भारत में 800 से अधिक प्रदर्शन किए हैं, साथ ही चीन, श्रीलंका, म्यांमार, थाइलैंड, सिंगापुर और यूएई जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय एयर शो में IAF की पेशेवरता का प्रतिनिधित्व किया है। सूर्यकिरण टीम में 9 हॉक Mk-132 विमान शामिल हैं, जो HAL द्वारा भारत में लाइसेंस के तहत निर्मित हैं, जो 5 मीटर से कम की दूरी पर अत्यधिक निकटता में उड़ते हैं। टीम में 14 पायलट हैं प्राचार्य ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन से पहले तमाम तैयारियां पूरी की जाएगी प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु कार्यक्रम में विशेष रूप से आने का निमंत्रण दिया जा रहा है जल्द ही उनसे मुलाकात करके उन्हें कार्यक्रम में आने के लिए कहा जाएगा।
    2
    सुजानपुर
सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में 26 मार्च 2026 को और शो का आयोजन किया जा रहा है सैनिक स्कूल प्रशासन ने इस शो को लेकर तिथि की घोषणा की है पहले यह शो 10 मार्च को होना था लेकिन किन्हीं कर्म के चलते इसे स्थगित किया गया अब इसकी तिथि 26 मार्च पुणे घोषित की गई है सैनिक स्कूल प्राचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने संबंधित विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के आगमन की पुष्टि हो गई हैं, जिसे "भारतीय वायु सेना के राजदूत" के रूप में जाना जाता है, जो अपनी प्रेसिजन, कौशल और टीमवर्क के लिए प्रसिद्ध है। यह एलीट टीम, लाल और सफेद हॉक Mk-132 जेट उड़ाते हुए, कई आश्चर्यजनक मैन्युवर्स का प्रदर्शन करेगी। सुर्यकिरण एरोबेटिक टीम की इस प्रस्तुति में ग्रेसफुल लूप, थ्रिलिंग बैरल रोल, गुरुत्वाकर्षण को धता बताने वाली इनवर्टेड फ्लाइंग और भीड़ के चहेते डीएनए मैन्युवर्स शामिल होंगे, हर प्रदर्शन पायलटों की बेजोड़ विशेषज्ञता और समन्वय का प्रमाण है।-26 मार्च को सुजानपुर टीरा के ऐतिहासिक चौगान और लैंडमार्क सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा के ऊपर 9 विमानों का एरियल डिस्प्ले करेगी। SKAT की स्थापना 1996 में हुई थी। यह टीम एशिया की एकमात्र नौ-विमान एरोबेटिक टीम होने का खिताब रखती है, और दुनिया की कुछ एलीट एरोबेटिक टीमों में से एक है। इस असामान्य टीम ने भारत में 800 से अधिक प्रदर्शन किए हैं, साथ ही चीन, श्रीलंका, म्यांमार, थाइलैंड, सिंगापुर और यूएई जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय एयर शो में IAF की पेशेवरता का प्रतिनिधित्व किया है। सूर्यकिरण टीम में 9 हॉक Mk-132 विमान शामिल हैं, जो HAL द्वारा भारत में लाइसेंस के तहत निर्मित हैं, जो 5 मीटर से कम की दूरी पर अत्यधिक निकटता में उड़ते हैं। टीम में 14 पायलट हैं
प्राचार्य ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन से पहले तमाम तैयारियां पूरी की जाएगी प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु  कार्यक्रम में विशेष रूप से आने का निमंत्रण दिया जा रहा है जल्द ही उनसे मुलाकात करके उन्हें कार्यक्रम में आने के लिए कहा जाएगा।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • story ideaहमीरपुर के बडू के साथ लगते क्षेत्र में फैला पीलिया, दो दर्जन से ज्यादा लोग हुए क्षतिग्रस्त पिछले एक सप्ताह से फैले पीलिया की रोकथाम के लिए समय पर नही कदम न उठाने से लोगो में रोष जमली पेयजल स्कीम के साथ दूषित पानी के जमा होने से फैला पीलिया, हमीरपुर शहर के साथ लगते बडू क्षेत्र में पीलिया फैलने से लोगों में दहशत बनी हुइ्र है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलिया पिछले सात दिनों से फैला हुआ है और करीब दो दर्जन लोगों को पीलिया ने अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं इसमें बारह से पन्द्रह स्वाहल स्कूल के बच्चे भी पीलिया ग्रस्त हो गए है जिससे स्थिति नाजुक बनी हुई है। बता दे कि स्वाहल, भाटी, मझोट इत्यादि गांवों के लिए जमली पेयजल स्कीम से पानी की सप्लाई होती है और पेयजल स्कीम के पास दूषित जल जमा होने की वजह से पीलिया फैल रहा है। वहीं पेयजल स्कीम के आसपास इंडस्ट्री एरिया का गंदला पानी का रिसाब होने से भी पीलिया फैलने की वजह माना जा रहा है जिसकी अब आईपीएच और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच पडताल की जा रही है। स्थानीय निवासी विवेक काका ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बडू , स्वाहल के क्षेत्र में पीलिया के मरीजों की संख्या बढ रही है और इसमें स्वाहल स्कूल के भी काफी बच्चे पीलिया से ग्रस्त पाए गए है। उन्हांेने बताया कि स्थानीय लोगों को पीलिया की बीमारी ने जकड लिया है और पेयजल स्कीम के दूषित पानी की वजह से पीलिया फैल रहा है। उन्होंन बताया कि इंडस्टी एरिया में फैक्टिरियों के गंदे पानी से पीलिया फैलने की वजह बन रहा है। राजकीय उच्च विद्यालय स्वाहल के हेडमास्टर संदीप डढवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पीलिया फैला हुआ है और 13 बच्चे स्कूल के पीलिया से ग्रस्त हो गए है। उन्हांेने बताया कि यह सभी बच्चे मेडिकल कालेज में उपचार करवा रहे है और पीलिया फैलने के बारे में आईपीएच विभाग को भी सूचना दी गई जिस पर पानी के सैंपल लिए गए है। जल शक्ति विभाग हमीरपुर के एक्सीईन राजेश गर्ग ने बताया कि आज ही विभाग को स्वाहल व इसके आसपास पीलिया फैलने की जानकारी मिली है जिस पर विभाग ने जाकर पानी के सैंपल लिए गए है। उन्हांेने कहा कि पीलिया फैलने की वजह की पडताल की जा रही है और लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।
    1
    story ideaहमीरपुर के बडू के साथ लगते क्षेत्र में फैला पीलिया, दो दर्जन से ज्यादा लोग हुए क्षतिग्रस्त
पिछले एक सप्ताह से फैले पीलिया की रोकथाम के लिए समय पर नही कदम न उठाने से लोगो में रोष
जमली पेयजल स्कीम के साथ दूषित पानी के जमा होने से फैला पीलिया, 
हमीरपुर शहर के साथ लगते बडू क्षेत्र में पीलिया फैलने से लोगों में दहशत बनी हुइ्र है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलिया पिछले सात दिनों से फैला हुआ है और करीब दो दर्जन लोगों को पीलिया ने अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं इसमें बारह से पन्द्रह स्वाहल स्कूल के बच्चे भी पीलिया ग्रस्त हो गए है जिससे स्थिति नाजुक बनी हुई है। बता दे कि स्वाहल, भाटी, मझोट इत्यादि गांवों के लिए जमली पेयजल स्कीम से पानी की सप्लाई होती है और पेयजल स्कीम के पास दूषित जल जमा होने की वजह से पीलिया फैल रहा है। वहीं पेयजल स्कीम के आसपास इंडस्ट्री एरिया का गंदला पानी का रिसाब होने से भी पीलिया फैलने की वजह माना जा रहा है जिसकी अब आईपीएच और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच पडताल की जा रही है। 
स्थानीय निवासी विवेक काका ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बडू , स्वाहल के क्षेत्र में पीलिया के मरीजों की संख्या बढ रही है और इसमें स्वाहल स्कूल के भी काफी बच्चे पीलिया से ग्रस्त पाए गए है। उन्हांेने बताया कि स्थानीय लोगों को पीलिया की बीमारी ने जकड लिया है और पेयजल स्कीम के दूषित पानी की वजह से पीलिया फैल रहा है। उन्होंन बताया कि इंडस्टी एरिया में फैक्टिरियों के गंदे पानी से पीलिया फैलने की वजह बन रहा है। 
राजकीय उच्च विद्यालय स्वाहल के हेडमास्टर संदीप डढवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पीलिया फैला हुआ है और 13 बच्चे स्कूल के पीलिया से ग्रस्त हो गए है। उन्हांेने बताया कि यह सभी बच्चे मेडिकल कालेज में उपचार करवा रहे है और पीलिया फैलने के बारे में आईपीएच विभाग को भी सूचना दी गई जिस पर पानी के सैंपल लिए गए है। 
जल शक्ति विभाग हमीरपुर के एक्सीईन राजेश गर्ग ने बताया कि आज ही विभाग को स्वाहल व इसके आसपास पीलिया फैलने की जानकारी मिली है जिस पर विभाग ने जाकर पानी के सैंपल लिए गए है। उन्हांेने कहा कि पीलिया फैलने की वजह की पडताल की जा रही है और लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एनजीओ भवन परिसर में कल्याण विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2022 की मिस अर्थ इडिया वशिंका परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तो एडीसी अभिषेक गर्ग भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला मंडलों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी तो हिमाचली संस्कृति को संजेहने के लिए रंगारंग प्रस्तुतियों से संदेश भी दिया। वहीं नशा की बढ रही प्रवृति से बचने के लिए भी नुक्कड नाटकों के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया । मुख्यातिथि मिस अर्थ वंशिका परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते है कि उनकी वजह से महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास किया जा रहा है । उन्होने कहा कि सरकार केस ाथ मिलकर एंबेस्डर बन कर हिमाचल की संस्कृति को ग्लोबल स्तर पर उठाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि महिलाओं के चलाई जा रही विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कीमों को गलोबल स्तर पर ले जाने के लिए काम किया जाए इसके लिए सभी को मिलकर काम करना पडेगा। वंशिका परमार ने कहा कि एबेस्डर बनने के बाद हिमाचली संस्कृति और पुरानी धरोहरों को अर्तरष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि अर्तराष्ट्ररीय एनजीओ के साथ भी हिमाचल प्रदेश में निवेश करने के ेिलए काम किया जा रहा है और हिमाचली संस्कृति को बढावा देने के लिए काम किया जा रहा है ताकि अर्तराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान मिल सके। जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि हिमाचल टूरिज्म की ब्रांड एंबेडस्टर वंशिका परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की है और महिलाओं के उत्थान को लेकर सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विभागीय स्कीमों का भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि लोगों को लाभ मिल सके।
    2
    हमीरपुर
अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एनजीओ भवन परिसर में कल्याण विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2022 की मिस अर्थ इडिया वशिंका परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तो एडीसी अभिषेक गर्ग भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला मंडलों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी तो हिमाचली संस्कृति को संजेहने के लिए रंगारंग प्रस्तुतियों से संदेश भी दिया। वहीं नशा की बढ रही प्रवृति से बचने के लिए भी नुक्कड नाटकों के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया ।
मुख्यातिथि मिस अर्थ वंशिका परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते है कि उनकी वजह से महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास किया जा रहा है । उन्होने कहा कि सरकार केस ाथ मिलकर एंबेस्डर बन कर हिमाचल की संस्कृति को ग्लोबल स्तर पर उठाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि महिलाओं के चलाई जा रही विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कीमों को गलोबल स्तर पर ले जाने के लिए काम किया जाए इसके लिए सभी को मिलकर काम करना पडेगा।
वंशिका परमार ने कहा कि एबेस्डर बनने के बाद हिमाचली संस्कृति और पुरानी धरोहरों को अर्तरष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि अर्तराष्ट्ररीय एनजीओ के साथ भी हिमाचल प्रदेश में निवेश करने के ेिलए काम किया जा रहा है और हिमाचली संस्कृति को बढावा देने के लिए काम किया जा रहा है ताकि अर्तराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान मिल सके।
जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि हिमाचल टूरिज्म की ब्रांड एंबेडस्टर वंशिका परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की है और महिलाओं के उत्थान को लेकर सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विभागीय स्कीमों का भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि लोगों को लाभ मिल सके।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हैरानी की बात है कि जहाँ मरीजों की सेवा प्राथमिकता होनी चाहिए, वहाँ पूरा स्टाफ विधायक जी की अगवानी में व्यस्त है। दर्जनों मरीज और उनके तीमारदार लाइन में हैं, लेकिन पूरा अस्पताल एक डॉक्टर के भरोसे छोड़ दिया गया है। X Ray वाले बोल रहे स्वागत के बाद होगा x Ray क्या नेताओं का स्वागत मरीजों की जान से ज्यादा कीमती है? मामला हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के सिविल अस्पताल बंगाणा का है। #HealthSystem #Governance #PatientSafety #HospitalChaos #PublicService #Ethics #कुटलैहड़ #बंगाणा_अस्पताल
    1
    हैरानी की बात है कि जहाँ मरीजों की सेवा प्राथमिकता होनी चाहिए, वहाँ पूरा स्टाफ विधायक जी की अगवानी में व्यस्त है। दर्जनों मरीज और उनके तीमारदार लाइन में हैं, लेकिन पूरा अस्पताल एक डॉक्टर के भरोसे छोड़ दिया गया है। X Ray वाले बोल रहे स्वागत के बाद होगा x Ray 
क्या नेताओं का स्वागत मरीजों की जान से ज्यादा कीमती है? मामला हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के सिविल अस्पताल बंगाणा का है। 
#HealthSystem #Governance #PatientSafety #HospitalChaos #PublicService #Ethics #कुटलैहड़ #बंगाणा_अस्पताल
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Jay Mata di
    2
    Jay Mata di
    user_Ratan singh
    Ratan singh
    Kangra, Himachal Pradesh•
    3 hrs ago
  • अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के समीप ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जिला ऊना के वीर सपूत नायब सूबेदार कुलवंत सिंह बुधवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन किए गए। उनके पैतृक गांव घालुवाल  में आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल देखने को मिला। बता दें कि बीती 7 मार्च को भारतीय सेना का एक वाहन अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में भारत-चीन सीमा के पास गेलमो से टैक्सिंग की ओर जाते समय गहरी खाई में गिर गया। यह वाहन ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के तहत तैनात था। इस हादसे में 908 फील्ड रेजिमेंट 56 आर्टिलरी ब्रिगेड में तैनात नायब सूबेदार कुलवंत सिंह शहीद हो गए। हादसे में 18 सिख रेजिमेंट के नाइक प्रदीप कुमार शर्मा जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश भी शहीद हुए, जबकि वाहन चालक अमरजीत गुज्जर को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें फील्ड अस्पताल में भर्ती किया गया है। शहीद कुलवंत सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव घलुवाल पहुंचा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने सलामी दी और राष्ट्र के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरों की भूमि है और यहां के रणबांकुरों ने देश की रक्षा के लिए हमेशा सर्वोच्च बलिदान दिया है। सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। शहीद अपने पीछे पत्नी पूजा देवी, दो पुत्र रोहिन चौधरी और सूर्यांश चौधरी, माता मोहिंदर कौर तथा भाई सतवंत सिंह सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गांव में शहीद की अंतिम विदाई के दौरान हर आंख नम दिखाई दी और लोगों ने उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।
    2
    अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के समीप ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जिला ऊना के वीर सपूत नायब सूबेदार कुलवंत सिंह बुधवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन किए गए। उनके पैतृक गांव घालुवाल  में आयोजित अंतिम संस्कार के दौरान पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल देखने को मिला। बता दें कि बीती 7 मार्च को भारतीय सेना का एक वाहन अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में भारत-चीन सीमा के पास गेलमो से टैक्सिंग की ओर जाते समय गहरी खाई में गिर गया। यह वाहन ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के तहत तैनात था। इस हादसे में 908 फील्ड रेजिमेंट 56 आर्टिलरी ब्रिगेड में तैनात नायब सूबेदार कुलवंत सिंह शहीद हो गए। हादसे में 18 सिख रेजिमेंट के नाइक प्रदीप कुमार शर्मा जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश भी शहीद हुए, जबकि वाहन चालक अमरजीत गुज्जर को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें फील्ड अस्पताल में भर्ती किया गया है। शहीद कुलवंत सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव घलुवाल पहुंचा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने सलामी दी और राष्ट्र के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरों की भूमि है और यहां के रणबांकुरों ने देश की रक्षा के लिए हमेशा सर्वोच्च बलिदान दिया है। सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। शहीद अपने पीछे पत्नी पूजा देवी, दो पुत्र रोहिन चौधरी और सूर्यांश चौधरी, माता मोहिंदर कौर तथा भाई सतवंत सिंह सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गांव में शहीद की अंतिम विदाई के दौरान हर आंख नम दिखाई दी और लोगों ने उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुजानपुर सुजानपुर बस स्टैंड एक शिफ्ट कर दिया गया है जिसके चलते व्यापार मंडल सुजानपुर के तमाम पदाधिकारी एवं स्थानीय दुकानदार प्रशासन के इस फैसले के विरोध में सचिवालय परिसर पहुंचे उपमंडल अधिकारी विकास शुक्ला को एक मांग पत्र दिया व्यापार मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि बस स्टैंड शिफ्ट क्यों किया गया इससे पहले प्रतिवर्ष होली मेला संपन्न होने के बाद बस स्टैंड पुराने स्थान पर आ जाता था लेकिन इस बार ऐसा क्यों हुआ कि एक महीने के लिए बस स्टैंड को होली मेला ग्राउंड शिफ्ट किया गया उन्होंने बताया कि छोटे दुकानदारों का व्यापार बस स्टैंड के कारण चलता है लेकिन बसें यहां नहीं पहुंच रही जिससे स्थानीय दुकानदारों को धंधा चौपट हो गया ऐसे में प्रशासन अपने फरमान को बदले और बस स्टैंड को पुराने स्थान पर लाने के निर्देश दें संबंधित विषय पर उपमंडल अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सात बसे बस स्टैंड पर प्रतिदिन खड़ी हुआ करेंगे जिसमें चार प्राइवेट और तीन सरकारी बस हैं इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं समय सारणी अनुसार बसें यहां पहुंचेंगे व्यापारी वर्ग की हर बात को ध्यान से सुनने के बाद उन्होंने निर्देश दिए हैं इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि शहर में जहां-जहां बैरिकेडिंग गलत तरीके से की गई है उसे खोलने के निर्देश भी दिए हैं आम जनता को किसी भी तरह की और असुविधा न हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है इससे पहले व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों में एक मांग पत्र उपमंडल अधिकारी को दिया
    3
    सुजानपुर
सुजानपुर बस स्टैंड एक शिफ्ट कर दिया गया है जिसके चलते व्यापार मंडल सुजानपुर के तमाम पदाधिकारी एवं स्थानीय दुकानदार प्रशासन के इस फैसले के विरोध में सचिवालय परिसर पहुंचे उपमंडल अधिकारी विकास शुक्ला को एक मांग पत्र दिया व्यापार मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि बस स्टैंड शिफ्ट क्यों किया गया इससे पहले प्रतिवर्ष होली मेला संपन्न होने के बाद बस स्टैंड पुराने स्थान पर आ जाता था लेकिन इस बार ऐसा क्यों हुआ कि एक महीने के लिए बस स्टैंड को होली मेला ग्राउंड शिफ्ट किया गया उन्होंने बताया कि छोटे दुकानदारों का व्यापार बस स्टैंड के कारण चलता है लेकिन बसें यहां नहीं पहुंच रही जिससे स्थानीय दुकानदारों को धंधा चौपट हो गया ऐसे में प्रशासन अपने फरमान को बदले और बस स्टैंड को पुराने स्थान पर लाने के निर्देश दें संबंधित विषय पर उपमंडल अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सात बसे बस स्टैंड पर प्रतिदिन खड़ी हुआ करेंगे जिसमें चार प्राइवेट और तीन सरकारी बस हैं इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं समय सारणी अनुसार बसें यहां पहुंचेंगे व्यापारी वर्ग की हर बात को ध्यान से सुनने के बाद उन्होंने निर्देश दिए हैं इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि शहर में जहां-जहां बैरिकेडिंग गलत तरीके से की गई है उसे खोलने के निर्देश भी दिए हैं आम जनता को किसी भी तरह की और असुविधा न हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है इससे पहले व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों में एक मांग पत्र उपमंडल अधिकारी को दिया
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.