logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी का शहर में उजाला अभियान जारी हाथरस शहर के मुख्य चौराहों स्थानों पर किया हाई मास्क लाइट का शुभारंभ..... हाथरस शहर में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने तालाब चौराहा और ओढ़पुरा क्षेत्र में हाई मास्क लाइट का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ते हुए लाइटों को चालू कराया। कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व सांसद राजेश दिवाकर सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर के व्यस्ततम चौराहों पर हाई मास्क लाइट लगाई जा रही हैं, जिससे आमजन को बेहतर रोशनी की सुविधा मिलेगी और अंधेरे से होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी। हाई मास्क लाइट लगने पर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष का दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

5 hrs ago
user_Hathras 24
Hathras 24
Media and information sciences faculty हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी का शहर में उजाला अभियान जारी हाथरस शहर के मुख्य चौराहों स्थानों पर किया हाई मास्क लाइट का शुभारंभ..... हाथरस शहर में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने तालाब चौराहा और ओढ़पुरा क्षेत्र में हाई मास्क लाइट का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ते हुए लाइटों को चालू कराया। कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व सांसद राजेश दिवाकर सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर के व्यस्ततम चौराहों पर हाई मास्क लाइट लगाई जा रही हैं, जिससे आमजन को बेहतर रोशनी की सुविधा मिलेगी और अंधेरे से होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी। हाई मास्क लाइट लगने पर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष का दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यूपी के हाथरस में युवतियों पर रील बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। मुरसान क्षेत्र में एक युवती रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर रील शूट करती दिखाई दी। युवती ने ट्रैक के बीच खड़े होकर वीडियो और फोटो शूट कराया। इस दौरान आसपास से गुजरती ट्रेनों का भी खतरा बना रहा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। स्थानीय लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट पर चिंता जताई है। रेलवे ट्रैक पर इस तरह की हरकतें जानलेवा साबित हो सकती हैं। मामला थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के रेलवे फाटक का बताया जा रहा है।
    1
    यूपी के हाथरस में युवतियों पर रील बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। मुरसान क्षेत्र में एक युवती रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर रील शूट करती दिखाई दी। युवती ने ट्रैक के बीच खड़े होकर वीडियो और फोटो शूट कराया। इस दौरान आसपास से गुजरती ट्रेनों का भी खतरा बना रहा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। स्थानीय लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट पर चिंता जताई है। रेलवे ट्रैक पर इस तरह की हरकतें जानलेवा साबित हो सकती हैं। मामला थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के रेलवे फाटक का बताया जा रहा है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हाथरस के मुरसान क्षेत्र में युवतियों के बीच रील बनाने का खतरनाक ट्रेंड देखने को मिला है। थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के सामने स्थित रेलवे फाटक पर एक युवती ने रेलवे ट्रैक के बीच खड़े होकर वीडियो शूट कराया। इस दौरान उसने ट्रैक पर फोटो भी खिंचवाईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेलवे ट्रैक पर इस तरह की गतिविधि को लेकर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    हाथरस के मुरसान क्षेत्र में युवतियों के बीच रील बनाने का खतरनाक ट्रेंड देखने को मिला है। थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के सामने स्थित रेलवे फाटक पर एक युवती ने रेलवे ट्रैक के बीच खड़े होकर वीडियो शूट कराया। इस दौरान उसने ट्रैक पर फोटो भी खिंचवाईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेलवे ट्रैक पर इस तरह की गतिविधि को लेकर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
    user_Hathras 24
    Hathras 24
    Media and information sciences faculty हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • किसानों का संघर्ष: जब तक हक नहीं, तब तक रुकेंगे नहीं! 🌾*😔 *------------------* *👉​हथरस की समस्याओं पर प्रशासन का एक्शन मोड! ✅----------------------* 👉*देखिए यह विशेष रिपोर्ट। ​अपडेट्स के लिए अभी सब्सक्राइब और फॉलो करें:*👉9012098788
    1
    किसानों का संघर्ष: जब तक हक नहीं, तब तक रुकेंगे नहीं! 🌾*😔
*------------------*
*👉​हथरस की समस्याओं पर प्रशासन का एक्शन मोड! ✅----------------------*
👉*देखिए यह विशेष रिपोर्ट। ​अपडेट्स के लिए अभी सब्सक्राइब और फॉलो करें:*👉9012098788
    user_हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    हाथरस शलमान शाह पत्रकार
    रिपोर्टर Hathras, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • दुनिया का सबसे लंबा युवक ।
    1
    दुनिया का सबसे लंबा युवक ।
    user_Astro vastu Expert
    Astro vastu Expert
    Vastu consultant हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अलीगढ़ एसएसपी महोदय के आदेशानुसार थाना गोंडा पुलिस द्वारा 5 वारंटी पकड़े और न्यायालय में किया पेश
    1
    अलीगढ़ एसएसपी महोदय के आदेशानुसार थाना गोंडा पुलिस द्वारा 5 वारंटी पकड़े और न्यायालय में किया पेश
    user_MD News ( पत्रकार )
    MD News ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हाथरस पुलिस ने पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। गौरतलब है कि 6 अप्रैल को वेदप्रकाश शर्मा की हत्या कर उनका शव सहपऊ कोतवाली क्षेत्र में सादाबाद-जलेसर रोड स्थित एक नाले में फेंक दिया गया था। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण मकान हड़पना सामने आया था। इस मामले में पहले ही कमल और गौरव पुत्रगण कुल्लो पहलवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जो अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जांच के दौरान प्रकाश में आए दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शुक्रवार को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अलीगढ़ से सासनी की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस की कई टीमों ने सासनी बॉर्डर, वनचेतना और शक्ति वन क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। शक्ति वन के पास पुलिस ने जब आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एसओजी टीम और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रुद्द पाठक और वंश दीक्षित के पैर में गोली लग गई। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    हाथरस पुलिस ने पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में पकड़ लिया गया।
गौरतलब है कि 6 अप्रैल को वेदप्रकाश शर्मा की हत्या कर उनका शव सहपऊ कोतवाली क्षेत्र में सादाबाद-जलेसर रोड स्थित एक नाले में फेंक दिया गया था। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण मकान हड़पना सामने आया था।
इस मामले में पहले ही कमल और गौरव पुत्रगण कुल्लो पहलवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जो अभी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने जांच के दौरान प्रकाश में आए दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
शुक्रवार को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अलीगढ़ से सासनी की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस की कई टीमों ने सासनी बॉर्डर, वनचेतना और शक्ति वन क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। शक्ति वन के पास पुलिस ने जब आरोपियों को रुकने
का इशारा किया तो उन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एसओजी टीम और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रुद्द पाठक और वंश दीक्षित के पैर में गोली लग गई। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Vipinkumar12
    1
    Post by Vipinkumar12
    user_Vipinkumar12
    Vipinkumar12
    Taxi Driver सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र के इगलास रोड पर स्थित रायक गांव के पास चलती हुई कार में अचानक से भीषण आग लग गई।
    1
    हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र के इगलास रोड पर स्थित रायक गांव के पास चलती हुई कार में अचानक से भीषण आग लग गई।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.