logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेलवे ट्रैक पर रील का खतरनाक ट्रेंड, हाथरस में युवतियों का वीडियो वायरल..... हाथरस के मुरसान क्षेत्र में युवतियों के बीच रील बनाने का खतरनाक ट्रेंड देखने को मिला है। थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के सामने स्थित रेलवे फाटक पर एक युवती ने रेलवे ट्रैक के बीच खड़े होकर वीडियो शूट कराया। इस दौरान उसने ट्रैक पर फोटो भी खिंचवाईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेलवे ट्रैक पर इस तरह की गतिविधि को लेकर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

3 hrs ago
user_Hathras 24
Hathras 24
Media and information sciences faculty हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

रेलवे ट्रैक पर रील का खतरनाक ट्रेंड, हाथरस में युवतियों का वीडियो वायरल..... हाथरस के मुरसान क्षेत्र में युवतियों के बीच रील बनाने का खतरनाक ट्रेंड देखने को मिला है। थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के सामने स्थित रेलवे फाटक पर एक युवती ने रेलवे ट्रैक के बीच खड़े होकर वीडियो शूट कराया। इस दौरान उसने ट्रैक पर फोटो भी खिंचवाईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेलवे ट्रैक पर इस तरह की गतिविधि को लेकर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हाथरस शहर में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने तालाब चौराहा और ओढ़पुरा क्षेत्र में हाई मास्क लाइट का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ते हुए लाइटों को चालू कराया। कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व सांसद राजेश दिवाकर सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर के व्यस्ततम चौराहों पर हाई मास्क लाइट लगाई जा रही हैं, जिससे आमजन को बेहतर रोशनी की सुविधा मिलेगी और अंधेरे से होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी। हाई मास्क लाइट लगने पर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष का दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
    1
    हाथरस शहर में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने तालाब चौराहा और ओढ़पुरा क्षेत्र में हाई मास्क लाइट का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ते हुए लाइटों को चालू कराया।
कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व सांसद राजेश दिवाकर सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर के व्यस्ततम चौराहों पर हाई मास्क लाइट लगाई जा रही हैं, जिससे आमजन को बेहतर रोशनी की सुविधा मिलेगी और अंधेरे से होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।
हाई मास्क लाइट लगने पर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष का दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
    user_Hathras 24
    Hathras 24
    Media and information sciences faculty हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *एसओजी टीम व थाना सहपऊ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्य करते हुए थाना सहपऊ क्षेत्रान्तर्गत यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हुई हत्या की घटना कारित करने वाले प्रकाश मे आये 02 आरोपी आकाश व ललित से हुई पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनो आरोपियो के पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट*👇🏻
    4
    *एसओजी टीम व थाना सहपऊ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्य करते हुए थाना सहपऊ क्षेत्रान्तर्गत  यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा की हुई हत्या की घटना कारित करने वाले प्रकाश मे आये 02 आरोपी आकाश व ललित से हुई पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनो आरोपियो के पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट*👇🏻
    user_Astro vastu Expert
    Astro vastu Expert
    Vastu consultant हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • #न्यूज मथुरा के वृंदावन यमुना नदी में पांच लोगों को तलाश करते हुए कल स्टीमर पलट गया था बहुत बड़ा हादसा हुआ 10 लोगों के मारे जाने की खबर है
    1
    #न्यूज मथुरा के वृंदावन यमुना नदी में पांच लोगों को तलाश करते हुए कल स्टीमर पलट गया था बहुत बड़ा हादसा हुआ 10 लोगों के मारे जाने की खबर है
    user_MD News ( पत्रकार )
    MD News ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Vipinkumar12
    1
    Post by Vipinkumar12
    user_Vipinkumar12
    Vipinkumar12
    Taxi Driver सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नयावास के अरुण कुमार बने कस्टम इंस्पेक्टर, क्षेत्र में खुशी की लहर गौंडा (अलीगढ़/इगलास): विकास खंड क्षेत्र के गांव नयावास निवासी अरुण कुमार ने भारत सरकार के सीमा शुल्क विभाग (कस्टम विभाग) में इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अरुण कुमार की इस सफलता से गांव में उत्सव जैसा माहौल है। पारिवारिक पृष्ठभूमि और शिक्षा अरुण कुमार एक प्रतिष्ठित शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे गांव के सम्मानित मास्टर मोहरपाल सिंह के नाती और मास्टर बृजेश कुमार के सुपुत्र हैं। बचपन से ही मेधावी रहे अरुण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादाजी और पिता के मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम को दिया है। शुभकामनाओं का तांता जैसे ही अरुण के चयन की सूचना गांव पहुंची, उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों का कहना है कि अरुण की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। "मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयास कभी निष्फल नहीं जाते। अरुण ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण परिवेश के बच्चे भी उच्च मुकाम हासिल कर सकते हैं।" — ग्रामवासी एवं परिजन हमारी तरफ से भी अरुण कुमार और उनके पूरे परिवार को उज्जवल भविष्य के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!
    1
    नयावास के अरुण कुमार बने कस्टम इंस्पेक्टर, क्षेत्र में खुशी की लहर
गौंडा (अलीगढ़/इगलास): विकास खंड क्षेत्र के गांव नयावास निवासी अरुण कुमार ने भारत सरकार के सीमा शुल्क विभाग (कस्टम विभाग) में इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अरुण कुमार की इस सफलता से गांव में उत्सव जैसा माहौल है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि और शिक्षा
अरुण कुमार एक प्रतिष्ठित शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे गांव के सम्मानित मास्टर मोहरपाल सिंह के नाती और मास्टर बृजेश कुमार के सुपुत्र हैं। बचपन से ही मेधावी रहे अरुण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादाजी और पिता के मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम को दिया है।
शुभकामनाओं का तांता
जैसे ही अरुण के चयन की सूचना गांव पहुंची, उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों का कहना है कि अरुण की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
"मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयास कभी निष्फल नहीं जाते। अरुण ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण परिवेश के बच्चे भी उच्च मुकाम हासिल कर सकते हैं।"
— ग्रामवासी एवं परिजन
हमारी तरफ से भी अरुण कुमार और उनके पूरे परिवार को उज्जवल भविष्य के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!
    user_सचिन कुमार
    सचिन कुमार
    Social Media Manager इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सासनी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सासनी कस्बा एवं विधानसभा सीटों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद, सासनी ब्लॉक से करीब 18,786 मृतक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि लगभग 10,000 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। यह जानकारी एसडीएम नीरज शर्मा ने के एल जैन इंटर कॉलेज पर बने बूथ के निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले चरण के बाद जारी सूची पर प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। निरीक्षण के समय बीएलओ भी मौजूद थे, जहां निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन कर मतदाता सूची पढ़कर सुनाई गई। एसडीएम शर्मा ने मतदाता सूची का मिलान कर जानकारी सुनिश्चित की।
    1
    सासनी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सासनी कस्बा एवं विधानसभा सीटों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद, सासनी ब्लॉक से करीब 18,786 मृतक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि लगभग 10,000 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।
यह जानकारी एसडीएम नीरज शर्मा ने के एल जैन इंटर कॉलेज पर बने बूथ के निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले चरण के बाद जारी सूची पर प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है।
निरीक्षण के समय बीएलओ भी मौजूद थे, जहां निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन कर मतदाता सूची पढ़कर सुनाई गई। एसडीएम शर्मा ने मतदाता सूची का मिलान कर जानकारी सुनिश्चित की।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हाथरस के सासनी कोतवाली परिसर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न मामलों में ज़ब्त करीब 68 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। न्यायालय व उच्चाधिकारियों के आदेश पर टीम बनाकर कार्यवाही की गई। शराब की बोतलों को खोलकर गड्ढे में डालकर जलाकर निस्तारण किया गया। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि मालखाने में काफी समय से शराब जमा थी। इस अभियान का उद्देश्य अवैध कारोबार पर रोक और मालखानों को व्यवस्थित करना है। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रखने की बात कही।
    1
    हाथरस के सासनी कोतवाली परिसर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया।
विभिन्न मामलों में ज़ब्त करीब 68 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। न्यायालय व उच्चाधिकारियों के आदेश पर टीम बनाकर कार्यवाही की गई। शराब की बोतलों को खोलकर गड्ढे में डालकर जलाकर निस्तारण किया गया। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि मालखाने में काफी समय से शराब जमा थी। इस अभियान का उद्देश्य अवैध कारोबार पर रोक और मालखानों को व्यवस्थित करना है। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रखने की बात कही।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र में इगलास मार्ग पर गांव रायक के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण इंजन में आग भड़क उठी। कार में सवार सुमित और आकाश ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया और वह जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर यातायात प्रभावित रहा।
    1
    हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र में इगलास मार्ग पर गांव रायक के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण इंजन में आग भड़क उठी। कार में सवार सुमित और आकाश ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया और वह जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर यातायात प्रभावित रहा।
    user_Hathras 24
    Hathras 24
    Media and information sciences faculty हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Vipinkumar12
    1
    Post by Vipinkumar12
    user_Vipinkumar12
    Vipinkumar12
    Taxi Driver सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.