Shuru
Apke Nagar Ki App…
salary ki demand police prashasan ke sath mein yogi Ji Se demand
Vipinkumar12
salary ki demand police prashasan ke sath mein yogi Ji Se demand
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाथरस पुलिस ने पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। गौरतलब है कि 6 अप्रैल को वेदप्रकाश शर्मा की हत्या कर उनका शव सहपऊ कोतवाली क्षेत्र में सादाबाद-जलेसर रोड स्थित एक नाले में फेंक दिया गया था। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण मकान हड़पना सामने आया था। इस मामले में पहले ही कमल और गौरव पुत्रगण कुल्लो पहलवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जो अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जांच के दौरान प्रकाश में आए दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शुक्रवार को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अलीगढ़ से सासनी की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस की कई टीमों ने सासनी बॉर्डर, वनचेतना और शक्ति वन क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। शक्ति वन के पास पुलिस ने जब आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एसओजी टीम और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रुद्द पाठक और वंश दीक्षित के पैर में गोली लग गई। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- Post by Vipinkumar121
- सासनी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सासनी कस्बा एवं विधानसभा सीटों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद, सासनी ब्लॉक से करीब 18,786 मृतक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि लगभग 10,000 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। यह जानकारी एसडीएम नीरज शर्मा ने के एल जैन इंटर कॉलेज पर बने बूथ के निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले चरण के बाद जारी सूची पर प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। निरीक्षण के समय बीएलओ भी मौजूद थे, जहां निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन कर मतदाता सूची पढ़कर सुनाई गई। एसडीएम शर्मा ने मतदाता सूची का मिलान कर जानकारी सुनिश्चित की।1
- यूपी के हाथरस में युवतियों पर रील बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। मुरसान क्षेत्र में एक युवती रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर रील शूट करती दिखाई दी। युवती ने ट्रैक के बीच खड़े होकर वीडियो और फोटो शूट कराया। इस दौरान आसपास से गुजरती ट्रेनों का भी खतरा बना रहा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। स्थानीय लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट पर चिंता जताई है। रेलवे ट्रैक पर इस तरह की हरकतें जानलेवा साबित हो सकती हैं। मामला थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के रेलवे फाटक का बताया जा रहा है।1
- हाथरस के मुरसान क्षेत्र में युवतियों के बीच रील बनाने का खतरनाक ट्रेंड देखने को मिला है। थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के सामने स्थित रेलवे फाटक पर एक युवती ने रेलवे ट्रैक के बीच खड़े होकर वीडियो शूट कराया। इस दौरान उसने ट्रैक पर फोटो भी खिंचवाईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेलवे ट्रैक पर इस तरह की गतिविधि को लेकर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।1
- अलीगढ़ एसएसपी महोदय के आदेशानुसार थाना गोंडा पुलिस द्वारा 5 वारंटी पकड़े और न्यायालय में किया पेश1
- नयावास के अरुण कुमार बने कस्टम इंस्पेक्टर, क्षेत्र में खुशी की लहर गौंडा (अलीगढ़/इगलास): विकास खंड क्षेत्र के गांव नयावास निवासी अरुण कुमार ने भारत सरकार के सीमा शुल्क विभाग (कस्टम विभाग) में इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अरुण कुमार की इस सफलता से गांव में उत्सव जैसा माहौल है। पारिवारिक पृष्ठभूमि और शिक्षा अरुण कुमार एक प्रतिष्ठित शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे गांव के सम्मानित मास्टर मोहरपाल सिंह के नाती और मास्टर बृजेश कुमार के सुपुत्र हैं। बचपन से ही मेधावी रहे अरुण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादाजी और पिता के मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम को दिया है। शुभकामनाओं का तांता जैसे ही अरुण के चयन की सूचना गांव पहुंची, उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों का कहना है कि अरुण की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। "मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयास कभी निष्फल नहीं जाते। अरुण ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण परिवेश के बच्चे भी उच्च मुकाम हासिल कर सकते हैं।" — ग्रामवासी एवं परिजन हमारी तरफ से भी अरुण कुमार और उनके पूरे परिवार को उज्जवल भविष्य के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं!1
- Post by Vipinkumar121