Shuru
Apke Nagar Ki App…
हाथरस के थाना सासनी में 68 लीटर अवैध शराब को किया गया नष्ट....... हाथरस के सासनी कोतवाली परिसर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न मामलों में ज़ब्त करीब 68 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। न्यायालय व उच्चाधिकारियों के आदेश पर टीम बनाकर कार्यवाही की गई। शराब की बोतलों को खोलकर गड्ढे में डालकर जलाकर निस्तारण किया गया। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि मालखाने में काफी समय से शराब जमा थी। इस अभियान का उद्देश्य अवैध कारोबार पर रोक और मालखानों को व्यवस्थित करना है। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रखने की बात कही।
Sunil kumar

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यूपी के हाथरस में युवतियों पर रील बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। मुरसान क्षेत्र में एक युवती रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर रील शूट करती दिखाई दी। युवती ने ट्रैक के बीच खड़े होकर वीडियो और फोटो शूट कराया। इस दौरान आसपास से गुजरती ट्रेनों का भी खतरा बना रहा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। स्थानीय लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट पर चिंता जताई है। रेलवे ट्रैक पर इस तरह की हरकतें जानलेवा साबित हो सकती हैं। मामला थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के रेलवे फाटक का बताया जा रहा है।1
- हाथरस के मुरसान क्षेत्र में युवतियों के बीच रील बनाने का खतरनाक ट्रेंड देखने को मिला है। थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के सामने स्थित रेलवे फाटक पर एक युवती ने रेलवे ट्रैक के बीच खड़े होकर वीडियो शूट कराया। इस दौरान उसने ट्रैक पर फोटो भी खिंचवाईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेलवे ट्रैक पर इस तरह की गतिविधि को लेकर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।1
- किसानों का संघर्ष: जब तक हक नहीं, तब तक रुकेंगे नहीं! 🌾*😔 *------------------* *👉हथरस की समस्याओं पर प्रशासन का एक्शन मोड! ✅----------------------* 👉*देखिए यह विशेष रिपोर्ट। अपडेट्स के लिए अभी सब्सक्राइब और फॉलो करें:*👉90120987881
- दुनिया का सबसे लंबा युवक ।1
- अलीगढ़ एसएसपी महोदय के आदेशानुसार थाना गोंडा पुलिस द्वारा 5 वारंटी पकड़े और न्यायालय में किया पेश1
- हाथरस पुलिस ने पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। गौरतलब है कि 6 अप्रैल को वेदप्रकाश शर्मा की हत्या कर उनका शव सहपऊ कोतवाली क्षेत्र में सादाबाद-जलेसर रोड स्थित एक नाले में फेंक दिया गया था। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण मकान हड़पना सामने आया था। इस मामले में पहले ही कमल और गौरव पुत्रगण कुल्लो पहलवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जो अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जांच के दौरान प्रकाश में आए दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शुक्रवार को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अलीगढ़ से सासनी की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस की कई टीमों ने सासनी बॉर्डर, वनचेतना और शक्ति वन क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। शक्ति वन के पास पुलिस ने जब आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एसओजी टीम और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रुद्द पाठक और वंश दीक्षित के पैर में गोली लग गई। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- Post by Vipinkumar121
- हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र के इगलास रोड पर स्थित रायक गांव के पास चलती हुई कार में अचानक से भीषण आग लग गई।1